defence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने देश के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आह्वान किया है और यह चेतावनी भी दी कि शत्रु ने नई तकनीकें और उपकरण हासिल कर लिए हैं। उन्होंने सैन्य कमांडरों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के देशों ने यह निष्कर्ष निकाल लिया है कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सेना की मौजूदगी 'उनकी स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है और सुरक्षा के लिए अमेरिका पर भरोसा करना एक अवास्तविक और अप्रभावी विचार रहा है'।

ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पेज़ेशकियन ने ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का भी आह्वान किया और चेतावनी दी कि शत्रु ने नई तकनीकें और उपकरण हासिल कर लिए हैं। बयान में कहा गया कि सशस्त्र बलों को विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक केंद्रों और ज्ञान-आधारित कंपनियों के अधिक उपयोग के माध्यम से 'तकनीकी बढ़त हासिल करने और रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने' का प्रयास करना चाहिए।

पेज़ेशकियन ने 'पेशेवर कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राजनीतिक एवं दलीय मुद्दों से दूर रहने' के लिए सेना का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय हितों पर आधारित यह पेशेवर और जिम्मेदारी भरा दृष्टिकोण देश और व्यवस्था के लिए एक मूल्यवान संपत्ति है।"

सेना प्रमुख का दावा, बोलें-सीमा पार अभी भी आठ शिविरों में लगभग 150 आतंकवादी सक्रिय, तलाशी अभियान जारी
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार अभी भी आठ से 10 आतंकवादी शिविर सक्रिय है जिनमें 100 से 150 आतंकवादी हैं। जनरल द्विवेदी ने सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर के  भीतरी इलाकों में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है लेकिन आतंकवादियों की भर्ती पिछले काफी समय से नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में अभी भी आतंकवादियों के आठ से 10 शिविर सक्रिय हैं जिनमें से छह नियंत्रण रेखा के पार और दो अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में हुर्रियत पूरी तरह सक्रिय है और इन आतंकवादियों को बढ़ावा तथा समर्थन दे रहा है। इन्हें पाकिस्तान की ओर से भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सेना को उनकी गतिविधियों की जानकारी है और अगर किसी तरह की हरकत की जाती है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हिटरलैंड में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी पहले से ही अलग-अलग जगह पर छिपे हुए हैं और पिछले काफी समय से कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी खत्म नहीं हुआ है और किसी भी आतंकवादी हरकत का सेना करारा जवाब देगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर है लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

पाकिस्तानी नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल का किया सफल परीक्षण
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी नौसेना ने सोमवार को उत्तरी अरब सागर में लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पाक सेना ने बयान जारी कर इसकी सूचना दी। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मीडिया विभाग ने बयान में कहा कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने फायरपावर प्रदर्शन के दौरान हवाई गतिशील लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया। इससे नौसेना की युद्ध क्षमता और युद्ध की तैयारी की पुष्टि हुई।

पाकिस्तानी बेड़े के कमांडर रियर एडमिरल अब्दुल मुनीब ने पाकिस्तान नौसेना की एक बेड़ा इकाई में सवार होकर समुद्र में लाइव फायरिंग देखी। आईएसपीआर ने आगे कहा कि कमांडर ने इसमें शामिल अधिकारियों और जवानों की उच्च स्तर की व्यावसायिकता, समर्पण और ऑपरेशनल क्षमता की सराहना की।

भारत पहुंचे इटली के उप प्रधानमंत्री ताजानी, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मामलों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को गति प्रदान करने के मकसद से बुधवार को नयी दिल्ली पहुंचे। डिप्टी पीएम ताजानी इस साल दूसरी बार भारत के दौरे पर आये हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, इटली के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश मामलों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी का नयी दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। इस साल यह उनकी भारत की दूसरी यात्रा है। दिल्ली और मुंबई में उनके कार्यक्रम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

डिप्टी पीएम ताजानी का यह दौरा द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए इटली की लगातार कोशिशों का हिस्सा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह बुधवार को यहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलेंगे और फिर गुरुवार को आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए मुंबई जाएंगे। वह शुक्रवार को मुंबई से इटली के लिए रवाना होंगे।

डिप्टी पीएम ताजानी का यह दौरा 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ हुई मुलाकात के बाद हो रहा है। उस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, इनोवेशन, कृत्रिम बुद्धि (एआई), अंतरिक्ष और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने पर चर्चा की थी।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था, प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, जिससे हमारे देशों के लोगों को बहुत फ़ायदा हो रहा है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, हमने व्यापार, निवेश, रक्षा, इनोवेशन, एआई, अंतरिक्ष और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने एक नयी पहल की भी घोषणा करते हुए कहा, भारत और इटली आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने में सहयोग के लिए एक संयुक्त पहल की घोषणा कर रहे हैं। यह एक जरूरी और सही समय पर उठाया गया कदम है, जो आतंकवाद और उसके समर्थक नेटवर्क के खिलाफ़ मानवता की लड़ाई को मजबूत करेगा।

गौरतलब है कि, भारत और इटली के बीच कूटनीतिक संबंध की शुरुआत 1947 में हुई थी और 2023 में दोनों देशों में अपने रिश्तों की 75वीं सालगिरह मनायी थी। इटली अभी जर्मनी, बेल्जियम और नीदरलैंड्स के बाद यूरोपियन यूनियन में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास 'वीर गार्डियन' संपन्न
नयी दिल्ली। भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच करीब दो सप्ताह तक चला सैन्य अभ्यास 'वीर गार्डियन 2023' जापान में संपन्न हो गया जिसमें दोनों वायु सेनाओं के जांबाजों ने हवाई रण कौशल के साथ साथ सर्वोत्तम रणनीति और अनुभव भी साझा किये।

वायु सेना के अनुसार दोनों देशों के बीच अपनी तरह का यह पहला सैन्य अभ्यास था। जापान की ओर से लड़ाकू विमानों एफ-2 और एफ-15 ने अभ्यास में हिस्सा लिया जबकि भारत की ओर से सुखोई-30 लड़ाकू विमान और हवा में ईंधन भरने की क्षमता से लैस आईएल-78 विमान तथा सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान ने अपने जौहर दिखाये।

दोनों वायु सेनाओं ने इस दौरान विभिन्न तरह के अभियानों के लिए जटिल और व्यापक हवाई करतबबाजी दिखाते हुए अभ्यास किया। दोनों ने हवाई रक्षा मिशन के लिए संयुक्त रूप से योजना और रणनीति बनायी। दोनों वायुसेनाओं के वायुसेना कर्मियों ने एक दूसरे के लड़ाकू विमानों में उडान भरी और एक दूसरे के साथ तालमेल को मजबूत किया। दोनों के बीच संवाद कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।