kota gramin - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कार-बाइक की टक्कर में चार की मौत, पुलिस ने कार चालक को किया डिटेन
कोटा । कोटा ग्रामीण के सीमलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और  करीब 7 माह का एक बच्चा और  8 साल की लड़की है। भौंराजी मोड़ पर एक ब्रीजा कार कोटा से इटावा की तरफ जा रही थी । मोटरसाइकिल पर लियाकत अली अपने परिवार के साथ  कोटा से अपने गांव भौंरा जा रहा था। भौंराजी मोड पर कार चालक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार लियाकत अली(उम्र 30) ,उसकी पत्नी सितारा (उम्र 28), पुत्र लइक करीब 7 माह  और  8 साल की लड़की जोया की मौके पर ही मृत्यु  हो गई । वहीं कार में सवार  महिला आरती पत्नी प्रवीण कुमार मीणा  गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।  हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी से सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने लियाकत अली पुत्र सदीक शाह,  निवासी भौरा, थाना हल्का सीमलिया, सितारा पत्नी लियाकत अली, लइक पुत्र लियाकल अली लगभग 7 माह और जोया उम्र करीब 8 वर्ष निवासी श्योपुर (एमपी) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक ब्रजराज मीणा को डिटेन किया है ।

हत्या के आरोपी को 6 साल बाद उम्र कैद
कोटा। शहर की एससी एसटी एक्ट न्यायालय ने गुरुवार को हत्या के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने डूंगली निवासी आरोपी जगदीश पुत्र नाथूलाल इटावा थाना पर 20000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया। न्यायालय ने मामले में शामिल अन्य आरोपी  राजू ,मनोहर, राम हेत को गिरफ्तारी वारंट से तलब कर इटावा पुलिस को न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए । आरोपी जगदीश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रमेश की कुल्हाड़ी से  हत्या कर दी थी। इस मामले में इटावा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विशिष्ट लोक अभियोजक हितेश कुमार जैन ने बताया कि फरियादी पूरणमल ने अस्पताल में 14 जून 2017 को परीक्षा बयान दिया था कि वह और उसके ताऊ का लड़का रमेश पास के गांव में ही सामाजिक कार्यक्रम  से भाग लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। बाइक को रमेश चला रहा था। तभी गांव के रास्ते पर घात लगाकर बैठे जगदीश, राजू ,मनोहर, राम हेत ,चौथमल, नाथूलाल, सुरेश ,गिर्राज ने  उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जगदीश ने रमेश के दाएं जबड़े पर कुल्हाड़ी से हमला किया हम बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद राजू ने रमेश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया शोर-शराबा सुनकर उसके पिता रामरतन व ताऊ का लड़का हंसराज ,दौलतराम सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी गाली गलौज कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद हम दोनों को  इटावा के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चालान पेश किया। 24 गवाहों के बयान कराए ।दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी जगदीश को हत्या का दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई और 20000 रुपए का जुर्माना लगाया। इस मामले में शामिल राजू ,मनोहर ,राम हेत को भी न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट से तलब करते हुए इटावा पुलिस को न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए।

तेरह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
कोटा । कोटा ग्रामीण के  कैथून पुलिस थाना क्षेत्र में  शनिवार को एक 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म  का मामला सामने आया है।   इस मामले में  पुलिस ने  पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ  पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर  अनुसंधान शुरू कर दिया है । पुलिस ने  बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया  जहां से उसे बालिका गृह भेज दिया गया है।  बाल कल्याण समिति  सदस्य मधुबाला शर्मा ने बताया कि बालिका ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि उसकी तीन बहने हैं । बालिका दूसरे नंबर की  है ।  26 जनवरी की रात 8:00 बजे बालिका हैंडपंप पर पानी भरने गई थी । उस समय एक युवक जिसे उसने एक दो बार पहले भी देखा था और वह  युवक उसके पिता की दुकान पर एक दो बार आया था।   वह  उसे वहां मिला  और बहला-फुसलाकर अपने साथ  मोटर साइकिल पर बैठा कर रात को खेत की तरफ ले गया।  सुनसान एरिया में ले जाकर युवक ने बालिका से दुष्कर्म किया। बाद में  रात्रि को बालिका को वही युवक उसे परिजनों के पास छोड़कर चला गया  उधर बालिका के परिजनों ने बालिका के नहीं मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालिका ने परिजनों से मिलने के बाद पूरा घटनाक्रम बताया। तब  परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।  बालिका के 161 के बयान और मेडिकल हो चुका है।  बालिका के 164 के बयान बाकी है। बालिका को संरक्षण की आवश्यकता होने पर बाल कल्याण समिति ने  अस्थाई आश्रय दिया है।