hit and run - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान मनीष ओड राजपूत (20) और सुनील ओड राजपूत (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि श्रीविजयनगर से मनीष मोटरसाइकिल से कल रात करीब 10 बजे सुनील को चक-15 जीबी में उसके घर छोड़ने जा रहा था कि चक 24-जीबी के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों को श्रीविजयनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में मनीष की मौत हो गई जबकि सुनील ने श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

हिट-एंड-रन मामला : मलयालम अभिनेता मनियनपिल्ला राजू गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी में तिरुवनंतपुरम हुए एक हिट-एंड-रन घटना मामले में अनुभवी मलयालम अभिनेता मनियनपिल्ला राजू को शुक्रवार को संग्रहालय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार देर रात वाझुथाकाउड स्थित त्रिवेंद्रम क्लब के पास हुई, जब अभिनेता की कार ने कथित रूप से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गई।

घायल सवारों की पहचान सूरज और निवेदित कृष्णा के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद रुककर सहायता न करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से वाहन की संलिप्तता साबित करने में मदद मिली।

गिरफ्तारी के बाद अभिनेता राजू को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया। अपने बयान में, अभिनेता ने कथित रूप से स्वीकार किया कि दुर्घटना के समय वह वाहन चला रहे थे लेकिन उन्होंने दावा किया कि वह घबरा गए थे इसलिए घटनास्थल से भाग गए। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी खराब सेहत के कारण टक्कर के बाद उनकी प्रतिक्रिया प्रभावित हुई थी। पुलिस ने घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है और घटना के सभी कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

तेज रफ्तार ऑडी कार हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी चालक दिनेश रणवा पुलिस के शिकंजे में
जयपुर। पुलिस थाना पत्रकार कॉलोनी, जयपुर दक्षिण ने चर्चित ऑडी कार एक्सीडेंट मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी कार चालक दिनेश पुत्र श्री राजेन्द्र जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिंग रोड क्षेत्र में चलाए गए व्यापक सर्च ऑपरेशन के बाद दबोचा गया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि  टीम ने चर्चित ऑडी कार हादसे में वांछित मुख्य आरोपी दिनेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

9 जनवरी 2026 को परिवादी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र  छीतरमल, उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश विहार विस्तार, भांकरोटा, जयपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिवादी खरवास सर्किल पर पिछले 9 माह से राजस्थानी दाल-बाटी का ठेला लगाता है। उसके पास अन्य कई ठेले भी लगते हैं। घटना के दिन रात करीब 9:15 बजे, एक सफेद रंग की ऑडी कार अत्यधिक तेज गति और लहराते हुए खरवास सर्किल से हयात होटल की ओर आई। चालक ने जानबूझकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहले पास के सूप के ठेले को टक्कर मारी और फिर परिवादी के ठेले पर कार चढ़ा दी। कार ने कई ठेलों को रौंदते हुए वहां खाना खा रहे और खड़े लोगों को घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे में सड़क किनारे खड़े पेड़ भी उखड़ गए।

इस दुर्घटना में रमेश चन्द्र बैरवा सहित तीन लोग ऑडी कार के नीचे दब गए, जबकि करीब 15–16 लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी ठेले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जांच में सामने आया कि ऑडी कार चालक दिनेश रणवा था, जिसके साथ मुकेश रणवा, पप्पू और मांगीलाल भी कार में सवार थे। घटना के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने मुकेश रणवा और पप्पू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।मुख्य आरोपी दिनेश रणवा को फरारी में मदद देने, वाहन व पैसे उपलब्ध कराने तथा शरण देने के आरोप में नितिन, अशोक, सुमित, भागचन्द और शिवराज को भी गिरफ्तार किया गया।

दिनेश रणवा की तलाश के दौरान पुलिस ने उसके बैंक खाते और यूपीआई फ्रीज कराए, सोलर प्लांट साइट्स पर दबिश दी और हाईवे ढाबों पर चेकिंग की। करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच, 100 किलोमीटर से अधिक रिंग रोड व हाईवे पर सर्च ऑपरेशन, जंगलों और ढाबों में तलाशी के बाद आखिरकार आरोपी को रिंग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घटना के अगले दिन गोनेर से पैदल भाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह रिंग रोड के किनारे-किनारे कैमरों से बचता हुआ 7–8 घंटे पैदल चलता रहा, जंगल में छिपा, चोटिल होने और थकान के कारण झाड़ियों में रुका। भेड़ चराने वालों से खाना मांगकर खाया और वहीं रात बिताई। इसके बाद वह ढाबों पर भटकता रहा, खुद को हरियाणा का निवासी बताकर ट्रक चालकों से लिफ्ट ली, करनाल और हरिद्वार तक पहुंचा। खाते सीज होने और पैसे खत्म होने के बाद वह वापस राजस्थान आया और अंततः जयपुर के पास रिंग रोड पर घूमते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश उम्र 32 वर्ष, निवासी ढाणी रणवा, थाना दूधवा खारा, जिला चूरू (मुख्य आरोपी, चालक)

हिट एण्ड रन रोकने पारदर्शी व्यवस्थाएं जरूरी
पुणे हिट एण्ड रन मामले के बाद एक बार फिर पूरे देश में इस संबंधी कानून और नियंत्रण पर नई बहस छिड़ गई है। इस दर्दनाक घटना के आरोपी को नाबालिग बताकर कानून की खामियों या कमियां दोनों का भरपूर लाभ दिया गया। वह तो देश व्यापीजन आक्रोश को देखकर फैसला बदला गया वरना जिम्मेदारों ने तो अपना फर्ज निभा ही दिया था। निश्चित रूप से ऐसे मामले चर्चाओं में क्यों आते हैं बिना कुछ कहे सब एकदम साफ  है। अब एक बार फिर कानून में सुधार पर नए सिरे से सोचना होगा। आरोपी की मंशा और दुर्घटना की परिस्थितियों तथा यदि उपलबध है तो डिजिटल साक्ष्य को ध्यान में रखकार्रवाई के लिए प्रभावी पारदर्शी सुधारों की दरकार महसूस होने लगी है। यह यकीनन बड़ी चुनौती है लेकिन दोष-निर्दोश और अनजाने हुई दुर्घटना के बीच की महीन लकीरों को बिना मिटाए या प्रभावित किए प्रभावी कार्रवाई चुनौती भी है और जरूरी भी।

पुणे दुर्घटना में अकाल मृत्यु के आगोश में समाए 24-24 बरस के अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा तो वापस नहीं आएंगे, लेकिन दुर्घटना उपरान्त पूछताछ के नाम पर पुलिसिया सवालों से आहत पीड़ित परिवार का दर्द जरूर बड़ा सवाल है। जिम्मेदारों और माननीयों को इस पर भी सोचना होगा। वहीं बड़ा सवाल उस बिगड़ैल रईसजादे का है जिसे नाबालिग होते हुए भी पिता ने महंगी गाड़ी चलाने कैसे दी? जबकि पता था कि न रजिस्ट्रेशन है और न औलाद के पास लाइसेंस। इसे अमीरी का रुतबाकहें या व्यवस्थाओं पर तमाचाजो पुणे जैसे शहर में पैसों की खुमारी से नाबालिग बिना नंबर की गाड़ी 200 कि.मी. की रफ्तार सड़क पर चला नहीं उड़ा रहा था? आखिर दो बेकसूरोंको उड़ाने का दोषी सिर्फ नाबालिग ही नहीं उसका पिता भी बराबर का है!

ऐसे हिट एण्ड रन देश में चर्चाओं में रहते हैं। दो-चार दिन हो-हल्ला के बाद शांत भी हो जाते हैं। लेकिन न तो दुर्घटनाएं रुकती हैं और न ही सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले रईसों में कोई डर दिखता है। हां,  साधारण लोग जरूर कानून, कायदे के जंजाल में फंस जाते हैं या फंसा दिए जाते हैं क्योंकि वो रईस नहीं होते। यहां कानपुर के उस मामले के भी चर्चा जरूरी है जिसमें एक नामी डॉक्टर के केवल 15 बरस के नाबालिग औलाद ने अक्टूबर 2023 में तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए सागर निषाद और आशीष रामचरण नाम के दो बच्चों को रौंदकर मार डाला। कानून का माखौल कहें या जिम्मेदारों की छत्रछाया जो दोबारा 31 मार्च 2024 को इसी बिगड़ैल ने 4 लोगों के ऊपर फिर कार चढ़ा दी। तब भी कानूनी खानापूर्ति में मामूली धाराओं में पुलिस ने प्रकरण बनाया और आरोपी बेलगाम घूमता रहा। लेकिन पुणे की घटना के बाद शायद पुलिस की आत्मा जागी या डरी पता नहीं, दोनों मामलों पर एकाएक सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग और उसके डॉक्टर पिता को भी 6-7 महीने बाद आरोपी जरूर बना लिया। हैरानी की बात है कि तब भी यही कानून थे और अब भी वही कानून हैं। लेकिन पुलिस का रवैया अलग-अलग विचारणीय है?

पुणे घटना का एक दूसरा पहलू भी है। आरोपी नाबालिग ने दोस्तों संग दो पबों में 69 हजार रुपयों का जाम छलकाया जिसके सबूत भी मिले। लेकिन हैरानी है कि मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव आई? अब पुणे में अवैध पब ढ़हाए जा रहे हैं यह जिम्मेदारों को पहले क्यों नहीं दिखे? कैसे नाबालिगों को शराब परोसी गई? कानून की धज्जियों उड़ाने वाले सवालों की श्रंखला में कई कड़ी हैं। दुर्घटना करने वाली 2 करोड़ से ज्यादा की पोर्स कार के रजिस्ट्रेशन के बारे में महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट विभाग का हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया। महज 1,758 रुपये की फीस नहीं चुकाने से कार का रजिस्ट्रेशन मार्च से पेंडिंग था और विभाग खामोश। अब कहा जा रहा है कि आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस उम्र 25 साल पूरा तक नहीं बनेगा। लेकिन यह क्यों नहीं कोई बताता कि बिना लाइसेंस रईसजादा कैसे सड़क पर बेखौफ  होकर फर्राटे भर रहा था? क्या रईसजादों को लाइसेंस की जरूरत नहीं होती? क्या रईसजादों पर उम्र का बंधन नहीं होता? कानून के रक्षकों के शायद इसी दोहरे रवैये से रईस नाबालिगों के हिट एण्ड रन के हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं जो आम लोगों से भेदभाव करते हैं। लगता नहीं कि अपराध की गंभीरता देखी जानी चाहिए न कि उम्र? नए दौर में कानून में ऐसे सुधारों की दरकार है जिसमें आयु की जगह अपराध की गंभीरता और मंशा अहम हो। नाबालिगों के ऐसे-ऐसे अपराध सामने आने लगे हैं जो चिंताजनक हैं। लूटपाट, हत्या, गैंग रैप, धमकाना और वो साइबर अपराध जिन्हें करते वक्त नाबालिग कैसे बड़ों-बड़ों को मात देता है। तब उसका अपराध नहीं नाबालिग होने का आधार कैसे छूट कारण हो? भारत में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंताजनक हैं। केवल 2022 के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो रोजाना 1264 सड़क दुर्घटनाओं में 462 लोगों की मृत्य हुई जो हर घंटे के लिहाज से 53 दुर्घटनाओं तथा 19 मौतों का है। यह विस्तार से लिखने का विषय है।

-ऋतुपर्ण दवे
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

हिट एंड रन: सड़क किनारे बैठे युवक को टक्कर मार 200 मीटर तक घसीटा
दयपुर। शहर के मध्य घंटाघर थाना क्षेत्र में शनिवार रात को सड़क हादसे में युवक की मृत्यु का मामला हिट एंड रन का निकला। सीसीटीवी फुटेज में कार चालक इस युवक को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले जाता दिखाई दिया।  पुलिस के अनुसार लोगों से पैसे मांगकर गुजरा करने वाला युवक हेमराज मालदास स्ट्रीट के पास बैठा रहता था। उसे शनिवार रात को तेज रफ्तार में आई आल्टो कार ने टक्कर मारते हुए करीब 200 मीटर दूर आयुर्वेद हॉस्पिटल तक ले गई। घायल युवक को क्षेत्रवासियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के 2 दिन बाद सोमवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसे कार से कुचलने की जानकारी सामने आई। इससे पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत माना जा रहा था।

गर्दन और पसलियां टूटने से हुई मौत: पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि उससे गले और पेट के हिस्से में ज्यादा चोट आई। गर्दन और पसलियों के टूट जाने से उसकी मौत हुई। छाती और सिर के कई हिस्से में भी गंभीर चोट थी। विसरा का नमूना ले लिया गया था। हेमराज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह लंबे समय से मालदास स्ट्रीट में रहता था। मृतक की मौसी मांगीबाई ने बताया कि हेमराज मांगकर गुजारा करता था।