IND VS AUS - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत ने टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया
मुबंई। स्नेह राणा चार विकेट, राजेश्वरी गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर के दो-दो विकेट और उसे बाद स्मृति मांधना की नाबाद 38 रनों की पारी की बदौलत भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 261 रनों पर समेटने के बाद दूूसरी पारी में 18.4 ओवरों में दो विकेट पर 75 रन बना कर मुकाबला जीत लिया।

75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही है और पहले ही ओवर में उसने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा चार रन का विकेट खो दिया। वर्मा को गार्थ ने हीली के हाथों कैच आउट कराया। उसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर गार्डनर ने ऋचा घोष 13 रन को मैकग्रा हाथों कैच आउट करा दिया। स्मृति मांधना 38 रन और जेमिमाह रॉड्रिग्स 12 रन पर नाबाद रहते हुए भारत को 19वें ओवर में आठ विकेट से जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में किम गार्थ और एश्ली गार्डनर को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 233 स्कोर के बाद आज सुबह खेलना शुरु किया। पूजा वस्त्राकर ने एशले गार्डनर को सात रन पर पगबाधा कर ऑस्ट्रेलिया को कल के 233 स्कोर पर ही छठा झटका दिया। 251 रन पर स्नेह राणा ने एनाबेल सदरलैंड को 27 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को सातवां विकेट झटका। जेस जोनासेन नौ रन, किम गार्थ चार रन बनाकर आउट हुई। अलाना ङ्क्षकग शून्य को राणा ने बोल्ड आउट किया। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 105.4 ओवर में 261 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त मिली है। भारत को जीत के लिए 75 रन बनाने और अभी करीब दो दिन का खेल शेष है।

भारत की ओर से  स्नेह राणा ने 63 रन देकर चार विकेट, राजेश्वरी गायकवाड़ 42रन देकर दो विकेट और हरमनप्रीत कौर 23 रन देकर दो विकेट लिये। पूजा वस्त्राकर ने एक बल्लेबाज को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 219 रन और दूसरी पारी में 261 रन बनाये। दोनों बार भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को ऑल आउट किया।

भारत ने पहली पारी में 406 रनों का स्कोर खड़ा किया और मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पहली पारी में भारत के चार बल्लेबाजो स्मृति मांधना 74 रन ,जेमिमाह रॉड्रिग्स 73 रन , ऋचा घोष 52 रन और दीप्ति शर्मा 70 रन ने अर्धशतक जड़े। भारत की स्नेहा राणा ने दोनों पारियों में सात विकेट हासिल किये वहीं पूजा वस्त्राकर ने दोनों पारियों में पांच बल्लेबाजों को आउट किया।

भारत सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा
रायपुर। भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। पांच टी-20 मैचों की शृंखला में भारत अभी सीरीज में 2-1 से आगे है।  भारतीय टीम इस मुकाबले में ओडिशा में खेले गये पिछले मैच में अपने दम पर 48 गेंदों में 104 की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले ग्लेन मैक्सवेल की गैरमौजूदगी का फायदा उठाने का प्रयास करेगी। अनुभवी कप्तान मैथ्यू वेड ने भी पिछले मैच में बहुत उपयोगी पारी खेली थी। स्टीव स्मिथ और एडम जम्पा भी आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप के व्यस्त अभियान के बाद स्वदेश लौट गये है।    हालाँकि मैच जीतने के लिए भारत के गेंदबाजों को टिम डेविड, जोश फिलिप और बेन मैकडरमॉट जैसे विध्वंसक बल्लेबाजों की नई जोड़ी को समेटते हुए सीमित ओवरों के प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

श्रेयस की वापसी
श्रेयस अय्यर की वापसी से भारत की बल्लेबाजी में कुछ बल मिलेगा। अब तक खेले गए तीन मैचों में शीर्ष क्रम ने पूरी ताकत झोंक दी है। एकमात्र अपवाद तिलक वर्मा थे जिन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।  चौथे मैच में यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, कप्तान सूर्या और रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर भारतीय टीम की जीत निर्भर करेगी।    दीपक चाहर का शामिल होने से टीम गेंदबाजी विभाग में मजबूत होगा, क्योंकि वे नई गेंद के उपयोगी गेंदबाज हैं और मुकेश कुमार की शादी समारोह में भाग लेने के बाद उनकी दोबारा वापसी से डेथ बॉलिंग की संभावनाएं बढ़ेंगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में मिली रोमांचक जीत से भारत सीरीज में 1-0 से बढ़त लिए है। पहले मैच में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे मैच में प्लेइंग में कुछ बदलाव के साथ उतर सकते हैं।

पहले टी-20 मैच में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को छोड़कर बाकी भारतीय गेंदबाज कीफी महंगे साबित हुए थे। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 41 रन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन दिए थे। ऐसे में कप्तान सूर्या तेज गेंदबाज आवेश खान को मौका दे सकते हैं। आवेश खान किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर पहले टी-20 में रवि बिश्नोई भी काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन खर्च किए थे। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को आजमाया जा सकता है। वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

भारत ने रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया
विशाखापट्टनम। कप्तान सूर्यकुमार यादव (80) और ईशान किशन (52) के मध्य तीसरे विकेट के लिए बनाई गई 112 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 मैच में 2 विकेट से 5 टी-20 मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने 209 रन का लक्ष्य 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर  8 विकेट खोकर पर हासिल कर लिया। यह भारत का टी-20 में कंगारुओं के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहलेए सबसे सफल रन चेज 202/4 रन का थाए जो भारत ने 2013 में राजकोट में किया था। टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 80 और ईशान किशन ने 58 रन की पारी खेलीं। आखिरी में रिंकू सिंह ने 14 गेंद पर 22 रन बनाए। विशाखापत्तनम में भारत के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीत ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस (110) के शानदार शतक की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 50 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ (58 रन) ने अर्धशतक जमाया। भारतीय पारी के आखिरी 4 ओवर में कमाल का मुकाबला देखने को मिला। इन ओवर्स में भारतीय टीम ने 38 रन बनाकर मैच जीता लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 4 विकेट झटककर मुकाबले में रोमांच पैदा कर दिया।  आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम को नो.बॉल से जीत मिली। हालांकि आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह ने छक्का जमायाए लेकिन नो बॉल होने के कारण उनके ये रन उसके व्यक्गित स्कोर में नहीं जोड़े गए।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीता फाइनल
अहमदाबाद।ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर अपना छठवां विश्व कप खिताब जीता। रोहित शर्मा ने 47, कोहली 54, राहुल ने 66 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को आईसीसी विश्वकप 2023 के रविवार को खेले जा रहेे फाइनल में मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कङ्क्षमस ने टॉस जीतने के बाद कहा था कि विकेट ड्राई लग रही है और ओस के फैक्टर को देखते हुए उन्होंने बाद में बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करते इसलिए दोनों टीमों को जो चाहिए था वह मिल गया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया, सेमीफाइनल वाली एकादश टीम के साथ ही दोनों कप्तान ने मैदान में उतरने का फैसला किया।

जानकारों के अनुसार पिच ड्राई नजर आ रही थी ऐसे में स्पिनर्स आज के मैच में अहम भूमिका निभा सकते थे। भारत पाकिस्तान मुकाबले की तुलना में पिच अलग नजर आ रही थी। पिच को ज्यादा रोल नहीं किया गया था।

दोनों टीमें इस प्रकार थी-

भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलिया:
ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कङ्क्षमस (कप्तान), ऐडम जैम्पा, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क

शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा : पैट कमिंस
अहमदाबाद। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल मुकाबले से पूर्व शनिवार को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफ की। उन्होंने शमी को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। कमिंस ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शमी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। उनकी गेंदबाजी अच्छी है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रही है। भारत बहुत अच्छी टीम है, लेकिन हम भी बेहतर खेल रहे।

पैट कमिंस ने अपने खिलाड़ियों को आगाह किया कि फाइनल में स्टेडियम में बैठे एक लाख 30 हजार भारतीय दर्शकों को शांत रखने के लिए उन्हें भारत के खिलाफ बेहतरीन खेल का मुजाहिरा करना पड़ेगा। पांच बार के विश्व कप चैंपियन नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर 130,000 लोगों के सामने भारत से भिड़ेंगे तो उनकी निगाहें  शोर के सैलाब की परवाह किए बगैर विश्वकप की चमचमाती ट्राफी पर होंगी। आईसीसी की रिपोर्ट की माने तो कमिंस को अच्छी तरह पता है कि स्टेडियम में अधिकांश प्रशंसक उनकी टीम के खिलाफ शोर मचा रहे होंगे। कमिंस चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन की बदौलत इस भीड़ को शांत रखें जिसका मनोवैज्ञानिक लाभ आस्ट्रेलिया को मिले।

कमिंस ने शनिवार को कहा कि जाहिर तौर पर भीड़ एकतरफा होगी, लेकिन खेल में एक बड़ी भीड़ को चुप होते सुनने से ज्यादा संतुष्टिदायक कुछ नहीं है और कल हमारे लिए यही लक्ष्य है। आपको फाइनल के हर हिस्से को अपनाना होगा। यहां तक कि लीड-अप में भी शोर, अधिक लोग और दिलचस्पी होने वाली है और आप अभिभूत नहीं हो सकते, आपको इसके लिए तैयार रहना होगा और आपको इसे पसंद करना होगा। उन्होंने कहा कि बस इतना जान लो कि जो भी होगा, ठीक है। आप बस बिना किसी पछतावे के दिन खत्म करना चाहते हैं।

कमिंस ने कहा कि हमारे लिए सुखद चीजों में से एक यह है कि मुझे अभी भी ऐसा नहीं लग रहा है कि हमने पूरा खेल खेला है। हो सकता है कि हमें हर जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा है और हमने जीतने का रास्ता ढूंढ़ लिया है मगर अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग समय पर खड़े हुए हैं। मुझे लगता है कि यह आत्मविश्वास रखते हुए, यह जानते हुए कि हमें किसी भी टीम को चुनौती देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है। हम इसके माध्यम से एक रास्ता खोज सकते हैं और सभी लड़कों को इससे कल के लिए काफी आत्मविश्वास मिलेगा।

प्लेइंग इलेवन का फैसला पिच के हिसाब से: रोहित
अहमदाबाद। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि फाइनल मुकाबले में ठीक वैसे ही खेलेंगे, जैसे इस टूर्नामेंट में खेलते आए हैं। हमारी अप्रोच में बदलाव नहीं होगा। हमने अभी फाइनल की प्लेइंग इलेवन पर फैसला नहीं लिया है। हम टॉस के समय पिच कंडीशन के हिसाब से तय करेंगे कि हमारी स्ट्रेंथ क्या हो और आॅस्ट्रेलिया की कमजोरी क्या हो सकती है। रोहित ने शनिवार को फाइनल की पूर्व संध्या पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक बहुत बड़ा मौका है। प्रोफेशनल खिलाड़ियों के लिए यह चुनौतीपूर्ण है। हमने जो सपने देखे हैं, हम वहां हैं। यह हमारे करियर का सबसे बड़ा मौका है और हमें अपनी स्ट्रैटजी को बेहतर रूप से अपनाना होगा। आपको रोज-रोज वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता। मैं वनडे वर्ल्ड कप देखकर बड़ा हुआ हूं, इसलिए मेरे लिए यह सबसे बड़ा अवसर है। टॉस पर रोहित कहा कि पिच पर थोड़ी घास है। भारत-पाकिस्तान का विकेट काफी सूखा था। मेरी समझ से विकेट स्लो होने वाला है। हम कल पिच देखेंगे और उसका आकलन करेंगे। टेम्प्रेचर में भी थोड़ी गिरावट आई है। मैं नहीं जानता कि ओस किस तरह गेम में मदद करेगी। मुझे नहीं लगता कि टॉस कोई बड़ी भूमिका निभाएगा।

मैदान और विकेट का जिम्मा संभाले हैं जयपुर के तापोष चटर्जी
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में राजस्थान का भले ही कोई खिलाड़ी नहीं है लेकिन वर्ल्ड कप से राजस्थान का जुड़ाव बना है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पिच क्यूरेटर जयपुर के तापोष चटर्जी भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 19 नवम्बर को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए स्थानीय क्यूरेटर आशीष भौमिक के साथ नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के मैदान और विकेट का जिम्मा संभाले हैं। बीसीसीआई के सीनियर पिच क्यूरेटर और राजस्थान के पूर्व रणजी क्रिकेटर तापोष चटर्जी की निगरानी में ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमी फाइनल के लिए मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच तैयार की गई थी।

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने विकेट का मुआयना किया। मीडिया में आई तस्बीरों में दोनों टीमों के कप्तान पिच क्यूरेटर तापोष चटर्जी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने भी विकेट का मुआयना किया।

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 30 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत का रिकॉर्ड बराबर रहा है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को भी इतनी ही बार जीत मिली है। हालांकि वर्ल्ड कप 2023 के दौरान नजारा कुछ और ही रहा है। यहां अभी तक वर्ल्ड कप के चार मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है।

टॉस की भूमिका होगी अहम
माना जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की विकेट पर टॉस की भूमिका अहम होगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसन्द करेगी। इस विकेट पर 315 रनों का स्कोर डिफेंड किया जा सकता है, क्योंकि यहां की पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें पहले बल्लेबाजी कर इस स्कोर के नजदीक पहुंचने पर होंगी। हालांकि वर्ल्ड कप के दौरान यह मैदान लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सफल रहा है।

देशभर से उठी आवाज: कर लो ट्रॉफी मुट्ठी में
खेप्र/जयपुर। रविवार छुट्टी का दिन। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला। ऐसे में प्रत्येक देशवासी की नजर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकीं रहेंगी। छुट्टी होने के कारण लोगों ने रविवार को अपने सभी काम टालकर मैच देखने का मन बना लिया है। इतना ही नहीं लोगों ने इसके लिए विशेष इंतजाम भी कर लिए हैं। मैच का आनंद लेने के लिए कई शहरों में जगह-जगह बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं। हर भारतवासी यही उम्मीद किए बैठा है कि रोहित एंड कंपनी 12 साल के अंतराल के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर देश को तोहफा देगी। टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। वैसे तो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच 2 बजे से शुरू होगा लेकिन इस मैच को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मैच से पहले दोपहर 12.30 बजे से स्टेडियम पर वायुसेना की सूर्यकिरण टीम आकाश में करतब दिखाएगी।

वीआईपी का जमावड़ा, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
मैच के दौरान स्टेडियम में वीआईपी लोगों का जमावड़ा रहेगा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम रिचर्ड तार्लेस मौजूद रहेंगे। इनके अलावा पूर्व में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों के उस समय के कप्तानों को भी मैच में आमंत्रित किया गया है। साथ ही आईसीसी-बीसीसीआई के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

100 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन होंगे लैंड
एक अनुमान के अनुसार, शनिवार और रविवार को 100 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड होंगे। अहमदाबाद हवाई अड्डे की कैपेसिटी 30-40 चार्टर्ड प्लेन की पार्किंग की है। ऐसे में कई प्लेन गांधीनगर और वडोदरा में पार्क होंगे।

5 स्टार होटलों में रूम का किराया 3 लाख तक
इस हाईप्रोफाइल मैच को देखने के लिए दुबई, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के फैंस भी अहमदाबाद पहुंचे हैं। शहर के तमाम थ्री और फाइव स्टार होटल बुक हैं। आलम यह है कि इन होटल्स के रूम का किराया ढाई से 3 लाख रुपए तक पहुंच गया है।

IND vs AUS World Cup 2023 Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया,कोहली ने बनाए 85 रन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम में शुभमन के बीमार होने के चलते ईशान किशन को मौका दिया गया है। ये मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है।

Live Score Update:

-बुमराह ने तीसरे ही ओवर में मार्श को आउट करके टीम का पहला विकेट लिया। विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ा। मार्श के बाद स्टीव स्मिथ बैटिंग करने आए

-3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 6/1

-5वें ओवर की पहली ही गेंद पर स्मिथ ने बुमराह को चौका मारा

-14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 66/1

-कुलदीप यादव ने वॉर्नर को पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

-वॉर्नर के बाद लाबुशेन क्रीज पर उतरे। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 74/2

-26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 104/2

-ऑस्ट्रेलिया की धीमी बल्लेबाजी जारी। स्मिथ फिफ्टी से 6 रन दूर। लाबुशेन 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद

-जडेेजा ने 3 विकेट लिए। उन्होंने स्मिथ, एलेक्स कैरी और लाबुशेन को आउट किया। इनमें से 2 विकेट तो एक ही ओवर में आए।

-30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 119/5

-ग्रीन और मैक्सवेल भी आउट हो चुके है। कुलदीप यादव ने मैक्सवेल को चलता किया और अश्विन नेे ग्रीन को

-स्टार्क बैटिंग करने आए। 37 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 140/7

-ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई। आखिरी ओवर में सिराज ने स्टार्क को आउट करके ऑस्ट्रेलिया की पारी को समाप्त किया।

-भारत ने तीन विकेट बड़ी जल्दी खो दिए। रोहित, ईशान और अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए।

-कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए। वर्ल्ड कप में लगाई 7वी फिफ्टी

-कोहली के बाद हार्दिक पंड्या बैटिंग करने आए। राहुल 75 रन बनाकर नाबाद है।

-भारत को जीत के लिए 32 रन चाहिए।

दोनों की टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम जाम्पा

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

IND vs AUS: शुभमन को बुखार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल
नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बुखार से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनका आठ अक्टूबर को चेन्नई में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में खेलना मुश्किल है। बुखार की वजह से शुभमन बुधवार और गुरूवार को अभ्यास के लिए नहीं आए थे। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि शुभमन को फ्लू से अधिक कुछ ना हो। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी और जांच कर रही है, हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। शुभमन 72 की औसत और 105 के स्ट्राइक रेट के साथ इस वर्ष एकदिवसीय मैचों में 1230 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले चार एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक बनाया है, जिसमें से दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आए हैं।

शुभमन अगर रविवार के मैच में उपलब्ध नहीं होते हैं तो ऐसी स्थिति में उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन सलामी बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। किशन के नाम भी पिछले पांच एकदिवसीय मैचों में तीन अर्धशतक हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में नंबर 5 पर आते हुए 82 रन की शानदार पारी खेली थी।

IND vs AUS 3rd ODI: राजकोट में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत
राजकोट। अगले महीने विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे और आखिरी एक दिवसीय मैच में बुधवार को क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कुलदीप यादव मैदान पर दिखेंगे जबकि इन फार्म बल्लेबाज शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर के अलावा मोहम्मद शमी को आराम दिया जाएगा। पहले दो मैचों को जीत कर भारत पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुका है, ऐसे में उसका प्रयास आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर विश्व कप से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करना होगा। दूसरी ओर अपने प्रमुख गेंदबाजों के बगैर पहले दो मैच खेलने वाली आस्ट्रेलिया का इरादा मेजबान टीम को उनके घर में हराकर न सिर्फ अपने आत्मविश्वास को लौटाने का होगा बल्कि यहीं खेले जाने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को हवा देने का होगा। बल्लेबाजों के लिए मुफीद एससीए की पिच पर रनों की बरसात दर्शकों में रोमांच पैदा करेगी, ऐसे में गेंदबाजों को कड़े इम्तिहान से गुजरना होगा। दोनों ही टीमें इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगी।
इससे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया का एक मैच इस मैदान पर खेला जा चुका है जिसमें भारत को जीत मिली थी। कुल मिला कर रनो से भरी इस पिच पर एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा। यहां बारिश की संभावना नगण्य है जिसके चलते दोनो ही टीमों के बल्लेबाजों को अपने हाथ खोलने का भरपूर अवसर मिलेगा।