JNU - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेएनयू टेक्नोराज 2025 का समापन : संस्कृति, उत्कृष्टता और ऊर्जा का संगम, दस हजार से अधिक प्रतिभागियों ने आयोजन को बनाया ऐतिहासिक
जयपुर। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी का वार्षिक महोत्सव टेक्नोराज-2025 का समापन हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में तकनीकी उत्कृष्टता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और युवाओं की ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिला। देशभर से आए दस हजार से अधिक प्रतिभागियों ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। समापन समारोह में चांसलर डॉ. संदीप बक्शी ने आयोजन समिति व छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि टेक्नोराज केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि रचनात्मकता और सहयोग को प्रज्वलित करने वाली प्रेरक शक्ति है।

विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर पांच करोड़ की छात्रवृत्तियां और 25 लाख मूल्य के पुरस्कार विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रदान किए। वेब-ए-थॉन में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी, रोबो वॉर में एसकेआईटी यूनिवर्सिटी और कई अन्य संस्थानों ने विजय हासिल की जबकि जेएनयू ने क्रिप्टिक हंट, शेफ इन मेकिंग और माइंड फेस्ट जैसी प्रमुख स्पर्धाओं में श्रेष्ठता पाई। समापन संध्या में संगीत निर्देशक साजिद तथा कलाकार अमन सरधाना, अंकुश भारद्वाज और मुस्कान की प्रस्तुतियों ने वातावरण को सुरमयी बना दिया। डीजे नाइट में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रो.चांसलर प्रो. एचएन वर्मा व अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में आयोजन नवाचार, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत उत्सव साबित हुआ।

जेएनयू ग्रुप के ठिकाने से दस करोड़ रुपए का कैश जब्त : आयकर विभाग की टीम ने की छापेमारी, मामले में आगे की कारवाई जारी
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के ठिकानों पर पिछले दिनों दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की कारवाई की थी। इसी कड़ी में आयकर विभाग ने जेएनयू ग्रुप से जुड़े सीडलिंग स्कूल के बेसमेंट में छिपाकर रखे गए 10 करोड़ रुपए जब्त कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार ग्रुप संचालक ने इन रुपयों को 15 अलग-अलग बैग में भरकर जयपुर से बाहर पहुंचा दिया था। जांच के दौरान विभाग ने इस कैश को पकड़ कर जब्त कर लिया। मामले में आगे की कारवाई जारी है।

गौरतलब है कि वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के चलते आयकर विभाग ने ये कारवाई शुरू की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एजुकेशन से जुड़े इस ग्रुप के बारे में काफी लंबे समय से आयकर विभाग को यह सूचना मिल रही थी, कि यह ग्रुप केन्द्रीय योजनाओं, एडमिशन, डोनेशन सहित अन्य गतिविधियों में गड़बड़ कर रहा है। साथ ही अन्य राज्यों से भी ब्लैक मनी के लेन देन के आयकर विभाग को इनपुट मिल रहे थे।

जेएनयू ने विद्यालय को फर्नीचर, पुस्तकें, स्टेशनरी सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री की भेंट
जयपुर। जयपुर नेशलन यूनिवर्सिटी (जेएनयू) ने सीडलिंग ग्रुप के सहयोग से महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामनगरिया में एक मानवीय आउटरीच कार्यक्रम हुआ। इसमें जेएनयू ने विद्यालय को फर्नीचर, पुस्तकें, स्टेशनरी सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट की। जेएनयू चांसलर डॉ. संदीप बक्शी ने उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और समय के सदुपयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सफ लता रचनात्मक सोच, अनुशासित प्रयास और निंरतर परिश्रम से प्राप्त होती है।

जेएनयू की एक्जीक्यूटिव डायेक्टर डॉ. प्रीति बक्शी ने कहा कि यदि छात्रों को उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हो, तो वे किसी भी बाधा को पार कर अपने सपनों को साकार कर सकते है। इस अवसर पर प्रो.एचएन वर्मा, आकांक्षा बक्शी, डॉ. रीता अरोड़ा भी शामिल हुई।

JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ली
नई दिल्ली। दिल्ली दंगों (फरवरी 2020) की साजिश रचने के आरोपी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद ने उच्चतम न्यायालय में दायर अपनी जमानत याचिका बुधवार को वापस ले ली। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल ने याचिकाकर्ता के अनुरोध पर याचिका वापस लेने अनुमति दी।

न्यायमूर्ति त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष खालिद का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस अनुरोध के साथ याचिका वापस लेने की गुहार लगाई कि वह बदली हुई परिस्थितियों में स्थानीय अदालत के समक्ष जमानत के लिए अपनी (खालिद) किस्मत आजमाएंगे।

सिब्बल ने पीठ के समक्ष दलील देते हुए कहा, मैं कानूनी सवालों (यूएपीए के प्रावधानों को चुनौती देने वाले) पर बहस करना चाहता हूं, लेकिन बदली हुई परिस्थितियों के कारण अपनी जमानत याचिका वापस लेना चाहता हूं।

इससे पहले शीर्ष अदालत में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कई बार विभिन्न कारणों से टाल दी गई थी। याचिकाकर्ता खालिद सितंबर 2020 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। खालिद ने अक्टूबर 2022 में दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उसकी याचिका पर अदालत ने दिल्ली दिल्ली पुलिस को मई 2023 में नोटिस जारी किया था।

मार्च 2022 में कड़कडड़ूमा की जिला अदालत ने खालिद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था। उसे दंगों की साजिश रचने, गैरकानूनी सभा करने के अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) जैसे संगीन आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया था।

जेएनयू में 72 हूरें की स्पेशल स्क्रीनिंग
नई दिल्ली। टीजर लांच से ही विवादों के बीच रही फिल्म 72 हूरें की विशेष स्क्रीङ्क्षनग यहां जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में चार जुलाई को जायेगी। फिल्म के निर्माता ने रविवार को इसकी घोषणा की।

फिल्म के निर्माता ने जेएनयू में 72 हूरें की विशेष स्क्रीनिंग के बारे में कहा,''यह कश्मीरी मुसलमानों और अन्य छात्रों के लिए एक फिल्म के प्रति अपने विचार और प्रतिक्रिया व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण क्षण प्रस्तुत करता है जो आतंकवादी शिविरों की भयानक वास्तविकता को उजागर करता है।"

इससे पहले, फिल्म के निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान ने टिप्पणी की थी,''अपराधियों द्वारा दिमाग में धीमी गति से जहर डालने से सामान्य व्यक्ति आत्मघाती हमलावर बन जाते हैं। याद रखें कि हमारे जैसे परिवारों के साथ हमलावर खुद भी आतंकवादियों नेता की विकृत मान्यताओं और ब्रेनवॉशिंग का शिकार हो गए हैं।' 72 कुंवारियों के घातक भ्रम में फंसकर, वे विनाश के रास्ते पर चल पड़ते हैं और अंतत: एक भयानक भाग्य का सामना करते हैं।

निर्माता गुलाब सिंह तंवर ने साझा किया,''किसी ऐसे प्रोजेक्ट का समर्थन करना कमजोर दिल का काम नहीं है जो भावनात्मक रूप से इतना भारी हो। 72 हुरें यह दिखाने का सही तरीका था कि कैसे धर्म के नाम पर, काल्पनिक कहानियां निर्दोष और सामान्य लोगों को बेची गईं लोगों को क्रूर आतंकवादियों में बदलने के लिए। अब समय आ गया है कि सच क्या है बताया जाए।''

फिल्म में पवन मल्होत्रा और अमीर बशीर मुख्य भूमिका में हैं और यह सात जुलाई को रिलीज होगी।

सामाजिक संवेदनशीलता और महिला सशक्तिकरण में समृद्ध योगदान दे रहा है जेएनयू: मुर्मू
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय अपनी प्रगतिशील गतिविधियों, सामाजिक संवेदनशीलता, समावेशन तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में समृद्ध योगदान के लिए जाना जाता है। मुर्मू ने शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पूरे देश के छात्र पढ़ते हैं और यह विविधताओं के बीच भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है। इस विश्वविद्यालय में कई अन्य देशों के छात्र भी अध्ययन करते हैं। इस तरह एक शिक्षण केंद्र के रूप में इसका आकर्षण भारत से बाहर भी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय अपनी प्रगतिशील गतिविधियों और सामाजिक संवेदनशीलता, समावेशन व महिला सशक्तिकरण के संबंध में समृद्ध योगदान के लिए जाना जाता है। मुर्मू ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों ने शिक्षा, शोध, राजनीति, सिविल सेवा, कूटनीति, सामाजिक कार्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, मीडिया, साहित्य, कला व संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली योगदान दिया है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जेएनयू 'नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क' के तहत देश के विश्वविद्यालयों के बीच साल 2017 से लगातार दूसरे स्थान पर है।

राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की सोच, मिशन और उद्देश्यों को इसके संस्थापक विधानों में व्यक्त किया गया। इन बुनियादी आदर्शों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक जीवनशैली, अंतरराष्ट्रीय समझ और समाज की समस्याओं को लेकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण शामिल हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय से इन मूलभूत सिद्धांतों के अनुपालन पर अटल रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण भी शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। तात्कालिक बहाव में आकर चरित्र निर्माण के अमूल्य अवसरों को कभी नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा छात्रों में जिज्ञासा, प्रश्न करने और तर्क के उपयोग की एक सहज प्रवृत्ति होती है। इस प्रवृत्ति को सदैव प्रोत्साहित करना चाहिए। युवा पीढ़ी द्वारा अवैज्ञानिक रूढिय़ों के विरोध को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। विचारों को स्वीकार करना या खारिज करना, वाद-विवाद और संवाद पर आधारित होना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को पूरे विश्व समुदाय के बारे में ङ्क्षचतन करना होता है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, युद्ध व अशांति, आतंकवाद, महिलाओं की असुरक्षा और असमानता जैसे अनेक मुद्दे मानवता के सामने चुनौती बनकर खड़े हैं। प्राचीन काल से लेकर आज तक विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालयों ने व्यक्ति और समाज की समस्याओं का समाधान खोजा है और समाज के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर सतर्क और सक्रिय रहना विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों को बनाए रखने, संविधान के मूल्यों का संरक्षण करने और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना प्रभावी योगदान देंगे।

जेएनयू में तमिल छात्रों पर हमला, स्टालिन ने की निंदा
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्स्यों द्वारा तमिल छात्रों पर कायरतापूर्ण हमले की सोमवार को निंदा की।

स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ सीखने की जगह नहीं हैं, बल्कि...चर्चा, बहस और असहमति व्यक्त करने की जगह भी है।

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एबीवीपी द्वारा तमिल छात्रों पर कायरतापूर्ण हमला और पेरियार, कार्ल माक्र्स जैसे नेताओं के चित्रों को नष्ट करना घोर निंदनीय है। मैं विश्वविद्यालय प्रशासन से दोषियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं छात्रों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और तमिलनाडु के छात्रों की रक्षा के लिए कुलपति से पहल करने का अनुरोध करता हूं।