rani mukherjee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रीय पुरस्कार मेरे पिता को समर्पित है, यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है : रानी मुखर्जी
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए मिले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है। रानी मुखर्जी अपनी 30 साल की अभिनय यात्रा में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर भावुक हो गईं। रानी मुखर्जी ने कहा- मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इसे अपने दिवंत पिता को समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमेशा इस पल का सपना देखा था। आज मैं उन्हें बेहद याद कर रही हूं। मुझे पता है कि यह उनका आशीर्वाद और मेरी मां की प्रेरणा व ताकत है, जिसने मुझे मिसेज चटर्जी की भूमिका निभाने में मार्गदर्शन दिया।

अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा- मेरे शानदार फैंस, हर सुख-दुख में साथ देने के लिए धन्यवाद। आपका अटूट प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। मुझे पता है कि यह पुरस्कार आप सभी के लिए कितना अहम है और आपको खुश देखकर मुझे भी अपार खुशी मिल रही है।

रानी मुखर्जी ने निर्देशक असीमा, निर्माताओं निखिल, मोनिषा, मधु और पूरी जी टीम, साथ ही एस्टोनिया और भारत के कास्ट-क्रू का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोविड काल की चुनौतियों के बीच यह फिल्म संभव ही नहीं होती अगर टीम ने दिल से मेहनत न की होती। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार की ज्यूरी का आभार जताते हुए कहा- यह फिल्म और यह पल मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा।

अभिनेत्री ने इस सम्मान को दुनिया की सभी माताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा- ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कहानी ने मुझे गहराई से छुआ, क्योंकि यह एक प्रवासी मां की अटूट जीवन की दास्तान है, जो अपने बच्चे की रक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। एक मां होने के नाते यह किरदार बेहद निजी था। इस फिल्म के जरिए हमने मातृत्व की शक्ति को सम्मान देने की कोशिश की है और मैं चाहती हूं कि यह याद दिलाए कि हर दिन औरतों के भीतर अपार ताकत होती है।

शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर किया डांस
मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर डांस किया है। बॉलीवुड ने एक बेहद खास पल देखा, जब इंडस्ट्री के दो सबसे आइकॉनिक सितारे, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी, ने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर साथ डांस किया। यह गाना आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का है।

फैन्स के बीच ‘क्वीन’ और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर, रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की टाइमलेस केमिस्ट्री ने हिंदी सिनेमा के एक युग को परिभाषित किया है। ‘तू पहली तू आखिरी’ पर उनका प्रदर्शन उन दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया जगाता है, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उनके जोड़ को हमेशा पसंद किया है।

टी-सीरीज के बैनर तहत रिलीज हुआ ‘तू पहली तू आखिरी’ सीरीज की कहानी को और भी गहराई देता है, जिसमें प्रेम और चाहत की भावनाएँ बुनी गई हैं।

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है। बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान सह-निर्माता हैं। इस शो में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहेर बंबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर और रजत बेदी नजर आएंगे।

अच्छाई और बुराई का फिर होगा आमना-सामना : रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें तारीख
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’, 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। यश राज फिल्म्स की मर्दानी सीरीज हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसे पिछले दस वर्षों में दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। यह ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी आज एक कल्ट स्टेटस प्राप्त कर चुकी है और सिनेमा प्रेमियों के बीच खास पहचान रखती है।

‘मर्दानी’ अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है। ‘मर्दानी’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। एक निडर पुलिस अधिकारी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती है।

यशराज फिल्मस ने ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (04 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है।

रानी मुखर्जी पहले ही यह बता चुकी हैं कि फिल्म ‘मर्दानी 3’, डार्क, डेडली और ब्रूटल यानी अंधेरी, जानलेवा और निर्मम होगी और यह बयान सुनते ही इंटरनेट यूजर्स, स्टार के फैंस और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।

ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देंगे रानी मुखर्जी और करण जौहर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फिल्मकार करण जौहर 13 अगस्त को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के आयोजन से पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में भाषण देंगे। फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, जो 25 अगस्त तक चलेगा। वहीं इस फेस्टिवल के शुरूआत से दो दिन पहले यानी 13 अगस्त को रानी मुखर्जी और करण जौहर भाषण देंगे।

करण जौहर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन में बोलने के लिए आमंत्रित किए जाने पर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर और भारतीय सिनेमा की अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाकर रोमांचित हूं। यह देखना अविश्वसनीय है कि एक उद्योग के रूप में हम जो कहानियां बनाते हैं वे कितनी दूर तक यात्रा करती हैं और यह क्षण भारतीय सिनेमा के सांस्कृतिक प्रभाव के बढ़ते प्रभाव का एक प्रमाण है। रानी मुखर्जी का कहना कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की संसद में भारतीय फिल्म बिरादरी का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व हैं। रानी ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा कि सिनेमा के जरिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों पर बातचीत करना उनके लिए सम्मानजनक बात होगी।

Nayak Movie के सीक्वल में नजर आएगी अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की जोड़ी!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जोड़ी नायक के सीक्वल में नजर आ सकती है।

अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नायक वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म नायक में अनिल कपूर ने एक न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था, जिसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है।

इस फिल्म को एस.शंकर ने निर्देशित किया था। फिल्म नायक को ए.एम रत्नम ने प्रोड्यूस किया था। कहा जा रहा है प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने नायक के सीक्वल के राइट्स खरीद लिए हैं। वह नायक का सीक्वल बनाने वाले हैं।

दीपक मुकुट ने बताया, हमलोग नायक का सीक्वल प्लान कर रहे हैं और पुराने कैरेक्टर्स के साथ ही स्टोरी को आगे ले जाने का सोच रहे हैं। मैंने काफी पहले ए.एम रत्नम से राइट्स खरीद लिए हैं। लीड एक्टर्स को माइंड में रखते हुए हम फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. जैसे ही राइटिंग का काम पूरा हो जाएगा। हम आगे का डिसाइड करेंगे।

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म कभी अलविदा ना कहना की अनदेखी झलक शेयर की है। करण जौहर के निर्देशन में बनीं वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना में अमिताभ बच्चन शाहरूख खान प्रीति जिंटा अभिषेक बच्चन रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के साथ कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। करण ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए आदित्य चोपड़ा और शाहरुख को धन्यवाद बोला है।

करण जौहर ने कभी अलविदा ना कहना के सेट से थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को किसी शॉट्स के बीच से लिया गया है। पोस्ट की गई फोटो में एक बेंच पर करण जौहर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी बैठे हुए हैं। बेंच पर बैठ कर तीनों लोग किसी गहरी सोच में डूबे दिखाई दे रहे हैं। करण जौहर ने फोटो को शेयर करते लिखा है की इन लोगों ने मुझे कहानीकार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसी अविश्वसनीय प्रतिभा का दर्शक बनना मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही है। मैं अमिट यादों और कृतज्ञता के साथ पीछे मुडक़र देखता हूं। ऐसा एक भी दिन नहीं गया जब मैंने अपने ब्रह्मांड आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान को यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद नहीं दिया कि मैं एक कहानीकार बन सकता हूं और अपने बचपन के सपनों को सेल्युलाइड पर निर्देशित करने का प्रयास कर सकता हूं।

46 साल की हुईं रानी मुखर्जी, 1999 से 2002 के बीच कई फिल्में हुईं थी फ्लॉप, सात बार जीत चुकी हैं फिल्म फेयर पुरस्कार
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज 46 साल की हो गई है। मुंबई में 21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म राजा की आयेगी बारात से की। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई लेकिन रानी ने अपने संजीदा किरदार के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साल 1998 रानी के करियर के लिए महत्वपूर्ण साल साबित हुआ। इस साल उन्हें आमिर खान के साथ गुलाम और शाहरूख खान के साथ कुछ कुछ होता है में काम करने का अवसर मिला। दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। कुछ कुछ होता है के लिये रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

साल 1999 से लेकर साल 2002 तक का साल रानी मुखर्जी के करियर के लिये बुरा साबित हुआ। इस दौरान रानी मुखर्जी की हैलो ब्रदर, बादल, हर दिल जो प्यार करेगा, हद कर दी आपने, बिच्छू, कहीं प्यार ना हो जाये, चोरी चोरी चुपके चुपके, बस इतना सा ख्वाब है, प्यार दीवाना होता है और मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन इन फिल्मों को टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। साल 2002 में प्रदर्शित यश राज बैनर तले बनी फिल्म साथियां रानी मुखर्जी के करियर की हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में रानी की जोड़ी विवेक ओबेराय के साथ काफी पसंद की गयी। साल 2003 में प्रदर्शित फिल्म चलते-चलते में रानी को एक बार फिर से किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।

साल 2004 रानी के करियर के लिये महत्वपूर्ण साल साबित हुआ। इस साल उनकी युवा, हमतुम और वीर जारा जैसी फिल्मेंं प्रदर्शित हुई। इन सभी फिल्मों में रानी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया और अपने निभाये किरदारों के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साल 2005 में प्रदर्शित फिल्म ब्लैक रानी मुखर्जी के करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। रानी ने अपने सधे हुए अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का बल्कि समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

साल 2005 में प्रदर्शित फिल्म बंटी और बबली रानी मुखर्जी के करियर की एक और सुपरहिट साबित हुयी। यश राज बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिये रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की जोड़ी ने दर्शकों को अपने कारनामों के जरिये हंसाते हंसाते लोटपोट कर दिया। साल 2006 में रानी मुखर्जी को एक बार फिर से अमिताभ बच्चन के साथ बाबुल में काम करने का अवसर मिला। रवि चोपड़ा निर्देशित यह फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रानी के अभिनय को दर्शकों ने अवश्य पसंद किया। इसी साल रानी की करण जौहर निर्देशित फिल्म कल हो ना हो प्रदर्शित हुयी जो टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई।

साल 2007 से साल 2010 तक का वक्त एक बार फिर से रानी मुखर्जी के करियर के लिये बुरा वक्त साबित हुआ। इस दौरान उनकी तारा रम पम, लागा चुनरी में दाग, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, सांवरिया, लक बाई चांस, दिल बोले हड़िप्पा प्रदर्शित हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गयी। रानी को विभिन्न श्रेणियों में सात बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह बॉलीवुड की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने खान त्रिमूर्ति आमिर खान, सलमान खान और शाहरूख खान के साथ काम किया है। रानी मुखर्जी की जोड़ी बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल के साथ भी पसंद की गई।

साल 2011 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' के जरिये रानी ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया। साल 2012 में उन्हें एक बार फिर से आमिर खान के साथ तलाश में काम करने का अवसर मिला। रानी ने साल 2014 में जाने माने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली। इसी साल रानी की फिल्म मर्दानी प्रदर्शित हुयी जिसमें उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद रानी ने हिचकी और मर्दानी 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया। साल 2023 में रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे प्रदर्शित हुई। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी मुखर्जी के अभिनय के दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

Indian Film Festival of Melbourne में शिरकत करेंगी रानी मुखर्जी, लेंगी मास्टरक्लास
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) के 14वें संस्करण में एक मास्टरक्लास की मेजबानी करेंगी।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा बनने की खुशी को साझा करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, ''मेलबर्न के 14वें भारतीय फिल्म महोत्सव में आमंत्रित होने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। एक कलाकार के रूप में, मैं ऑस्ट्रेलिया में लोगों से अविश्वसनीय प्यार पाने के लिए काफी भाग्यशाली रही हूं और मैं एक मास्टर क्लास के माध्यम से भारतीय सिनेमा में अपनी यात्रा को साझा करने के लिए उत्सुक हूं, जिसे आयोजित करने के लिए मुझे आमंत्रित किया गया है।"

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न समारोह 11 से 20 अगस्त के बीच में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के आट््र्स सेंटर के हैमर हॉल में होंगे। इस प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड में 20 अलग-अलग भाषाओं में करीब 100 फिल्मों की स्क्रीङ्क्षनग भी की जाएगी।

नए निर्देशक के साथ काम करना पसंद करती है रानी मुखर्जी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उन्हें नये निर्देशकों के साथ काम करना पसंद है। रानी मुखर्जी ने बताया है कि नए निर्देशक हमेशा कुछ ना कुछ नया और बेहतर खोजते रहते हैं। नये डायरेक्टर अपनी फिल्म में सब कुछ झोंक देते हैं। उनकी फ्रेशनेस फिल्म में न•ार आती है। मैं हमेशा नए निर्देशकों के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड रहती हूं । क्योंकि मेरा मानना है कि वे हमेशा कुछ अधिक करने के लिए भूखे होते हैं । शायद यही वजह है कि मैंने इतने सारे नए या पहली बार डायरेक्शन करने वाले निर्देशकों के साथ काम किया है, मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।

रानी मुखर्जी ने कहा, करण जौहर के निर्देशन वाली पहली फिल्म कुछ कुछ होता में मैंने काम किया जो बहुत बड़ी हिट थी। मैंने शाद अली के साथ उनकी पहली फिल्म साथिया में काम किया था। यदि आप उन नए डायरेक्टर की लिस्ट देखेंगे, जिनके साथ मैंने काम किया है, तो आप पाएंगे कि इन सभी ने मेरे करियर, मेरी एक्टिंग को बखूबी आकार दिया है।

रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक इंडियन कपल की सच्ची कहानी है, जिनके बच्चे को साल 2011 में नॉर्वेजियन वेलफेयर सर्विस द्वारा छीन लिया गया था। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा क्रिस्टजन उक्सकुला, एर्की लॉर और कैरल टैम अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है।।यह फिल्म सिनेमाघरों में 17 मार्च को रिलीज हो सकती है।