sports complex - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा का 'मेजर ध्यानचंद स्टेडियम': 19 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ कायाकल्प
कोटा। देश के हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर बना शहर का प्रतिष्ठित स्टेडियम आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। जिस परिसर से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरनी चाहिए थी, वहां अब खेल गतिविधियों की जगह गंदगी और अव्यवस्था ने कब्जा जमा लिया है। स्टेडियम का मैदान किस खेल के लिए विकसित किया गया था, यह तक स्पष्ट नहीं दिखता। टूटी और जर्जर दर्शक दीर्घाएं, चारों ओर फैली गंदगी, नदारद सुरक्षा व्यवस्था और गार्डन जैसा स्वरूप इस स्टेडियम की पहचान पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शहर के इतने महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक खेल परिसर की यह तस्वीर खेल सुविधाओं के रखरखाव पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। हांलाकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद स्टेडियम में विकास कार्य शुरू हुआ है।

19 वर्षों से बिना मानदेय कर रहे स्टेडियम की रखवाली
स्टेडियम की देखरेख कर रही लक्ष्मीबाई और उनके बेटे धनराज सुमन पिछले 19 वर्षों से यहां चौकीदारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें नियमित भुगतान नहीं मिलता, फिर भी वे स्टेडियम की सुरक्षा और देखभाल में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि वर्षों बाद अब यहां कुछ विकास कार्य शुरू हुआ है।

उम्मीदों पर टिकी निगाहें
स्टेडियम में शुरू हुए विकास कार्य ने खिलाड़ियों और शहरवासियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि वर्षों बाद शुरू हुआ यह काम मेजर ध्यानचंद स्टेडियम को उसके नाम और गौरव के अनुरूप नई पहचान दिला पाता है या नहीं।

सुविधाएं मिलें तो निखरेंगी प्रतिभाएं
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन आधुनिक खेल सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि यहां अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, मल्टीपरपज इंडोर हॉल, आधुनिक जिम, गुणवत्तापूर्ण खेल उपकरण और खिलाड़ियों के लिए बेहतर आधारभूत संसाधन विकसित किए जाएं तो यह स्टेडियम हाड़ौती क्षेत्र का सबसे बड़ा खेल प्रशिक्षण केंद्र बन सकता है। इससे ताइक्वांडो सहित कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय अभ्यास का अवसर मिलेगा, नई प्रतिभाएं निखरेंगी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाड़ौती के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी अधिक प्रभावशाली होकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
-कमलेश कुमार, कोच ताइक्वांडो

राष्ट्रीय स्तर की हों खेल सुविधाएं
अभ्यास के लिए स्टेडियम अच्छा है, लेकिन खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। नए हॉल, फिटनेस सेंटर और बेहतर ट्रैक बनने से हमें बड़ा लाभ मिलेगा।
-अदिति जैन, इंटरनेशनल खिलाड़ी

नाम के अनुरूप मिले नई पहचान
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम शहर की पहचान है। यदि यहां हरियाली, आधुनिक खेल सुविधाएं और बेहतर रखरखाव हो तो यह कोटा शहर का सबसे आकर्षक और आदर्श खेल परिसर बन सकता है।
-महेश शर्मा, स्थानीय निवासी

स्टेडियम को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, सुविधाओं का होगा विस्तार
स्टेडियम के व्यापक विकास कार्य तेज गति से जारी हैं और जल्द ही शहरवासियों को इसका नया एवं आधुनिक स्वरूप देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में दो अत्याधुनिक हॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही नया बास्केटबॉल ग्राउंड तैयार किया जा चुका है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नया एथलेटिक्स ट्रैक भी बनाया जाएगा। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद स्टेडियम न केवल खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होगा।
-रविंद्र माथुर, निदेशक अभियांत्रिकी केडीए

खेल संकुल बना, संचालन किसके पास पता नहीं
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से खेलों को बढ़ावा देने  व खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से खेल संकुल व इनडोर स्टेडियम तो बना दिया। लेकिन उसका संचालन कौन करेगा अभी तक यह तय नहीं होने से उसका उपयोग ही नहीं हो रहा है।  नयापुरा स्थित जे.के. पेवेलियन में सीबी गार्डन के सामने की तरफ खेल संकुल बनाया गया है। जिसमें अंतर राष्ट्रीय स्तर के तीन बड़े-बड़े हॉल बनाए गए हैं। इन हॉल में इनडोर खेलों के मैच खेले जा सकेंगे। 50 गुणा 50 और 60 गुणा 50 वर्ग मीटर के इन हॉल में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के ही नहीं अंत राष्ट्रीय स्तर तक के मैच खेले जाने की सुविधा की गई है। इन हॉल में दर्शक दीर्घा भी बनाई गई है। इनकी ऊंचाई और निर्माण क्वालिटी भी उच्च स्तर की है।

गेस्ट हाउस भी तैयार
स्टेडियम के साथ ही उसके पास में गेस्ट हाउस भी बनाया गया है। इसमें कमरे भी होटल की तरह के बनाए गए हैं। इस गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कोचों के रहने की सुविधा की गई है। लेकिन इस खेल संकुल के संचालन की व्यवस्था नहीं होने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

19 करोड़ की लागत से निर्माण
नगर विकास न्यास की ओर से खेल संकुल में स्टेडियम का निर्माण करीब 19 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। यह स्टेडियम करीब दो साल में बनकर तैयार हुआ है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले इसका उद्घाटन भी कर दिया गया। जिससे इसका उपयोग हो सके। लेकिन उद्घाटन के 4 माह बाद भी अभी तक इसका उपयोग नहीं हुआ है। जिससे खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम के संचालन की जिम्मेदारी किसी भी संस्था को दी जाए। जिससे वे इस स्टेडियम में प्रेक्टिस कर सके। स्टेडियम तैयार होने के बाद भी संचालन की व्यवस्था नहीं होने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

कौन करेगा संचालन अभी तक तय नहीं
खेल संकुल का निर्माण करने वाले संवेदक सुनील गर्ग का कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से न्यास ने खेल संकुल व स्टेडियम तैयार तो करवा दिया। लेकिन अभी तक है किसी को भी हैंडओवर नहीं हुआ है। इसका कारण इसके संचालन के बारे में कोई तय नहीं है। इसका संचालन नगर विकास न्यास करेगा या क्रीड़ा परिषद या फिर पीपीपी मोड पर इसका संचालन होगा। यही कारण है कि स्टेडियम तैयार होने के बाद भी इसका उपयोग नहीं हो सका है। इस सबंध में न्यास के अधीशाषी अभियंता सुमित चितौड़ा ने बताया कि स्टेडियम में कुछ काम फिलहाल यह यूआईटी के पास ही है इसके संचालन के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

सड़क के बीच पेड़ों से टकराई कार
महावीर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को सड़क के बीच आ रहे दो पेड़ों से एक कार टकरा गई। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रीनाथपुरम् अग्निशमन केन्द्र के पास सड़क के बीच में दो पेड़ आ रहे हैं। जिनसे आए दिन वाहन टकरा रहे हैं। शनिवार रात को भी एक कार इन पेड़ों से टकरा गई। इधर रविवार को सुबह की सैर पर आने वाले लोगों ने नगर विकास न्यास से इन पेड़ों को कटवाने की मांग की है।

कोटा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम तैयार
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तो चम्बल रिवर फ्रंट व आॅक्सीजोन समेत कई निर्माण कार्य करवाए गए हैं। इसके साथ ही खेलों को बढ़ावा देने व खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए भी खेल संकुल का निर्माण कराया जा रहा है। उसी के तहत नयापुरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम तैयार हो गए हैं। जिसकी सौगात अगले माह तक खिलाड़ियों को मिलने की संभावना है। कोटा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इनडोर व आउटडोर खेल संकुल का निर्माण कराया गया है। नगर विकास न्यास द्वारा गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल में तैयार खेल संकुल का तो उद्घाटन हो चुका है। जबकि नयापुरा स्थित जे.के. पेवेलियन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम बनाए गए हैं। जिनका काम लगभग पूरा हो गया है। इस माह के अंत तक  इनके तैयार होने की संभावना है। जिससे अगले माह तक खिलाड़ियों को स्टेडियम की सौगात मिल सकती है। इन स्टेडियम में सभी तरह के इनडोर खेल खेले जा सकेंगे। इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के हिसाब से तैयार कराया गया है। जिससे यहां उस स्तर के मैच खेले जा सकें।

तीन विशाल हॉल तैयार
जे.के. पेवेलियन में इनडोर स्टेडियम के लिए तीन विशाल हॉल बनाए गए हैं। उनमें से एक हाल 60 गुणा 50 वर्ग फीट में और दो हॉल 50 गुणा 50 वर्ग फीट के बनाए गए हैं। इनकी ऊंचाई भी करीब 50 फीट रखी गई है। एक बड़ा हॉल तो सेल्फ सपोर्टेड शीट का बनाया गया है। जिसमें डबल डेकर बैठक क्षमता रखी गई है। इस तरह का कोटा में यह पहला स्टेडियम है। इन हॉल में एक साथ 500 से 700 दर्शक बैठकर खेलों का आनंद ले सकेंगे।   स्टेडियम में बाहर से आने वाली खिलाड़ियों को तो बेहतर सुविधा मिलेगी ही। साथ ही स्थानीय खिलाड़ी भी यहां अभ्यास कर सकेंगे।

दो मंजिला गेस्ट हाउस भी
स्टेडियम परिसर में ही तीन बड़े हॉल के साथ दो मंजिला एक गेस्ट हाउस भी बनाया गया है। करीब 19 करोड़ की लागत से स्टेडितम व गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है। गेस्ट हाउस 24 कमरों का है। यह बाहर से आने वाले खिलाड़ियों व कोच के लिए बनाया गया है। आधुनिक सुविधा युक्त गेस्ट हाउस में लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है।

इनका कहना है
कोटा में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का इनडोर स्टेडियम बनाया गया है। जिसका फिनिशिंग काम चल रहा है। इसके इस महीने के अंत तक तैयार होने का अनुमान है। जिससे अगले माह तक खिलाडियों को स्टेडियम की सौगात मिलने की संभावना है। इसी तरह से गुमानपुरा में खेल संकुल का निर्माण कराया गया है।
- राजेश जोशी, सचिव नगर विकास न्यास

खिलाड़ियों को सुविधा और खेलों को मिलेगा बढ़ावा
कोटा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम की लम्बे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कोटा से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। लेकिन उन्हें अभ्यास के लिए सुविधा नहीं थी। अब कोटा में इनडोर स्टेडियम बनने से एक ओर जहां खिलाड़ियों को अभ्यास व खेलने की सुविधा मिलेगी। वहेीं इनडोर खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा।
- अरुणधति चौधरी, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर

कोटा में इनडोर स्टेडियम बनने से इनडोर खेलों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यहां देश विदेश के खिलाड़ी भी आएंगे। जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को उनसे सीखने का भी मौका मिलेगा। स्थानीय खिलाड़ियों को इनडोर खेलों के अभ्यास की सुविधा नहीं थी। इनडोर स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
- दिव्यांशी, अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी

खेल संकुल में तैयार होंगे खिलाड़ी, दिखाएंगे दम
कोटा ।  नगर विकास न्यास द्वारा बनाए गए खेल संकुल में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 20 विशेषज्ञ  शारीरिक शिक्षकों को कोच लगाया है। औद्योगिक नगरी से शिक्षा नगरी बने कोटा शहर में अब खेलों को भी इतनी अधिक प्राथमिकता दी जा रही है कि यहां हर खेल के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। कोटा में पहले जहां हॉकी का क्रेज अधिक था। वहीं अब हर तरह के खेल खेले जा रहे हैं। हॉकी व क्रिकेट के अलावा यहां अन्य खेलों के लिए मैदान तो थे लेकिन उच्च स्तर के नहीं थे। लेकिन अब कोटा में भी हर तरह के  खेलों को न केवल बढ़ावा मिलेगा वरन् उन खेलों के प्रशिक्षित खिलाड़ी भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए नगर विकास न्यास द्वारा गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल में खेल संकुल बनाया गया है। स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने 4 दिसम्बर को ही खेल संकुल का उद्घाटन किया था। 4 करोड़ 63 लाख की लागत से बने इस खेल संकुल का उद्घाटन तो हो गया लेकिन यह अभी तक शुरू नहीं हो सका है। यहां फिलहाल इनडर  व आउटडो मैदान सूने पड़े हुए हैं।

20 विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षक लगाए
खेल संकुल में इनडोर हॉल के साथ ही आउटडोर खेलों के लिए मैदान भी बनाए गए हैं। यहां इनडोर बैडमिंटन हॉल, जिम्नेजियम, बॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, टेनिस व  हॉकी  समेत अन्य खेलों की सुविधा दी जाएगी। यहां खेले जाने वाले हर खेल के लिए दो-दो कोच के हिसाब से 20 विशेषज्ञ शिक्षकों को लगाया गया है।

राज्य का पहला संभाग स्तरीय खेल संकुल
मल्टीपरपज स्कूल में बनाया गया खेल संकुल रा’य का पहला संभाग स्तरीय खेल संकुल है। इसमें कोटा के अलावा बूंदी, बारां व झालावाड़ के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे।

फुटबाल का मैदान भी होगा तैयार
खल संकुल में वैसे तो अधिकतर खेलों को शामिल किया गया है। लेकिन वहां फुटबाल का मैदान बनाने की आवश्यकता है। उद्घाटन के समय स्वायत्त शासन मंत्री ने यहां अन्य किसी की आवश्कया होने पर उसकी पूर्ति करने के भी निर्देश दिए थे। जिस पर खिलाड़ियों ने यहां फुटबाल का मैदान बनाने की भी आवश्यकता बताई है। जिसके बाद मंत्री धारीवाल ने यहां फुटबाल मैदान बनाने के भी निर्देश दिए है। जिसे भी तैयार कराया जा रहा है।

सुबह-शाम होगा प्रशिक्षण
खेल संकुल में सुबह-शाम खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। हर खेल के कोच यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। जिससे यहां न केवल प्रदेश स्तर के वरन् राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय  स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे।  साथ ही इस खेल संकुल में संभाग व प्रदेश स्तर के मैच  और टूर्नामेंट भी करवाए जाएंगे।

नयापुरा में तैयार हो रहे अंतरराष्ट्रीय इनडोर स्टेडियम
मल्टीपरपज स्कूल की तरह ही नयापुरा स्थित जे.के. पेवेलियन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इनडोर स्टेडियम तैयार हो रहा है। जिसके तीन में से दो हॉल तो बनकर तैयार हो गए हैं। एक बड़ा हॉल तैयार होना बाकी है। इसकी छत डलने के बाद  फर्श का काम होना है। यहां सिर्फ इनडोर खेल खेले जा सकेंगे।

इनका कहना है
गुमानपुरा स्थित मल्टीपरपज स्कूल में रा’य का पहला संभाग स्तरीय खेल संकुल बनकर तैयार हो गया है। यहां इनडोर व आउटडोर खेलों के लिए 20 प्रशिक्षित विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। जिससे ये यहां संभाग के चारों जिलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। सर्दी अधिक होने से अभी प्रशिक्षण शुरू नहीं किया है। प्रयास है कि 26 जनवरी से प्रशिक्षण शुरू किया जा सके। यहां फुटबाल का मैदान भी तैयार किया जाना है।
-प्रदीप चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक)