kota north - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - कोटा में फिर एक निगम और वार्ड 100, कल से शुरु होगा वार्डों में परिसीमन का काम
कोटा। कोटा समेत राज्य के तीनों प्रमुख शहरों में फिर से एक-एक नगर निगम होंगे। कोटा में एक निगम होने के साथ ही वार्डों की संख्या भी 100 होगी। वार्डों में नए सिरे से परिसीमन का काम 16 फरवरी से शुरु कर 20 मार्च तक पूरा करना है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलक्टर व निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी नगर निकायों में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन व वार्डों का पुर्नगठन किया जाना है। नगरीय निकायों में वार्डों की संख्या का निर्धारण  जनसंख्या के आधार पर  किया जाना है। 10 से 13 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों मे वार्डों की संख्या 100 रखी जानी है। इस हिसाब से कोटा में वाडोरं की संख्या 100 रहेगी। वार्डों में जनसंख्या का अनुपात समान हो इसलिए इसके समायोजन के लिए अनुपातिक सीमा से जनसंख्या 15 प्रतिशत कम या अधिक हो सकती है।  आदेश के अनुसार वार्डों में परिसीमांकन के प्रस्ताव तैयार कर प्रकाशन का काम  33 दिन में यानि 16 फरवरी से 20 मार्च तक किया जाना है।  परिसीमांकन के प्रस्तावों पर आपत्ती आमंत्रित करने का काम 21 दिन में यानि 21 मार्च से 10 अप्रैल तक पूरा करना है। उसके बाद वार्ड गठन प्रस्ताव मय नक् शे व प्राप्त दावों पर टिप्पणी सहित राज्य सरकार को विशेष वाहक द्वारा 21 दिन में यानि 11 अप्रैल से 1 मई तक प्रेषित किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा आपत्तियों का निस्तारण व प्रस्तावों का अनुमोदन 14 दिन में 2 मई से 15 मई तक किया जाना है।

कांग्रेस सरकार में बनाए थे दो निगम
राज्य में कांग्रेस सरकार आने पर कोटा समेत तीन बड़े शहरों में दो-दो नगर निगम बनाए गए थे। कोटा उत्तर व दक्षिण निगम बनाने के बाद यहां नए सिरे से परिसेीमन कराया गया था। जिससे वार्डों की संख्या 65 से बढ़ाकर 150 कर दी गई थी।  लेकिन हालत यह है कि कोटा में दो नगर निगम बनाने के बाद भी लोगों को इसका फायदा नहीं मिला था। वरन् लोग उत्तर दक्षिण के चक्कर में परेशान ही होते रहे। राज्य में सरकार बदलते ही फिर से कोटा समेत तीनों बड़े शहरों में एक नगर निगम करने की चर्चा शुरु हो गई थी। स्वायत्त शासन मंत्री भी कई बार इस संबंध में जानकारी दे चुके थे। अब सरकार द्वारा इस पर मोहर लगा दी गई है।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि कोटा में फिर से एक नगर निगम बनाने व 100 वार्ड करने के संबंध में दैनिक नवज्योति ने समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 15 दिसम्बर 2024 के अंक में पेज 7 पर परिसीमन से पहले होंगे दोनों नगर निगम एक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इससे पहले भी दैनिक नवज्योति समय-समय पर कोटा में एक नगर निगम होने व वार्डों की संख्या 100 होने के संबंध में समाचार प्रकाशित कर चुका है।

सरकार के  आदेश के अनुसार करेंगे काम
कोटा में एक नगर निगम बनाने व वार्डों के नए सिरे से परिसीमन करने का आदेश जारी हो चुका है। डीएलबी द्वारा जारी आदेश के अनुसार समयबद्ध रूप से चरणवार परिसीमन का काम शुरु कर दिया जाएगा। समय पर काम पूरा किया जाएगा। वैसे 5 साल पहले ही परिसीमन हुआ था। इस कारण से इस बार अधिक समस्या नहीं होगी। वार्डों की जनसंख्या का निर्धारण भी समानता के आधार पर ही किया जाएगा।
-अशोक त्यागी, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर

जमीन समतल की न गंदगी साफ, बना दिया किसान रंगमंच
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण की ओर से आयोजित होने वाला 130 वां दशहरा मेला धीरे-धीरे परवान पर तो चढ़ रहा है। जहां श्रीराम रंगमंच व विजयश्री रंगमंच को सजाया गया है वहीं मैदान के फेज दो में बनाया गया किसान रंगमंच की जगह को न तो समतल किया गया और न ही गंदगी साफ की गई। नगर निगम की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन तो हो गया है। अब 24 अक्टृबर को दशहरे के दिन रावण दहन होगा। उस दिन से मेला परवान पर चढ़ेगा। हालांकि अभी तक मैदान में गिनती की ही दुकानें सजी हैं। अधिकतर फूड कोर्ट ही लगा है।  वहीं दशहरा मैदान के फेज दो में अम्बेडकर भवन के पीछे किसान रंगमंच बनाया गया है। जहां स्थानीय आर्केस्ट्रा पार्टियों द्वारा रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उस किसान रंगमंच के आस-पास की जगह की हालत इतनी खराब है कि वह पूरी तरह से उबड़-खाबड़ हो रही है। उस जमीन को समतल तक नहीं किया गया है। ऐसे में किसान रंगमंच के कार्यक्रम देखने आने वाले दर्शकों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।  किसान रंगमंच के आस-पास कचरा पात्र रखा हुआ है। वहां कचरे के ढेर लगे हैं। पास ही मवेशियों का झुंड खड़ा है। ऐसे में नगर निगम की किसान रंगमंच व फेज दो मैदान के बारे में स्थिति का आंकलन किया जा सकता है। निगम अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को किसान रंगमंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों से आवेदन के लिए निविदा जारी कर दी गई है। यहां 26 अक्टूबर से कार्यक्रम शुरू होंगे।

बाल प्रतिभा कार्यक्रम 31 को
इधर नगर निगम आयुक्त व मेला अधिकारी की ओर से मेले के दौरान होने वाले बाल प्रतिभा कार्यक्रम की तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है।  विजयश्री रंगमंच पर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रथम वर्ग 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लिए और दूसरा वर्ग 13 से 18 आयु वर्ग  की बाल प्रतिभाएं भाग ले सकेंगी। इसके लिए 23 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।

वेस्ट जोन की पूरी हुई नीलामी
इधर दशहरा मैदान के फेज एक में वेस्ट जोन में दुकानों की नीलमाी शुक्रवार को पूरी हो गई। सुबह से रात तक यहां व्यापारियों की भीड़ लगी रही। यहां छोटी दुकान जिसका किराया मेला अवधि के दौरान 10 से 15 हजार रुपए रहता है वह नीलामी में 1 से सवा लाख रुपए तक में छूटी है।  निगम सूत्रों के अनुसार राजस्व अनुभाग द्वारा की जा रही नीलामी के तहत शनिवार व रविवार को ईस्ट जोन की दुकानों की नीलामी शुरू होगी।

एक ही कवि सम्मेलन का इरादा
दशहरा मेले में हर बार चाहे विधानसभा की आचार संहिता हो या चुनावी दौर। उसमें भी मेला अवधि में होने वाले परम्परागत सभी कार्यक्रम होते रहे हैं। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव की आचार संहिया की आड़ में मेले की शान कहे जाने वाले राजस्थानी व अटल कवि सम्मेलन के होने की संभावना नहीं है। जबकि अखिल भारतीय स्तर का एक ही कवि सम्मेलन किया जा सकता है। उसमें भी चुनिंदा कवियों को आचार संहिता की पालना करते हुए अपनी रचनाएं पेश करने के लिए पाबंद किया जाएगा। हालांकि अभी तक उनके कवि भी तय नहीं हुए हैं।  इसी तरह से सिने संध्या का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक उसकी तिथि व कलाकार तय नहीं है।  वहीं आशापुरा माताजी मंदिर में अष्टमी के दिन 22 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसकी निविदा खोली जा चुकी है।

दो जुलाई को भाजपा की महारैली से होगा विरोध का शंखनाद
कोटा। भाजपा कोटा उत्तर की ओर से 2 जुलाई को महारैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे समेत प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि राज्य सरकार के खिलाफ और मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर महारैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान किसान ,युवा, बेरोजगार सभी वर्गों के साथ अन्याय किया गया है। किसानों को कर्ज माफी का वादा किया गया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को रोजगार देने की बात हुई लेकिन हर बार पेपर लीक होने से उनकी आशाओं पर पानी फिर गया। बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी लेकिन अभी तक सभी को नहीं देकर वादाखिलाफी की गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि कोटा में भी विकास के नाम पर आयोजित विकास कर लोगों को परेशानी में डाला गया है। पूरे शहर में ट्रैफिक सिग्नल फ्री के नाम पर यू-टर्न बना दिए गए हैं। जिससे आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। रिवरफ्रंट को जिस तरह से प्रचारित किया जा रहा है उससे आम जनता को कोई लाभ होने वाला नहीं है। चंबल नदी के किनारे मथुराधीश कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी जिससे पूरे नदी के किनारे मथुराधीश की तर्ज पर कोरिडोर बनाया जाता जहां हजारों लाखों लोग चंबल नदी के दर्शन कर धार्मिक आयोजन कर सकते थे।

गुंजल ने बताया कि 2 जुलाई को राज्य सरकार के खिलाफ और मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर महारैली का आयोजन किया जा रहा है। महारैली का आयोजन बूंदी रोड पर एक फार्म हाउस पर किया जाएगा जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रदेश के एक दर्जन सांसदों समेत कई अन्य नेताओं को आमंत्रित किया गया है। केंद्र से भी कई नेताओं के आने की संभावना है। शहर और देहात अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि 20 बीघा एरिया में विशाल पांडाल बनाया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। इसके लिए करीब 15 सौ बसों की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

जमादार पर आधा दर्जन बदमाशों ने किया चाकू से हमला
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को  पुरानी रंजिश के चलते  जमादार पर बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया  जहां उसका उपचार जारी है। हमले में उसके पीठ व पैर में  घाव लगे हैं।पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि  दीपक पंवार  नगर निगम  कोटा उत्तर में जमादार है।  वार्ड 50 के सेक्टर 4 में उसकी ड्यूटी लगी हुई है। वह सुबह वार्ड 50 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा रहा था। उसी समय  तीन बाइक  पर आधा दर्जन बदमाश आए और उन्होंने दीपक  पर चाकू से हमला कर दिया।  वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  घटना के बाद वहां मौजूद सफाई कर्मी दीपक  को लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। पीड़ित  दीपक पवार ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले मोलाराम से सात -आठ साल पहले लड़ाई झगड़ा हुआ था। वह इसी बात की रंजिश पाले हुए था। मंगलवार को  मोलाराम का लड़का अंकुश , सोनू  अपने 7-8 साथियों के साथ तीन बाइक पर  आए और  आते ही चाकू से हमला कर दिया।

कई समस्याओं का समाधान, कुछ काम होने शेष
कोटा । हमारे वार्ड का लगभग आधे से ज्यादा इलाका कॉमर्शियल हैं इस वजह से भले ही सिकुड़ा-सिकुड़ा और कुछ स्थानों से अव्यवस्थाएं नजर आ जाए लेकिन पार्षद ने वार्ड में काम अच्छे करवाएं हंै। वार्ड के लगभग हर हिस्सें में काम हुए हैं और कुछ अभी चल रहे हैं जबकि कुछ कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है जो जल्द ही शुरू होने की संभावना है। यह कहना है कोटा उत्तर के वार्ड नम्बर 34 के लोगों का। लोग बताते हैं कि पहले वार्ड में रोडलाइट और कुछ हद तक पीने के पानी की समस्या थी लेकिन उन समस्याओं का समाधान हो चुका है। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि वार्ड के कई हिस्सों में लोगों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण किए हुए हैं। जिससे बाजारों के बीच से निकलने में बहुत परेशानी होती है लेकिन पार्षद ने इस समस्या की ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। नगर निगम उत्तर के इस वार्ड में जैन मंदिर, चंद्रघटा, एस. गोपाल की गली, बीबी जोहरा मस्जिद, लखारा पाड़ा, सुनार गली, सती चबुतरा, खारवाल मंदिर, गिरजाघर के पीछे इंद्रा मार्केट, बड़ का चौक, घंटाघर तिराहा, शीतला माता का मंदिर तथा भूतगली आदि इलाकेंं आते हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना हैं कि पार्षद ने वार्ड की कुछ ऐसी समस्याओं का निराकरण भी करवाया हंै जो बरसों से वार्ड में बनी हुई थी। लोग कहते हैं कि वार्ड के कई हिस्सों में सीसी रोड का काम हो चुका है। पहले वार्ड में खुली और क्षतिग्रस्त नालियां लोगों की एक बड़ी परेशानी थी लेकिन अब नालियां भी नई बन चुकी हैं और उन्हें लोहे की जालियों से ढ़कवा भी दिया गया है। वार्ड के जिन स्थानों पर रोड लाइट की जरुरत थी उन सभी स्थानों पर लगवा दी गई हैं। वहीं वार्ड के कुछ लोग ये भी कहते हैं कि काम हुए हैं लेकिन अभी भी कई काम होने बाकी हैं। जो सड़कों का काम हुआ है निर्माण सामग्री ढंग की काम में नहीं ली गई हैं और आने वाले समय में ये बात सामने आ जाएगी। वार्ड में आज भी कई समस्याएं बनी हुई हैं जिनका समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड के कई हिस्सों में दिनभर आवारा मवेशी और श्वान घूमते रहते हैं। रातभर श्वान भौंकते रहते हैं। बच्चों को काटने का डर बना रहता है। वार्ड के कुछ हिस्सें ऐसे भी हैं जहां नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होती हैं। कई बार नालियों में जाम के हालात बनते हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता हैं। सड़कों के किनारे कचरा पड़ा रहता है।

वार्ड के कुछ लोगों का ये कहना हैं कि पार्षद को नियमानुसार कोई भी काम बोलो वो होता ही है। अब श्वान और मवेशी तो पूरे शहर की समस्या है, इसमें पार्षद क्या करेंगी। सफाई व्यवस्थाओं को लेकर लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। वार्ड के लगभग हर हिस्से में रोडलाइट लगवाई जा चुकी हंै। अभी भी वार्ड में कई काम चल रहे हैं।  पार्षद प्रतिनिधि नियमित रूप से वार्ड में समय देते हैं। कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। काम सबके होते हैं। अगर कोई समस्या उनको बताते है तो खुद मौके पर आकर देखते है और उसके निराकरण का पूरा प्रयास करते हैं। नई पाइपलाइन बिछने के बाद पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो गई है। वार्ड पार्षद का कहना है कि मैने वार्ड में कई विकास करवाएं हैं। कुछ काम होने बाकी हैं फिर भी यहों के लोगों को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश की हैं। किसी भी वार्डवासी के काम के लिए मना नहीं किया है। अब श्वानों और मवेशियों की समस्या से तो मैं खुद परेशान हंू। हमेशा इस बात का प्रयास रहता हैं कि वार्ड की समस्या को लेकर वार्डवासी को निगम की ओर नहीं जाना पड़े। वार्ड में मुख्य समस्या पार्किंग की है।

इनका कहना हैं...
वार्ड में जहां जरुरत थी वहां पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई हैं। अभी वार्ड के घरों में तीसरी मंजिल तक बिना मोटर के पानी पहुंच रहा है। पाटनपोल के मदसरे में काम शुरू होने वाला है। रोडलाइट लगभग हर जरुरत की जगह लगवा दी गई हैं। कुछ स्थानों पर नालियों के काम होने बाकी हैं। श्वानों का बहुत आतंक हैं।
-नसरीन मिर्जा, वार्ड पार्षद।

सर्राफा मार्केट में कुछ स्थानों पर चिमनियां लगी हुई हंै। जिससे बहुत परेशानी है। बीते कुछ सालों में कई लोग इससे निकलने वाले धुएं का शिकार भी हो चुके हैं। वार्ड 34, 35 और 52 में एक भी सामुदायिक भवन नहीं है। विकास भवन में इंदिरा रसोई चल रही है उसे अन्यत्र शिफ्ट करना चाहिए ताकि लोग इस भवन को शादी तथा अन्य समारोह में काम ले सकें। पार्षद ने वार्ड में खूब काम करवाएं हैं। ना रोड लाइट की कोई दिक्कत है ना पानी की। सफाई व्यवस्था दुरुस्त हैं।
-वसीम शेख, वार्डवासी।

सीसी रोड बने हैं। नालियों के काम हुए है। पार्षद ने लोगों की परेशानियों को दूर किया है। लोगों को पट्टे दिलवाने में पूरा सहयोग किया है। वार्ड में अब पीने के पानी की कोई परेशानी नहीं हैं। सफाई व्यववस्था के लिए लोगों को भी सहयोग करना चाहिए।
-कन्हैया लाल सैन, वार्डवासी।

वार्ड 63- निर्माण के कुछ माह में ही टूटी सीसी सड़कें और नालियां
कोटा। सीसी सड़कें और नालियां तो बनी हैं लेकिन उनमें जिस निर्माण सामग्री को उपयोग में लिया गया था वो एकदम घटिया क्वालिटी की थी और उसी का परिणाम है कि बनने के कुछ महीने बाद ही सड़कों पर गिट्टी नजर आने लगी है और इस गिट्टी के कारण वाहन चालकों को गिरने का या टायरों के कटने का डर लगा रहता है। जो काम वार्ड में हो रहे हैं या हुए हैं वो इनती धीमी गति से की लोग परेशान हो चुके हैं। एक जगह का काम पूरा होता नहीं और दूसरे स्थान को खोद दिया जाता है। कुछ इस प्रकार की तकलीफें बयान की है कोटा नगर उत्तर के वार्ड नम्बर 63 के कुछ लोगों ने। लोगों का कहना है कि निगम में बोर्ड कांग्रेस का है तो काम हुए हैं लेकिन आज भी वार्ड में कई समस्याओं के समाधान की जरूरत है।  वार्ड के कुछ लोग बताते हैं कि जब वार्ड में नालियों और सड़कों का कार्य प्रारम्भ हुआ तो हमने सोचा कि सड़क किनारे लोगों ने जो अतिक्रमण किए हुए हैं उनसे छुटकारा मिलेगा, बाजार कुछ चौड़ा होगा और आवागमन में सुविधा होगी लेकिन जैसे ही निर्माण कार्य पूरे हुआ लोगों ने वहां फिर से अतिक्रमण कर लिया लेकिन निगम और जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं गया। इन अतिक्रमियों  के कारण मुख्य बाजार में शाम होते होते तो कई बार जाम लग जाता है। निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। अब दिखती दिखाती समस्या के लिए भी शिकायत करनी पड़े तो फिर दूसरी समस्याओं के समाधान की तो उम्मीद ही क्या करें।

वार्ड के कुछ लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद ने विकास के ठीक कार्य करवाएं हैं। कई स्थानों पर सीसी रोड बन चुके हैं। जहां पहले बड़े-बड़े गड्ढेंÞ नजर आते थे आज वहां एकदम सपाट रोड है। निगम की ओर से नई रोड लाइट भी लगवाई गई हैं। पीने का पानी बराबर आता है। पार्षद को कोई समस्या बताओ तो वो उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करते है। निगम में बोर्ड कांग्रेस का है तो उनकी चलती भी पूरी है। वार्ड में नालियों का निर्माण और नाली पटान के भी काम हुए है। सफाई समय पर हो रही हैं। निगम के टिपर नियमित रूप से कचरा उठाने के लिए आते हैं। वार्ड में छोटी-मोटी समस्याओं को हटा दिया जाए तो कोई बड़ी समस्या नहीं है। वहीं वार्ड के कुछ लोगों ने बताया कि वार्ड के कई हिस्सों में रोड लाइट की हालात ठीक नहीं है। कभी जलती है, कभी नहीं। रात में अंधेरा छाया रहता है। सफाईकर्मी आते हैं लेकिन कचरा सारा नालियों में डाल जाते हैं जिससे कई बार नालियां जाम हो जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। बीते दो महीनों से वार्ड के कुछ इलाकों में टिपर नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं। पहले दिन में दो बार आते थे अब एक या दो दिन छोड़कर आते हैं। इससे सड़क किनारों पर कचरा पड़ा रहता है। कुछ जगहों पर रोड के काम बाकी हैं। सड़कों के किनारें सही नहीं है।

इनका कहना है
वार्ड की कासिम गली में रोड व नालियों का काम नहीं हुआ है, रंगपुर रोड पर गली 1-5 में पिचिंग वर्क बकाया है। वार्ड में श्वानों का बहुत आतंक है। आए दिन बच्चों को काटते रहते हैं। रोड लाइट और पानी की कोई समस्या नहीं है। वार्ड में रोड बने हैं। खेड़ली फाटक से संजय नगर मुक्तिधाम तक के वार्डों में कोई खेल मैदान नहीं है।
-बृजेश शर्मा, वार्डवासी।

वार्ड में कोई समस्या नहीं है। सफाई व्यवस्था एकदम दुरुस्त है। वार्ड पार्षद अच्छा कार्य करवा रहे है। कुछ स्थानों को छोड़कर नालियों की कोई समस्या नहीं है। वार्ड के कई स्थानों पर सीसी रोड बने हैं। वार्ड में टिपर नियमित रूप से आते हैं। पीने के पानी के प्रेशर की कोई दिक्कत नहीं है। समय पर पानी की आपूर्ति हो रही है।
-रजत गूंद, वार्डवासी।

दुष्यंत सिंह हाड़ा वार्ड पार्षद से उनके मोबाइल फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

कोटा उत्तर: शीघ्र मिलेंगे आधुनिक कचरा स्टेशन
कोटा । नगर निगम कोटा दक्षिण के बाद अब कोटा उत्तर नगर निगम में भी शीघ्र ही दो आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन की सौगात मिलेगी। साथ ही कोटा उत्तर में गैराज भी बनेगा। नगर निगम कोटा उत्तर में अभी तक एक भी आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन नहीं था। जिसके लिए काफी समय से नगर निगम के अधिकारी जमीन की तलाश में थे। लेकिन जहां भी जमीन मिल रही थी। वहां किसी न किसी बाधा के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। लेकिन कहावत है कि अंत भला तो सब भला। उसी के तहत अब कोटा उत्तर नगर निगम में भी एक साथ दो आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे। जिनके लिए जमीन तय होने के साथ ही काम भी शुरू हो गए हैं।

स्टेशन रोड जिन बाबा के पीछे व उम्मेदगंज में बनेंगे
नगर निगम कोटा उत्तर में एक आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन स्टेशन रोड पर जिन बाबा के पीछे बनेगा। जबकि दूसरा ट्रांसफर स्टेशन उम्मेदगंज में बनेगा। यहां दोनों जगह काम शुरू हो गए हैं। जिन बाबा के पीछे वाली जगह पर कोटा उत्तर निगम का गैराज भी बनाया जाएगा। जिसका भी काम शुरू हो गया है।

6 माह में तैयार होने की संभावना
जिन बाबा के पीछे व उम्मेदगंज में आधुनिक  कचरा ट्रांसफर स्टेशन का काम 6 माह में पूरा होने की संभावना है। स्टेशन रोड पर करीब 4 बीघा में ट्रांसफर स्टेशन व गैराज बनाया जा रहा है। जबकि उम्मेदगंज में साढ़े पांच बीघा जमीन में ट्रांसफर स्टेशन बन रहा है। जिन बाबा के पीछे जेसीबी मशीनों से गड्ढ़ों को भरने व जमीन को समतल करने का काम किया जा रहा है। नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रेम शंकर शर्मा ने बुधवार को ही उम्मेदगंज में शुरू हुए काम का मौका देखा।

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के बजट से हो रहे तैयार
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा 15 वें वित्त आयोग के तहत कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण निगम को कीब 27-27 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया था। उसी बजट से कोटा उत्तर में ट्रांसफर स्टेशन व गैराज बनाया जा रहा है। स्टेशन रोड  पर करीब 7 करोड़ की लागत से व उम्मेदगंज में साढ़े सात करोड़ की लागत से ट्रांसफर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। स्टेशन रोड पर जिन बाबा के पीछे 2 करोड़ की लागत से गैराज का भी निर्माण किया जा रहा है।

कोटा दक्षिण में चालू हुए दोनों ट्रांसफर स्टेशन
नगर निगम कोटा दक्षिण में तो दो आधुुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। उन दोनों स ही कचरे का परिवहन किया जा रहा है। एक ट्रांसफर स्टेशन पूर्व में ही किशोरपुरा क्षेत्र में धार का अखाड़ा के पास बनकर तैयार हो गया था। जबकि विश्वकर्मा नगर में कुछ समय पहले हीबनकर तैयार हुआ है। इन दोनों ट्रांसफर स्टेशनों में कोखा दक्षिण के 80 वार्डों का कचरा जा रहा है। वहां से उस कचरे को कैप्सूल के जरिये ट्रेचिंग ग्राुंड भेजा जारहा है।

70 वार्डों का कचरा पहुंचेगा दोनों जगह
नगर निगम कोटा उत्तर में 70 वार्ड हैं। उन वार्डों के कचरे को टिपरों व ट्रैक्टर ट्रॉलियों से दोनों आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंचाया जाएगा। जिनमें से आधे वार्डों का कचरा जिन बाबा के पीछे व आधे वार्डों का कचरा उम्मेदगंज जाएगा। वहां से उस कचरे को कैम्सूल में भरकर हाईजनिक तरीके से नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाएगा।

इनका कहना
कोटा उत्तर में भी जिन बाबा के पीछे व उम्मेदगंज में एक साथ आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। जिन बाबा के पीछे तो निगम का गैराज कम निगम के वाहन खड़े करने का शेड बनाया जा रहा है। दोनों जगह के काम 6 माह में पूरे होने की संभावना है। कोटा उत्तर में भी आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनने से कचरे का हाइजनिक तरीक से परिवहन किया जा सकगा।
-प्रेम शंकर शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम कोटा उत्तर/दक्षिण

कोटा उत्तर वार्ड 7: खुला नाला, आवारा पशु और श्वानों से परेशान वार्ड के लोग
कोटा। सड़कों पर नजर आते आवारा जानवर, बरसों से मरम्मत की बांट जोह रहा खुला नाला, श्वानों का आंतक और उससे परेशान लोग। ऐसे ही कुछ हालात हैं इस समय कोटा उत्तर के वार्ड नम्बर 7 के। विचारणीय बात तो ये है कि इस वार्ड में वो इलाके भी आते हैं जो शहर के पॉश इलाके  माने जाते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि भले ही वार्ड में नये रोड बने हैं लेकिन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में अभी भी सुधार की जरूरत है।  नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड नम्बर  में वल्ल्भबाड़ी, हनुमान मन्दिर, जैन दिवाकर स्कूल तथा गुरुद्वारा आदि क्षेत्र आते हैं। हालांकि इस वार्ड में सड़कों के हालात जरूर पहले से सुधरे हंै लेकिन समस्याएं इतनी हैं कि लोग खासे परेशान रहते हैं। वर्तमान पार्षद के कार्यकाल से पहले इस वार्ड सफाई नहीं होती थी और सड़कों के हालात कुछ खराब थे, वो अब ठीक होने लगे हैं लेकिन कई समस्याएं ऐसी है जिनके बारे में किसे बताएं  ये समझ से बाहर है। इसका कारण वार्ड पार्षद का सतत सम्पर्क में नहीं रहना है।  वार्ड के ही कुछ लोगों का कहना है कि निगम में बोर्ड कांग्रेस का है और पार्षद भाजपा के हैं तो उनके काम होते ही नहीं। जिस समस्या का समाधान वो एक लम्बी प्रक्रिया के बाद दो से तीन महीनों में होना बताते हैं, उसी समस्या का समाधान दूसरे लोग महज कुछ ही घंटों में करवा देते हंै। ऐसे में ये समझ पाना ही मुश्किल है कि हमारा वार्ड पार्षद है कौन? वो जिसे हमने चुना है या वो जो हमारे काम करवा रहे हैं। वार्ड के ही एक क्षेत्र से होकर निकलने वाला नाला जिसे वल्लभबाड़ी का नाला भी कहा जाता है वो कई स्थानों से खुला है और जर्जरावस्था में हैं। इसकी सफाई भी कभी-कभार ही होती है। खुला होने के कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना रहता है। एक स्थान पर तो ये नाला रोड के बिल्कुल घुमाव से खुला हुआ हैं। अगर घुमाव पर किसी का बेलेंस बिगड़ जाए तो वो सीधा नाले में जाकर गिर सकता है।

मवेशियों का जमावड़ा
इस वार्ड के कुछ लोगों को कहना है कि वार्ड के कई स्थानों पर गायों का जमावड़ा लगा रहता है। सड़कों के बीच ये गायें बैठी रहती हैं। वाहन चालकों को दुर्घटना का भय बना रहता है। पूरे वार्ड में श्वान दिनभर घूमते रहते हैं। रात में घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। साधारण सी समस्याओं के समाधान के लिए भी बजाय पार्षद के किसी और के पास जाना पड़ता है।   मसलन एक बार क्षेत्र की एक पानी की पाइप लाइन से पानी लीकेज हो रहा था, जब उन्होंने इसे ठीक करवाने के लिए वार्ड पार्षद से कहा तो उन्होंने इसे लम्बी प्रक्रिया के बाद लगभग 3 महीनों में ठीक होने की बात कही लेकिन इसी समस्या को जब वार्ड में रहने वाली ईमानी सन्तवानी से जाकर कहा तो उन्होंने इस समस्या का समाधान केवल दो घन्टों में करवा दिया।  वहीं वार्ड पार्षद बताते है कि वो बिना किसी भेदभाव के हर पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं का काम करते हैं। वार्ड में लगभग 4 करोड़ से अधिक के कार्य हो चुके हंै। अभी भी वार्ड में रोड का काम चल रहा है। मैं सबसे मिलता रहता हूं।

इनका कहना है
वार्ड के लगभग हर निवासी की समस्या दूर करने का प्रयास करता रहा हंू। क्षेत्र में लाइट के खम्बे नये लगवा दिए गए हैं। वार्ड में सीसी रोड बनवाई गई हंै। कई स्थानों पर अभी भी काम चल रहा है। वार्ड के विकास कार्यों को लोगों में शेयर करता हंू। कुछ लोग नाराज रहते हैं तो क्या कर सकते हैं।
- ज्ञानेन्द्र सिंह, वार्ड पार्षद।

भले ही वार्ड में नई सड़के बनी है और सफाई व्यवस्था ठीक पहले से ठीक हुई है लेकिन मैं वार्ड पार्षद के कार्यकाल से बिल्कुल भी सन्तुष्ट नहीं हूं। इनको को कोई भी शिकायत करो ये ध्यान ही नहीं देते हैं। ये नाला टूटा हुआ है लेकिन आज तक सहीं नही हो पाया है।
- रामजस विजय, वार्डवासी।

वार्ड पार्षद को कभी-कभी देखता हंू। पूरे इलाके में श्वानों का आतंक बना हुआ है। इसके अलावा वार्ड का बड़ा नाला लगभग हर समय भरा रहता है ना इसकी मरम्मत करवाई जा रही है। कई स्थानों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
- दीपक त्यागी, वार्डवासी।

वार्ड के पार्षद तो कभी कभार ही नजर आते हैं। हमे हमारे काम दूसरों से ही करवाने पड़ते हैं। आए दिन क्षेत्र में चोरियां होती रहती है। श्वान घूमते रहते हैं, उनके काटने का भय हमेशा सताते रहता है।
- प्रसून माहेश्वरी, वार्डवासी।