kota news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा : शादी से पहले साजिश, मंगेतर समेत चार गिरफ्तार
इटावा। क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें शादी से महज आठ दिन पहले युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन दिन में मामले का खुलासा करते हुए मंगेतर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। डीएसपी ओमप्रकाश सरावग ने बताया कि 22 अप्रैल को दौलतपुरा निवासी धर्मेंद्र सेन (23) अपने साले हेमंत के साथ खरीददारी के बाद लौट रहा था। इस दौरान गौणदी-गणेशगंज मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

कोटा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि मंगेतर दीक्षा सेन शादी से खुश नहीं थी। उसने अपने पिता जोधराज व अन्य के साथ मिलकर धर्मेंद्र पर हमला कराने की योजना बनाई। नोनेरा निवासी मुकुट गोचर को 10 हजार रुपए में सुपारी दी गई, जिसने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दीक्षा ने धर्मेंद्र को इटावा बुलाकर योजना के तहत उसके साथ अपने भाई हेमंत को भेजा, जो आरोपियों को लगातार लोकेशन देता रहा। सुनसान रास्ते में बेरहमी से हमला कर युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए गए।

पुलिस जांच में खुलीं परतें
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में गठित टीम ने मंगेतर को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की, जिसमें पूरी साजिश उजागर हो गई। पुलिस ने मुकुट गोचर, धर्मेंद्र उर्फ धर्मराज मीना, दीक्षा सेन और उसके पिता जोधराज को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विशेष टीमों की सक्रियता से पुलिस ने महज तीन दिन में पूरे मामले का पदार्फाश किया, जिसमें साइबर सेल व डीएसटी टीम की अहम भूमिका रही।

तीन मंजिला बिल्डिंग ढहने का मामला : बिल्डिंग में दबने से एक कोचिंग छात्र व एक बालक की मौत और नौ लोगों के घायल, रेस्टोरेंट संचालक व कार्मिक फरार
कोटा। जवाहर नगर क्षेेत्र में शनिवार रात भरभरा कर ढही तीन मंजिला बिल्डिंग में दबने से एक कोचिंग छात्र व एक बालक की मौत और नौ लोगों के घायल होने के बाद रविवार को पुलिस ने घायल भूपेन्द्र मीणा के पर्चा बयान पर मुरादाबादी रेस्टोरेंट संचालक और बिल्डंग ऑनर सहित अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबादी रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में काम चल रहा था। इसी कारण दिल्ली रोल इस्पाइस की तीन मंजिला बिल्डंग ढह गई थी। मुरादाबादी रेस्टोरेंट का मालिक और सभी कार्मिक रेस्टोरेंट खुला छोड़ कर फरार हो गए हैं। यह बिल्डंग अवैध घोषित थी। निगम फिर भी फौरी कार्रवाई कर रहा था। नगर निगम ने रविवार को इन भवन मालिकों को भवन को तुरन्त खाली कर दो दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है।

हादसे में मृतक कोचिंग छात्र अन्ना उर्फ अरन्या (20) पुत्र अभिजीत निवासी कूच बिहार के शव को न्यू मेडिकल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं छात्र की मां सुमित्रा का झालावाड रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हॉस्टल ऑनर हरेन्द्र भटनागर ने बताया कि कोचिंग छात्र अरन्या  पिछले दो ढाई साल से कोटा में रह रहा था और  निजी कोचिंग जेईई की तैयारी कर रहा था। शनिवार रात वह अपनी मां के साथ खाना खाने के लिए पैदल पैदल गया था। करीब नौ बजे उनके दबने की सूचना मिली थी। देर रात उपचार के दौरान मृत दूसरे बालक की पहचान 15 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र पपड़ी उर्फ पप्पू निवासी गुजराती मोहल्ला केशवपुरा थाना महावीर नगर के रूप में हुई थी। घायल शाहिन पुत्र सूरजमल मीणा तथा पूरब मीणा पुत्र नेमीचंद मीणा का न्यू मेडिकल में उपचार चल रहा है। शाहिन के दोनों पैर  फ्रैक्चर हैं।

पांच इमारतों को असुरक्षित मान नोटिस जारी
इंद्र विहार में शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त भवन के आसपास की पांच इमारतों को असुरक्षित मान नगर निगम ने रविवार को  भवन मालिकों को भवन को खाली कर दो दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशों के बाद रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर जेसीबी, पोकलेन तथा अन्य बड़ी मशीनों से पूर्व में बनी इमारतों को तोड़ने और बेसमेंट बनाने का काम निगम की टीमों ने रुकवा दिया। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त भवन के पास प्लॉट संख्या एस-5, एस-6, एस-65, एस-67 और एस-68 में बने भवन में अवैध निर्माण पाया गया है। इनमें से एस-68 में निर्मित भवन असुरक्षित भी हो गया है। ऐसे में इन सभी भूखण्ड मालिकों को भवन खाली करते हुए दो दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया गया।

सर्राफा व्यापारी की तिजोरी से सवा करोड़ का सोना, आभूषण ले भागा : एक दिन पहले काम पर रखा कारीगर, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद
कोटा। स्वर्ण रजत मार्केट के सर्राफा व्यापारी के कारखाने से रविवार को 761 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए। चोरी सोने की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है। घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कपिल सोनी ने महावीर नगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनका महावीर नगर क्षेत्र में ज्वैलरी का कारखाना है। उन्होंने एजेंट के माध्यम से कोलकाता निवासी इमरान मलिक(19) को शनिवार को काम पर रखा था। उसने रविवार को भी शाम तक काम किया। रविवार को उसने मैनेजर के कमरे में रैकी की और वहां से चाबी चुराई। उसके बाद तिजोरी का ताला खोलकर करीब 761 ग्राम सोना चोरी कर लिया। जिसमें कुछ ज्वैलरी बनी हुई थी। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया।

पहले दिन रैकी, दूसरे दिन वारदात को अंजाम
सोनी ने बताया कि रविवार को शाम 4 बजे काम खत्म होने के बाद अन्य कारीगर जा चुके थे। मैनेजर भी खाना खाने गया। उस समय इमरान ने उनके पास से तिजोरी की चाबी चोरी की ओर तिजोरी से जेवरात चोरी कर ले गया। सोनी ने बताया कि वह दो घंटे तक वापस नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद तिजोरी देखी तो वह खुली हुई थी। जिसमें से सोने के जेवरात गायब थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग देखी तो उसमें कारीगर रैकी करता हुआ, मैनेजर के कमरे से चाबी चोरी कर तिजोरी से जेवर चुराकर छुपाकर ले जाता दिख रहा है।

श्मशान फिर बना चोरों का निशाना : 15 दिन में तीसरी बार अस्थियां चुरा ले गए, श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
रामगंजमंडी। शहर के श्मशान घाट से लगातार सामने आ रही अस्थि चोरी की घटनाओं ने आमजन के साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। बीते 15 दिनों में तीसरी बार अस्थियां चोरी होने की घटना सामने आने के बाद नगर में आक्रोश का माहौल बन गया है। परिजनों ने श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को इसका मुख्य कारण बताया है। जानकारी के अनुसार गायत्री धाम कॉलोनी निवासी एक महिला के अंतिम संस्कार के बाद परिजन लगातार श्मशान घाट की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

सोमवार शाम तक स्थिति सामान्य थी। लेकिन रात के समय चोर अस्थियां और राख चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब परिजन श्मशान घाट पहुंचे तो घटना का पता चला। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी दिसंबर माह तथा जनवरी के प्रथम सप्ताह में श्मशान घाट से अस्थि चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।

टाइगर से चीते तक के खून से सने हाईवे और रेलवे ट्रेक, जंगल में तीन तरफ से मौत का जाल
कोटा। मुकुंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व से गुजरते नेशनल हाइवे और रेलवे ट्रेक वन्यजीवों की अकाल मौत का कारण बन रहे हैं। भोजन-पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलते ही बेजुबान जानवर सड़कों पर तेज रफ्तार ट्रकों और पटरियों पर दौड़ती ट्रेनों की चपेट में आ रहे हैं। हालात इतने भयावह हैं कि बीते पांच वर्षों में यहां 51 से ज्यादा वन्यजीव अकाल मौत का शिकार हो चुके हैं। इतना ही नहीं, लापरवाही का आलम यह है कि हाल ही में मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते की बारां जिले से गुजर रहे आगरा-मुंबई हाइवे के शिवपुरी लिंक रोड पर अज्ञात कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। इसके बावजूद बेजुबान वन्यजीवों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कागजों से आगे नहीं बढ़ पाए। जबकि, अकाल मृत्यु के शिकार हुए वन्यजीवों में अधिकतर शेड्यूल वन श्रेणी के हैं। इन वन्यजीवों को भी सुरक्षा का उतना ही अधिकार प्राप्त है, जितना टाइगर को। इसके बावजूद वन अधिकारियों द्वारा इनकी सुरक्षा में कोताही बरती जा रही है।

51 से ज्यादा वन्यजीवों को ट्रेन-ट्रकों ने कुचला
मुकुंदरा व रामगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्ष 2019 से 2025 तक टाइगर, पैंथर, भालू व मगरमच्छ, हायना सहित 50 से ज्यादा वन्यजीवों की सड़क व रेल दुर्घटनाओं में दर्दनाक मौत हो चुकी है। वहीं, वन्यजीव विभाग के अधीन सेंचुरी में भी वन्यजीव सुरक्षित नहीं है। यहां वर्ष 2023 व 24 में मगरमच्छ व मादा नील गाय को हाइवे पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहन कुचल गए। बेजुबानों की दर्दनाक मौत के बावजूद वन अधकारियों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। अकाल मृत्यु में सर्वाधिक संख्या पैंथर की है।

इधर, ट्रेन से कटा टाइगर, उधर कार ने कुचला चीता
मुकंदरा टाइगर रिजर्व के दरा रेंज से गुजर रही रेलवे ट्रेक वन्यजीवों के लिए मौत का ट्रैक बनती जा रही है। वर्ष 2003 में रणथम्भौर से चलकर मुकुंदरा आया ब्रोकन टेल टाइगर की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई थी। वहीं, हाल ही में एनक्लोजर से बाहर निकली कनकटी भी कुछ मिनटों के लिए दरा रेलवे ट्रेक पर आ गई थी। इसके बाद वह पूरी रात ट्रेक के पास झाड़ियों में बैठी रही। जिससे उसकी जान को खतरा था। इधर, आठ दिन पहले गत 7 दिसम्बर को बारां जिले से गुजर रहे आगरा-मुंबई हाइवे के शिवपुरी लिंक रोड पर कूनो नेशनल पार्क से आया चीते को कार कुचल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

11 केवी लाइन गिरी, करंट से लेपर्ड परिवार खत्म
मुकुंदरा व रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बीच डाबी के डसालिया वनखंड से गुजर रही 11 केवी बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से लेपर्ड का पूरा परिवार खत्म हो गया। यहां नर व मादा लेपर्ड के साथ दो शावकों की भी मौत हो गई थी। वहीं, 4 नेवलों की भी करंट की चपेट में आने से मुत्यु हो गई। इसी तरह 12 दिसम्बर 2023 को नेशनल हाइवे 148-डी पर अज्ञात भारी वाहन ने 1 वर्षीय मादा पैंथर को रौंद दिया।

ट्रेन की टक्कर से भालू के हो गए दो टुकड़े
12 जनवरी 2020 को मुकुंदरा में दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर 12 वर्षीय नर भालू की दर्दनाक मौत हो गई थी। ट्रेन की रफ्तार से भालू के शरीर के दो टुकड़े हो गए थे। यह दुर्घटना कमलपुरा स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर डॉट के मोखे के ऊपर हुआ था।

यह वन्यजीव हुए अकाल मौत के शिकार
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व : ब्रोकन टेल टाइगर, पैंथर, नर व मादा भालू, जरख, सियार, मगरमच्छ, मादा नील गाय, सांभर, चीतल, मोर, जंगली बिल्ली सहित अनेक जानवरों की ट्रेन व भारी वाहनों की टक्कर से मौत हो गई। इनमें से अधिकतर जानवरों की मौत पटरी पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व : पैंथर, जंगली सूअर, नर व मादा नील गाय (बच्चा), मोर, मादा सांभर, सियार, चीतल शामिल हैं। यह तो वो एनीमल हैं, जिनकी मौत रिकॉर्ड में दर्ज हैं, इसके अलावा कई एनीमल तो ऐसे हैं, जिनकी मौत का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है।
वाइल्ड लाइफ कोटा : वन्यजीव विभाग के अधीन अभयारणयों से मगरमच्छ व मादा नील गाय की मौत हुई है। यहां जंगलों से सटकर निकल रहे नेशनल, स्टेट व मेगा हाइवे गुजर रहे हैं। जिन्हें पार करते हुए मौत के शिकार हो गए।

आंकड़ों में देखिए, ट्रेन से पैंथरों की दर्दनाक मौत
- 5 मार्च 2023 को रामगढ़ टाइगर रिजर्व में भीमलत के पास बूंदी-चित्तौड़गढ़ रेलवे लाइन पर नर पैंथर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
- 22 जनवरी 2021 को भीमलत के पास जालंधरी-श्रीनगर स्टेशन के बीच मादा पैंथर ट्रेन की चपेट में आ गई थी। जिससे उसका दम टूट गया।
- 11 मार्च 2021 को भीमलत के जंगलों में सीताकुंड वनक्षेत्र के जैतपुरा बांध के पास नर पैंथर की मौत हो गई।
- 30 अक्टूबर 2019 को भारी वाहन ने 7 माह के पैंथर शावक को हाइवे पर कुचल दिया।
-15 दिसम्बर 2025 : कोटा चित्तौड़ नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने 4 वर्षीय मादा पैंथर को कुचल दिया। स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इनका कहना है
रामगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त भोजन-पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जंगल से बाहर निकलने पर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन या हाइवे पार करते समय भारी वाहनों की चपेट में आने से जान गंवा बैठते हैं। बिजौलिया से करोंदी टोल के पास भालू की दुर्घटना में मौत होती रहती है। कई जगह से रिजर्व की दीवारें टूटी हुई हैं। यहां प्रोपर गश्त नहीं होती। जिसकी वजह से वनकर्मियों को वन्यजीवों की मौत का पता ही नहीं लग पाता। इनका मुखबिर तंत्र भी कमजोर है। फोरस्ट अधिकारियों को स्थानीय लोगों को साथ लेकर बेजुबानों की जान बचाने के प्रयास करना चाहिए।
-विट्ठल सनाढ्य, वन्यजीव विशेषज्ञ बूंदी

जब भी फोरेस्ट की तरफ से रेलवे ट्रैक के आसपास वन्यजीव के मूवमेंट की जानकारी मिलती है तो ट्रेनों की स्पीड कम कर दी जाती है। पटरियों के पास व पीछे की ओर क्रेश बेरियर वॉल बनाई गई है। हालांकि, कुछ जगहों पर छुटी हुई है। लेकिन, मथूरा से नागदा तक क्रेश बेरियर वॉल का काम चल रहा है।
-सौरभ जैन, सीनियर डीसीएम रेलवे कोटा

वाइल्ड लाइफ में नए प्रोजेक्ट पर कई कंडीशन लगाते हैं, जिसमें एलीवेटेड रोड व टनल बने, अंडर पास बने। वहीं, लोकल सर्विस रोड की मरम्मत की मंजूरी के दौरान अधिक ब्रेकर बनवाते हैं, जिससे वाहनों की गति कम रहे और वन्यजीव को सड़क पार करने को समय मिल सके। इसके अलावा जहां कहीं इस तरह की घटनाएं होती है तो उसके संबंध में हाई आॅथोरिटी से बात कर उचित उपाए करवाएंगे।
-सुगनाराम जाट, सीसीएफ मुकुंदरा टाइगर रिजर्व

किन्नर समाज ने की भोजन व्यवस्था : मूकबधिर रीना को मिला हमसफर, नारी निकेतन में रचाया विवाह, फिल्मी गीतों की धुन पर अतिथियों ने जमकर किया नृत्य
कोटा। नांता स्थित नारी निकेतन में गुरुवार को दिनभर उत्सवी माहौल नजर आया, मौका था रीना के विवाह उत्सव के साथ विदाई का। नारी निकेतन में करीब 12 साल से रह रही मूकबधिर दूल्हन रीना की बारात जैसे ही गुरुवार सुबह 11.30 बजे निकेतन के गेट पर पहुंची, तो ढोल की थाप और फिल्मी गीतों की धुन पर अतिथियों ने जमकर नृत्य किया। अधीक्षक अंशुल मेहंदीरत्ता ने बताया कि इसके बाद रस्में आयोजित की गईं। प्रात: 11.30 बजे वर धर्मराज की निकासी एवं बिंदौली का कार्यक्रम हुआ।

दोपहर 12.05 बजे तोरण एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता चौधरी, नगर निगम आयुक्त ओ.पी. मेहरा, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा, अनुजा निगम के परियोजना समन्वयक गौरी शंकर मीणा, परिवीक्षा अधिकारी श्वेता शर्मा सहित, समाज सेवी मनोज जैन आदिनाथ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे और वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक सविता कृष्णिया ने बताया कि सुखद दांपत्य योजना के अंतर्गत वर-वधू को विधायक संदीप शर्मा द्वारा 5 लाख रुपऐ का चेक प्रदान किया गया। पाणिग्रहण संस्कार दोपहर 3.15 बजे सम्पन्न हुआ। विवाह के दौरान नवाचार करते हुए -गृहस्थी का सामान उपहार में दिया गया।

युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
रामगंजमंडी। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।  मृतक की पहचान नवनीत सोनी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। परिजन शादी समारोह से लौटे तो उन्होंने नवनीत का शव बाथरूम में पड़ा पाया। इस दौरान कुछ परिचित अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

डीएसपी घनश्याम मीणा ने बताया कि जानकारी मिली थी कि  युवक  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और कुछ लोग जल्दी में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। झगड़े की बात भी आई सामने: मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह के दौरान नवनीत का फोन आया था। जिसमें उसने किसी से झगड़े की बात कही थी। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे तीनों संभावनाओं पर जांच कर रही है।

बहू को बेटी मान किया कन्यादान : बेटी मानकर बहू की करवाई दोबारा शादी, बेटे की बीमारी के कारण निधन
कोटा। बहू भी बेटी समान ही होती है। यह शब्द सुनने में तो अच्छा लगता है जबकि हकीकत में ऐसा होता बहुत कम है। कलयुग में जहां कई परिवारों में बहू बेटी बनकर नहीं रह पाती है। वहीं इस समय में जोशी परिवार ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी बहू को बेटी मानकर उसकी दोबारा शादी करवाई और उसके माता पिता बनकर कन्यादान किया। यह कोई कहानी नहीं वरन हकीकत है। कोटा में ही मूल रूप से कैथूनीपोल हाल लक्षमण विहार कुन्हाड़ी निवासी भुवनेश जोशी व दीक्षा जोशी ने इस मिसाल को कायम किया है। वन विभाग से सेवानिवृत्त भुवनेश जोशी के पुत्र कुणाल जोशी(निक्कू) की शादी 6 जुलाई 2018 को दिल्ली के शाहदरा निवासी कीर्ति शर्मा(श्वेता) से हुई थी।

शादी के करीब सवा तीन साल बाद 20 अक्टूबर 2021को किसी बीमारी के कारण कुणाल का निधन हो गया। शादी के इतने कम समय में ही जहां एक परिवार ने अपना बेटा खोया वहीं एक पत्नी का सुहाग उजड़ गया। लेकिन पहाड़ जैसे इस दु:ख को न केवल दो परिवारों ने वरन् उस महिला ने भी सहा जिसकी दुनिया शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई थी। लेकिन न तो उस महिला ने और न ही उस जोशी परिवार ने हिम्मत हारी और दोनों ही एक दूसरे का सहारा बनकर आगे बढ़ते रहे।

अच्छा परिवार मिला तो किए हाथ पीले: भुवनेश जोशी ने बताया कि बीमारी के समय अस्पताल में भर्ती उनके पुत्र ने इच्छा जाहिर की थी कि उसके ठीक नहीं होने व दुनिया से चले जाने के बाद उनकी पत्नी का अच्छा रिश्ता देखकर फिर से घर बसा देना। उसकी इच्छा को देखते हुए बहू से बात की। लेकिन वह पहले तो राजी नहीं हुई। वह हमारे साथ ही इस परिवार का हिस्सा बनकर रहने को तैयार थी। लेकिन उसे समझाया कि उनका बुढ़ापा है। वे कब तक उसे इस तरह से रख पाएंगे। उसे दोबारा से घर बसाने के लिए राजी किया।

वायु प्रदूषण : धुएं-धूल की मार, आंखें हुई लाचार, एलर्जी जैसी समस्याएं, सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण के कण हवा में
कोटा ।  शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण ने आमजन की सेहत पर गंभीर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में विशेष तौर पर आंखों से जुड़े मरीजों की संख्या में 20-30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी नेत्र चिकित्सालयों तक रोजाना ऐसे दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें आंखों में जलन, लालिमा, लगातार पानी बहना, सूखापन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं। दिवाली के बाद से ही शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण के कण हवा में तैरते रहते हैं। जिससे वायु दिनभर प्रदूषित बनी रहती है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आंकड़ों के अनुसार शहर में शुक्रवार को एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 176 दर्ज किया गया है। यानी यहां की हवा जहरीली हो चुकी है।

प्रदूषण आंखों पर ऐसे डालता है असर
नेत्र विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी के मौसम में हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे छोटे कण बहुत खतरनाक होते हैं। यह कण इतने छोटे होते हैं कि सीधे आंखों की सतह तक पहुंचकर कंजंक्टिवा और कॉर्निया पर जमा हो जाते हैं। इससे सूजन, खुजली, जलन और पानी आने जैसे समस्या शुरू हो जाती है। वहीं लंबे समय तक ऐसे माहौल में रहने से ड्राई आई सिंड्रोम, एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस और यहां तक की आंखों के इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉक्टरों का मानना है कि बच्चों और बुजुर्गों में यह असर ज्यादा दिखाई देता है, क्योंकि उनकी आंखें ज्यादा संवेदनशील होती है। इन दिनों बुजुर्ग और बच्चे आंखों की समस्या लेकर अस्पतालों में अधिक आ रहे हैं। इनकी संख्या में रोजाना इजाफा होता जा रहा है।

धूल-धुएं की अधिक मात्रा बनी परेशानी
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों की मात्रा सामान्य स्तर से अधिक दर्ज की जा रही है। ट्रैफिक का बढ़ता दबाव, निर्माण कार्यों की धूल और मौसम में बदलाव के चलते हवा में धूलकणों की मात्रा लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह महीन कण सीधे आंखों की ऊपरी परत को प्रभावित करते हैं, जिससे संक्रमण और कॉर्निया को नुकसान तक हो सकता है। इस माहौल में जहां लोगों में सांस संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती है, वहीं बड़ी संख्या में लोग आंखों में जलन, चुभन और पानी आने जैसी दिक्कतों से भी जूझने लगते है। इस कारण बच्चों और बुजुर्गो को सर्द मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं यह उपाय
- प्रदूषण में जब भी आप बाहर निकले अपनी आंखों को धूल और धुएं से बचाए। इसके लिए सनग्लासेस या बड़े साइज के काले चश्मे यूज करें। जिससे हवा सीधे आंखों में न जाए और एलर्जी और जलन से बचाव हो।
- बाहर फैली प्रदूषित हवा आंखों की नमी को कम कर देती है। जिससे आंखों में जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो जाती है। इससे बचने के लिए आप दिन में 2 से 3 बार लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप आंखों में डालें।
- अगर पॉल्यूशन के समय में आपको भी आंखों में जलन और सूजन महसूस हो तो आपको आंखों को दिन में दो बार ठंडे पानी से धोना चाहिए. इसके अलावा आप आंखों पर आईस पैक सिकाई भी कर सकते हैं।
- कई बार ज्यादा धुएं की वजह से आंखों में जलन बढ़ जाती है और चुभन की भी शिकायत रहती है। ऐसे में लोग आंखों को रगड़ने लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आंखों को रगड़े नहीं बल्कि उन्हें पानी से धो लें।

एक्यूआई यह देता है संकेत
अच्छा यानि कोई दिक्कत नहीं - 0-50
संतोषजनक  -  51-100
बाहर जाने से बचें - 101-200
श्वसन के मरीजों को तकलीफ - 201-300
लम्बे बीमार रोगियों को दिक्कत - 301-400
बाहर बिलकुल नहीं निकलें - 401-500

प्रशासन निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव करवाएं, धूल नियंत्रण के नियमों का पालन सुनिश्चित करें और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करें। तभी शहर की हवा और आंखों की सेहत दोनों सुधर पाएंगी।
- राजू कुमार, पर्यावरणविद

बच्चों और बुजुर्गों में आंखों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। धूल और प्रदूषित हवा के लगातार संपर्क में रहने से इन वर्गों में आंखों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बाहर निकलते समय चश्मे का उपयोग करें, आंखों को बार-बार धोएं और संक्रमण बढ़ने पर तुरंत चिकित्सा लें।
- डॉ. सुधीर गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ

ठेकेदारों और कंपनियों पर कार्रवाई के निर्देश : स्कूल भवन में घटिया निर्माण कार्य पर ऊर्जा मंत्री खफा, छत पर चलवाया बुलडोजर
कुंदनपुर। देवली क्षेत्र के आमली झाड़ गांव में शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने फिर पहुंचे और स्वयं मौजूद रहकर कमजोर गुणवत्ता की सामग्री से बनाए जा रहे निर्माण कार्य को बुलडोजर से तुड़वा दिया। ग्रामीणों मंत्री ने पहले तालाब पर बनाए गए घाट और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त करवाया। इसके बाद स्कूल की छत पर पहुंचकर घटिया निर्माण को देखकर मशीन से खुदाई शुरू करवाई और पूरी छत को जमींदोज करने के निर्देश दिए। मंत्री के आदेश पर मौके पर ही बुलडोजर से कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि ग्राम आमली झाड़ में 3.91 करोड़ रुपए की लागत से 30 कमरों का दो मंजिला स्कूल भवन निर्माणाधीन है।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत अधिकारियों से की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने ऊर्जा मंत्री से शिकायत की। मंत्री नागर ने जांच करवाई तो पाया कि अधिकारियों ने गलत जानकारी दी थी। जिस छत को तोड़ने का दावा किया गया था, वह जस की तस थी। वहीं अटल भूजल योजना के तहत 77 लाख रुपए की लागत से बनाए गए तालाब के घाटों और बाउंड्रीवॉल को भी मंत्री नागर ने तुड़वाया। निरीक्षण के दौरान जब मंत्री ने तालाब की पाल को पैर से खुरचा, तो सीमेंट की जगह डस्ट दिखाई दी। घटिया निर्माण देखकर नाराज मंत्री नागर ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

दोषी कंपनियों को करेंगे ब्लैकलिस्ट
मंत्री नागर ने कहा कि दोषी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और वसूली भी उन्हीं से की जाएगी। अभियंताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत पर थर्ड पार्टी से टेस्टिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार क्वालिटी कंट्रोल विंग को और मजबूत बना रही है ताकि तकनीकी स्तर पर निगरानी सख्ती से की जा सके। नागर ने कहा कि घटिया निर्माण पर बुलडोजर एक्शन आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले भी डूंगरज्या गांव में सीसी सड़क उखाड़ने की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भरत सिंह पंचतत्व में विलीन : ईमानदार एवं बेबाक छवि के लिए जाने जाते थे कुंदनपुर, अंतिम संस्कार में अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद
सांगोद। राजस्थान की राजनीति में सत्य और सिद्धांत की मिसाल रहे, गांधीवादी विचारधारा के समर्थक तथा जननेता पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर का सोमवार रात निधन हो गया। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कोटा कांग्रेस कार्यालय लाया गया। जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। बाद में कुंदनपुर स्थित पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। जहां भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। भरत सिंह चार बार सांगोद से विधायक रहे और अपनी ईमानदार एवं बेबाक छवि के लिए जाने जाते थे। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने कई बार अपनी ही सरकार की नीतियों पर खुलकर सवाल उठाए। वर्ष 2003 से 2013 तक लगातार दो कार्यकाल तक दीगोद (सांगोद) से विधायक रहे और 2018 में चौथी बार विधानसभा पहुंचे। सांगोद क्षेत्र में शोक की लहर, पूर्व सीएम गहलोत समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी अन्त्येष्टि में हुए शामिल

सरपंच से मंत्री तक का सफर
15 अगस्त 1950 को जन्मे भरत सिंह ने राजनीति की शुरूआत कुंदनपुर ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में की। इसके बाद विधायक, प्रधान और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पारदर्शी प्रशासन पर रहा विशेष जोर
राजनीतिक जीवन के अंत में वर्ष 2023 में उन्होंने राज्य वन्यजीव बोर्ड से इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास ले लिया था। अपने अंतिम पत्र में उन्होंने जनता, समर्थकों और आलोचकों का आभार व्यक्त करते कहा था कि अब वरिष्ठ नेताओं को पीछे हटकर युवाओं को आगे आने का अवसर देना चाहिए। सिंह ने पंचायती राज एवं लोक निर्माण विभाग जैसे अहम मंत्रालयों का कार्यभार संभाला और ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण तथा पारदर्शी प्रशासन पर विशेष जोर दिया।

घर में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ : रातभर पलंग के नीचे छिपा बैठा रहा, सुबह नजर आते ही मचा हड़कम्प
कोटा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र निमोदा हरिजी गांव में सोमवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई। निमोदा हरिजी गांव निवासी पप्पू नायक के घर में सोमवार देर रात 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। उस वक्त घर की एक महिला पलंग पर सो रही थी और मगरमच्छ ठीक पलंग के नीचे पूरी रात बैठा रहा। परिवार को इस बात की भनक तक नहीं लगी।सुबह जब महिला की नींद खुली और पलंग के नीचे हलचल देखी। तब उसने मगरमच्छ को देखा तो जोर से चीख पड़ी। जिसकी आवाज सुनकर परिवार और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच मगरमच्छ पलंग के नीचे से निकलकर पास खड़ी मोटरसाइकिल के पास जाकर बैठ गया। देखते ही देखते वहां गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम और उप सरपंच हेमंत सिंह गुर्जर को सूचना दी। थोड़ी ही देर में टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण मोहित सिंह, बिरजू, श्रीराम मेहरा की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर पास की नदी में छोड़ दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि सुबह के समय यह घटना देखकर परिवार के सभी सदस्य भयभीत हो गए। लेकिन, गनीमत रही  की किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। माना जा रहा है कि मगरमच्छ बारिश के कारण भटककर गांव की ओर आ गया था। बारिश के बाद से शहरी क्षेत्रों में मगरमच्छों के निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। सबसे ज्यादा रायपुरा, देवली अरब, काला तालाब और बोरखेड़ा क्षेत्र की कॉलोनियों में मगरमच्छ के आने के मामले आते हैं। इन इलाकों में खाली प्लॉटों में बारिश का पानी भरा हुआ है। वहीं, नहरे व नाले भी गुजर रहे हैं, जिनमें पानी के तेज बहाव के साथ यह बहकर कॉलोनियों में पहुंच जाते हैं।