abhishek bachchan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उतार-चढ़ाव से भरा रहा इस स्टारकिड का करियर: नकली अंगूठी से किया था प्रपोज; मजबूरी में किए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज 50 वर्ष के हो गए हैं। 05 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता अमिताभ बच्चन अभिनेता, जबकि मां जया भादुरी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की।

हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अभिषेक के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया। इसके बाद अभिषेक ने तेरा जादू चल गया, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैने भी प्यार किया है, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मैं प्रेम की दीवानी हूं, ओम जय जगदीश, एलओसी कारगिल, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।

वर्ष 2003 में अभिषेक की फिल्म जमीन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म युवा अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे, लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अभिषेक ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया।

वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन को मणिरत्नम की फिल्म गुरू में काम करने का अवसर मिला। माना जाता है कि यह फिल्मदिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी के जीवन पर बनायी गयी थी। अभिषेक बच्चन ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। इसी वर्ष अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।वर्ष 2008 में अभिषेक बच्चन की दोस्ताना और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनो फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और सुपरहिट फिल्म 'पा' का निर्माण किया।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2013 में अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म धूम 3 प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2014 में अभिषेक की एक और सुपरहिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शित हुयी है। इसके बाद अभिषेक बच्चन की हाउसपुल 3, मनमर्जिया, लूडो, द बिग बुल, बॉब विश्वास, दसवीं, घूमर और आई वांट टू टॉक, हाउसफुल 5 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अपने करियर का पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। अभिषेक इन दिनों फिल्म किंग में काम कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल : अमिताभ ने दी बधाई, कहा- मैं उसका और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक करने योग्य
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पुत्र अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में उनके 25 साल पूरे होने पर बधाई दी है। अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की थी। अभिषेक बच्चन को फिल्मों में काम करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को बधाई दी है।
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि इस वैरायटी को मैं प्रणाम करता हूं और अपने पुत्र की प्रशंसा करता हूं। मैं उसका और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक करने योग्य है। अमिताभ बच्चन ने एक अन्य पोस्ट में अभिषेक के लिये लिखा कि एक फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है और एक और नई फिल्म की शुरुआत हो गई है। पहले दिन फिल्म किंग की शूटिंग। एक और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही आ रही है, मेरी प्रार्थना है।

अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म कालीधर लापता को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म चार जुलाई को जी 5 पर रिलीज होगी। इसके अलावा अभिषेक, शाहरुख खान अभिनीत किंग में भी नजर आएंगे।

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कालिधर' लापता का ट्रेलर रिलीज़
मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म कालिधर लापता का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ज़ी स्टूडियोज़ और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मधुमिता द्वारा निर्देशित फिल्म कालिधर लापता में अभिषेक बच्चन कालिधर की भूमिका निभा रहे हैं। एक ऐसा मध्यम आयु का व्यक्ति जो याददाश्त खोने, ठुकरा दिए जाने और उम्रभर के मौन विश्वासघातों से जूझ रहा है। जब वह अपने भाई-बहनों की यह निर्मम योजना सुन लेता है कि वे उसे भीड़ भरे महाकुंभ के मेले में छोड़ आएंगे, तो कालिधर अपने शर्तों पर गायब होने का निर्णय लेता है। तभी किस्मत उसे बल्लू (दैविक भागेला) से मिला देती है, एक बेबाक, चतुर 8 वर्षीय अनाथ बच्चा जो भारत की भाग-दौड़ भरी सड़कों पर अकेले अपने दम पर जिंदा है। जो मुलाक़ात संयोग से शुरू होती है, वही एक गहरे और अर्थपूर्ण सफर की शुरुआत बन जाती है।

अभिषेक बच्चन ने कहा कि "एक अभिनेता के तौर पर हम अक्सर ऐसी कहानियों की उम्मीद करते हैं, जो पहले हमें भीतर तक छू जाएं और फिर दूसरों को। कालिधर लापता ने मेरे साथ ठीक यही किया। कालिधर का किरदार निभाना सिर्फ एक भूमिका नहीं थी, यह मेरे लिए एक आत्मिक अनुभव था। वह नाजुक है, मासूम है और बेहद मानवीय है और उसके ज़रिए मैं खुद के उन हिस्सों तक पहुंचा जिन्हें मैंने लंबे समय से नहीं टटोला था। उसका और बल्लू का रिश्ता एक निडर, बेखौफ बच्चा मुझे यह याद दिलाता रहा कि ज़िंदगी में सबसे अनपेक्षित दोस्तियां हमें सबसे गहरे सबक सिखा जाती हैं। सबसे बढ़कर, इसने मुझे ये सोचने पर मजबूर किया कि हम ज़िंदगी को सालों में नहीं, बल्कि उन लम्हों में मापते हैं, जहाँ हमें सच्चा जुड़ाव, हिम्मत और सच्चाई महसूस होती है। कालिधर लापता मेरी फिल्मी यात्रा की एक और ऐसी फिल्म है, जिस पर मुझे बेहद गर्व है। पिछले कुछ वर्षों से मैं जानबूझकर ऐसी कहानियाँ ढूंढ रहा हूँ जो भावनात्मक गहराई, सच्चाई और कुछ सार्थक संदेश लेकर आएं और इस फिल्म ने हर उस कसौटी को पूरा किया हैं। यह एक ऐसी कहानी है जिसने मेरी आत्मा को छुआ, और मैं उम्मीद करता हूँ कि यह आपकी आत्मा को भी छुए।”

निर्देशक मधुमिता ने कहा कि “कालिधर लापता के जरिए मैं ऐसी कहानी कहना चाहती थी जो व्यक्तिगत भी हो और सार्वभौमिक भी। इसने मुझे परित्याग, गरिमा और मानवीय जुड़ाव की उद्धारक शक्ति जैसे विषयों को तलाशने का एक मंच दिया। कालिधर ऐसा किरदार है जिससे हममें से कई लोग जीवन में कभी न कभी मिले हैं या शायद खुद भी उस स्थिति में रहे हैं। एक ऐसा इंसान जिसे ज़िंदगी ने हाशिए पर लाकर खड़ा किया हो, लेकिन जिसके भीतर फिर भी एक शांत लेकिन अडिग हिम्मत की लौ जलती रहती है। बल्लू उसकी परछाई, रोशनी, और उसका अनचाहा सहारा बनता है। इस फिल्म की सबसे सुखद हैरानी रही अभिषेक और दैविक की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखना जो बेहद कोमल, निश्छल और दिल को गहराई तक छू लेने वाली है। उन दोनों के रिश्ते में एक ऐसी ताजगी और सच्चाई झलकती है, जो फिल्म खत्म हो जाने के बाद भी आपके दिल में गूंजती रहती है। उनकी यात्रा के ज़रिए हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि ज़िंदगी के सबसे बिखरे और टूटे हुए अध्यायों में भी सुंदरता, अर्थ और अपनेपन की जगह बची रहती है। मेरे लिए यह महज़ एक फिल्म नहीं है।यह एक शांत आत्मचिंतन है कि असल मायनों में किसी की वास्तविकता के साथ समझना और दिल से, बिना शर्त अपनाया जाना क्या होता है।" फिल्म कालिधर लापता में ज़ीशान अय्यूब और दैविक भागेला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 4 जुलाई को जी 5 पर प्रीमियर होगी।

फिल्म 'किंग' में विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन!
मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन फिल्म किंग में विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। सिद्धार्थ आनंद की कंपनी मारफ्लिक्स पिक्चर्स और शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्म 'किंग' में शाहरूख खान और उनकी बेटी सुहाना की मुख्य भूमिका है।

चर्चा है कि फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन की भी एंट्री हो गई है। फिल्म किंग का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे।फिल्म 'किंग' में अभिषेक बच्चन विलेन बनने जा रहे हैं। अभिषेक बच्चन औऱ शाहरुख खान इसके पहले 'कभी अलविदा न कहना' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म 'किंग' की शूटिंग की तैयारियां इन दिनों लंदन में तेजी से चल रही हैं। फिल्म 'किंग' की शूटिंग नवंबर महीने में शुरू होगी और यह फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

Housefull 5 में होगी अर्जुन रामपाल की एंट्री !
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की एंट्री हाउसफुल 5 में हो सकती है।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 की चर्चा काफी समय से हो रही थी। हाउसफुल 5 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के बाद अब अर्जुन रामपाल की भी एंट्री हो सकती है। हाउसफुल के पहले पार्ट में  अर्जुन रामपाल नजर आए थे।

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस बार उनका किरदार गंभीर होने के साथ-साथ मजेदार भी होने वाला है। यह फिल्म इसी साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि फिल्म हाउसफुल 5 ,06 जून 2025 को को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक शेयर की है। करण जौहर के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना में अमिताभ बच्चन शाहरूख खान प्रीति जिंटा अभिषेक बच्चन रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। करण ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए आदित्य चोपड़ा और शाहरुख को धन्यवाद बोला है।

करण जौहर ने कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को किसी शॉट्स के बीच से लिया गया है। पोस्ट की गई फोटो में एक बेंच पर करण जौहर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी बैठे हुए हैं। बेंच पर बैठ कर तीनों लोग किसी गहरी सोच में डूबे दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने फोटो को शेयर करते लिखा है की इन लोगों ने मुझे कहानीकार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभा का दर्शक बनना मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही है। मैं अमिट यादों और कृतज्ञता के साथ पीछे मुडक़र देखता हूं। ऐसा एक भी दिन नहीं गया जब मैंने अपने ब्रह्मांड आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान को यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद नहीं दिया कि मैं एक कहानीकार बन सकता हूं और अपने बचपन के सपनों को सेल्युलाइड पर निर्देशित करने का प्रयास कर सकता हूं।

अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म बनायेंगे शूजित सरकार
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक शुजित सरकार जूनियर बी अभिषेक बच्चन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

विक्की डोनर, पीकू, और पिंक जैसी कई सुपरहिट फिल्में बना चुके शूजित सरकार जल्द ही अपनी अगलीफिल्म शुरू करने के लिए तैयार हैं।शूजित सरकार की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका होगी।

शूजित सरकार ने बताया मैं अपनी अगली फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन के साथ काम कर रहा हूं। मेरी कहानियां हमेशा जीवन से जुड़ी होती हैं और उनमें ह्यूमर भी होता है। मैंने हमेशा जीवन की यात्रा को मुख्य विषय मानकर अलग-अलग शैलियों के साथ प्रयोग करने का प्रयास किया है।यह एक इमोशनल फिल्म है। मेरी सभी फिल्मों का लक्ष्य दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है।

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री सैयामी खेर अभिनीत फिल्म घूमर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आर बाल्की निर्देशित फिल्म घूमर एक अपाहिज खिलाड़ी की विजयी कहानी बताती है, जो अभिषेक बच्चन द्वारा अभिनीत अपने कोच के मार्गदर्शन में एक क्रिकेटर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है। फिल्म घूमर में अभिषेक बच्चन कोच की भूमिका में हैं, जबकि लीड रोल में सैयामी खेर हैं। घूमर में अंगद बेदी और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक हादसे में अपना हाथ गंवाने वाली लड़की एक दिन देश का नाम रौशन करती हैं और उसकी मदद करते हैं, फिल्म में कोच बने अभिषेक बच्चन। वहीं सौयामी खेर क्रिकेटर के किरदार में नजर आ रही हैं। जिनके ईर्द-गिर्द पूरी कहानी दिखाई जा रही है। ट्रेलर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के डायलॉग से होती है जो नशे में धुत नजर आते हैं। वहीं सैयामी खेर जो अंगद बेदी से प्यार करती हैं,लेकिन उनके लिए क्रिकेट अपने प्यार से भी ज्यादा जरूरी है। सैयामी का इंडियन टीम के लिए सलेक्शन हो जाता है. लेकिन तभी उनकी ङ्क्षजदगी में एक तूफान आता है और एक्सीडेंट में वह अपना एक हाथ खो बैठती हैं।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म घूमर के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा कि बाएं हाथ का खेल घूमर का ट्रेलर रिलीज। वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक की फिल्म घूमर का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है कि यहां है ट्रेलर जो दिल और दिमाग हिला देगा। फिल्म घूमर 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Ghoomer Movie Teaser: अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री सैयामी खेर अभिनीत फिल्म घूमर का टीजर रिलीज हो गया है। आर बाल्की निर्देशित फिल्म घूमर एक अपाहिज खिलाड़ी की विजयी कहानी बताती है, जो अभिषेक बच्चन द्वारा अभिनीत अपने कोच के मार्गदर्शन में एक क्रिकेटर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है। फिल्म घूमर में अभिषेक बच्चन कोच की भूमिका में हैं, जबकि लीड रोल में सैयामी खेर हैं। घूमर में अंगद बेदी और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

घूमर के टीजर में अभिषेक बच्चन की आवाज में दमदार डायलॉग सुनाई दे रहा है। अभिषेक बच्चन कहते हैं, लॉजिकली एक हाथ से कोई खेल सकता है नहीं..लेकिन ये लाइफ न, लॉजिक का खेल नहीं है, मैजिक का खेल है, मैजिक। टीजर में अभिषेक और सैयामी की झलक दिखाई गई है। फिल्म घूमर 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ब्रीद: इनटू द शैडोज के लिये बेस्ट मेल परफोर्मेंस के लिए नॉमिनेट हुए अभिषेक बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ब्रीद: इनटू द शैडोज के लिये बेस्ट मेल परफोर्मेंस के लिए नोमिनेट किये गये हैं। इस नोमिनेशन के बाद अभिषेक बच्चन के पिता और महानायक अमिताभ बच्चन ने बेटे की इस उपलब्धि पर ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा,मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ है भायू, तुम ये डिजर्व करते हो। शानदार परफॉर्मेंस लव एंड मोर।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवॉड्र्स 11 से 20 अगस्त के बीच में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के आर्ट्स सेंटर के हैमर हॉल में होंगे। इस प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड में 20 अलग-अलग भाषाओं में करीब 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

साहिर लुधियानवी का किरदार निभायेंगे अभिषेक बच्चन !
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर महान शायर और गीतकार साहिर लुधयिानवी का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

संजय लीला भंसाली, साहिर लुधयिानवी पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी के मोहब्बत की दास्तान होगी। चर्चा थी कि यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। लेकिन अब संजय लीला भंसाली ने साफ कर दिया है कि इस प्रोजेक्ट को बंद नहीं किया गया है। भंसाली ने कहा है कि यदि कोई पर्दे पर उनके लिए साहिर लुधयिानवी बन सकता है, तो वो सिर्फ अभषिेक बच्चन ही हैं।

संजय लीला भंसाली ने बताया है कि साहिर पर फिल्म सिर्फ और सिर्फ अभिषेक बच्चन के साथ ही बनेगी और दूसरा कोई एक्टर नहीं। भंसाली की साहिर लुधयिानवी बायोपिक में अमृता प्रीतम के किरदार को लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया था। प्रियंका चोपड़ा के अलावा फिल्म में अमृता प्रीतम का किरदार निभाने के लिए करीना कपूर और तापसी पन्नू के नाम की भी चर्चा है। उम्मीद की जा रही कि संजय लीला भंसाली जल्द ही अपनी इस नई बायोपिक फिल्म की कास्ट के बारे में ऐलान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि चालीस के दशक में साहिर और अमृता प्रीतम लाहौर के कॉलेज में एक साथ पढ़ा करते थे। कॉलेज के कार्यक्रमों मे साहिर अपने रचित गजलो और नज्मों को पढ़कर सुनाया। उन दिनों अमृता प्रीतम उनकी गजलो और नज्मों की मुरीद हो गयी थी और उनसे प्यार करने लगी थी। कुछ समय के बाद साहिर कॉलेज से निष्काषित कर दिये गये। इसका कारण यह माना जाता है कि अमृता प्रीतम के पिता को साहिर और अमृता के रिश्ते पर एतराज था क्योंकि साहिर मुस्लिम थे और अमृता सिख थी और साथ हीं एक वजह यह भी थी कि उन दिनों साहिर की माली हालत भी ठीक नही थी और इसके बाद साहिर अमृता की प्रेम कहानी अधूरी रह गयी।

पिता के साथ काम करने पर बोले अभिषेक बच्चन, कहा- साथ काम करने को तैयार लेकिन..
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस होती है और अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर वह उनके साथ फिर से काम करेंगे।

अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ बंटी और बबली, सरकार, सरकार राज, पा, कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में काम किया है। अमिताभ और अभिषेक की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उन्हें अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में बहुत खुशी महसूस होती है और वह दोनों साथ में काम करने के लिए तैयार है बस इंतजार है तो एक अच्छी स्क्रिप्ट का जिससे वह दर्शकों के बीच वापस वहीं मैजिक क्रियेट कर सके। हम दोनों एक दूसरे के साथ काम करने का आनंद लेते हैं, लेकिन बतौर एक्टर हमारी  जिम्मेदारी दर्शकों के प्रति भी हैं, जिसे ध्यान में रखकर हम आने वाली स्क्रिप्ट का चयन करना चाहते हैं।

बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की इन दिनों फिल्म घूमर बना रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका है। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा होगें। यह फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है,अमिताभ बच्चन फिल्म घूमर में एक कमेंटेटर की भूमिका निभाएंगे।