community building - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा दक्षिण वार्ड 12 - वार्ड की सड़कें क्षतिग्रस्त, राहगीर हो रहे परेशान
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण वार्ड 12 में पार्षद की ओर से वार्ड में विकास के कार्य तो करवाएं गए पर अधिकतर जगह पर सड़कों में गड्डों की भरमार हैं। वहीं वार्ड की झाडू बस्ती में जाने के रास्ते में जगह-जगह पर गड्डे हो रहे है। वहीं दूसरी तरफ झांडिया उगी हुई है, कचरा गाड़ी निकलने के बाद वहां पर कचरा डाल दिया जाता हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं अभी बस्ती में लंबे समय से वासियों की मांग थी कि पानी कम प्रेशर से आता हैं। अभी वहां सड़क की खुदाई कर लाइन डाली जा रही हैं। वार्ड वासियों ने बताया कि शिव मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन की चारदीवारी की ऊंचाई कम होने से इसमें अधिकतर बार रात्रि के समय पर आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता हैं। जो कि कॉलोनिवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हैं।

संकेतक पर जंग व पेम्पलेट की भरमार
शहर मुख्य सड़क पर लगा वार्ड का संकेतक बोर्ड जंग से लगा हुआ है। वहीं अन्य बोर्ड पर पेम्पलेट की भरमार है। लोगों को शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देते हैं।

सामुदायिक भवन की दीवार की ऊंचाई बढ़ाने की मांग
झाडू बस्ती स्थित सामुदायिक भवन की कॉलोनिवासी प्रहलाद कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य ने चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की इसके साथ ही इसमें रात के समय पर भवन में आसामाजिक तत्वों का जमावाड़ा रहता है जिससे बस्ती के लोगों को रात के समय पर परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

सीवरेज डलने के बाद नहीं हुई मरम्मत
वार्ड में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डाली गई जब रोड की रोड क खुदाई करके  सीवरज लाइन डाली गई। उसके बाद ढ़ग से रोड की मरम्मत नहीं की गई जिससे बारिश में आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

वार्ड का एरिया
इस वार्ड के अंतर्गत संपूर्ण सेक्टर 6, झाडू बस्ती, सेक्टर 5 - ए स्पेशल आंशिक, रेल्वे लाइन  के सहारे बस्ती, अभिज्ञान स्कूल की गली, गांधी नगर  कच्ची बस्ती।

इनका कहना है
सड़क की मरम्मत के लिए अधिकारियों को लिखित में दे रखा है। सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए भी अधिकारियों को बोल रखा है। साथ ही सामुदायिक भवन पर आसामाजिक तत्वों की समस्या के समाधान के लिए पुलिस स्टेशन में प्रार्थना पत्र दे रखा है।
- दिलीप सिंह, पार्षद 12 बीजेपी

वार्ड की खुली जगह पर लोागों द्वारा कचरा डाला जाता है जिससे बारिश के समय पर कचरे से बदबू आती है। इससे जलीय जानवर निकलते है जिससे हादसा होने का डर बना रहता हैं।
- महावीर

वार्ड में पिछले दिनों जब सीवरेज लाइन डाली गई थी। उसके बाद सड़क का मरम्मत कार्य सही ढ़ंग से नहीं हुआ है। जिससे बारिश के समय पर हादसा होने का डर बना रहता हैं।
- बाबूलाल

सामुदायिक भवन निर्माण के दौरान इसकी चारदीवारी की ऊंचाई कम होने से रात्रि के समय पर इसमें आसामाजिक तत्वों का जमावाड़ा रहता है, जो कि परेशानी का कारण बना हुआ हैं।
- प्रहलाद

वार्ड में कई दिनों से कम पानी कम प्रेशर से आ रहा है।  रहवासियों ने नई लाइन डालने की मांग की थी जो अब जाकर पूरी हुई। अभी लाइन डालने की काम किया जा रहा हैं।
- जानकी बाई

कोटा दक्षिण वार्ड 42 - सामुदायिक भवन की दरकार, सीवरेज चैंबर दे रहे पीड़ा
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 42 में बारिश से वार्ड की सड़कों में जगह-जगह गड्डे हो रहे और सड़क उखड़ी हुई है जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्डवासी तेज सिंह व भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से जगह-जगह पर मलबा पड़ा हुआ हैं। सड़क में गड्डे हो रखे है तथा क्षतिग्रस्त सड़कों से डामर भी नदारद है। सड़क पर कंक्रीट व गिट्टी होने से राहगीरों व वाहनचालकों को गिरने का डर बना रहता है। पिछले दिनों नालियों पर किए गए ढकान पर भी बारिश का पानी जमा हुआ है जिससे बीमारी होने का अंदेशा बना रहता हैं। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती हैं और सफाई भी प्रतिदिन होती हैं। वार्ड में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डाली गई थी जिसके चैंबर जगह-जगह से ऊबड़-खबड़ हो रहे है जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना व रात्रि में दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता हैं। राजपूत कॉलोनी में स्थित खाली प्लांट पर वार्डवासियों द्वारा कचरा डाला जाता हैं। जिससे आस-पास रहने वाले लोगों को कचरे की बदबू से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

ऊंचे डिवाइडर से राहगीर परेशान
नाले पर ऊंचे-ऊंचे डिवाइडर बनवाएं गए है। जो कि बाइक सवारों के परेशानी का कारण बने हुए। सड़क पर डिवाइडर बड़े होने के कारण वाहन चालकों को चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

नई सड़क बनाई, पर काम नहीं आई
वार्ड में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डालने के दौरान सड़क खोदी गई थी, लेकिन अभी तक सड़कों की मरम्मत व लेवल सही नहीं हो पाया है। सड़क व सीवरेज पर लगे चैंबर काफी उपर नीचे होने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। वही रात्रि में दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है।

खेलने के लिए नहीं कोई पार्क
वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं होने के कारण बच्चों को अन्य वार्ड के पार्क  में जाना पड़ता हैं।  जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिससे समय का नुकसान तो होता ही है, साथ ही आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।  सामुदायिक भवन नहीं होने वार्ड के मांगलिक कार्य व अन्य कार्य के लिए अन्य जगहों पर जाना पड़ता हैं जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

बारिश से रोड की हालत खराब
बारिश की वजह से वार्ड की गलियों के रोड में जगह-जगह गड्डे हो गए जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। गड्डे की वजह से कई बार इनमें बारिश का पानी भरा होने से बाइक सवार को रात्रि में दिखाई नहीं देने के कारण कभी बड़ा हादसा हो सकता हैं।

वार्ड में ये हुए विकास के कार्य
पार्षद ने बताया कि मेरे कार्यकाल में पुरानी पानी की लाइन को हटवाकर नई लाइन डलवाई। नहर के आसपास के क्षेत्र मे रोड लाइट लगाई गई।  स्कूल में बालिकाओं के लिए कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया। वहीं सीसी रोड का निर्माण करवाया गया। वार्ड में सार्वजनिक ट्यूबवैल भी लगाई गई।

वार्ड का एरिया
राजपूत कॉलोनी, गर्ल्स स्कूल के पीछे वाला, वीर हनुमान मंदिर, गोले वाली मस्जिद, शिव आश्रम इत्यादि क्षेत्र वार्ड में आता हैं।

इनका कहना
वार्ड में कचरा संग्रहण गाड़ी नियमित रूप से आती है और सफाई भी रोजाना होती हैं। वहीं कभी कभार रोड लाइट भी बंद हो जाती हैं।
- भोजराज

वार्ड की कुछ कॉलोनियों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। कचरा गाड़ी भी एक दिन छोड़कर एक दिन आती हैं।
- ओमप्रकाश

पिछली सरकार की ओर से जो वार्ड में जो बजट स्वीकृत किया गया था।  वह बजट लेप्स हो गया। अभी हमने वार्ड में विकास के कार्य करवाने के लिए धरना -प्रदर्शन भी किया था।
- ऐश्वर्य श्रृंगी, पार्षद 42 कांग्रेस

कोटा दक्षिण वार्ड 43 - पार्क व सामुदायिक भवन की दरकार
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 43 में विकास के कार्य को देखा जाएं तो गलियों में सीसी का निर्माण व समय-समय पर विकास के कार्य पार्षद की ओर से करवाएं गए हैं। वार्ड में सफाई प्रतिदिन व वार्ड में कचरा गाड़ी भी रोजाना आती हैं। वार्ड की कुछ संकरी गलियों में कचरा गाड़ी नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। रात्रि के समय पर कुत्ते राहगीरों व बाइक सवारों पीछे भागते रहते है। वार्ड में कुछ जगह पर सीसी सड़क के डिवाइडर टूटे हुए हैं जो बाइक सवारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। राहुल, लेखराज ने बताया कि वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने से कई बार मौहल्ले में विभिन्न आयोजनों में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड की नालियों की गहराई कम होने से बारिश के समय पर इनसे पानी ओवरफ्लों होकर बाहर आ जाता है। नालियों की निकासी व्यवस्था भी सही नहीं है।

घरों के पास से गुजरती विद्युत लाइन
वार्ड की चमड़ा फैक्ट्री के पास से गुजरने वाली विद्युत लाइन घरों के काफी पास से गुजर रही है, जिससे बारिश के समय पर कभी भी हादसा होने का अंदेशा बना रहता हैं।

रात के समय कुत्तों का आतंक
स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात के समय में आवारा कुत्ते वाहन चालकों के पीछे भागते रहते हैं, इससे गिरने या चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है।

पार्क की दरकार
वार्डवासी दिनेश कुमार व मुकेश ने बताया कि हमारे वार्ड में पार्क नहीं होने से बच्चों को खेलने के लिए व मॉर्निग वॉक के लिए अन्य वार्ड के पार्क में जाना पड़ता हैं।

टूटे डिवाइडर बने परेशानी
वार्ड में स्थित सीसी रोड के टूटे डिवाइडर व नालियों के अधूरे ढकान वार्डवासियो के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। क्योकि बारिश के समय पर अधिकतर बाइक सवारों के लिए परेशानी बन जाती हैं।

वार्ड का एरिया
शमा कॉलोनी, चमड़ा फैक्ट्री, हरिजन बस्ती, जेपी कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र।

इनका कहना
वार्ड में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन राहगीरों व वाहनचालकों के पीछे दौड़ने रहते है जिससे काफी लोग चोटिल भी हो चुके है। मेरे परिवार के सदस्य को भी नुकसान पहुंचा है।
- महेंद्र कुमार

वार्ड में टूटे डिवाइडर परेशानी का कारण बन रहे है। वार्ड में कचरा पॉइन्ट की समस्या बनी हुई है। इसका समाधान किया जाना चाहिए।
- सत्यनारायण

वार्ड में कहीं भी पार्क व सामुदायिक भवन के लिए जगह उपलब्ध नहीं हैं। मेरे कार्यकाल में सामुदायिक भवन पर जीर्णोद्धार करवाकर इसको आधुनिक बनाया गया है।
- इसरार मोहम्मद, पार्षद 43

3.50 करोड़ के सामुदायिक भवन की होने लगी दुर्दशा
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से शहर में विकास कार्य तो करवा दिए लेकिन उपयोग के अभाव में उनकी दुर्दशा होने लगी है। ऐसा ही एक मामला है सामुदायिक भवन का। पिछली कांग्रेस सरकार के समय में नगर विकास न्यास ने नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड  69 में एक सामुदायिक भवन बनाया था। नदी पार क्षेत्र में बीड़ के बालाजी के पास बने इस सामुदायिक भवन का उद्घाटन हुए तो करीब एक साल से अधिक का समय हो गया। लेकिन उसके बाद से अभी तक न तो केडीए ने और न ही अन्य किसी संस्था ने इसका संचालन किया। जिससे न तो इसका उपयोग हो पा रहा है और न ही स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल पा रहा है। हालत यह है कि करीब 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बने इस सामुदायिक भवन की दुर्दशा होने लगी है।

क्षेत्र में कार्यक्रमों के लिए बनाया था
बीड़ के बालाजी क्षेत्र में व आसपास शादी समारोह व अन्य आयोजनों का कोई स्थान नहीं था। स्थानीय लोगों की मांग पर तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश पर नगर विकास न्यास ने  सामुदायिक भवन का निर्माण कराया था। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले उसका उद्घाटन भी कर दिया गया। लेकिन उसके बाद करीब एक साल से अधिक का समय हो गया है अभी तक भी इस पर ताला लगा हुआ है। ताला लगा होने से स्थानीय लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

चौकीदार तक नहीं, नशेड़ियों का अड्डा
स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक भवन क्षेत्र की आवश्यकता है। उसे देखते हुए ही इसे बनाया गया। लेकिन न तो केडीए की ओर से इस पर ध्यान दिया जा रहा और न ही यहां कोई चौकीदार लगाया गया है। जिससे देखरेख के अभाव में रात के समय यहां चार दीवारी कूदकर नशा करने वाले व असामाजिक तत्वों ने अड्डा बना रखा है। ऐसे में स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने की जगह यह लोगों के लिए खतरा बनने लगा है।

चीज है तो उपयोग हो
स्थानीय नवासी विजय सिंह कानावत का कहना है कि केडीए ने करोड़ों रुपए खर्च कर क्षेत्र में सामुदायिक भवन बनाया है तो उसका उपयोग होना चाहिए। केडीए स्वयं या अन्य किसी संस्था के माध्यम से इसका संचालन करवाए। जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। वरना देखरेख के अभाव में इसकी दुर्दशा हो जाएगी। वैसे भी आए दिन यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है और सामान भी चोरी होने लगे हैं।

केडीए अधिकारियों को कई बार कराया अवगत
नगर निगम कोटा उत्तर वार्ड 69 की पार्षद ममता कंवर ने बताया कि सामुदायिक भवन को चालू करवाने के लिए कई बार केडीए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन किसी का ध्यान ही नहीं है। इसके चालू नहीं होने से स्थानीय लोगों को पहले की तरह ही मंजदर या अन्य स्थानों पर जाकर कार्यक्रम करने पड़ रहे हैं। जबकि इस सामुदायिक भवन को चालू किया जाए तो लोगों को सुविधा मिलेगी और केडीए को आय भी होगी।

नहीं किया फोन रिसीव
इस संबंध में केडीए का पक्ष जानने के लिए केडीए सचिव कुशल कोठारी को कई बार फोन किए लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत ढही, मलबे में 13 लोग दबे, 4 की मौत
राजसमंद/खमनोर। जिले में खमनोर ब्लॉक के चिकलवास गांव में निर्माणधीन सामुदायिक भवन की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे दबने से 9 अन्य गंभीर घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार देर रात खमनोर क्षेत्र में सांयों का खेड़ा पंचायत के चिकलवास की बलाई बस्ती में निर्माणाधीन धर्मशाला की छत ढहने से मलबे में बस्ती के 13 लोग दब गए। पांच घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर 4 लोगों शव तथा 9 घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया।

कलेक्टर डा.भंवर लाल ने बताया कि चिकलवास गांव में मेघवाल समाज की ओर से जनसहयोग से धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा था। सोमवार दिन में छत के नीचे से बांस की बल्लियों को हटाया गया। जानकारी के अनुसार रात 9 बजे गांव के लोग निर्माणाधीन धर्मशाला की सफाई और रंग रोगन के लिए गए कि इस दौरान साढ़े 9 बजे छत भरभराकर नीचे गिर पड़ी, जिससे  13 लोग उसके नीचे दब गए। बाद में छत के नीचे दबे वार्डपंच हीरालाल ने मोबाइल से गांव में हादसे की सूचना दी। बाद में गांव से बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रात 11 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। छत तोड़कर 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, मलबे के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत हो गई और 6 घायलों को नाथद्वारा स्थित गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

प्रशासन ने निर्माणाधीन भवन को माना अवैध
गौरतलब है कि निर्माणाधीन भवन को लेकर गत दिनों ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद प्रशासन की ओर से निर्माणाधीन भवन को अवैध मानकर मौका पर्चा बनाया गया। और निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस देकर पाबंध करने के साथ ही निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। उसके बाद भी इन लोगों ने चोरी चुपके निर्माण कार्य जारी रखा लेकिन प्रशासन ने नजर अंदाज करते हुए यहां कार्य को जारी रखा। बिल नाम जमीन पर बनाई जा रही धर्मशाला को लेकर ग्रामीणों की ओर से दी गई शिकायत के बाद अगर समय रहते प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाता तो आज यह बड़ा हादसा नहीं होता हालांकि जिला प्रशासन की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि इस मामले में जिसकी ओर से लापरवाही बरती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्य नजर नहीं आया।

5 अगस्त तक का ग्रामीणों को दिया था समय
निर्माणधीन सराय की छत गिरने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। निर्माणधीन इमारत की जमीन सरकारी भूमि थी, जो बिलानाम रास्ता किस्म की जमीन थी। पिछले दो महीने से लगातार प्रशासन अवैध निर्माणकर्ताओं को निर्माण रोकने के लिए नोटिस देकर पाबंद कर रहा था लेकिन जमीन पर निर्माण का दायरा बढता ही जा रहा था। अवैध निर्माण को लेकर नाथद्वारा तहसीलदार कोर्ट में इसकी सुनवाई भी चल रही थी। 25 को हुई सुनवाई में तहसीलदार ने 5 अगस्त तक का समय दिया था। सिर्फ ईटों का पिलर बनाकर उसके ऊपर आरसीसी की छत डाल दी गई थी जिसका सपोर्ट हटाते ही बीती रात छत गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

टेंट में चले रहे राहत शिविर शिफ्ट होंगे सामुदायिक भवन में
जयपुर। प्रदेश में आंधी तूफान की संभावानाओं को चलते नगर निगम जयपुर हेरिटेज प्रशासन टेंटों में चल रहे महंगाई राहत शिविरों को अब पास के ही सामुदायिक केन्द्रों में स्थानांतरित करेगा। इससे मौसम की संभावनाओं के चलते आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। हेरिटेज आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश में 16 एवं 17 जून को तेज आंधी तूफान की संभावनाओं के चलते राहत शिविरों को शिविर स्थल के पास स्थित सामुदायिक भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। आयुक्त ने बुधवार को सिविल लाइन जोन का दौरा करते हुए राहत शिविरों का निरीक्षण करने के बाद नालों की साफ-सफाई, प्याउ व इंदिरा रसोई का जायजा लिया। आयुक्त ने शिवाजी नगर का नाला, न्यू सांगानेर रोड के दोनों तरफ  के नाले, गुर्जर की थड़ी का नाला नजदीक अंडरपास, हटवाड़ा रोड का नाला, कबीर मार्ग का नाला, जयसिहं हाईवे का नाला, सिविल लाइन जोन कार्यालय के सामने शिवाजी पार्क का नाला व कांवटिया सर्किल जैन मंदिर के पास के नाले काशेखावत ने निगम की विभिन्न नीलामी योग्य परिसम्पतियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जोन उपायुक्त नरेश तंवर को निर्देश दिए कि वे निगम की नीलामी योग्य परिसम्पतियों का चिन्हीकरण कराकर स्टेटस रिपोर्ट निगम के लैंड बैंक को भेजें, जिससे इन्हें नीलाम कर राजस्व प्राप्त किया जा सके। उन्होंने सफाई कार्य का निरीक्षण भी किया।