national highway 27 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पशुपालकों की लापरवाही से रोज हो रहे हादसे
राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 कोटा शिवपुरी मार्ग पर कई छोटे बड़े गांव आते हैं। इन गांवों के पशुपालक अपने मवेशियों को दूध निकालने के बाद उन्हें चरने के लिए छोड़ देते हैं। यह मवेशी जंगल में चरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर विचरण करते हुए नजर आते हैं। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से निकलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन मवेशियों के कारण हुए हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से लेकर ग्रामीण क्षेत्र  की सड़कों पर दिन रात मवेशी घूमते रहते हैं। कस्बे के हर मौहल्ले, गली और मुख्य सड़क पर आवारा मवेशी बैठे रहते हैं। यह मवेशी अक्सर एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं। इससे कई बार सड़क किनारे खड़े वाहन आदि क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य सड़क पर सब्जी आदि लेकर जाने वाले लोगों के हाथ से सब्जी की थैली आदि को भी यह मवेशी मुंह मारकर छीन कर खा जाते हैं। इससे लोगों को नुकसान हो जाता है। सबसे ज्यादा मवेशी नेशनल हाईवे 27 और अहिंसा सर्किल बस स्टैंड से लेकर विभिन्न गांव के चौराहे और राष्ट्रीय राजमार्ग तक देखने को मिलते हैं।

अचानक मवेशी आने से वाहन चालकों का बिगड़ता है संतुलन
लोडिंग वाहन चालकों का कहना है कि मवेशियों के चक्कर में कई बार वाहन चालक का संतुलन बिगड़ जाता है और वाहन पलट जाते हैं। जिससे गाड़ी के नुकसान के साथ-साथ परिवहन करने वाले माल का भी नुकसान झेलना पड़ता है। हाईवे पर सफर करना मुसीबत का कारण बना हुआ है और टोल वसूली के नाम पर हाईवे टोल प्लाजा वाहन चालकों से वसूली पूरी करते हैं लेकिन हाईवे पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कर पाते हैं। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों भरा सफर करना पड़ता है। इसके चलते वाहन चालकों में टोल प्लाजा मेंटेनेंस कर्मचारियों के प्रति रोष व्याप्त है।

हाइवे पर बन जाती है जाम की स्थिति
वाहन चालक राजकुमार शाक्यवाल, जितेंद्र शर्मा, भरत सिंह, हेमंत खत्री, पदमचंद ओझा, रामकुमार, मुनव्वर खान, शकील आदि ने बताया कि सर्दी का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में रात के समय राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर ग्रामीण मार्ग की सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देते हैं। कई स्थानों पर तो मवेशी पूर्ण तरीके से रोड पर जाम की स्थिति बना देते है। इससे वाहनों को निकालने में परेशानी होती है। इसके बाद भी क्षेत्र के कई पशुपालक ऐसे हैं जो अपने पशुओं को खुले में छोड़ देते हैं। दिनभर यह मवेशी हाईवे और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर घूमते रहते हैं।

जिम्मेदार टोल प्लाजा, पेट्रोलिंग कर्मचारी नहीं है गंभीर
रात के समय सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में कई बार दोपहिया वाहन चालकों की जान भी चले जाती है। वहीं कई बार बड़े वाहन से हुए हादसों के कारण कई बार मवेशियों की भी मौत हो जाती है। इसके बाद भी जिम्मेदार टोल प्लाजा पेट्रोलिंग कर्मचारी इस मामले को गंभीरता से नहीं देते हैं और और राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुए हादसे के बाद पशु पालक जिस वाहन से हादसा होता है उससे अपने मवेशी की मौत पर मनमाने रुपए की भी मांग करते हैं और जब वाहन चलाक रुपए नहीं देते हैं तो लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू कर मारपीट कर देते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मवेशियों का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। इस मामले को लेकर कोई गंभीर नहीं है।
- रामदयाल मेहता, मंडल अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा मंडल,  शाहाबाद।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जानवर और वाहन चालक दुर्घटना में अकाल मौत के शिकार हो चुके हैं। किसान भी अपने मवेशियों को दूध निकाल कर खुला छोड़ देते हैं। ऐसे में दुर्घटनाएं बढ रही हैं। जिम्मेदारों को प्रभावी कार्रवाई करना चाहिए।
- राहुल शर्मा, दुकानदार।

हाइवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए मवेशी जानलेवा साबित हो रहे हैं। हाईवे विभाग की पट्रोलिंग व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण हाईवे पर मवेशियों का जमघट देखा जाता है।
- भरत मेहता, उपसरपंच, खांडा सहरोल।

इस वर्ष राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे ज्यादा दुर्घटना मवेशियों की वजह से हुई हैं। हाइवे पर जगह-जगह मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में हाइवे पर सफर करना परेशानी भरा साबित हो रहा है।
- राहुल शिवहरे, समाजसेवी, मुड़ियर।

नेशनल हाइवे 27 पर टोल वसूली पूरी वसूल की जा रही है लेकिन सुविधाएं आधी अधूरी मुहैया कराई जा रही हैं। वाहन चालकों को हाइवे पर मवेशी आने पर स्पीड कम करनी पड़ती है। ऐसे में ईंधन और समय की बर्बादी भी होती हैं।
- कल्लाराम प्रजापति, ग्रामीण, राजपुर।

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मवेशियों को हटाने के लिए पेट्रोलिंग के कर्मचारी लगे हुए हैं जो हाईवे से मवेशियों को हटाने का काम करते हैं। अगर कहीं पर मवेशी बैठे रहते हैं तो पेट्रोलिंग कर्मचारी से मवेशियों को हटवाने को और प्रभावी पेट्रोलिंग के साथ-साथ मवेशियों को रिफ्लेक्टर लगाने के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
- उमाकांत मीणा, प्रोजेक्ट, डायरेक्टर एनएचएआई, ग्वालियर।

हाईवे पर अवैध कट बने दुर्घटना का कारण, विभागीय अधिकारी अनजान
राजपुर। कोटा शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 के इन दिनों हाल बेहाल बने हुए हैं क्योंकि इस मार्ग पर डिवाइडर के बीच में लगाए गए पौधे सर्दी के मौसम में ही सूख रहे हैं और रेलिंग, संकेत बोर्ड सड़क मार्ग की कई स्थानों पर साइड की मिट्टी का कटाव होने से एवं कई स्थानों पर अवैध तरीके से डिवाइडर के बीचों बीच कट लगाकर रास्ते बना लिए गए हैं। जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत का कारण बने हुए हैं। इसको लेकर नेशनल हाईवे विभाग के कार्यकारी एजेंसी ठेकेदार मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और नजरअंदाज करते दिख रहे हैं। नेशनल हाईवे 27 पर कई खामियां बनी हुई है इनको लेकर नेशनल हाईवे अधिकारी गंभीर नहीं है और नेशनल हाईवे 27 टोल प्लाजा मुड़ियर पर टोल मैनेजर की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। टोल प्लाजा पर लगा फास्ट ट्रैक मशीनरी कंडम है। कई वाहन चालकों के वाहनों में फास्ट ट्रैक लगे होने के बावजूद एवं पास होने के बावजूद टोल प्लाजा की मशीन है। वाहनों के फास्ट्रेक को ब्लैक लिस्ट बताते हैं। ऐसे में वाहनों को टोल प्लाजा पर 5 से 7 मिनट तक खड़ा रहना पड़ता है। वाहन चालक राजू शाक्यवाल ने बताया कि हमारी गाड़ियों में फास्ट ट्रैक लगे हैं और पास भी बने हुए हैं। उसके बावजूद भी टोल प्लाजा के सिस्टम में फास्ट ट्रैक ब्लैक लिस्ट बताया जाता है। इस मामले की शिकायत के लिए टोल प्लाजा मैनेजर मनजीत के पास पहुंचते हैं और शिकायत करने के लिए शिकायत पुस्तिका मांगते हैं तो वह भी उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में टोल प्लाजा पर लापरवाहियों का जखीरा बना हुआ है।

सफाई व्यवस्था भी हो रही चौपट
मुडीयर टोल प्लाजा पर बने सुविधा घरों की साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। पीने के पानी की ठीक व्यवस्था नहीं है और टोल प्लाजा अक्सर रात्रि को अंधेरा पसरा रहता है। टोल प्लाजा पर लगी लाइट है जाली नहीं जाती हैं। ऐसे में कई फैमिली गाड़ियां टोल प्लाजा पर रूकती है तो अंधेरा पसरा रहने के कारण फैमिली गाड़ियों को कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। मुंडियर टोल प्लाजा के आसपास जंगली क्षेत्र होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। मुड़ियर टोल प्लाजा पर लाइट जलाने की लोगों ने मांग की है ताकि फैमिली गाड़ियों को टोल प्लाजा पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

संकेत बोर्ड भी गायब, दुर्घटना का अंदेशा
नेशनल हाईवे 27 पर डिवाइडर के बीच लाखों रुपए की लागत से लगाए गए पौधे सर्दी के मौसम में ही सूखने लगे हैं तो कई जगहों में पौधे गायब हो गए हैं। ऐसे में गर्मी के हालात कैसे होंगे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है तो कई स्थानों पर सड़क मार्ग पर अवैध कट बना रखे हैं जो दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। वहीं हाईवे पर लगे संकेतक बोर्ड भी गायब है। जिससे हाईवे से जुडे कई रास्तों का पता नहीं लग पाता और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।  दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रेलिंग टूटी हुई पड़ी है इनकी भी मरम्मत नहीं कराई गई है।  उसके बावजूद भी नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और नजरअंदाज कर रहे हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नेशनल हाईवे 27 पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे भी आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। लोगों ने टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं को ठीक करने की मांग की है।

इनका कहना है
हाईवे पर लगे पौधे सूख रहे है। कई जगह कट बने हुए है। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। प्रशासन को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।
- अरविंद भार्गव, कस्बावासी।

हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो जाता है।
- धर्मेंद्र, वाहन चालक।

कोटा शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 मूंडियर टोल प्लाजा और इस मार्ग पर अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। पेड़ पौधे सूख रहे हैं इस मामले को लेकर दो एक दिन में दौरा किया जाएगा और हालातों का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो ऐसी सुविधा मुहैया कराने के लिए पाबंद किया जाएगा।
- उमाकांत मीणा, एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर

नेशनल हाईवे 27 पर जानलेवा गड्ढे बन रहे हादसों का सबब
राजपुर। कस्बे से निकलने वाले कोटा शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 पर जगह-जगह गहरे गड्ढें और हाईवे मार्ग खस्ताहाल होने के कारण आए दिन इस मार्ग पर वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, लेकिन नेशनल हाईवे अधिकारी वाहन चालकों से टोल वसूली तो पूरी ले रहे हैं लेकिन इस क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके चलते वाहन चालकों में रोष बना हुआ है तथा नेशनल हाईवे 27 पर जगह जगह घाटी क्षेत्र में विकट मोड है। इन पर कोई संकेत बोर्ड भी नहीं लगे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को दिशा संकेत और विकट गुम होने का कोई पहले से जानकारी नहीं मिल पाती है। इस वजह से सबसे ज्यादा वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं लेकिन इस मामले को लेकर हाईवे विभाग के आला अधिकारी गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाईवे अधिकारियों के मनमाने रवैए के चलते वाहन चालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वाहन चालक इस्लाम खान, लड्डू गोपाल, हरिचरण, सत्येंद्र आदि वाहन चालकों ने बताया कि नेशनल हाईवे 27 पर जगह-जगह इतने भयानक गहरे गड्ढे हैं कि वाहन चालकों को ऐसे स्थानों पर अंदाजा भी नहीं लग पाता है और अकस्मात लोग ऐसे स्थानों पर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। कई स्थानों पर हाईवे की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है और कई स्थानों पर हाईवे की पुलिया पर हाईवे धंस चुका है। ऐसे में तेज स्पीड में आने वाले वाहन जंपिंग का शिकार होकर दुर्घटना के शिकार बन जाते हैं। हाईवे अधिकारियों की मनमानी व लापरवाही के चलते इस मार्ग पर महीने में एक दर्जन से ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें वाहन चालक अपनी जान भी गंवा बैठते हैं। वाहन चालकों का कहना है कि टोल चुंगी नाके पर शिकायत पुस्तिका में भी कई बार वाहन चालक अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचते हैं तो कर्मचारियों के मनमानी रवैया के चलते शिकायत पुस्तिका में भी शिकायत दर्ज नहीं कर पाते हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के बाद भी नहीं ले रहे सुध
समस्या को लेकर कई वाहन चालकों ने सरकार की हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की है लेकिन वह शिकायत पर भी कोई अमल नहीं होता है हाईवे पर कई बार वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते हैं तो हाईवे को वनवे कर दिया जाता है और दुर्घटना ग्रस्त स्थान पर कोई साफ सफाई नहीं की जाती है। ऐसे में हाईवे पर टूटे-फूटे वाहनों के उपकरण और शीशे पड़े रहते हैं। इनसे भी वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और कई दिनों तक नेशनल हाईवे 27 पर वाहन दुर्घटना का शिकार होने पर जाम लगा रहता है। इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के लिए हाईवे से हटाने के लिए कोई सुविधाएं नेशनल हाईवे पर मुहैया नहीं कराई गई है। ऐसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन चालक और मालिक वाहन को उठाने के लिए शिवपुरी कोटा बारा से क्रेन मंगवाते हैं। जिनसे मनमाना किराया वसूला जाता है। लोगों में दुर्घटना घटित होने का भय व्याप्त है। लोगों ने संकेत बोर्ड लगाने और दुर्घटना ग्रस्त स्थान की साफ सफाई करवाने की मांग की है।

कोटा शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 सड़क मार्ग जगह-जगह से पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। ऐसे में इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है। संबंधित विभाग के हाईवे अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी हो।
- अरविंद शर्मा, एडवोकेट, शाहाबाद।

कोटा शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 घाटी क्षेत्र में संकेत बोर्ड भी नहीं लगे हैं। वाहन चालकों को खतरनाक मोडो का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
- रामदयाल मेहता, भाजपा किसान मोर्चा, मंडल अध्यक्ष शाहाबाद।

जगह-जगह इतने भयानक गहरे गड्ढे हैं कि वाहन चालकों को ऐसे स्थानों पर अंदाजा भी नहीं लग पाता है और अकस्मात लोग ऐसे स्थानों पर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
- मोहम्मद शरीफ, वाहन चालक।

नेशनल हाईवे 27 पर आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण खस्ताहल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। हाईवे अधिकारी वाहन चालकों से टोल वसूली के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं लेकिन सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रहे हैं।
- रितेश राठौर, भाजपा युवा नेता, केलवाड़ा।

कोटा शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 वाहन चालकों के लिए राहत भरा सफर मुहैया नहीं करा पा रहा है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए आवाजाही में परेशानी का सबब बने हुए हैं। वाहन चालकों को ईंधन समय और धन की बबार्दी का शिकार होना पड़ रहा है। हाईवे विभाग के उच्च अधिकारियों को खस्ताहाल हाईवे की मरम्मत करवाना चाहिए।
- विनोद चंदेल, सरपंच, ग्राम पंचायत, केलवाड़ा।

कोटा शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 पर सड़कों गड्ढे पड़े हुए हैं तो टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही उनको जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। संकेत बोर्ड लगवाए जाएंगे। मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को इस मामले में दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
- राजेश गुप्ता, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई ग्वालियर।