paresh rawal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘द ताज स्टोरी’ का टीजर पोस्टर रिलीज, दर्शकों को ताजमहल के रहस्यों की रोमांचक और अनदेखी यात्रा पर ले जाएगी फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की आने वाली फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है। स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा की ‘द ताज स्टोरी’, को तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। विकास राधेश्याम क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर पोस्टर लॉन्च कर दिया है, जिसमें परेश रावल की झलक दिखाई गई है। यह फिल्म दर्शकों को दुनिया के सबसे प्रतीकात्मक स्मारक के रहस्यों की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी। ताजमहल की संगमरमरी दीवारों और अनंत सुंदरता से परे एक ऐसी कहानी छुपी है जो रहस्य, इतिहास और अनुत्तरित सवालों से भरी हुई है। फिल्म यह सवाल भी उठाती है कि क्या यह सचमुच शाहजहाँ की रचना है या इस अजूबे में ऐसे राज छुपे हैं, जिन्हें इतिहास ने कभी उजागर नहीं किया ?

परेश रावल के नेतृत्व में, फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ तैयार कर रहे हैं। ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में रिलीज के लिए तैयार है।

70 वर्ष के हुए परेश रावल : अपने अभिनय से दर्शकों को बनाया दीवाना, कुछ किरदारों से आज भी फैंस जुड़े हुए
मुंबई। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले परेश रावल 70 वर्ष के हो गए। परेश रावल का जन्म 30 मई, 1955 को मुंबई में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। परेश के पिता का नाम ‘दह्यालाल रावल’ था। परेश ने स्कूल की पढ़ाई ‘महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड’ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की। परेश रावल को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया और नाटकों में हिस्सा लेने लगे। परेश रावल ने एक बार बताया था कि उनके घर परिवार में पॉकेट मनी का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। ऐसे में वह गुजारे के लिए बैंक में नौकरी करने लगे।

परेश ने बताया था कि उन्हें डेढ़ महीने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी मिली थी, लेकिन उन्होंने तीन दिन के बाद ही नौकरी छोड़ दी थी। ऐसे में उनके लिए सर्वाइव करना मुश्किल हो रहा था। तब उनकी मदद उनकी गर्लफ्रेंड स्वरुप संपत करती थी। स्वरूप परेश को पैसे दिया करती थी। स्वरूप संपत अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। परेश रावल और स्वरूप संपत ने वर्ष 1987 में शादी रचा ली थी। परेश रावल ने वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘होली’ में काम किया। अभिनेता आमिर खान ने इसी फिल्म से अभिनेता के रूप में अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म ‘होली’ के बाद परेश को ‘हिफाजत’, ‘दुश्मन का दुश्मन’, ‘लोरी’ और ‘भगवान दादा’ जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला, लेकिन इनसे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ। वर्ष 1986 में परेश रावल को राजेन्द्र कुमार निर्मित फिल्म ‘नाम’ में काम करने का अवसर मिला। संजय दत्त और कुमार गौरव अभिनीत इस फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई और वह खलनायक के रुप में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। ‘नाम’ की सफलता के बाद परेश रावल को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए, जिनमें ‘मरते दम तक’ ,‘सोने पे सुहागा’,‘खतरो के खिलाड़ी’, ‘राम लखन’ ,'कब्जा’,‘इज्जत’ जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल थी। इन फिल्मों की सफलता के बाद परेश रावल ने सफलता की नई बुलंदियों को छुआ और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर दर्शको को भावविभोर कर दिया।

अक्षय ने जयपुर में उड़ाई पतंग परेश रावल ने पकड़ी चरखी
जयपुर। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल ने जयपुर में पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हुए मकर संक्रांति पर्व को धूमधाम से मनाया। अक्षय ने अपने इस्टा पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो परेश रावल के साथ सिसोदिया रानी का बाग में पतंगबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं परेश रावल ने चरखी पकड़ रखी है।

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा अपने दोस्त परेश रावल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के सेट पर मकर संक्रांति का त्यौहार मना रहा हूं। यह हंसी, अच्छी वाइब्स और पतंग की तरह ऊंचा उड़ने के लिए है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों जयपुर की विभिन्न लोकेशंस पर अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला की शूटिंग कर रहे है।

Welcome To The Jungle: दिसंबर में शुरू होगी वेलकम टू द जंगल की शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी।

परेश रावल ने बताया वेलकम टू द जंगल के लिए नैरेशन हो चुकी है। इसमें कलाकारों की बहुत बड़ी फौज है। मैं अपनी जिंदगी में पहली बार इतनी बड़ी फिल्म करने जा रहा हूं जिसमें 25 से ज्यादा बड़े-बड़े कलाकार हैं। यह बहुत ही महंगी फिल्म भी है। इसकी शूटिंग सऊदी अरब में होने वाली है। दिसंबर में वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू होगी।

परेश रावल जल्द ही उमेश शुक्ला निर्देशित फिल्म आंख मिचोली में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी भी हैं। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। परेश रावल ने बताया कि आंख मिचोली की कहानी और किरदार दोनों ही यूनीक हैं। इसमें थ्रिलर सिचुएशन भी बनी रहती है कि आगे क्या होगा?

परेश रावल की फिल्म 'द स्टोरीटेलर' ने राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जीता बेस्ट फिल्म का अवार्ड
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की फ़ल्मि द स्टोरीटेलर ने राजस्थान इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।

जियो स्टूडियोज की फ़िल्म द स्टोरीटेलर कई फिल्म फेस्टिवल के सफल सफर से गुजरते हुए राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हासिल कर चुकी है। पर्पस एंटरटेनमेंट और क्वेस्ट फिल्म्स के सहयोग से निर्मित, अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में परेश रावल, आदिल हुसैन, तनिष्ठा चटर्जी, जयेश मोरे और रेवती मुख्य किरदार में है।

महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की एक लघु कहानी पर आधारित यह फिल्म एक धनी व्यवसायी की कहानी बताती है, जो अपनी अनिद्रा को दूर करने में मदद करने के लिए एक कहानीकार को काम पर रखता है, जिससे मामला अधिक पेचीदा हो जाता है क्योंकि इसमें कई ट्विस्ट जुड़ जाते हैं।