drug seized - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन : कार के सीक्रेट बॉक्स से 25 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 25 लाख रुपए का 47.288 किलो गांजा जब्त कर एसयूवी कार में माल सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी कार की डिग्गी के दोनों ओर लाइटों के पास विशेष मॉडिफाइड बॉक्स बना उसमें गांजा छिपाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के अनुसार सवाईमाधोपुर जिले के फरिया गांव निवासी मुकुट बिहारी पिछले छह-सात वर्षों से बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी कर रहा था। इसी दौरान पता चला, कि आरोपी उत्तर प्रदेश नंबर की कार में उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर, ललितपुर, झांसी और शिवपुरी होते हुए राजस्थान आने वाला है। सवाईमाधोपुर जिले में कुस्तला कट के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार यूपी-16 एएन-6023 की डिक्की के दोनों किनारों पर लाइटों के पास बनाए गए विशेष गुप्त बॉक्स मिले। जब उन्हें खोला तो उनमें से 47.288 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर सवाईमाधोपुर थाना खंडार फरिया निवासी मुकुट बिहारी (36) व हनुमान (30) को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल रिचार्ज करते नशे का तस्कर बना
आईजी विकास कुमार ने बताया, मुख्य आरोपी मुकुट बिहारी दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। पढ़ाई छोड़ने के बाद उसने ड्राइविंग की और फिर वर्ष 2014 में मोबाइल रिचार्ज की दुकान खोली। कमाई कम होने पर उसने दुकान से ही गांजे की पुड़ियां बेचनी शुरू कर दीं। धीरे-धीरे उसने इसे संगठित कारोबार का रूप दे दिया। कोरोना काल में वह मोटरसाइकिल से उड़ीसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और राजस्थान में सप्लाई करता रहा। बाद में उसने कार की डिक्की में गुप्त बॉक्स बना नशे की तस्करी करना शुरू कर दिया।

फ्रांस में वाहन से 350 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त
पेरिस। फ्रांसीसी सीमा शुल्क अधिकारियों ने फ्रांस के कैलिस बंदरगाह पर एक वाहन से 350 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी। फ्रांसीसी दैनिक ले फिगारो ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों को 24 जनवरी को एक नियमित जांच के दौरान पोलैंड के एक चालक के पास से 350 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला। संदिग्ध कम से कम 172 किलोग्राम एमडीएमए, 145 किलोग्राम कैनबिस राल, 31 किलोग्राम कोकीन और दो किलोग्राम हेरोइन लेकर जा रहा था, जिसकी अनुमानित कुल कीमत 40 लाख यूरो से अधिक है।

चालक ने हालांकि पूछताछ के दौरान अपने वाहन में नशीला पदार्थ होने की जानकारी से इनकार किया। ले फिगारो ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चालक को दोषी ठहराया गया है और हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।