kota city - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - सेवन वंडर पार्क की लौटेगी रौनक, केडीए अधिकारियों ने ली सुध
कोटा। कोटा शहर की पहचान बन चुका सेवन वंडर पार्क एक बार फिर नई रौनक के साथ सजने को तैयार है। दैनिक नवज्योति में  सेवन वंडर की खूबसूरती पर अब बदहाली की छाया शीर्षक से प्रकाशित समाचार के बाद कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) हरकत में आया है। सेवन वंडर पार्क की स्थिति को सुधारने के लिए कई कदम तेजी से उठाए गए हैं। केडीए एक्सईन आरके लोधा ने बताया कि सेवन वंडर पार्क की खूबसूरती के लिए हम बढ़ी हुई घास की कटिंग करवा रहे हैं। नियमित रूप से इस खूबसूरत पार्क देखरेख की जाएगी। सेवन वंडर कार्मिकों ने बताया कि किशोर सागर तालाब में रोजाना मशीन से सफाई की जा रही है।

बड़ी घास होने से जहरीले जीवों का था डर
पार्क की नियमित सफाई, घास की कटाई और पेड़-पौधों की देखभाल का कार्य अब प्राथमिकता पर किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी घास में चलने तथा जहरीले जीवों का डर बना हुआ था। इस कारण सात अजूबों के नजदीक जाने से भी डर रहे थे। अब घास कटिंग होने के बाद पास जाकर भी इसकी खूबियों को देख सकेंगे तथा इसके बारे में बोर्ड पर अंकित जानकारी पढ़ सकेंगे।

पर्यटकों की पसंदीदा जगह है सेवन वंडर पार्क
सेवन वंडर पार्क न केवल कोटा के लोगों के लिए, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण है। ताजमहल, एफिल टावर, पिसा की मीनार जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारकों की प्रतिकृतियाँ देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में पार्क की सुंदरता और व्यवस्थाओं का ठीक होना बेहद जरूरी है।

स्वीच बॉक्स की देखभाल शुरू
केडीए अधिकारी ललित मीणा ने बताया कि  कॉन्ट्रेक्टर को बोल दिया है। पिछले दो दिन से कार्य कर रहा है। सेवन वंडर पार्क में खराब पड़े स्वीच बॉक्स को ठीक कर रहे हैं। अंडरग्राउण्ड केबलों को भी चेक किया जा रहा है। जल्द ही सही कर दी जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिल पोलो, लाइटों व स्वीच बॉक्स की व्यवस्थाएं जांची जा रही है।

सेवन वंडर पार्क में खराब पड़े स्वीच बॉक्स ठीक करने के लिए कांन्ट्रेक्टर को बोल दिया है। वो दो दिन से लगा हुआ है। अंडरग्राउण्ड केबल भी चेक की जा रही है। जल्द ही सब ठीक कर दिया जाएगा।
- ललित मीणा, एईन, केडीए, कोटा

इनका कहना है
सेवन वंडर पार्क की बढ़ी घास की कटिंग करवा दी है। पार्क की नियमित देखभाल की जा रही है। सेवन वंडर पार्क देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। सेवन वंडर पार्क में 7 अजूबों की प्रतिकृतियां है तथा चारों तरफ हरियाली है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधाओ ंका ध्यान भी रखा जा रहा है।
- केआर लोधा, एक्सईन केडीए, कोटा

राज्यपाल कलराज मिश्र कोटा पहुंचे, हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने की अगवानी
कोटा। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को कोटा पहुंचे । हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल कलराज मिश्र दो दिन कोटा में रहकर कोटा विश्वविद्यालय और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डिग्रियों का वितरण करेंगे । साथ ही नगर विकास न्यास द्वारा विकसित किए गए आॅक्सीजन और चंबल रिवर फ्रंट का निरीक्षण भी करेंगे । राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार  सुबह हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट पहुंचे यहां जिला कलेक्टर ओ पी बुनकर , अतिरिक्त संभागीय आयुक्त राजपाल सिंह, शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी , ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह समेत कई अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।  इसके बाद गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया ।

यहां से राज्यपाल कोटा विश्वविद्यालय के सभागार पहुंचे। वहां से बालाजी नगर स्थित यूआईटी आॅडिटोरियम में पहुंचे । जहां कोटा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने डिग्रियों का वितरण किया। राज्यपाल शाम को झालावाड़ रोड स्थित यूआईटी के आॅक्सीजोन सिटी पार्क  का निरीक्षण करेंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्यपाल बुधवार को दोपहर 12:00 बजे यूआईटी आॅडिटोरियम में तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डिग्रियों का वितरण करेंगे । उसके बाद दोपहर बाद चंबल रिवर फ्रंट का निरीक्षण करेंगे और चंबल की सवारी का आनंद लेंगे । उसके बाद बुधवार शाम को एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

सिटी बसों की पहचान गायब, कोचिंग का कब्जा
कोटा । शहर वासियों को सस्ती, सुलभ व सुधिवा जनक नगरीय परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान में एक कोचिंग संस्थान के विज्ञापनों की अधिकता के कारण सिटी बसों की पहचान की गायब हो गई है। ये सिटी बसें एक कोचिंग संस्थान की बसें बनकर रह गई हैं। कोटा में 34 सिटी बसें हैं। जिनमें से वर्तमान में मात्र 24 बसों का ही संचालन हो रहा है। इन बसों का संचालन कोटा बस सर्विस लिमिटेड के माध्यम से पुणे की निजी फर्म द्वारा किया जा रहा है। सिटी बसों पर पहले जहां सामने से लेकर साइड में और पीछे की तरफ कोटा नगरीय बस सेवा लिखा हुआ था। जिससे उनके सड़कों पर चलने से दूर से ही लोगों को नजर आ जाती थी। लोग उनका लाभ ले रहे थे। लेकिन वर्तमान में सिटी बसों की पहचान की गायब हो गई है।  सिटी बसों पर पहले जहां कोटा नगरीय परिवहन सेवा बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था वह अब बहुत छोटे अक्षरों में लिखा हुआ है। जिससे लोगों को सिटी बस के होने का पता ही नहीं चल पा रहा है।

रंग से लेकर पहचान तक बदली
सिटी बसों में पहले एक कोचिंग संस्थान के विज्ञापन लगे हुए थे। वे काफी समय तक रहे।  लेकिन वर्तमान में दूसरे कोचिंग संस्थान के विज्ञापन बसों पर लगे हुए हैं। हालत यह है इन विज्ञापनों के कारण सिटी बसों का रंग से लेकर पहचान तक सभी बदल गए हैं। ऐसे में अब सड़कों पर इन बसों के चलने के बावजूद लोग असमंजक की स्थिति में हैं।  नयापुरा निवासी राजेश विजय ने बताया कि वे अक्सर सिटी बस से ही शहर में आने-जाने का काम करते हैं। लेकिन इन दिनों सिटी बस में जाने पर बस सामने आने के बाद भी पता नहीं चल पाता कि वह सिटी बस है या कोचिंग संस्थान की। जिस तरह से निजी स्कूल व कॉलेजों की बसों पर उनका नाम लिखा रहता है। उसी तरह से इन दिनों सिटी बसों पर एक ही कोचिंग सस्थान का नाम लिखा हुआ है। दादाबाड़ी निवासी विजय लक्ष्मी ने बताया कि वे कई बार बस सामने आने के बाद भी उसे छोड़ देती हैं। उन्हें लगता है कि यह कोचिंग संस्थान की बस होगी। उन्होंने बताया कि  रोडवेज बसों पर भी सरकारी विज्ञापन लगे हुए हैं लेकिन फिर भी वे रोडवेज की बस दिखती हैं। लेकिन सिटी बसों की तो पहचान ही गायब हो गई है।

शहर में सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है कि न कि किसी कोचिंग संस्थान की बस का। वर्तमान में जिस तरह से सिटी बसों पर कोचिंग संस्थान के विज्ञापन लगाए गए हैं उससे तो ये बसें सिटी बस कम और कोचिंग की बसें अधिक नजर आ रही हैं। इनमें विज्ञापन का कोई मापदंड तय नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी।
- विवेक राजवंशी, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम कोटा दक्षिण

सिटी बसों का काम पहले जो एक्सईएन देख रहे हैं उनके हटने के बाद कुछ समय पहले ही यह काम दिया है। सिटी बसों के बारे में जानकारी ले रहा हूं। विज्ञापनों के मापदंड का पता करते हैं। यदि निर्धारित से अधिक विज्ञापन लगे हैं या सिटी बसों की पहचान खत्म की गई है तो उसी सही करवाया जाएगा।
- पी.पी. गर्ग, अधिशाषी अभियंता, नगर निगम कोटा उत्तर