Wrestling Federation of India - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में बरी कर दिया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने इस मामले में सह-आरोपी विनोद तोमर को भी बरी कर दिया। अदालत ने अभियोजन पक्ष, शिकायतकर्ताओं और बचाव पक्ष की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। मामले की सुनवाई बंद कमरे में हुई।

महिला पहलवानों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन पेश हुईं, जबकि सिंह का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता राजीव मोहन ने किया। मई 2024 में अदालत ने सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप तय किए थे, हालांकि एक शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया था। सह-आरोपी विनोद तोमर पर केवल एक शिकायतकर्ता के संबंध में आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया गया था और बाकी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने श्री सिंह के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, यौन उत्पीड़न, पीछा करने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था, जबकि तोमर पर उकसाने का आरोप भी लगाया गया था। कथित घटनाएं 2016 और 2019 के बीच डब्ल्यूएफआई कार्यालय, सिंह के आधिकारिक आवास और विदेश दौरों के दौरान हुई थीं। एक नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज कराया गया पॉस्को मामला बाद में पुलिस द्वारा कैंसिलेशन रिपोर्ट (मामला बंद करने की रिपोर्ट) दाखिल करने के बाद बंद कर दिया गया था।

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव अब 12 अगस्त को होंगे
नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। पहले 11 जुलाई को कुश्ती महासंघ का चुनाव होना था, लेकिन अब ये चुनाव 12 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएफआई के चुनाव पहले 11 जुलाई को होने वाले थे, लेकिन असम कुश्ती संघ (एडब्ल्यूए) की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार मांगने वाली याचिका के बाद गुवाहाटी हाई कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दी थी।

एक अगस्त को नामांकन दाखिल किए जाएंगे
पांच असंबंद्ध राज्य निकायों की तरफ से मतदान पात्रता के लिए दावा पेश करने के बाद रिटर्निंग अधिकारी को 11 जुलाई को नई मतदान तारीख निर्धारित करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अब 12 अगस्त को चुनाव होंगे और आगामी चुनाव के लिए 1 अगस्त को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

कई बार बदल चुकी है तारीख
सबसे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात के बाद कहा था कि डब्ल्यूएफआई के चुनाव 30 जून तक होंगे. वहीं भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने तब घोषणा की थी कि चुनाव 4 जुलाई को होंगे। इसके बाद रिटर्निंग आॅफिसर ने नई तारीख 6 जुलाई तय की थी।

भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित करने की धमकी
नई दिल्ली। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत के शीर्ष पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है और रेसलिंग फेडरेशन आफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) को निलंबित करने की धमकी दी है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर नजर रखे हुए है।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा कि वह पहलवानों के हिरासत की कड़ी निंदा करता है। वह अब तक की जांच के परिणामों की कमी पर अपनी निराशा व्यक्त करता है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह करता है।

खेल मंत्रालय ने बनाई थी तदर्थ समिति
भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ को भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति के गठन के 45 दिनों के भीतर चुनाव कराने के लिए एक समिति बनाने के लिए कहा था। 27 अप्रैल को महासंघ के दिन-प्रतिदिन के मामलों को चलाने और चुनाव कराने के लिए दो सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया था। तदर्थ समिति का गठन हुए 33 दिन हो चुके हैं।

समय पर एजीएम नहीं कराई तो प्रतिबंध लगेगा
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा कि अगर वह समय पर आम सभा आयोजित करने में विफल रहती है तो वह राष्ट्रीय महासंघ पर प्रतिबंध लगा देगी। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग राष्ट्रीय महासंघ की तदर्थ समिति से अगली आम सभा के बारे में और जानकारी का अनुरोध करेगा। इस चुनावी सभा को आयोजित करने के लिए शुरू में निर्धारित 45 दिनों की समय सीमा का सम्मान किया जाएगा। ऐसा करने में विफल रहने पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डबल्यूएफआई)  को निलंबित करना पड़ सकता है, जिससे एथलीट्स को एक तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर निलंबित
एजेंसी/नई दिल्ली/गोण्डा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण को लेकर छिड़े घमासान के बीच केन्द्र सरकार ने डब्लूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर को शनिवार देर शाम निलंबित कर दिया।  खेल मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर तोमर के निलंबन की पुष्टि की। मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालय ने विनोद तोमर की भूमिका सहित डब्ल्यूएफआई के कामकाज के बारे में रिपोर्टों पर ध्यान दिया है, और उसके पास यह मानने के लिए कारण हैं कि उनका (महासंघ में) होना इस उच्च प्राथमिकता वाले खेल के विकास के लिये हानिकारक होगा। समझा जाता है कि निलंबन की यह कार्रवाई तोमर की बयानबाजी को लेकर की गई है।

अनुशासनहीनता का दोषी माना
तोमर डब्लूएफआई में 2002 में बतौर सहायक सचिव नियुक्त हुए थे। उन्हें डब्लूएफआई में अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को सरकार के इस फैसले की जानकारी डब्लूएफआई को तत्काल देने को कहा गया है।

बृजभूषण पर लगे आरोपों को नकारा था
तोमर ने शनिवार को कहा था कि वह बृजभूषण पर लगे यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों को पूरी तरह नकारते हैं। कुश्ती में पहलवानों का लगातार प्रमोशन हुआ है। हम कुश्ती को देश के लिए आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे विरोध कर रहे पहलवानों की मंशा की जानकारी नहीं थी। यह स्तब्ध करने वाला था कि पहलवान धरना दे रहे थे। तोमर गोण्डा में चल रही राष्ट्रीय ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में आए थे। उन्होंने कहा था कि खेल मंत्रालय के आदेश के बाद बृज भूषण ने स्वयं को अध्यक्ष पद से अलग कर लिया है, हालांकि वह रविवार को होने वाली महासंघ की बैठक में शामिल होंगे। उनसे बैठक में न जाने के लिए बात करूंगा। हो सकता है बृजभूषण बैठक में न जाएं। बृजभूषण को निलंबित नहीं किया गया है न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने सिर्फ स्वयं को पद से दूर किया है।