bus accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू- कश्मीर के उधमपुर में बस हादसे में हुई जानमाल की हानि पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय एक विज्ञप्ति के अनुसार पीएम मोदी ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये सहायता की घोषणा की है।

गौरतलब है कि उधमपुर जिले में सुबह बस के खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गये।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क दुर्घटना : 16 लोगों की मौत; कई घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही बस जिले की रामनगर तहसील के कानोटे मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उन्होंने कहा, “ प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में 16 यात्रियों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।” पुलिस, स्थानीय लोग और सेना के जवानों ने दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, "अभी-अभी उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की, क्योंकि मुझे एक घंटे से भी कम समय पहले कानोटे गांव में रामनगर से उधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।" उन्होंने कहा, "बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। पीड़ितोंको हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।"

डॉ. सिंह ने लिखा, "मैं स्थानीय प्रशासन और राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लगातार संपर्क में हूं।" इस बीच, जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "उधमपुर में हुआ सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।”

पुष्कर घाटी में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर बस घाटी में गिरी, दो महिलाओं की मौत, अन्य 43 घायल
अजमेर। अजमेर जिले की पुष्कर घाटी में रविवार की दोपहर अनियंत्रित होकर एक बस सड़क से उतरकर घाटी में गिर पड़ी, जिससे दो महिलाओं की मृत्यु हो गई और करीब 43 लोग घायल हो गए। जिनमें से आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की इतना मिलते ही जिला कलेक्टर लोक बंधु एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल सहित मौके पर पहुंच गए थे। सहायता के लिए एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके अलावा घटना के समय घाटी से गुजर रहे लोग भी घायलों की मदद के लिए पहुंच गए थे, हादसे के पश्चात पुलिस ने पुष्कर घाटी में यातायात भी रोक दिया था जिला कलेक्टर लोकबंधु का कहना है कि वह मामले की जांच करवा रहे हैं।

भरतपुर में भीषण हादसा: डम्पर-बस की टक्कर से चालक सहित 1 व्यक्ति घायल, पुलिस जांच शुरू
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर  शनिवार रात टोलप्लाजा के एक होटल पर खड़ी स्लीपर बस को डंपर ने टक्कर मार दी । इससे हालांकि यात्रियों को चोट नहीं आई लेकिन डंपर चालक और खलासी घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे जयपुर से आई एक स्लीपर बस एक होटल पर खड़ी थी। यात्री चाय पानी के लिये उतरे हुए थे। बस में कुछ ही यात्री थे। अचानक एक डम्पर ने खड़ी बस को टक्कर मार दी जिसमें डम्पर चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। इस घटना में कोई बस यात्री घायल नहीं हुआ।

उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत, अन्य 1 घायल
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कैलिफ़ोर्निया की पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 10 बजे उत्तरी सैक्रामेंटो घाटी के तेहामा काउंटी में घटित हुई, जहाँ एक पिकअप ट्रक सेंटर लाइन पार करके सामने से आ रही एक बस को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि बस में पाँच यात्री और एक चालक सवार थे।  टक्कर के बाद बस में आग लग गई और दोनों चालक और चार यात्रियों को मौके पर ही मौत हो गयी। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है।

कोटा में अनियंत्रित होकर पलटी बस : हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल, कोहरे में भी तेज गति से चला रहा था चालक
कोटा। राजस्थान में कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एक स्लीपर बस पलटने से 12 से अधिक यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीकानेर से भोपाल जा रही बस कोटा से निकलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर जगपुरा-कसार के बीच केवल नगर एवं आलनिया की सीमा में सुबह करीब 6 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इससे बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों में पांच लोगों को निजी अस्पताल भेजा गया। शेष मामूली घायल हुये। यात्रियों ने आरोप लगाया कि कोहरे में भी चालक तेज गति से चला रहा था। इसकी वजह से बस पलट गयी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पाकिस्तान में ड्राइवर को अचानक लगी झपकी : बस अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 2 लोगों की मौके पर ही मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में तड़के एक खुले नाले में बस के गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गयी ओर अन्य दो घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वी पंजाब प्रांत के कसूर जिले में उस समय हुई, जब बस एक समारोह से आ रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क से नाले में गिर गयी।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर बचाव टीमें और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि अन्य दो को चोटें आयी हैं। बचाव अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वाहन चलाते समय चालक को अचानक से झपकी लग गयी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

महाकुंभ से आ रही बस हादसे का शिकार : श्रद्धालुओं की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख, ईश्वर से की घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना
जयपुर। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही हनुमानगढ़ की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर श्रद्धालुओं की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने दुख जताया है।

नेताओं ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ से हनुमानगढ़ आ रही एक बस के जयपुर- आगरा हाइवे पर दुर्घटना का शिकार होने से दो श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ब्रेक फेल होने से निर्माणाधीन पुलिया से टकराई कोचिंग बस, एक शिक्षक की मौत
जयपुर। एनएच-52 पर चौमूं में भोजलावा कट पर एक कोचिंग बस के ब्रेक फेल होने से बस एक निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर समेत 10 विद्यार्थी घायल हो गए और एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक घायल छात्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को चौमूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसडीएम दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि कोचिंग की बस इटावा से चौमूं आ रही थी। बस के ब्रेक फैल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में शिक्षक आनंदी लाल शर्मा बावड़ी की ढाणी तिगरिया की मौत हो गई।

स्टूडेंट्स हुए घायल :

चौमूं निवासी स्टूडेंट चंद्र प्रकाश सैनी पुत्र श्रवण लाल सैनी की हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं तिगरिया निवासी सुप्रिया चांदोलिया पुत्री ताराचंद चांदोलिया, शशिकांत मीणा पुत्र सुभाष मीणा, निशा कुमावत पुत्री हरवंशराय कुमावत, सानिया चौधरी पुत्री राजकुमार चौधरी, सुरेश यादव पुत्र मुरलीधर यादव, हाथनौदा निवासी अभिषेक यादव पुत्र मुकेश यादव और महेंद्र यादव पुत्र सुंडाराम यादव और पूजा जाट को छुट्टी दे दी है।

लक्ष्मणगढ़ में पुलिया से टकराई बस, 12 लोगों की मौत
लक्ष्मणगढ़। कस्बे में बाईपास स्थित सालासर मोड़ पर एक बस पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बारह लोगों की मौत हो गई और 37 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लक्ष्मणगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में गंभीर घायलों को सीकर और जयपुर रेफर किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस पुलिया की दीवार से टकराई, यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसा इतना भयानक था कि बस के ड्राइवर की साइड का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया। क्रेन की सहायता से बस को सीधा करके यात्रियों को निकाला गया। लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपने साधनों से घायलों को लक्ष्मणगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल भिजवाया।

अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जाने घायलों के हाल
हादसे की सूचना मिलते ही संभाग के आईजी सत्येंद्र सिंह, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक भवन भूषण यादव, सिटी डीएसपी (आईपीएस) शाहीन सी व एडीएम रतन कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।  राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने हादसे पर शोक जताया है।

हादसे की जांच के लिए परिवहन विभाग ने बनाई कमेटी
बस के सड़क हादसे की जांच के लिए परिवहन विभाग ने कमेटी गठित कर दी है। परिवहन सचिव शुचि त्यागी ने यह जांच कमेटी बनाई है। कमेटी में एडीएम सीकर, एएससी, नेशनल हाइवे अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आरटीओ शामिल किए गए हैं। कमेटी 10 नवम्बर तक घटनास्थल के सभी तथ्य की रिपोर्ट बनाकर त्यागी को रिपोर्ट सौंपेंगी।

पीाएम ने जताया शोक
पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि बस हादसा हृदयविदारक है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक हैं। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।
भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री

श्रीलंका में बस पलटने से 36 लोग घायल
कोलंबो। श्रीलंका में उवा प्रांत के सियामबलैंडुवा में गुरुवार को सरकारी बस के पलट जाने से 24 स्कूली बच्चों सहित 36 लोग घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता निहाल थल्दुवा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही बस के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे यह हादसा हुआ। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

बच्चें स्कूल नहीं पहुंचे उससे पहले बस पलटी खाई, चार बच्चें चोटिल
जोधपुर। शहर के निकट केरू स्थित एक प्याऊ के सामने आज सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस मोड़ पर पलटी खा गई। हादसे में तीन चार बच्चें चोटिल हो गए। इस घटना में बच्चों चीख पुकार के साथ रूलाई फू ट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। स्कूल बस का चालक मौके से भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है। दोपहर तक मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

राजीव गांधी नगर थाने के एएसआई बिरदाराम ने बताया कि केरू में श्रीराम बीएल मेमोरियल स्कूल आई है। मंगलवार की सुबह स्कूल बस का चालक बच्चों को लेकर नारवा से होते हुए सालोड़ी निकलने वाला था, जहां से भी बच्चों को लाना था। वह नारवा से 14-15 बच्चों को लेकर निकला था। सुबह साढ़े सात बजे के आस पास यह स्कूल बस जब केरू रोड पर लिखमाजी प्याऊ के सामने पहुूंंची तो मोड़ पर अचानक से पलटी खा गई। इससे बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना होने पर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। बच्चों को बस से बाहर उतारा गया। बच्चें बस से उतरने पर रोने लगे थे। एएसआई बिरदाराम के अनुसार तीन चार बच्चों को हल्की चोटें लगी है। मगर उनका प्राथमिक उपचार करवा छुट्टी दे दी गई। बस का चालक इंद्र नाम का शख्स बताया गया है, जोकि वक्त घटना भाग निकला। उसकी दस्तयाबी के प्रयास चल रहे है। अभिभावक की तरफ से रिपोर्ट दिए जाने की बात की गई है, मगर अभी रिपोर्ट नहीं दी गई। स्कूल बस को जब्त कर लिया गया है।