crop damage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देर रात तक रुक-रुक कर बारिश : तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट, आज भी जयपुर सहित कई जगहों पर जारी रह सकता है बारिश का दौर
जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ। जयपुर में सुबह बादल छाए और फिर बारिश हुई। दोपहर में एक बार फिर धूप खिली फिर शाम को बारिश का दौर शुरू हुआ जो रुक-रुक कर देर रात तक बूंदाबांदी के रूप में चलता रहा। नागौर में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई और चने के आकार के ओले भी गिरे। यहां तेज तूफान के कारण कई पेड़ और बिजली पोल गिर गए। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। टोंक और श्रीगंगानगर में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर, अजमेर, जोधपुर, सीकर, बांसवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश हुई। सीकर-झुंझुनूं में भी तेज अंधड़ के साथ ओले और उदयपुर-प्रतापगढ़ में अंधड़ के साथ बारिश हुई। अलवर में तेज देर शाम तेज बारिश हुई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश फलोदी में 42 एमएम दर्ज की गई।

आज भी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिसके भरतपुर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 9 अप्रेल से तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट आई है। इस बीच अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री या उसके आसपास ही दर्ज किया गया।

इस बार मानसून के कमजोर रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीते करीब 20 दिन में एक्टिव हुए 6 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम गर्म नहीं हो सका है। इसका असर आने वाले मानसून सीजन पर पड़ने की आशंका है। एक्सपर्ट के अनुसार मानसून को कई फैक्टर प्रभावित करते हैं। यदि गर्मी तेज पड़ती है और समुद्र का तापमान सामान्य से नीचे रहता है तो मानसून अच्छा रहता है। हालांकि इस बार स्थिति विपरीत हो सकती है। बार-बार बारिश से धरती का तापमान सामान्य से नीचे है। वहीं समुद्र का तापमान फिलहाल सामान्य है लेकिन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जुलाई-अगस्त के बीच अल-नीनो के सक्रिय होने की संभावना 60 से 80 फीसदी के बीच है। इसका प्रभाव कम बारिश के तौर पर सामने आ सकता है। क्योंकि जुलाई में ही मानसून में सबसे ज्यादा बरसात होती है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर संज्ञान:कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट, शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर संज्ञान लेते हुए सभी जिला कलक्टर्स को सर्वे कराकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर परिस्थिति में सहायता के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ तत्पर है।

सीएम ने कहा कि किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ किसान भाइयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

बाढ़-अतिवृष्टि से फसल खराब होने की होगी गिरदावरी, राजस्व विभाग ने जारी किए आदेश
जयपुर। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में फसलें बर्बादी के कगार पहुंच गई। किसानों को राहत देने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने अतिवृष्टि वाले सभी इलाकों की गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के बाद किसानों को मुआवजा मिलने की उम्मीद बंधी है। सीएम के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को पत्र जारी कर अपने-अपने जिलों में अतिवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान की आंकलन करने के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, विधायकों और सांसदों ने राज्य सरकार से गिरदावरी रिपोर्ट करने के लिए पत्र लिखे। जनप्रतिनिधियों के साथ साथ ही मौसम विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग और नाबार्ड के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर खरीफ की फसलों के खराबे का आंकलन कर किसानों को राहत पहुंचाने की जरुरत मानी गई है।

फसल खराबे का आकलन कर किसानों को दिया जाएगा मुआवजाः गहलोत
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार बारिश एवं ओलावृष्टि के इस मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़ी है एवं फसल खराबे का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा। गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा बीते कई दिनों से राज्य में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं। मैं भी इसे लेकर चिंतित हूं।

उन्होंने कहा कि फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए लगातार गिरदावरी की जा रही है। राज्य सरकार इस मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़ी है एवं खराबे का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।

ओलावृष्टि-पाले से हुए नुकसान की होगी विशेष गिरदावरी
जयपुर। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा है कि राज्य सरकार ने ओलावृष्टि, पाला और शीतलहर से रबी की फसल में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के निर्देश दे दिए हैं। अब तक 2 से 65 प्रतिशत तक फसल खराबा होने की सूचना है।

कटारिया सोमवार को विधानसभा में ओलावृष्टि, पाला और शीतलहर से उत्पन्न स्थिति के संबंध में सरकार की ओर से वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में रबी फसल में 109 लाख 55 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई है। प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार गेहूं की फसल के 29 लाख 65 हजार हैक्टेयर बोए गए क्षेत्रफल में से लगभग 42 हजार हैक्टेयर, जौ फसल के 4 लाख 8 हजार हैक्टेयर बोए गए क्षेत्रफल में से 19 हजार हैक्टेयर, चना फसल के 20 लाख 57 हजार हैक्टेयर बोए गए क्षेत्रफल में से 2 लाख 25 हजार हैक्टेयर में 2 से 40 प्रतिशत तक खराबा हुआ है। इसी प्रकार सरसों व तारामीरा का कुल बोए गए 39 लाख 36 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में से 9 लाख 83 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में 2 से 65 प्रतिशत तक का खराबा हुआ है। इसी तरह सब्जियां एवं उद्यानिकी फसलों के कुल बोए गए 15 लाख 89 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में से 2 लाख 22 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में 2 से 60 प्रतिशत तक खराबा हुआ है।

इन जिलों में हुआ ज्यादा खराबा
मंत्री ने बताया कि यह खराबा  प्रमुख रूप से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, जालोर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, भरतपुर, पाली, अजमेर, जोधपुर और प्रतापगढ़ में हुआ है।