fake currency - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुंबई नगर निगम चुनाव: 500 के नकली नोटों का जखीरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में बीएमसी चुनावों से पहले मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को दादर रेलवे स्टेशन के पास से 72,000 रूपए मूल्य के नकली नोटों की खेप बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने 61 वर्षीय अमरूद्दीन शेख नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, आरोपी ये नोट बांग्लादेश से यहां तस्करी के लिए लेकर आया था। पुलिस पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, फिलहाल इन नोटों ​के पिछले प्रचलन की जांच जारी है जिसके लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

6:30 लाख के जाली नोट बरामद, मुख्य सरगना समेत दो गिरफ्तार
जयपुर।  चित्रकूट थाना पुलिस ने गुरुवार को जाली नोट बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जाली नोट बनाने के उपकरण समेत साढ़े छह लाख के जाली नोट  बरामद किए हैं। स्पेशल कमिश्नर ऑपरेशन राहुल प्रकाश ने बताया कि आरोपी गोविंद चौधरी 25 दुबलिया रामपुर सुनेल झालावाड़ वारदात का मुख्य सरगना है जिसे बिहार के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

इसके साथीआरोपी देवेश फांडा 40 सेक्टर 8 चित्रकूट को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जाली नोट बनाने की मशीन और जाली नोटों को जप्त कर लिया है।

सीमा सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर जब्त, दो संदिग्ध हिरासत में
कोलकाता। सीमा सुरक्षा बल  समेत सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की सीमा से अलग-अलग छापों में 10 करोड़ रुपए से अधिक की ब्राउन शुगर और 20,000 रुपए से अधिक की भारतीय नकली मुद्रा जब्त की तथा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी उपलब्ध कराई। बीएसएफ जवानों ने गश्त के दौरान महादीपुर इंटरनेशनल लैंड पोर्ट से बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रजवान को 20,000 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा।

रजवान चपाइनवाबगंज जिले के मोनाक्षा के खारियाल गांव का रहने वाला है। वह वैध पासपोर्ट और वीजा पर भारत आया था। बीएसएफ ने उसे इंग्लिश बाजार पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है1 पूछताछ में विदेशी ने दावा किया कि उसे सोनमस्जिद पनामा पोर्ट पर बांग्लादेशी टका को भारतीय रुपये में बदलते समय अनजाने में नकली मुद्रा मिल गई थी। एक अलग अभियान में कालियाचक पुलिस ने मोजमपुर में सीमावर्ती इलाके में छापे और तलाशी के दौरान 4.400 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक है। यह प्रतिबंधित सामान चार पॉलीपैकेट में पैक था और एक आरोपी सुखचंद शेख के घर के पास मिला। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

500-500 के 6 जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार
मेड़तासिटी। पुलिस और डीएसटी टीम ने सोमवार को 500-500 रुपए के 6 जाली नोट बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस टीम पूरी तरह एक्शन में आ गई है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन एवं और एएसपी सुमित कुमार, पुलिस उप अधीक्षक नूर मोहम्मद राठौड़ के सुपरविजन में मेड़ता थानाधिकारी सीआई प्रमोद कुमार शर्मा के साथ ही डीएसटी टीम के प्रभारी विजय सिंह, संजय कुमार, अकरम खान, प्रकाश, हरेंद्र, कमल किशोर बंवरला, कालूराम, रामाकिशन, बलदेवराम सहित टीम ने गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिलने पर जाली मुद्रा रखने वाले हाफिज शाह दरगाह मेड़ता सिटी निवासी असलम उर्फ सुमो (18) पुत्र मेहबूब अली छींपा तथा बड़ाबास जैतारण हॉल जोधपुर चौकी मेड़ता सिटी निवासी अशरफ (18)पुत्र फिरोज बेग सिपाही को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपए के 6 नकली नोट बरामद किए गए हैं।

गोण्डा में छह लाख की नकली करेंसी बरामद, तरीका ऐसा कि पढ़कर हो जाओगे दंग
गोण्डा ((एजेंसी))। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को अन्तर्जनपदीय जाली नोट गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब छह लाख की जाली करेंसी बरामद की।

पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम ने  बताया कि मंगलवार भोर में सोनी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस का लोगो लगी एक कार में सवार जाली नोट गिरोह का सरगना ननके अपने दो अन्य साथी नरसिंह और दिलीप संग नगर की ओर आ रहा था कि नगर व एसओजी टीम ने घेराबंदी कर कार सवार ननके ,नरङ्क्षसह और दिलीप को बंदी बनाकर उनके पास से नकली पिस्तौल, 95000 की नगदी, उपकरण और पांच लाख 90 हजार के पांच- पांच सौ के जाली नोट बरामद कर लिए।

उन्होनें बताया कि बदमाशों में बहराइच जिले के पयागपुर का रहने वाला ननके और धानेपुर का निवासी नरसिंह सगे मामा भांजे है। दोनों अन्य साथियों संग गिरोह बनाकर लोगों से दुगुना करने के नाम पर रकम ऐंठ लेते थे फिर कुछ दिन बाद प्रिंटर से छापकर नकली नोट उन्हें थमा देते थे।

गौतम ने बताया कि लोगों को रकम वापस करते समय गिरोह का एक सदस्य एसओजी प्रभारी बनकर आ धमकता था और असली व नकली दोनों करेंसियां धमकी देकर वापस लेकर चंपत हो जाता था। पकड़े गए गिरोह ने धानेपुर थानाक्षेत्र में आठ लाख की ठगी की थी। इस सिलसिले में पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।

नकली नोट छापने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार
कोटा ((एजेंसी))। राजस्थान में कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मंडाना थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से चार जाली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस को संदेह है कि यह लोग विधिवत गिरोह बनाकर जाली नोट छापने और उसकी सप्लाई करने का काम करते थे क्योंकि उनके पास से जाली नोट छापने में प्रयुक्त होने वाले कागज सहित काफी सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारतीय मुद्रा के जाली नोट छापने वाले इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के कब्जे से 200 रुपए के चार जाली नोट सहित जाली नोट छापने में प्रयुक्त उपकरण और कागज की दो रिम सहित एक वाहन जब्त किया है। इनके पास से नोट छापने में प्रयुक्त रंगीन प्रिंटर भी मिला है।

सूत्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पर्व के मध्यनजर ग्रामीण के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने एवं संघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंड़ाना पुलिस को कल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक वेन में बैठे तीन संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली तो वैन में भारतीय मुद्रा 200 रुपए के चार नोट मिले। वैन की तलाशी में जाली नोट छापने में प्रयुक्त उपकरण रंगीन प्रिंटर और नोट छापने की उच्च क्वालिटी के पेपर की दो रिम मिली जिन्हें जब्त कर प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुकेत थाना क्षेत्र के सातलखेड़ी निवासी सुरेश कुमार गुर्जर (26), झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के बावड़ी निवासी मनीष जाट (21) एवं झालरापाटन थाना क्षेत्र के गिरधरपुरा निवासी हुकमचंद गुर्जर (25) को गिरफ्तार किया है।