love affair - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पीट पीटकर मारा, माता-पिता समेत 5 गिरफ्तार
बालोतरा। प्रेमिका से मिलने आए शादीशुदा प्रेमी को बंधक बनाकर पीट-पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात 13 अप्रेल बालोतरा के सिवाना थाना इलाके किटनोद ग्राम का है। पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने शव को स्कॉर्पियो में डालकर बामणी ग्राम के रेतीले धोरों में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी कानसिंह की निशानदेही पर शव बरामद कर पांच आरोपियों कानसिंह पुत्र चतरसिंह निवासी मूठली, छतरसिंह पुत्र खींमसिंह निवासी मवड़ी, पारस कंवर पत्नी छतरसिंह, मनीषा कंवर पुत्री छतरसिंह और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल अजय कुमार को 19 अप्रैल को सूचना मिली कि जालोर के गुमशुदा युवक पूर्णसिंह (32) की हत्या कर दी गई है। जांच में पता चला कि कानसिंह ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पूर्णसिंह को बंधक बनाकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को रेतीले इलाके में दफना दिया गया।

लव अफेयर की कहानी
जानकारी के अनुसार पूर्णसिंह का (छतरसिंह की पुत्री) के साथ दो साल पहले प्रेम प्रसंग था। जब युवती को पता चला कि पूर्णसिंह शादीशुदा है, तो उसने संपर्क तोड़ लिया। बाद में जब युवती की शादी तय हुई, तो पूर्णसिंह 13 अप्रैल को मवड़ी पहुंचा और उसे साथ ले जाने की जिद करने लगा। युवती के परिजनों ने पूर्णसिंह को बंधक बना लिया और मनीषा के मामा कानसिंह को बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर पूर्णसिंह को एक सुनसान मकान में ले जाकर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

Baliya News: प्रेमी ने प्रेमिका के सामने खुद को मारी गोली
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में गाड़ी के अंदर प्रेमिका के सामने प्रेमी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस उपाधीक्षक वैभव पाण्डेय ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी सोनू (30) पहले से शादीशुदा था और उसके एक युवती से करीब 8-9 माह से प्रेम संबंध चल रहा था। सोनू के घर वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे, जिसको लेकर गुरुवार की मध्य रात्रि सोनू का उसके परिजनों से फोन पर झगड़ा हुआ था, जिस दौरान सोनू अपनी प्रेमिका के साथ जमुआ गोपालपुर इट भट्टे के पास अपनी स्कार्पियो गाड़ी में था।

उन्होंने बताया कि घर वालों से वीडियो कॉल पर झगड़े के बाद सोनू ने उत्तेजना में आकर अपने अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रेम प्रसंग: जंगल में युवक-युवती ने जहर खाकर खुदकुशी की
भवानीमंडी। झालावाड़ जिले के ढाबला मनोहर गांव के पास जंगल में सोमवार को एक युवक एवं युवती के शव मिले। पुलिस के अनुसार दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल पर सेल्फोस की खाली डिब्बी और मोटर साइकिल भी पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार ग्राम पावटी थाना गरोठ निवासी डूंगर सिंह उम्र 22 साल पुत्र अर्जुन सिंह सोंधिया और अमलू पुत्री रामसिंह निवासी लोलडा थाना मिश्रोली के शव पड़े हुए मिले। ढाबला मनोहर गांव के पास जंगल में युवक-युवती के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस को प्राप्त हुई जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जहां अर्जुन सिंह और अमलू  के सुनसान स्थान पर पड़े हुए थे जिसमें युवती की मौत हो चुकी थी तथा युवक की सांसें चल रही थी जिसे तुरंत सिविल अस्पताल भानपुरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया तथा युवक को प्रारंभिक उपचार के पश्चात झालावाड़ के लिए रवाना कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही युवक की भी मृत्यु हो गई है।

चार दिन पूर्व ही गौना कराकर गांव आयी थी: अमलू पुत्री रामसिंह निवासी लोलडा थाना मिश्रोली का विवाह दूधाखेड़ी ग्राम निवासी गोवर्धन सिंह सौंधिया से एक वर्ष पूर्व हुआ था। जो चार दिन पूर्व ही गौना कराकर गांव में आयी थी। घटनास्थल पर सेल्फोस की खाली डिब्बियां और बाइक मिली: घटना स्थल से पुलिस को किटनाशक सेल्फास की खाली डिब्बियां मिली है। जिससे प्रारंभिक तौर पर यह अंदेशा है कि दोनों ने सेल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल पर ही बाइक भी मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
दिनेश शर्मा, सब इंसपेक्टर थाना मिश्रोली