ganga water - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए डाकघर में मिलेगा गंगाजल
जयपुर। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए अब डाकघर में गंगा जल मिलेगा। भारतीय डाक विभाग गंगाजल आपके द्वार योजना के तहत सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए गंगाजल की बिक्री करेगा। इसके अलावा विशेष पूजा व धार्मिक आयोजनों के लिए भी गंगाजल के लिए लोगों को भटकना नही पड़ेगा। पोस्टल डिपार्टमेंट में जयपुर सिटी के सीनियर सुपरिटेंडेंट मोहन सिंह मीणा ने बताया कि जयपुर शहर के सभी डाकघरों में 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतलें आमजन के लिए मौजूद हैं। 30 रूपए देकर आप गंगाजल खरीद सकते हैं। यह गंगोत्री का गंगाजल है जो सभी डाकघरों में आपको मिलेगा। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है इस अवसर पर श्रद्धालु गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

हिंदू धर्म में गंगाजल का है बड़ा महत्व
धार्मिक अनुष्ठानों में भी गंगाजल का उपयोग होता है। इस कारण हर घर में लोग गंगाजल रखना शुभ मानते हैं। सावन के महीने धार्मिक कार्यक्रम अधिक होने से गंगाजल की मांग भी बढ़ जाती है। गंगा जल को लेने के लिए लोगों को गंगोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, बनारस सहित कई शहरों व धार्मिक स्थलों पर जाना पड़ता है। सावन माह में भगवान शिव का गंगा जल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व रहता है।

भारतीय डाक विभाग अब चिट्ठी, मनीआर्डर, सेविंग अकाउंट, आरडी और एनएससी के साथ और भी क्षेत्र में अग्रसर है। घर बैठे गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल भी आपके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। डिब्बे में पैक करके गंगाजल डाकिए डिमांड पर पहुंचा रहे हैं। डाक विभाग से बिकने वाले गंगोत्री के गंगा जल को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं।

कांग्रेस के दबाव में सरकार ने गंगाजल पर जीएसटी हटाया
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) सरकार ने मां गंगा को भी नहीं बख्शा और गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया और कांग्रेस ने दबाव बनाया तो फिर वापस लेना पड़ा।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया नेत ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस को जब पता चला कि मां गंगा को भी नहीं बक्शा जा रहा है और गंगाजल पर जीएसटी लगाया जा रहा है तो कांग्रेस ने इसका जबरदस्त वरिोध किया जिसके दबाव में सरकार को फैसला बदलना पड़ा। इस तरह एक बार फरि कांग्रेस ने मोदी सरकार को मजबूर कयिा और  उसको यह गलत फैसला वापस लेना पड़ा।

उन्होंने कहा भाजपा प्रवक्ता, ट्रोल आर्मी और उनके फेक न्यूज संचालक कहते रहे कि'गंगाजल पर कोई जीएसटी नहीं है क्योंकि गंगाजल पूजा सामग्री की श्रेणी में आता है। यह प्रचार झूठ था और मीडिया इस झूठ को सच मानकर खबरें चलाता रहा। सच्चाई यह थी कि गंगाजल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया था और ये कहना कि उस पर जीएसटी नहीं था- यह कोरा झूठ है।

प्रवक्ता ने कहा की गंगाजल पर जीएसटी लगाकर सरकार का उद्देश्य गंगाजल डाक से भेजकर  डाकघर की आमदनी बढ़ाना था। पहले 250 एमएल की बोतल 30 रुपए थी लेकिन 18 प्रतिशत जीएसटी लगने के बाद इसकी कीमत 35 रुपए हो गई थी। इसकी जानकारी 18 अगस्त को इंडिया पोस्ट ने टवीट से दी थी जिसमें साफ लिखा था कि 30 रुपए की बोतल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा जबकि सरकार बोलती रही है की गंगाजल पूजा सामग्री की श्रेणी में आता है इसलिए इस पर जीएसटी नहीं लगेगा।

उन्होंने कहा, सीबीआईसी के तहत जीएसटी जीएसटी आता है और सीबीआईसी की वेबसाइट पर लिखा है-रुद्राक्ष की माला, रोली, विभूति, यज्ञोपवीत, कलावा, बिना ब्रांड के शहद, लकड़ी के खड़ाऊँ, चरणामृत, चंदन का टीका और दीये की बाती पर जीएसटी नहीं है बाकि सब पर जीएसटी है।

वेबसाइट में गंगाजल पर जीएसटी नहीं लगाने की कोई बात नहीं है हिंदू धर्म में गर्भधारण से मृत्यु तक 16 कर्मकांड होते हैं और उन सबमें गंगाजल अनिवार्य है। मोदी सरकार द्वारा गंगाजल पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी वसूला जा रहा था और जब हमने दस्तावेजों के साथ भंडाफोड़ किया, तब जाकर इन्होंने टैक्स हटाया।

उन्होंने कहा, आजकल शारदेय नवरात्र चल रहा और इस पावन पर्व में जब श्रद्धालु बिना जीएसटी के गंगाजल से पूजा करेंगे तो उनका आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा। दु:ख इस बात का भी है कि जिस झूठ का पर्दाफाश मीडिया को करना चाहिए था उसे हम कर रहे हैं और आगे भी सरकार का असली चेहरा इसी तरह बेनकाब करते रहेंगे।

अब घर बैठे आ रही हमारी गंगा मैया
कोटा। हिंदू मान्यताओं में गंगाजल को पवित्र माना गया है। धार्मिक अनुष्ठान और मांगलिक कार्यों में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। कोरोना काल में जहां सब कुछ थम सा गया था, तब डाक विभाग ने गंगाजल की बिक्री शुरू की थी। इसका असर यह हुआ कि लोग अब डाकघर से ही गंगाजल खरीदने लगे हैं। कोटा के डाकघरों में भी गंगाजल की मांग लगातार बढ़ी है। स्थिति यह है कि इस साल शुरुआत में जहां महज पांच बोतल गंगाजल की बिक्री हुई। अब लगातार आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोटा जिले में तीन माह में गंगाजल की 300 बोतलें बिक जाती हैं। डाक विभाग के अधिकारियों का मानना है कि धीरे-धीरे लोग डाकघर के गंगाजल पर विश्वास करने लगे हैं।

जरूरत पड़े तब ले आओ
दरअसल हरिद्वार, गंगोत्री, ऋषिकेश आदि तीर्थ स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालु डिब्बों या बोतलों में गंगाजल भरकर साथ लाते हैं। इसे संभाल कर घर में रखा जाता है ताकि मांगलिक कार्य के समय इसे काम में लिया जा सके। लेकिन अब जब जरूरत पड़ती है, तब ही डाकघर जाकर गंगाजल की बोतल ले आते हैं। सावन के महीने में गंगाजल की बिक्री अधिक होती है।

30 रुपए में 250 एमएल की बोतल
डाकघरों में गंगाजल की 250 एमएल की बोतल उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि अभी एक ही साइज की बोतल डाकघरों में है। यह बोतल 30 रुपए में डाकघर में मिल रही है। कोरोना के दौरान हरिद्वार के लिए आवागमन बंद हो गया था। इस कारण डाक विभाग ने योजना को चालू किया गया था। अब इसकी खरीदारी बढ़ने लगी है। जिले में तीन माह में 300 बोतल की बिक्री हो जाती है।

प्रचार-प्रसार हो तो बढ़े मांग
डाक विभाग में मिल रहे गंगाजल का अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में कम प्रचार-प्रसार है। इस कारण ग्रामीण मंदिरों या फिर परिचित से हरिद्वार से ही गंगाजल मंगवा रहे हैं। डाक विभाग की ओर से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तो इसकी मांग और बढ़ सकती है।

इस तरह से मिलता है महंगा
वाहनों के माध्यम से गंगाजल मंगवाना काफी महंगा पड़ता था। वहीं परिचितों से मंगवाने पर उन्हें काफी इंतजार करना पड़ता था। सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीणों को आती थी। गांवों में गंगाजल सहज उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहनों के माध्यम से ज्यादा रुपए देकर गंगाजल मंगवाते थे।

कोरोना के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए डाक विभाग ने गंगाजल उपलब्ध कराने की योजना शुरू की थी। धीरे-धीरे इसके प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। गंगाजल गंगोत्री से मंगवाया जाता है। जिले के सभी डाकघरों में यह गंगाजल उपलब्ध करवाया जाता है।
- प्रशांत शर्मा, सहायक डाक अधीक्षक कोटा