JUNIOR NTR - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वॉर 2 ने की 140 करोड़ की कमाई : जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में किया है डेब्यू, अनिल कपूर और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका
मुंबई। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान 140 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यशराज फिल्म्स की फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। आदित्य चोपड़ा निर्मित वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। यह यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है। फिल्म वॉर 2 को क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म'वॉर 2' ने पहले दिन भारतीय बाजार में 52 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 57.35 करोड़ रूपये की कमाई की। अब तीसरे दिन कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म वॉर 2 ने तीसरे दिन 33.25 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म वॉर 2 भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 142 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। उम्मीद की जा रही कि'वॉर 2' जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जायेगी।

‘वॉर 2’ के प्रमोशन में एक-दूसरे से दूर रहेंगे ऋतिक और एनटीआर, तीव्र टक्कर को प्रमोशन के दौरान भी बरकरार रखने के लिए लिया फैसला
मुंबई। यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की फिल्म ‘वॉर 2’ के प्रचार में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक-दूसरे से अलग रखा जाएगा। यशराज फिल्म्स ने हमेशा अपने स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों के प्रचार के लिए अनोखी और दिलचस्प रणनीतियाँ अपनाई हैं। अब, बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ के प्रचार को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को एक-दूसरे से अलग रखा जाएगा।

‘वॉर 2’ में पहली बार ऋतिक और एनटीआर एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे और दर्शकों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होने वाला है। इस तीव्र टक्कर को प्रमोशन के दौरान भी बरकरार रखने के लिए वाईआरएफ ने तय किया है कि दोनों कलाकार कभी भी एक ही मंच पर नजर नहीं आएंगे।

चर्चा है कि ऋतिक और एनटीआर फिल्म के प्रचार में कभी एक साथ नहीं दिखेंगे, न किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में, न किसी प्रमोशनल वीडियो में और न किसी इवेंट में। वाईआरएफ चाहता है कि दर्शक पहले बड़े पर्दे पर इन दोनों की जबरदस्त भिड़ंत देखें, उसके बाद ही उन्हें साथ में किसी दोस्ताना माहौल में देखना चाहिए।

यह रणनीति वाईआरएफ की अब तक की स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की तरह एक और दिलचस्प पहल है। इससे पहले ‘वॉर’ में भी ऋतिक और टाइगर श्रॉफ पहली बार फिल्म की सक्सेस पार्टी में एक साथ नजर आए थे। ‘पठान’ के प्रचार के दौरान शाहरुख खान ने केवल सोशल मीडिया के लिए कुछ खास वीडियो शूट किए, लेकिन किसी भी प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा नहीं लिया।

फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर में आइमैक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन रही हैं और इस बार उनके सबसे खतरनाक अवतार की झलक देखने को मिलेगी। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

प्रशांत नील की फिल्म में नजर आयेंगे जूनियर एनटीआर, फिल्म को लेकर फैंस के बीच बना हुआ जबरदस्त क्रेज
मुंबई। मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म में नजर आयेंगे। जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। आरआरआर से ग्लोबल स्टार बने जूनियर एनटीआर अब केजी1,केजीएफ2 और सलार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक प्रशांत नील के साथ एक ग्रैंड स्केल एक्शन ड्रामा में नजर आने वाले हैं। इस बड़े बजट की फिल्म को प्रतिष्ठित मइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं, और इसका टेंटेटिव टाइटल एनटीआरनील रखा गया है।

कहा जा रहा है कि इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स ने करीब 360 करोड़ रूपये का बजट तय किया है। इस बीच, इस फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो गयी है, जहां प्रशांत नील ने जबरदस्त एक्शन सीन शूट किया। इस सीन को असली दिखाने के लिए करीब तीन हजार जूनियर आर्टिस्ट्स को शामिल किया गया, जिससे एक बड़े पैमाने पर दंगे का सीन क्रिएट किया गया। मेकर्स इस सीन को धमाकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और ये दर्शकों को सीट से बांधकर रखने वाला है। जूनियर एनटीआर इस शेड्यूल में नहीं थे, लेकिन मार्च 2025 से शुरू होने वाले अगले शेड्यूल में वह टीम को जॉइन करेंगे।

कहा जा रहा है कि जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की इस मच अवेटेड एक्शन फिल्म का टाइटल ड्रैगन हो सकता है और इसे नौ जनवरी 2026 को ग्रैंड तरीके से रिलीज किया जाएगा। माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आट्र्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तरह ही एक मेगा स्केल पर बनाई जा रही है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स कल्याण राम नंदमुरी, नवीन यरनेनी, रवि शंकर यलमांचिली और हरी कृष्णा कोसाराजु हैं।

Bollywood में गदर मचाने के लिये तैयार हैं जूनियर एनटीआर
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अब बॉलीवुड में भी गदर मचाने के लिये तैयार हैं। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के बाद जूनियर एनटीआर शोहरत की बुलंदियों पर है। जहां साउथ में वह फिल्म देवरा पार्ट 1 में नज़र आएंगे, वहीं हिंदी में फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे।

बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर ने अब अपने काम को संभालने के लिए एक टॉप एजेंसी हायर की है। यह एजेंसी उनके ऐड्स का काम तो देखेगी ही साथ ही उनके हिंदी प्रोजेक्ट्स का काम भी देखेगी। जूनियर एनटीआर हिंदी सिनेमा में अपने करियर को और आगे ले जाना चाहते हैं।

वॉर 2 के ज़रिए जूनियर एनटीआर पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर देवरा पार्ट 1 को लेकर भी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन कोराटाला शिवा कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह फिल्म दो पार्ट में बनेगी।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के ब्रांड एंबेसडर बने एनटीआर जूनियर
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर को मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
एनटीआर जूनियर, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के आगामी उपभोक्ता अभियानों में शामिल होंगे।

एनटीआर जूनियर ने कहा, मैं एक बार फिर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के साथ जुड़कर खुश हूं। सबसे भरोसेमंद आभूषण ब्रांडों में से एक होने के अलावा, वे वैश्विक स्तर पर भारतीय डिजाइनों, कला और संस्कृति को सक्रिय रूप से प्रदर्शित कर रहे हैं। उनके ग्राहक-केंद्रित वादों और ईएसजी पहलों ने उद्योग में अपना नेतृत्व स्थापित किया है। मैं उन मूल्यों के बीच महान तालमेल देखता हूं जिनमें मैं विश्वास करता हूं और जिस ब्रांड के लिए जाना जाता है।

देवरा के लिए जोर-शोर से मेहनत कर रहे हैं जूनियर एनटीआर
मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर अपनी आने वाली फिल्म देवरा के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आरआरआर फेम अभिनेता एनटीआर जूनियर अपनी अगली फिल्म देवरा की तैयारी काफी जोर-शोर से शुरू कर दी है। एनटीआर जूनियर की एक फोटो सोशल मीडिया पर आई है जिसमें वह जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। फिल्म देवरा के निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले फिल्म से उनके पहले लुक का खुलासा किया था। अपने व्यस्त वर्क शेड्यूल से कुछ समय निकालकर एनटीआर जूनियर ने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए हैदराबाद से एक अनजान जगह के लिए उड़ान भरी। एनटीआर जूनियर को हवाई अड्डे पर पत्नी लक्ष्मी प्रणति और उनके बच्चों अभय और भार्गव के साथ देखा गया था।

एनटीआर जूनियर छुट्टी पर होने के बावजूद अपनी डाइट और वर्कआउट रूटीन पर एकदम कायम हैं और उसमें कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। एनटीआर ने अपने लुक को बनाए रखा है। देवरा 05 अप्रैल, 2024 को रिलीज होने वाली है। देवरा को कोरातला शिवा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर के अलावा जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान, श्रीकांत, प्रकाश राज, मांडवा साई कुमार और तारक पोनप्पा लीड रोल में हैं।

कई फिल्में जितना कमाती नहीं है उससे ज्यादा जूनियर एनटीआर ने मांग ली वॉर 2 के लिए फीस!
मुंबई। दक्षिण भरतीय सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 में काम करने के काफी मोटी रकम चार्ज की है। आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स के तहत बन रही वॉर 2 ऋतिक रौशन की मुख्य भूमिका है। अब इस फिल्म में जूनियर एनटीआर की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर वॉर 2 में ऋतिक रौशन के साथ एक इंडियन स्पाई का किरदार निभाने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि वॉर 2 के लिए जूनियर एनटीआर ने काफी मोटी रकम चार्ज की है। चर्चा है कि वह इस फिल्म के 100 करोड़ की फीस ले रहे हैं।ऋतिक रौशन की फीस भी इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये ही बताई जा रही है। फिल्म आरआरआर की बड़ी सफलता के बाद जूनियर एनटीआर ने अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है।

एनटीआर 30 में जूनियर एनटीआर के साथ काम करेंगी जान्हवी कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर एनटीआर 30 में जूनियर एनटीआर के साथ काम करती नजर आयेंगी। जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली है। जान्हवी कपूर फिल्म एनटीआर 30 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जान्हवी के साथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर लीड रोल में है। फिल्म का पहला पोस्टर जान्हवी कपूर ने अपने इस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आखिरकार ये हो रहा है। मेरे पसंदीदा जूनियरएनटीआर  के साथ यात्रा शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

फिल्म के पोस्टर में जान्हवी कपूर साड़ी पहने नजर आ रही हैं। फैंस को भी जाहन्वी का यह लुका काफी ज्यादा पंसद आ रहा है।

जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन
हैदराबाद। तेलुगु सिनेमा के जाने माने अभिनेता-राजनेता नंदमुरी तारक रत्न का निधन हो गया है। वह 39 वर्ष के थे।

दिवंगत अभिनेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के पोते और वह प्रसिद्ध कलाकार जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई हैं। तारक रत्न को पिछले महीने आंध्र प्रदेश के कुप्पम में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब वह एक पदयात्रा में भाग लेने के दौरान बेहोश हो गए थे। नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद तारक रत्न को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के एक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन शनिवार को उनका निधन हो गया। तारक रत्न के परिवार में  पत्नी और बेटी हैं।

अभिनेता के निधन से फिल्म उद्योग को झटका लगा है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर और अभिनेता अल्लू अर्जुन और चिरंजीवी कोनिडेला सहित राजनेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

डॉ. सुधाकर ने ट्वीट कर कहा कि तारक रत्न का निधन दुर्भाग्य की तरह है। प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता नंदमुरी तारक रत्न के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उनका निधन एक दुर्भाग्य के रूप में हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना। दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना। ओम शांति"

अभिनेता चिरंजीवी ने तारक रत्न को एक उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, स्नेही युवक कहा। अपने ट्वीट में कहा- नंदमुरी तारकरत्न के दुखद असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ, इतना उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, स्नेही युवक ( बहुत जल्द चला गया! परिवार के सभी सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना! उनकी आत्मा को शांति मिले।

तारक रत्न ने 2003 में ओकाटो नंबर कुर्राडू से अपनी शुरुआत की और मुख्य अभिनेता के रूप में कई फिल्मों में काम किया। अमरावती (2009) में प्रतिपक्षी के रूप में उनकी भूमिका को व्यापक रूप से सराहा गया।