preity zinta - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सन्नी देओल-प्रीति जिंटा की लाहौर '1947' की शूटिंग पूरी
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सन्नी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा की आने वाली फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी हो गयी है।

आमिर खान निर्मित और राजकुमार संतोषी निर्देशित 'गदर 2' के बाद अब दर्शकों को सन्नी देओल की 'लाहौर 1947' का बेसब्री से इंतजार है। लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बात की जानकारी प्रीति जिंटा ने अपने एक पोस्ट के जरिए दी है।

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के सेट की कई सारी तस्वीरें नजर आ रही हैं। शूटिंग रैप अप होने की खुशी में सेट इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा है कि 'लाहौर 1947' का रैप अप, और मैं इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए पूरी कास्ट और क्रू का जितनी आभारी हूं, उतना कम है । मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी इस फिल्म की उतनी ही सराहना करेंगे और इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने इसे बनाते समय लिया। यह निश्चित रूप से मेरी अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। पिछले कुछ महीनों में उनकी कड़ी मेहनत और धैर्य के लिए सभी को पूरे अंक। राज, आमिर, सनी, शबाना, संतोष सिवन और एआर रहमान को तहे दिल से धन्यवाद। हमेशा ढ़ेर सारा प्यार।

Cannes Film Festival में सिनेमैटोग्राफी के लिये पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई बनें संतोष सिवन
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक कांस फिल्म फेस्टिवल में सिनेमैटोग्राफी के लिये पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई बन गये हैं।

संतोष सिवन को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में 'सिनेमैटोग्राफी' में प्रतिष्ठित पियरे एंजनीक्स एक्सेलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रीति जिंटा ने संतोष सिवन को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में सिनेमैटोग्राफी में प्रतिष्ठित पियरे एंजनीक्स एक्सेलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान भारत के राजदूत जावेद अशरफ भी मौजूद रहे। संतोष सिवन ने ही प्रीति जिंटा की पहली फिल्म 'दिल से' शूट की थी।

पुरस्कार प्राप्त करने पर संतोष सिवन ने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है। इस पुरस्कार को पाने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल से अच्छी कोई और जगह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि मैं केरल से हूं और यहां की संस्कृति को मैंने बारीकी से जाना है। मलयालम इंडस्ट्री से मैंने कुछ बातें सीखी, जिनके बिना सिनेमैटोग्राफी नहीं होती। वहां से मैं तमिल सिनेमा और हिंदी से हॉलीवुड में शिफ्ट हो गया। इस प्रोफेशन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी कोई सीमा नहीं है।

Cannes Film Festival में जलवा बिखेरेंगी प्रीति जिंटा
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा कांस फिल्म फेस्टिबल में जलवा बिखेरती नजर आयेंगी।

ऐश्वर्या राय और कियारा आडवाणी के बाद अब प्रीति जिंटा भी कान्स के रेड कारपेट पर नजर आएंगी। हालांकि, इससे पहले ही प्रीति का इस फिल्म फेस्टिवल से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। प्रीति का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शिमरी व्हाइट गाउन में बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्रीति कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक करते हुए नजर आएंगी, लेकिन उससे पहले उनके फैन क्लब ने फ्रांस के रिवर साइड पर फोटोशूट करवाते हुए एक्ट्रेस की एक बेहद ही प्यारी वीडियो शेयर की है।

प्रीति के गाउन में स्लीव्स में व्हाइट रंग के बाऊ लगे हुए हैं। उन्होंने मेकअप से लेकर ज्वेलरी तक बिल्कुल मिनिमल लुक रखता है। प्रीति इंडिया के नामचीन सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को पियरे एंजिनीक्स अवॉर्ड से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में सम्मानित करने वाली हैं।

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक शेयर की है। करण जौहर के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना में अमिताभ बच्चन शाहरूख खान प्रीति जिंटा अभिषेक बच्चन रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। करण ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए आदित्य चोपड़ा और शाहरुख को धन्यवाद बोला है।

करण जौहर ने कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को किसी शॉट्स के बीच से लिया गया है। पोस्ट की गई फोटो में एक बेंच पर करण जौहर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी बैठे हुए हैं। बेंच पर बैठ कर तीनों लोग किसी गहरी सोच में डूबे दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने फोटो को शेयर करते लिखा है की इन लोगों ने मुझे कहानीकार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभा का दर्शक बनना मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही है। मैं अमिट यादों और कृतज्ञता के साथ पीछे मुडक़र देखता हूं। ऐसा एक भी दिन नहीं गया जब मैंने अपने ब्रह्मांड आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान को यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद नहीं दिया कि मैं एक कहानीकार बन सकता हूं और अपने बचपन के सपनों को सेल्युलाइड पर निर्देशित करने का प्रयास कर सकता हूं।

फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल के साथ काम करेंगी प्रीति जिंटा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 में काम करती नजर आएंगी।

आमिर खान फिल्म लाहौर 1947 का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे है। लाहौर 1947 में सनी देओल की अहम भूमिका है। लाहौर 1947 मे अब प्रीति जिंटा का नाम भी जुड़ गया है।

राजकुमार संतोषी ने बताया, लंबे समय के बाद, प्रीति जिंटा फिर से सिल्वर स्क्रीन परलाहौर 1947 के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वह वास्तव में हमारे इंडस्ट्री के एक बेहद प्रतिभाशाली बेहतरीन और सबसे स्वाभाविक अभिनेत्री हैं। प्रीति जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें खुद को पूरी तरह से निवेश कर देती हैं और दर्शकों को यह महसूस कराती हैं कि वह उस किरदार के लिए ही बनी हैं। फिल्म 1947की स्क्रिप्ट एक ऐसी जोड़ी की मांग करती है जो सनी और प्रीति की तरह सटीक हो।

Preity Zinta Birthday: 'दिल से' से किया था डेब्यू, शादी के बाद काम करना बंद किया
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज 49 साल की हो गयी। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी प्रीति जिंटा ने अपने करियर के शुरूआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया। प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1998 में प्रदर्शित मणिरत्नम की फिल्म दिल से से की। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। साल 1998 में प्रीति जिंटा की एक और फिल्म सोल्जर प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट बॉबी देओल थे। संस्पेंस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और बॉबी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सोल्जर टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

साल 2000 में प्रदर्शित फिल्म क्या कहना प्रीति जिंटा के करियर के लिए अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के पहले लोगों की धारणा थी कि प्रीति जिंटा केवल चुलबुले कि रदार निभा सकती है लेकिन इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म दिल चाहता है प्रीति जिंटा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपनी शुरू आत की थी। तीन दोस्तों पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट आमिर खान थे। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

साल 2003 प्रीति जिंटा के करियर के लिए खास साल साबित हुआ। इस साल उनकी कल हो ना हो और कोई मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई।कल हो ना हो के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई वहीं कोई मिल गया के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित की गई। साल 2004 में प्रदर्शित फिल्म वीर जारा प्रीति जिंटा के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरूख खान की जोड़ी एक बार फिर से पसंद की गई। साल 2005 में प्रदर्शित और लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म सलाम नमस्ते के जरिये प्रीति जिंटा ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया।

साल 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना प्रीति जिंटा के करियर की अंतिम सुपरहिट फिल्म साबित हुई। साल 2009 में प्रदर्शित फिल्म मै और मिसेज खन्ना में प्रीति जिंटा ने कैमियो किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। साल 2013 में प्रदर्शित अपनी निर्मित फिल्म इश्क इन पेरिस के जरिये प्रीति जिंटा ने कमबैक किया लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही है। प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकन जीन गुडइनफ से शादी की है। शादी के बाद प्रीति जिंटा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया है।

48 वर्ष की हुयी प्रीति जिंटा
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज 48 वर्ष की हो गयी। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मी प्रीति ङ्क्षजटा ने अपने करियर के शुरूआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया। प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1998 में प्रदर्शित मणिरत्नम की फिल्म दिल से से की। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1998 में प्रीति जिंटा की एक और फिल्म सोल्जर प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट बॉबी देओल थे। संस्पेंस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और बॉबी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सोल्जर टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म क्या कहना प्रीति जिंटा के करियर के लिए अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के पहले लोगों की धारणा थी कि प्रीति जिंटा केवल चुलबुले कि रदार निभा सकती है लेकिन इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म दिल चाहता है प्रीति जिंटा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपनी शुरू आत की थी। तीन दोस्तों पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट आमिर खान थे। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 2003 प्रीति जिंटा के करियर के लिए खास साल साबित हुआ। इस साल उनकी कल हो ना हो और कोई मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई।

कल हो ना हो के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई वहीं कोई मिल गया के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित की गई। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म वीर जारा प्रीति जिंटा के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरूख खान की जोड़ी एक बार फिर से पसंद की गई। वर्ष 2005 में प्रदर्शित और लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म सलाम नमस्ते के जरिये प्रीति जिंटा ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया। वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना प्रीति जिंटा के करियर की अंतिम सुपरहिट फिल्म साबित हुई। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म मै और मिसेज खन्ना में प्रीति जिंटा ने कैमियो किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित अपनी निर्मित फिल्म इश्क इन पेरिस के जरिये प्रीति जिंटा ने कमबैक किया लेकिन यह फिल्म सफल नहीं रही है। प्रीति जिंटा ने वर्ष 2016 में अमेरिकन जीन गुडइनफ से शादी की है। प्रीति जिंटा इन दिनो बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है।