student suicide - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : डांट-फटकार आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं, दो शिक्षिकाओं समेत तीन को राहत
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बीकानेर में वर्ष 2005 में 12वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो शिक्षिकाओं समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 305 आईपीसी के तहत लगाए गए आरोप निरस्त कर दिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शिक्षक द्वारा छात्र को अनुशासन में रखने, नियमित कक्षाओं में आने, पढ़ाई करने या खराब प्रदर्शन को लेकर डांटने.फ टकारने जैसे सामान्य अनुशासनात्मक कदमों को जब तक आत्महत्या के लिए उकसाने या जानबूझकर मदद करने का ठोस प्रमाण न हो, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण नहीं माना जा सकता। न्यायाधीश कुलदीप माथुर ने रवि भटनागर सहित अन्य की ओर से दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं को मंजूर करते हुए बीकानेर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संख्या.6 द्वारा 9 फरवरी 2021 को आरोप तय करने के आदेश को रद्द कर दिया। अधिवक्ता मुक्तेश माहेश्वरी एवं अधिवक्ता अभिषेक मेहता ने बताया कि बीकानेर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा ने 19 अक्टूबर 2005 को फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें स्कूल के शिक्षकों पर उसे प्रताड़ित और अपमानित करने तथा स्कूल से निकालने का प्रयास करने के आरोप लगाए गए थे। जांच में सामने आया था कि छात्रा नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित नहीं होती थी और पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे रही थी। शिक्षकों ने उसे नियमित रूप से स्कूल आने, पढ़ाई करने और क्लास टेस्ट में शामिल होने के लिए समझाया था। कोर्ट ने रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद कहा कि आरोपियों की ओर से ऐसा कोई प्रत्यक्ष या स्त्रिरय कृत्य सामने नहीं आया।

नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता वापस लेने वाला आदेश स्थगित: हाईकोर्ट ने कहा-स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा के आत्महत्या करने से जुडेÞ मामले में सीबीएसई के गत 23 फरवरी के उस आदेश को सशर्त स्थगित कर दिया है, जिसके तहत बोर्ड ने स्कूल की कक्षा 11 व 12 की संबद्धता को दो साल के लिए वापस ले लिया था। अदालत ने कहा है कि इसके लिए स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन बोर्ड की ओर से गत 3 नवंबर को बताई सभी कमियों को एक माह में दुरुस्त करेगा।

अदालत ने कहा कि बोर्ड 45 दिन बाद स्कूल का निरीक्षण करेगा और यदि कोई कमी पाई जाती है तो अदालत में उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र पेश किया जा सकता है। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने यह आदेश नीरजा मोदी स्कूल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। अदालत ने बोर्ड को कहा है कि वह आगामी सुनवाई पर उन स्कूलों की सूची पेश करें, जिनमें वह याचिकाकर्ता के छात्रों को शिफ्ट करना चाहता है। इसके साथ ही इन संस्थानों की सत्यापन रिपोर्ट पेश कर बताया जाए कि इनमें बोर्ड की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार कोई कमी नहीं है।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एके शर्मा और अधिवक्ता रचित शर्मा ने कहा कि घटना के बाद संबंधित शिक्षक को हटा दिया गया है। सीबीएसई की ओर से बताई कमियों को भी दूर कर लिया गया है। शेष कमियों को एक माह में ठीक कर लिया जाएगा। याचिका में कहा गया कि सीबीएसई के आदेश से छात्रों के बीच अनिश्चितता पैदा हो गई है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। सीबीएसई ने साल 2024 में स्कूल की मान्यता को मार्च, 2029 तक बढ़ाया था।

इसका विरोध करते हुए सीबीएसई के वकील एमएस राघव ने कहा कि स्कूल ने मान्यता संबंधी प्रावधानों की अवहेलना की है। ऐसे बोर्ड की कार्रवाई सही है। मृतक छात्रा के परिजनों की ओर से अधिवक्ता एसएस होरा ने कहा कि प्रावधानों की अवहेलना पर सीबीएसई को कार्रवाई का अधिकार है। याचिकाकर्ता स्कूल तय दिशा-निर्देशों की पालना नहीं कर रही है। सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने सीबीएसई के गत 23 फरवरी के आदेश को सशर्त स्थगित कर दिया है।

सीकर में गुरुकृपा कोचिंग में पढ़ रहे नीट स्टूडेंट ने किया सुसाइड
ब्यूरो/ जयपुर। सीकर के उद्योग नगर इलाके में निजी हॉस्टल में रहने वाले नीट के छात्र ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्टूडेंट सीकर के गुरुकृपा कोचिंग सेंटर में पढ़कर नीट की तैयारी कर रहा था। वह जून में सीकर आया था। पुलिस ने मृतक के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के परिजन सीकर के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक सीकर देशमुख परिस अनील ने बताया  कि मृतक नितिन फौजदार (18) पुत्र दिलीप सिंह, नदबई भरतपुर का रहने वाला है। शनिवार सुबह नितिन का रूममेट कोचिंग चला गया, लेकिन नितिन नहीं गया। जब नितिन का रूममेट वापस आया तो नितिन ने दरवाजा नहीं खोला। उसने खिड़की से देखा तो नितिन पंखे से फंदे पर लटका हुआ था जिसके शव को दरवाजा तोड़कर निकाला गया।  वह गुरुकृपा कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रहा था। गौरतलब है कि सीकर में स्टूडेंट के सुसाइड का यह दूसरा मामला है। इससे पहले सीकर में पांच सितंबर को नीट की तैयारी कर रहे 16 साल के स्टूडेंट कौशल मीणा ने भी अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
कोटा। कोचिंग नगरी में छात्रों द्वारा आत्महत्या करने के मामले  थमने का नाम नहीं ले रहे । बुधवार को फिर एक छात्र ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र मोहम्मद तनवीर  महाराजगंज यूपी निवासी पिछले ढ़ाई साल से कोटा में रहकर सेल्फ स्टडी कर रहा था। पिता की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने से वह लम्बे समय से परेशान था।  कोटा में अब तक 27 स्टूडेंट अपनी जीवनलीला समाप्त कर चुके हैं। इसमें अकेले 18 स्टूडेंट एलन कोचिंग के शामिल हैं।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
छात्र के पिता एमएच खान ने बताया कि तनवीर उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से परेशान था।  इसी कारण वह अच्छी कोचिंग में पढ़ भी नहीं पा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वह परेशान था। गत दिनों वह चंबल में भी आत्महत्या के इरादे से गया था। लेकिन उस समय वापस लौट आया था। उसी समय से उसे अकेला भी नहीं छोड़ते थे। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे बचा नहीं सके।

शव लेकर रवाना हो गया परिवार
जानकारी के अनुसार तनवीर ने बुधवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास आत्म हत्या कर ली थी। उस समय घर में तनवीर और उसकी बहिन ही थे। पिता अन्य बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने गए थे। बहिन को वह कपड़े बदलने का कह कर अपने कमरे में चला गया और फांसी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे। लेकिन तब  तक उसने दम तोड़ दिया था।  पुलिस ने कोचिंग छात्र के शव का गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या  करने वाले कमरे को सीज कर दिया है।

पिता और बहन के साथ रहता था
छात्र तनवीर कोटा में किराए का मकान लेकर अपने पिता व बहिन के साथ कुन्हाड़ी स्थित कृष्णा विहार में रहता था।  थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि उप्र के महाराजगंज के रहने वाले कोचिंग छात्र मोहम्मद तनवीर (20)पुत्र एम एच खान ने  अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद नीट  की तैयारी कर रहा था। उसके पिता वर्तमान में 11वीं 12वीं के बच्चों को स्वयं के  कोचिंग इंस्टीट्ूट में पढ़ाते थे। इसके अलावा बच्चों को घर-घर जाकर भी पढ़ाते थे।

एलन कोचिंग के एक और छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोटा। कोटा सिटी में एलन कोचिंग के छात्रों द्वारा आत्महत्याएं करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 24 घंटे पूर्व विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग छात्र की मौत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शुक्रवार को फिर महावीर नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक और एलन कोचिंग के छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जनवरी से अब तक पिछले सात माह में ही एलन कोचिंग के 13 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है।  छात्र के परिजनों को सूचना कर दी है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना मिलते ही एएसपी भगवत सिंह हिंगड, डिप्टी एसपी हर्षराज खरेड़ा सहित अन्य पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और कमरे का दरवाजा के तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने  बताया कि रघुनाथपुरम मोतिहार, चंपारण बिहार निवासी कोचिंग छात्र भार्गव मिश्रा (17)पुत्र जितेन्द्र मिश्रा हाल महावीर नगर तृतीय ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। भार्गव मिश्रा पिछले तीन-चार महीने से एलन कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा था।

परिजनों की सूचना पर मकान मालिक ने देखा तो चला पता
उन्होंने बताया कि शाम को करीब आठ बजे छात्र के परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन स्वीच आॅफ आ रहा था। परिजनों ने मकान मालिक को पता करने को कहा तब पता चला कि छात्र ने आत्महत्या कर ली।

सीजेआई ने छात्रों की खुदकुशी पर जताई चिंता
हैदराबाद। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि वह सोच रहे हैं कि हमारे संस्थान कहां गलत हैं कि छात्र अपनी जान लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च में कॉन्वोकेशन को संबोधित करते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने आईआईटी बॉम्बे में हाल ही में एक दलित छात्र की कथित आत्महत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि समाज के वंचित समुदायों के छात्रों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। सीजेआई ने आगे कहा कि हाल ही में मैंने आईआईटी बॉम्बे में एक दलित छात्र की आत्महत्या के बारे में पढ़ा था। इस घटना ने मुझे पिछले साल ओडिशा में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक आदिवासी छात्र की आत्महत्या के बारे में याद दिलाया। मैं इन छात्रों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि मैं यह भी सोच रहा हूं कि हमारे संस्थान कहां गलत हैं कि छात्रों को अपनी जान देनी पड़ रही है।