coaching student - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
कोटा। कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों के आत्महत्या करने के मामले थम नहीं रहे हैं। फिजिक्सवाला से आन लाइन कोचिंग ले रही एक छात्रा ने मंगलवार को फिर अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अब तक सवा दो माह में ही चार कोचिंग विद्यार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। कोटा निवासी छात्रा के मामा दिनेश नागर ने बताया कि उनकी भांजी सलोनी (17) पुत्री विष्णु प्रसाद धाकड़ निवासी पड़ासलिया हाल विनोबा भावे नगर में रहकर पढाई कर रही थी। वह फिजिक्सवाला से नीट की कोचिंग कर रही थी । 11 वीं कक्षा में विनोवा भावे नगर में एक निजी स्कूल से पढाई भी कर रही थी। परिवार में शादी समारोह था। मंगलवार को दुल्हन को अंदर लेने का कार्यक्रम था तो सलोनी की मां ने उसे साथ चलने को कहा था, लेकिन पढ़ाई का बहना बनाकर वह घर पर ही रह गई थी। उसने पीछे से आत्महत्या कर ली। कुंदी तोड़कर उसे फंदे से उतारा तथा न्यू मेडिकल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने कोचिंग छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

डाक्टर बनने का सपना था
मामा दिनेश नागर ने बताया कि सलोनी पढ़ने में तेज थी, उसका डाक्टर बनने का सपना था।  छात्रा के पिता विष्णु धाकड़ बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव से कोटा आ गए थे। यहां किराए का मकान लेकर रह रहे थे।अनंतपुरा थाना एएसआई कुंदन कुमार व सीआई रमेश कविया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की सलोनी (17) पुत्री विष्णु प्रसाद धाकड़ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फरियादी विष्णु प्रसाद धाकड़ ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की। मृतका का पोस्ट मार्टम कराया जाकर शव परिवार को सुपुर्द कर दिया। मामले में अभी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक सवा दो माह में ही चार कोचिंग विद्यार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले एक वर्ष में 24 कोचिंग स्टूडेंट की मृत्यु हो गई थी। कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

नहीं दिया कोई जवाब
इस मामले में फिजिक्सवाला कोचिंग के स्थानीय हैड दिनेश जैन व कारपोरेट हैड अलफिया नलवाला को फोन कर व वाट्सअप मैेसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई जवाब नहीं आया।

नहीं थम रहे कोचिंग स्टूडेंट की आत्महत्या के मामले : नीट की तैयारी कर रही कोचिंग छात्रा ने जहर खाकर किया सुसाइड, उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
कोटा। कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले काबू में नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ कलक्टर जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक कर कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधियों से सुरक्षा पर चर्चा कर निपटे ही थे कि दादाबाड़ी थाना इलाके में एक कोचिंग छात्रा ने फिर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रतिवर्ष कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले नव वर्ष के पहले ही माह में एक अन्य स्टूडेंट ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप  दिया।  पुलिस के साथ  एफएसएल टीम ने भी सैंपल लिए हैं।  प्रथम दृष्टया पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है, अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है।  बताया जा रहा है कि जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर  छात्रा तड़पने लगी थी और मुझे बचा लो बचा लो चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर सहयोगी स्टूडेंट व मकान मालिक दौड़ कर पहुंचे और उसे निजी हॉस्पिटल लेकर गए । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहर खाने के बाद करने लगी उल्टी :

दादाबाड़ी  थानाधिकारी बलदेवराम ने बताया कि  छात्रा जूही पटेल (18) पुत्री अर्जुन पटेल  बुद्धकुआ जिला छतरपुर एमपी की रहने वाली थी। वह कोटा के बसंत विहार क्षेत्र में पीजी में  रहकर आॅन लाइन नीट  की तैयारी कर रही थी छात्रा ने गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे कमरे में जहर का सेवन किया था। मकान में रहने वाले गौरव शर्मा ने मकान मालिक को सूचना दी थी कि जूही पटेल की तबीयत खराब हो गई है और वह उल्टियां कर रही है।

मौके पर गोलियों का रैपर मिला :

पुलिस को घटना स्थल पर खाली गोलियों का रेपर मिला है। मामा कौशल पटेल ने बताया कि उनके गांव के अन्य लोग व बच्चे यहां पढ़ रहे थे। जूही अपनी इच्छा से कोटा आई थी। अचानक उसे क्या हूुआ जो उसने जहर का सेवन  किया था। छात्रा आनलाइन कोचिंग ले रही थी।

कोई तनाव नहीं था :

मध्य प्रदेश से कोटा पहुंचे छात्रा के भाई रुपराम ने बताया कि उसकी बहन नीट की स्टडी के लिए अपनी इच्छा से कोटा रहने आई थी। गुरुवार शाम को थोड़ी बहुत बातचीत हुई थी। इधर-उधर की बातें की थी। उसके बाद रात को उसे बहन के जहर खा लेने की सूचना मिली।

नहीं किया मामला दर्ज :

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कोचिंग स्टूडेंट के आत्महत्या करने पर पुलिस को तुरन्त मामला दर्ज करने के निर्देश हैं। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि छात्रा के मातापिता कोई रिपोर्ट देंगे तो मामला दर्ज किया जाएगा। छात्रा परीक्षा की तैयारी के लिए आनलाइन कोचिंग ले रही थी। फिलहाल मर्ग दर्ज की गई है।

प्रेस कांफ्रेंस करें तो सामने आए पूरा सच :

स्टूडेंट की आत्महत्या के मामलों में पुलिस पैरेंटस के साथ यदि प्रेस कांफ्रेंस करे तो स्टूडेंट की मौत के मामलों के सच सामने आ सकते हैं। लेकिन पुलिस की तरफ से कभी भी ऐसे प्रयास नहीं किए जाते। उल्टे पुलिस का फोकस पैरेन्ट्स को जल्द से जल्द कोटा छुड़वाने पर रहता है। इस मामले में कोटा शहर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संवेदनशील मुद्दा होने से ऐसा नहीं किया जाता।  यदि प्रेस के लोग चाहेंगे तो ऐसा किया जा सकता है।

हाथ-मुंह धोते समय फिसला पैर : नहर में डूबने से कोचिंग छात्र की मौत, नहीं आता था तैरना
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में नहर में बहे एक कोचिंग छात्र का शव सुबह नांता क्षेत्र में गोताखोर टीम ने निकलकर नांता पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। छात्र कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शाम नहर में हाथ मुंह धोने उतरा था, उसी समय उसका पैर फिसल गया। सूचना पर कुन्हाड़ी पुलिस ने नगर निगम गोताखोरों की मदद रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया था, लेकिन, अंधेरा होने के कारण रोक दिया। सुबह रेस्क्यू कर छात्र  का शव नहर से नांता क्षेत्र से बाहर निकाला गया।

थानाधिकारी कुन्हाड़ी मांगेलाल यादव ने बताया कि शाम को सूचना मिली थी कि नेवाजी की हवेली के पास नहर में एक व्यक्ति डूब गया है। इसके बाद रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया, तो शव को नांता क्षेत्र से निकाला गया। इसके बाद शव नांता पुलिस को सौंप दिया गया।

छात्र के परजिनों के कोटा पहुंचने पर  पहचान लोकेश कुमार (24) पुत्र विजय कुमार, निवासी पहाड़िया, जयपुर के रूप में हुई है। केशव कोटा में लोकेश रेजिडेंसी में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।   उसने पहले कोचिंग की थी, लेकिन फिलहाल  हॉस्टल में रहकर शेल्फ स्टडी कर रहा था।

कोचिंग छात्रा के आत्महत्या की दर्ज नहीं की एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
नई दिल्ली। कोचिंग छात्र के आत्महत्या करने के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने कोटा पुलिस को फटकार लगाई है। अदालत ने छात्रा की आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने और आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने पुलिस को यह मामला शीर्ष स्तर के प्रशासक के समक्ष उठाने का निर्देश दिया।

राजस्थान सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को तलब किया। कोर्ट ने सवाल किया कि दिशा-निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया। महाधिवक्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में छात्रों की अस्वाभाविक मौतों और आत्महत्याओं की जांच के लिए एसआईटी गठित की जा चुकी है और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है।

कोचिंग सेंटर में सिविल लाइन से उठी बदबू के कारण विद्यार्थी बेहोश, मामले कगो लेकर युवाओं में आक्रोश
जयपुर। राजधानी जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में सिविल लाइन से उठी बदबू के कारण विद्यार्थियों के बेहोश होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर प्रदेश भर के युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले में शहर के गोपालपुर स्थित विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया किया जा रहा है राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े निर्मल चौधरी सहित अन्य छात्र नेता भी गोपालपुरा मोड़ स्थित कोचिंग सेंटरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं।

छात्र नेता राम सिंह समोटा और रमेश भाटी ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ कोचिंगों में मनमर्जी से पढ़ाई करवाई जाती है। ऐसे में राज्य सरकार कोचिंग सेंटरों पर लगाम कसने के लिए सख्त कार्रवाई करें जिससे की कोचिंग सेंटर नियमों की पालना कर सके रविवार को गोपालपुर स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर की चलती क्लास में सिविल लाइन की बदबू से दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश होने शुरू हो गए। जिनमें से पांच छात्राएं और चार छात्रों की हालत ज्यादा खराब हो गई। जिन्हें उपचार के लिए मानसरोवर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया इसके बाद मामला बढ़ता गया और देर रात तक भी विद्यार्थियों ने कोचिंग सेंटरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

फिजिक्सवाला कोचिंग का छात्र कार चोरी के मामले में गिरफ्तार, कार बरामद
कोटा। महावीर नगर प्रथम इलाके में एक घर के बाहर खड़ी कार को फिजिक्सवाला  कोचिंग का छात्र चोरी कर फरार हो गया। कोचिंग छात्र को जवाहर नगर पुलिस ने 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया और कार भी बरामद कर ली। आरोपी छात्र चन्द्रप्रकाश (22)  पुत्र चन्द्रदीप सिंह कुशवाह निवासी गांव भदोखरा थाना तिलौयू जिला रोहताश बिहार हाल कोचिंग छात्र फिजिक्स वाला कोटा शहर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की कार को बरामद किया है।

एसपी कोटा शहर डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि परिवादी दीपक जैन पुत्र मोहनलाल जैन निवासी  महावीर नगर प्रथम ने  रिपोर्ट दी थी कि 9 अक्टूबर  को सुबह 7 बजे   देखा कि घर के बाहर  खड़ी गाड़ी को कोई अज्ञात चोर ले गया। शक है कि मेरे हॉस्टल के कमरे में रहने वाला चन्द्र प्रकाश मेरी गाड़ी को चुराकर ले जा सकता है।  कार भाभी प्राची जैन के नाम पर रजिस्टर है। इस पर  धारा 303(2) बीएनएस  में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ ट्रेस
पुलिस निरीक्षक हरिनारायण शर्मा ने बताया कि शीघ्र गिरफ्तारी कर माल दस्तयाब करने के लिए टीम बनाई गई।  एक विशेष टीम ने  घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा तकनीकी सहायता से आरोपी फिजिक्सवाला कोचिंग के छात्र चन्द्रप्रकाश  को ट्रेस आउट कर गुरुवार को  गिरफ्तार  किया। आरोपी के पास से  चोरी की कार भी बरामद की गई। बताया जाता है कि वह वाराणसी की तरफ जा रहा था उससे पहले ही उसे मध्यप्रदेश बार्डर के निकट राजस्थान से बाहर निकलने से पहले ही दबोच लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नहीं दिया जवाब
इस मामले में अपना पक्ष बताने के लिए फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के रीजनल  हैड दिनेश जैन को फोन  किया और व्हाट्सअप मैसेज भी किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Physics wallah कोचिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जनवरी से अब तक 3 छात्रों की संदिग्ध मौत
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को फिजिक्सवाला कोचिंग के एक छात्र की संदिग्ध  मौत हो गई। जनवरी से अब तक तीन छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कोचिंग छात्र अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रह कर गत दो साल से फिजिक्सवाला कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र शुक्रवार को महावीर नगर प्रथम में स्थित अपने दोस्त के कमरे पर आया था। शनिवार को वह वहां मृत मिला। पुलिस निरीक्षक हरीनारायण शर्मा ने बताया कि बिहार के ग्राम दुलारपुर जिला पटना हाल दीनदयाल  उपाध्याय नगर में  रहने वाले 16 वर्षीय कोचिंग छात्र की संदिग्ध मौत हो गई है। छात्र शुक्रवार को सहपाठी के कमरे पर गया था। रात को दोनों ने साथ-साथ खाना खाया था और फिर सो गए। शनिवार को सुबह देर तक नहीं उठा तो दोस्त ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। उसने मामले की जानकारी मकान मालिक को दी, उसे निजी अस्पताल लेकर गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृÞत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही छात्र की मौत के कारण का पता चल सकेगा।

नहीं रुक रहे मौत के मामले
कोचिंग नगर में छात्रों का आत्महत्या और संदिग्ध मौत के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जनवरी से अब तक तीन छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।

इनका कहना
मामले में फिजिक्सवाला कोचिंग के सेंटर हैड दिनेश जैन को दो तीन फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उनके वाट्सएप पर मैसेज देकर उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी बताकर कोई उत्तर नहीं दिया।

कोटा में नाबालिग कोचिंग छात्रा के साथ गैंगरेप
कोटा। कुन्हाड़ी पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नाबालिग कोचिंग छात्रा से गैंगरेप के मामले में चार छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों छात्रों को बाल न्यायालय में पेश किया। इस मामले में पीड़ित छात्रा ने पुलिस थाना कुन्हाड़ी में आरोपी छात्रों के खिलाफ उसके साथ गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है। आरोपी चारों छात्र उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले हैं और निजी कोचिंग संस्थान से कुन्हाड़ी में रहकर कोचिंग कर रहे थे। चारों आरोपी छात्र अलग-अलग विषय की कोचिंग कर रहे है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह ने बताया 13 फरवरी को एक नाबालिग कोचिंग छात्रा ने रिपोर्ट दी कि 10 फरवरी को एक युवक जो कोटा शहर में रहकर कोचिंग कर रहा है उससे उसकी सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। उसने फोन करके अपने फ्लैट पर बुलाकर लड़की से दुष्कर्म किया। उसके साथ तीन अन्य छात्र भी थे। उन्होंने भी लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने अगले दिन फोन करके घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एडिशनल एसपी उमा शर्मा ने बताया कि नाबालिग कोचिंग छात्रा से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपी बालिग है। आरोपियों के नाम पोक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं के मद्देनजर अभी उजागर नहीं किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्टूडेंट्स कोटा की आर्थिकी की धुरी, इनका ध्यान रखना हम सब की जिम्मेदारी
कोटा। डेंगू और स्क्रब टायफस से एक कोचिंग छात्रा की मौत के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है कि कोटा में आकर स्टडी करने वाले छात्र-छात्राओं का आखिर कौन धणी धोरी है। वह किसके सहारे की आस लेकर कोचिंग सिटी में आ रहे हैं। शुक्रवार को झारखंड निवासी छात्रा स्नेहा भारती की कोटा के निजी अस्पताल में स्क्रब टायफस से मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर छात्रा के पिता ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने छात्रा की  किसी प्रकार की मदद नहीं की। जब कि जिला प्रशासन का कहना है कि कोटा में रहने वाले हर नागरिक  की सुरक्षा और उसकी हरसंभव मदद प्रशासन की जिम्मेदारी है।

क्या है मामला
तलबंडी स्थित अपने परिचितों के पास रहकर आईआईटी की तैयारी कर रही छात्रा स्नेहा भारती की शुक्रवार को स्क्रब टायफस से मौत हो गई थी। उसे डेंगू भी हुआ था। भारती के माता पिता उसके डेंगू होने के तीन चार दिन पहले ही कोटा आए थे। उन्होंने बुधवार को ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और शुक्रवार को भारती की मल्टी आर्गन फेल होने से मौत हो गई थी। भारती की मौत के बाद उसके पिता नीलकंठ मंडल ने भावुक अपील करते कहा था कि कोटा में बाहर से आकर पढ़ाई करने वाले अभिभावक अपने बच्चों का ध्यान रखें।

नवज्योति ने उठाया था सेल्फ स्टडी करने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा का मामला
इसी वर्ष जनवरी माह में कोटा में रहकर सेल्फ स्टडी करने वाले एक छात्र द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के बाद यह सवाल उठने लगा था कि कोचिंग संस्थानों के स्टूडेंट को तो काउंसलिंग, मोटिवेशन, हेल्प लाइन जैसी सुविधाएं स्वत: मिल जाती हैं लेकिन सेल्फ स्टडी करने वाले छात्रों की जिम्मेदारी किसकी है। इसके बाद जिला स्तर पर गठित समिति के अध्यक्ष व अतिरिक्त  जिला कलक्टर राज कुमार सिंह ने कहा था कि कोटा में सेल्फ स्टडी करने वाले ही नहीं यहां निवास करने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है। प्रशासन को जानकारी मिलती तो छात्र की मदद प्रशासन अवश्य करता।

जिला कलक्टर ओपी बुनकर से बातचीत
नवज्योति : स्क्रब टायफस से कोचिंग छात्रा की मौत के मामले को लेकर छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की।
जिला कलक्टर : यह आरोप गलत है। प्रशासन कोचिंग छात्रों को लेकर बहुत संवेदनशील है। खासकर मैं खुद बच्चों के मामले को लेकर संवेदनशीलता के साथ मामलों को मोनिटर कर रहा हूं। यह बच्ची चार पांच दिनों से बीमार थी। हमसे मदद मांगी जाती तो प्रशासन हर संभव मदद करता।  हाल ही एक कोचिंग छात्र जो बंगाल का निवासी है। उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहा था। वह केवल बंगाली ही समझता है। हॉस्टल मालिक ने हमें सूचित किया। हमने उसके परिजनों को सूचित कर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी देखरेख की भी जिम्मेदारी ली।
नवज्योति : कोचिंग छात्र तो कोटा के लिए ब्रेड एंड बटर हैं। इनकी वजह से कोटा की आर्थिकी चलती है। फिर इनकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है।
जिला कलक्टर : कोटा की आर्थिक स्थिति की धुरी आज कोचिंग स्टूडेंट ही हैं। इनका ध्यान रखना प्रशासन की ही नहीं हम सब की जिम्मेदारी है।  हम सब को मिलकर इनके अभिभावकों जैसी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। तभी कोटा और समृ्िदद की ओर बढ़ेगा। यदि स्टूडेंट का आना कम होता है तो उससे पूरा कोटा प्रभावित होगा।
नवज्योति : कोटा में स्क्रब टायफस से छात्रा की मौत हुई है, यह कैसे हो रहा है
जिला कलक्टर : छात्रा की मौत मल्टी आर्गन फैल होने से हुई है। यह मामला गंभीर है। मल्टी आॅर्गन फेल्योर होना वह भी इतनी जल्दी होना इसकी गंभीरता को इंगित करता है। हमने छात्रा के सैम्पल पूणे भेजे हैं। हो सकता है कोई नया स्ट्रेन आया हो। स्क्रब टायफस पिस्सू के काटने से होता है। पिस्सू जानवरों के आसपास रहने अथवा घास आदि में रहते काटने से होता है। यह छात्रा कैसे पिस्सू के संपर्क में आई इसकी भी मेडिकल विभाग हिस्ट्री खंगाल रहा है।
नवज्योति : डेंगू भी लगातार बढ़ रहा है। इसे रोकने के क्या प्रयास कर रहे हैं।
जिला कलक्टर : डेंगू के मामलों में पहले की अपेक्षा अब कमी आई है। 2017 में भी ऐसी ही स्थिति बन गई थी।  डेंगू के इलाज में डिहाइड्रेशन को कंट्रोल करना जरूरी होता है। इसका इलाज भी यही है। हमने डेंगू की रोकथाम के लिए हर इलाके में फोगिंग करवाने के साथ-साथ मच्छर पनपने के इलाकों को टार्गेट किया है। चिकित्सा विभाग की टीमें काम कर रही हैं। अब स्थिति कंट्रोल में है।

नाबालिग कोचिंग छात्रा हुई गर्भवती, बच्ची को दिया जन्म
कोटा ।  कोटा में  कोचिंग छात्र-छात्राओं की  आत्महत्या के मामले अब तक थमने का नाम नहीं ले रहे,   अब एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने और उसके बाद बच्ची को जन्म देने की घटना ने शहर  में सनसनी फैला दी। इस घटना से  कोचिंग संस्थानों व हॉस्टल्स में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। नाबालिग छात्रा सोमवार को अस्पताल में अपनी मां के साथ आई थी। इस दौरान उसने छदम नाम से अपनी एन्ट्री करवाई । बाद में आधार कार्ड व कोचिंग संस्थान के कार्ड से कोचिंग छात्रा के रूप में उसकी पहचान हो सकी। उसे नार्मल डिलेवरी करवाई गई। अस्पताल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग के परिजन पहले नवजात को अपने पास रखने का कह रहे थे। अब उन्होंने बाल कल्याण समिति को सौंपने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा मप्र की रहने वाली है तथा कोटा में रहकर एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही है। बालिका के परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर 29 मई को उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में बाल कल्याण समिति जांच कर रही है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कनिज फातिमा ने बताया कि मप्र निवासी एक कोचिंग छात्रा ने अस्पताल में सोमवार को  बच्ची को जन्म दिया। छात्रा एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रही है।  सूचना पर बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अजीत शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी दिनेश शर्मा, बाल कल्याण समिति सदस्य विमल जैन, अरुण भार्गव, शिशु गृह केयर टेकर हिना जेठी, सामाजिक कार्यकर्ता वंदना अस्पताल पहुंचे तथा छात्रा की मां से मामले में पूरी जानकारी ली। मामले में अभी अनुसंधान किया जा रहा है।

इनका कहना है
हमारे पास अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। जानकारी जरूर मिल गई है। फिलहाल बाल कल्याण समिति जांच कर रही है।
- पुलिस निरीक्षक गंगासहाय शर्मा

वात्सल्य हॉस्टल संचालक पर 7 लाख का यूडी टैक्स बकाया
कोटा ।  शहर में बिना परमिशन के सैकड़ों बहुमंजिला हॉस्टल खड़े हो गए। करोड़ों रुपए की बिल्डिंग बनाने के बाद भी उनमें न तो आग से सुरक्षा के लिए फायर एनओसी है और न ही यूडी टैक्स जमा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित वात्सल्य रेजीडेंसी हॉस्टल का। नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 79 तलवंडी क्षेत्र में आने वाला यह हॉस्टल दस मंजिला बना हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 24 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बने इस हॉस्टल में 115 कमरे हैं। जिनमें 115 ही कोचिंग छात्र किराए से रह रहे हैं। हर छात्र से करीब 19 हजार 500 रुपए महीना किराया वसूल किया जा रहा है। एक महीने का किराया एडवांस लिया जा रहा है। उसके बाद भी हालत यह है कि संचालक ने इस हॉस्टल में न तो आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। नगर निगम से फायर एनओसी तक नहीं ली हुई है। बिना फायर एनओसी के और बिना सुरक्षा मापदंडों के बरसों से हॉस्टल संचालित हो रहा है। जिस पर न तो नगर निगम का और न ही जिला प्रशासन का ध्यान है। नतीजा हजारों किमी. दूर से आकर इस हॉस्टल में किराए से रहने वाले पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी निवासी कोचिंग छात्र इशानशु भट्टाचार्य हॉस्टल की लापरवाही से अपनी जान गंवा चुका। अपने पिता के इकलौता बेटा होने से उस परिवार पर हॉस्टल संचालक की लापरवाही से इतना बड़ा  पहाड़ टूट पड़ा कि वह परिवार बरसों से उस सदमे से बाहर नहीं निकल सकेगा।

जानकारी के अनुसार हॉस्टल बनने के बाद से अभी तक संचालक ने नगर निगम में  नगरीय विकास कर(यूडी टैक्स) तक जमा नहीं कराया है। जबकि वर्तमान में हॉस्टल सचालक पर करीब 7 लाख 1 हजार 73 रुपए यूृडी टैक्स बकाया है। सूत्रों के अनुसार यदि कोई व्यवसायिक प्रतिष्ठान द्वारा एक साल यूडी टैक्स जमा नहीं कराया जाता तो निगम की ओर से उसे नोटिस देने के साथ ही सीजिंग तक की कार्यवाही कर दी जाती।लेकिन वात्सल्य रेजीडेंससी हॉस्टल के सचालक ने शुरुआत से अभी तक एक रुपए भी टैक्स जमा नहीं कराया। नगर निगम को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान पहुंचाने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसका नतीजा एक बच्चे की अकाल मौत हो गई।

यूडी टैक्स जमा होने पर ही मिलेगी फायर एनओसी
नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार  किसी भी संस्थान को फायर एनओसी लेने के लिए सरकार के नियमानुसार पहले यूडी टैक्स जमा करवाना होता है। लेकिन वात्सल्य  रेजीडेंसी हॉस्टल के संचालक ने जब यूडी टैक्स ही जमा नहीं कराया तो उसे फायर एनओसी भी नहीं मिल सकती। हालत यह है कि निगम ने न तो फायर एनओसी  नहीं होने का नोटिस दिया और न ही यूडी टैक्स जमा नहींकरवाने का।

सात दिन का नोटिस देंगे
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी  राकेश व्यास ने बताया कि हॉस्टल में आग से सुरक्षा संबंधी उपकरणों की जांच की गई। जांच में वहां हॉस्टल व बच्चों की क्षमता के अनुसार आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। हॉस्टल संचालक ने नगर निगम से फायर एनओसी भी नहीं ली हुई है। संचालक को मंगलवार को 7 दिन का नोटिस दिया जाएगा। यदि उस समय में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है तो ठोेस कार्रवाई की जाएगी।

जांच में मिली खामियां ही खामियां
इस हॉस्टल की बॉलकनी की खिड़की में कमजोर जाली व रैलिंग होने से एक कोचिंग छात्र की छठी मंजिल से गिरने पर मौत होने के बाद जब नगर निगम के फायर अनुभाग और पुलिस ने जांच की तो हॉस्टल में खामियां ही खामियां पाई गई। निर्माण से लेकर आग से सुरक्षा और  निगम को राजस्व नुकसान तक हर तरह की कमियां हॉस्टल में हैं। सूत्रों के अनुसार हॉस्टल में कमरे भी इतने छोछे-छोटे हैं और संकरा भी है। जिससे   किसी भी तरह का हादसा होने पर एक साथ कई बच्चे बाहर तक नहीं निकल सकते हैं।