bill gates - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गेट्स फाउंडेशन को बड़ा झटका! 20 साल में पहली बार वॉरेन बफेट ने रोका अरबों डॉलर का डोनेशन, जांच रिपोर्ट का इंतजार
नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने करीब दो दशक से चली आ रही अपनी परोपकारी परंपरा में पहली बार बदलाव करते हुए गेट्स फाउंडेशन को दिए जाने वाले वार्षिक दान को फिलहाल रोक दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, बफेट ने यह फैसला गेट्स फाउंडेशन और दिवंगत अमेरिकी कारोबारी जेफरी एपस्टीन से जुड़े कथित संबंधों की समीक्षा पूरी होने तक टाल दिया है। माना जा रहा है कि वह वर्ष 2026 के अंत तक जांच रिपोर्ट का इंतजार करेंगे, जिसके बाद ही दान पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, गेट्स फाउंडेशन ने अपने पुराने संबंधों की स्वतंत्र जांच के लिए एक लॉ फर्म को नियुक्त किया है। इसी बीच बफेट ने फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस मामले में बातचीत की है। वर्ष 2006 से 2025 के बीच बफेट फाउंडेशन को लगभग 48 अरब डॉलर मूल्य के बर्कशायर हैथवे के शेयर दान कर चुके हैं और हर साल जून या जुलाई में यह घोषणा करते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एपस्टीन मामले से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद बफेट और बिल गेट्स के संबंधों में भी दूरी आई है। हालांकि बफेट के इस फैसले का उनके अन्य परोपकारी ट्रस्टों और पारिवारिक फाउंडेशनों को दिए जाने वाले दान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं, गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी वैश्विक स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबी उन्मूलन से जुड़ी परियोजनाओं पर पहले की तरह काम जारी रखेगा।

जिनपिंग ने की वैश्विक स्तर पर गरीबी दूर करने के लिए बिल गेट्स की सराहना
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की और वैश्विक स्तर पर गरीबी दूर करने तथा स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने के उनके (गेट्स) के प्रयासों की सराहना की। गेट्स ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि वह (गेट्स) गेट्स फाउंडेशन के सहयोगियों से मिलने तथा उनके साथ वैश्विक स्वास्थ्य तथा विकास के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 2019 के बाद पहली बार चीन आए हैं। अरबपति गेट्स कई साल बाद जिनपिंग से मिले।

उल्लेखनीय है कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 2020 में चीन को कोरोना वायरस से लडऩे के लिए 50 लाख डॉलर दान के तौर पर दिया था। गेट्स फाउंडेशन ने शुक्रवार को कहा कि उसने चीन की सरकार तथा त्सिंघुआ विश्वविद्यालय के साथ स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सहयोग शुरू किया है। फाउंडेशन अगले पांच वर्षों में ग्लोबल हेल्थ ड्रग डिस्कवरी इंस्टीट्यूट को पांच करोड़ डॉलर प्रदान करेगा।

बिल गेट्स को फिर हुआ प्यार
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को एकबार फिर से प्यार हो गया है। 67 वर्षीय गेट्स ओरेकल के दिवंगत सीईओ मार्क हर्ड की विधवा 60 वर्षीय पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं। करीब एक साल से दोनों रिलेशन में हैं। बता दें कि पाउला के पति मार्क हर्ड का निधन 2019 में 62 साल की आयु में कैंसर के चलते हो गया था।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में दोनों दिखे साथ
बिल गेट्स और पाउला पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक मैच देखते दिखाई दिए थे, जिसके बाद दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। अब पीपुल की रिपोर्ट के अनुसार यह साफ हो गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, पाउला अभी बिल गेट्स के बच्चों से नहीं मिली हैं।

दोस्त ने खोला राज : गेट्स और पाउला के एक कॉमन फ्रेंड की मानें तो दोनों अब रोमांटिक रिश्ते में आ चुके हैं। दोस्त ने बताया कि पाउला को वैसे तो मिस्ट्री वूमन कहा जाता है, लेकिन इस बार दोनों की लव मिस्ट्री उनके कई जानकारों को पता है।   जानकारी के अनुसार बिल और पाउला दोनों टेनिस देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों की मुलाकात पाउला के पति की मौत से पहले ही एक टेनिस मैच के दौरान ही हुई थी।

पिछले महीने भी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान दोनों को साथ देखा गया था। इसी मैच में दोनों को काफी करीब देखा गया और यहीं से अटकलों ने जन्म लिया। दोनों की कई तस्वीरें उस मैच के बाद सामने आई थीं, जहां दोनों काफी हंसते हुए मैच देखते देखे गए थे।

बिल गेट्स ने बेलीं रोटियां, घी से चुपड़कर खाई
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स ने ना सिर्फ रोटियां बनाई, उन्हें घी लगाकर चटकारे लेकर खाया भी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गेट्स रोटियां बनाते नजर आ रहे हैं। वे शेफ ईटन बर्नथ के साथ है और चम्मच से आटे गूंथते हैं। फिर रोटियां भी बेलते हैं और फिर रोटी को घी के साथ चटकारे लेकर खाते हैं।

शेफ बर्नथ ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को शेफ ईटन बर्नथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ईटन बर्नथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बिल गेट्स और मैंने साथ में भारतीय रोटी बनाकर खूब मस्ती की। मैं अभी बिहार, भारत से वापस आया हूं, जहां मैं एक किसान से मिला। मैं उनको धन्यवाद देना चाहता हूं और दीदी की रसोई कैंटीन की महिलाओं को भी, जिनकी बदौलत मैं रोटी बनाने में माहिर हो
सका हूं।

अंडाकार बनाई रोटी
इस वीडियो को अपलोड होते ही ट्विटर पर ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। वीडियो में गेट्स ने कहते हैं कि वह वह लंबे समय के बाद खाना बना रहे हैं। गेट्स ने रोटी अंडे के आकार की बनाई थी, जिसके बाद हालांकि ईटन गेट्स को कहते हैं कि रोटी गोल बेली जाती है। वीडियो में इसके बाद दोनों ने रोटी को तवे पर सेंका और इसमें घी लगाकर चटकारे लेकर खाई। बिल गेट्स ने भारतीय रोटी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी है! बहुत स्वादिष्ट।