shivraj singh chauhan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वृक्षारोपण कार्यक्रम : शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर सेवा संकल्प दिवस का आयोजन, 21 पौधे लगाए गए
जयपुर। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर की अधीनस्थ इकाई राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इक्कीस पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने  कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा निरंतर हरित पहल के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।

केंद्र सरकार का बड़ा लक्ष्य : 2025-26 में 36 करोड़ टन कृषि उपज, रबी फसल के लिए 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' शुरू
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए 36 करोड़ टन से अधिक कृषि उपज का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह आंकड़ा बीते साल के उपज लक्ष्य से करीब दो करोड़ टन अधिक है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दी।

चौहान ने बताया कि वर्ष 2024-25 में देश के कुल खाद्यान्न पैदावार साढ़े 6 फीसदी अधिक होकर 35.396 करोड़ टन तक पहुंच गई है। धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली और सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों में रिकॉर्ड पैदावार हुई है। उन्होंने कहा कि साल 2025-26 के लिए 36.25 करोड़ टन उपज का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि बीते साल उपज लक्ष्य 34.15 करोड़ टन का था। सिंह ने कहा कि रबी फसल के लिए बीज पर्याप्त मात्रा में हैं। बुवाई के लक्ष्य में 229 लाख टन बीज की आवश्यकता है, जबकि उपलब्धता 250 लाख टन की है। खाद और उर्वरक को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस साल वर्षा अच्छी हुई है, जिससे बुवाई के क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है। राज्यों की मांग के आधार पर जितनी भी आवश्यकता होगी, खाद उपलब्ध करवाया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बाढ़ प्रभावित राज्यों की स्थिति को लेकर भी चर्चा की और कहा कि सरकार की तरफ से पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो राज्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर है, पूरी कोशिश है कि वहां किसानों को बीमा राशि का उचित और त्वरित लाभ मिल सके। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि रबी फसल के लिए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ पिछली बार की ही तरह इस बार भी चलाकर वैज्ञानिकों की दो हजार से अधिक टीमें गांव-गांव भेजी जाएगी, जो किसानों को समुचित जानकारी देगी। इन टीमों में केंद्र और राज्यों के कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक रहेंगे, साथ ही कृषि विश्वविद्यालयों, एफपीओ एवं प्रगतिशील किसानों का भी इनमें प्रतिनिधित्व होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 'लैब टू लैंड' जोड़ने के लिए एक बार फिर सब मिलकर कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि रबी सम्मेलन 2025 के आयोजन पर उन्होंने कहा कि पहले रबी सम्मेलन एक दिन का ही होता था, लेकिन इस बार और अधिक बारीकी से काम करने के उद्देश्य से सम्मेलन दो दिवसीय रखा गया।

किसानों की आय दोगुना से भी ज्यादा हुई : शिवराज सिंह चौहान बोले- 10 करोड़ किसानों को मिला सम्मान निधि का लाभ
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि किसानों की आय दोगुना करना उसकी प्राथमिकता रही है और उनकी सरकार के प्रयास से किसानों की आय दोगुना से अधिक हुई है और 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि से सम्मानित किया गया है। लोकसभा में कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक पूरक प्रश्न की जवाब में कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है और उसकी यह प्रतिबद्धता भी है। उनका कहना था कि इसी की वजह है कि देश में तिलहन दलहन आदि का उत्पादन भी लगातार बढ़ रहा है और देश के किसानों को उसका बड़ा लाभ मिल रहा है। पशु पालक किसानों को भी फायदा हो रहा है और दूध का उत्पादन भी देश में तेजी से बढ़ा है।

उन्होंने दावा किया कि देश में किसानों की आई दोगुना से अधिक हुई है। देश के 10 करोड़ किसानों को किसान सम्मन निधि से लाभान्वित किया जा रहा है। फसल बीमा योजना के तहत सरकार ने 1.83 लाख करोड़ किसानों को इसका लाभ उपलब्ध कराया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि देश में उत्पादन के लागत पर न्यूनतम समर्थन मूल्य-एमएसपी तय की जाती है। सरकार किसान की लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर एमएसपी तय किया जा रहा है। एक अन्य सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीदारी हो रही है और बिचौलियों के कारण किसानों को नुकसान ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनका कहना था कि हर फसल पर एमएसपी बढ़ रहा है और एमएसपी के साथ ही किसान की फसल की खरीद भी दुगना की गई है।

शिवराज सिंह चौहान ने लीची ची पर शोध करने के दिए निर्देश, कहा- कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार के प्रसिद्ध और लोकप्रिय फल लीची पर शोध करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे किसानों को इसके बेहतर दाम मिल सके। चौहान ने सोमवार को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के पांचवें दिन बिहार के पूर्वी चंपारण में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा है। विकसित भारत का संकल्प, विकसित कृषि और समृद्ध किसान से मिलकर ही पूरा हो सकता है, जिसके लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।

चौहान ने लीची की पैदावार करने वाले किसानों से संवाद किया जिसमें लीची के किसानों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि लीची के जल्दी खराब होने की प्रवृत्ति के कारण पैदावार को 48 घंटों के भीतर बेचना होता है। इस कारण कभी-कभी कम दाम मिलते है। इस समस्या को दूर करने के लिए कदम उठाएंगे। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों से शोध करने और ऐसी तकनीकों को अपनाने का निर्देश दिए गए हैं, जिससे लीची जल्दी खराब नहीं हो और किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। उन्होंने इसके लिए ‘कोल्ड स्टोरेज’ की संख्या में वृद्धि की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कारगर नीतियों के फलस्वरुप बिहार में मक्का की खेती में तेजी से इजाफा हो रहा है। मक्के का प्रयोग अब इथेनॉल में भी होने लगा है। पहले 1200 से 1500 रुपए के बीच प्रति क्विंटल मक्का बिकता था। इथेनॉल के कारण मक्के के दाम में वृद्धि हुई है। पहले जहां मक्का प्रति हेक्टेयर 23 से 24 क्विंटल था वहीं बढ़कर अब 50 से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गया है।

बासमती चावल के साथ-साथ चावल की अन्य किस्मों में भी उत्पादन वृद्धि के लिए वैज्ञानिकों को शोध करने एवं उन्नत किस्म के बीज विकसित करने के निर्देश देते हुए चौहान ने कहा कि बिहार में किसानों के पास छोटे-छोटे खेत है, लेकिन इसके बावजूद बिहार के किसान धरती से सोना उगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चौहान ने कहा कि नकली कीटनाशक बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं जा रहे हैं। नकली कीटनाशक बनाने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

कृषि विकास दर 5 प्रतिशत बनाए रखना लक्ष्य, कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ : शिवराज
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि में शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार को अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ करार देते हुए कहा है कि सरकार का लक्ष्य कृषि विकास दर 5 प्रतिशत बनाए रखना है।

चौहान ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और आजीविका का भी सबसे बड़ा साधन है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 50 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) में 18 प्रतिशत कृषि क्षेत्र का योगदान है। आने वाले समय में भी खेती अर्थव्यवस्था के केंद्र में रहेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण और विकसित भारत के लिए विकसित खेती और समृद्ध किसान सरकार का मूलमंत्र है।

केंद्रीय मंत्री ने कृषि में शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार को अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ बताया और कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने में अनुसंधान की बहुत अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी संस्थानों को एक दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि विकास दर पांच प्रतिशत बनाए रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक कृषि-एक टीम’ के रूप में काम करने विचार किया जा रहा है। अगर कृषि के क्षेत्र में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है तो 5 प्रतिशत की कृषि विकास दर को लगातार बनाए रखना होगा।

उन्होने कहा कि कुल रकबे के 93 प्रतिशत हिस्से में अनाज की बुआई होती है, लेकिन दलहन और तिलहन के मामले में विकास दर 1.5 प्रतिशत के आसपास है। उत्पादकता के लिहाज से भी अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न है। पंजाब में, हरियाणा में, छत्तीसगढ़ में विभिन्नताएं हैं। मक्का की विकास दर तमिलनाडु में ज्यादा है तो उत्तर प्रदेश में कम है। इसमें समानता लाने का प्रयास किया जा रहा है। बहुत खराब और बहुत अच्छे उत्पादकता के अंतर को कम करके कम से कम औसत स्तर तक लाना लक्ष्य है। इसके लिए विभिन्न कृषि संस्थानों और विभागों की भूमिका तय करने पर विचार किया जा रहा है।

चौहान ने कहा कि अगर भारत को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तो एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र को बनाना होगा। उसके हिसाब से लक्ष्य तय किए जा रहे हैं। अभी 6 प्रतिशत निर्यात होता है उसको बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने का प्रयास है। मधुमक्खी पालन, पशुपालन, मत्स्यपालन, बागवानी इत्यादि को भी बढ़ावा देने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में एक और जीन बैंक बनाने का प्रावधान किया है। जिनोम एडिटिंग की पद्धति से हाल ही में धान की दो नई किस्में विकसित की गई हैं, इसी पद्धति से सोयाबीन, दलहन, उड़द, चना, तूअर इत्यादि का उत्पादन बढ़ाने को लेकर भी तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा प्रति हेक्टेयर कम पानी में ज्यादा उत्पादन करने जैसे मुद्दों पर भी गहराई से चिंतन और विचार-विमर्श किया जा रहा है। समय-सीमा तय करते हुए एक साल के भीतर किए जाने वाले कार्य और लंबी अवधि वाले लक्ष्यों के परिणाम अर्जित करने की दिशा में तत्परता से काम चल रहा है।

देश में अन्न के भंडार भरे, फल-सब्जियां भी पर्याप्त : शिवराज सिंह चौहान ने संवादाताओं से की बात, कहा- जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी की जाएगी चर्चा
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि देश में चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं, दालों का भी बफर स्टाक है और किसी चीज की कोई कमी नहीं है। चौहान ने आज यहां खाद्यान्न भंडारण की एक समीक्षा बैठक के बाद संवादाताओं से कहा कि जनता को खाद्यान्न की कोई कमी नहीं आएगी। सरकार ने खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित की है। यह बैठक पहलगाम में आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई के मद्देनजर बुलाई गई थी। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से फसल बुआई, खाद्यान्न, फल-सब्जी उत्पादन तथा उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ मौजूदा परिस्थितियों में किसानों को कहीं-कोई दिक्कत नहीं आने देने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। गेहूं, चावल और अन्य अनाज हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बंपर उत्पादन हुआ है, किसानों से खरीद भी जारी है। हमारे पास अन्न के भंडार इस समय भरे हुए हैं।”

चौहान ने बताया कि वर्ष 2023-24 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3322.98 लाख टन था, जो 2024-25 में बढ़कर 3474.42 लाख टन तक पहुंच गया है। चावल की भी कोई कमी नहीं है। पिछले साल के 1378.25 लाख टन के मुकाबले इस साल 1464.02 लाख टन उत्पादन हुआ है। पिछले साल गेहूं 1132.92 लाख टन था , जो इस बार 1154.30 लाख टन उत्पादन अनुमानित है, जिसमें और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि दालों का उत्पादन भी भरपूर हुआ है, जो 242.46 लाख टन से बढ़कर 250.97 लाख टन हो गया। वहीं कुल तिलहन 396.69 लाख टन से 428.98 लाख टन उत्पादन हो गया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि “फल-सब्जियों का उत्पादन पर्याप्त है। बागवानी फसलों का उत्पादन भी पिछले साल के 3547 लाख टन की तुलना में 3621 लाख टन हो गया है। आलू पिछले वर्ष 570.53 लाख टन था, जो इस बार 595.70 लाख टन है। प्याज 242.67 लाख टन था, जो इस साल 288.77 लाख टन है। इसी तरह, टमाटर 213. 23 लाख टन से बढ़कर 215.49 लाख टन है। वर्ष 2024-25 में अभी तक 539.88 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। इसी तरह 267.02 लाख टन गेहूं किसानों से खरीदा जा चुका है और यह सिलसिला जारी है। चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं, दालों का बफर स्टाक हमारे पास है, किसी चीज की कोई कमी नहीं है। अगली फसल के लिए भी किसान तैयार है।”

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में कई बार गांव खाली कराए जाते हैं तो ऐसे में हम यह आंकलन भी कर रहे हैं कि वहां अभी कौन-सी फसल बोई जाती है, जिसके लिए बीज और अन्य सामग्री भी हम तैयार रखेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा की जाएगी।

एयर इंडिया के विमान में शिवराज को मिली टूटी सीट, एयर इंडिया ने मांगी माफी
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया के विमान में खराब और टूटी सीट मिली। जिससे वो ज्यादा नाराज हो गए। एयर इंडिया ने शिवराज सिंह चौहान से मांगी माफी है। चौहान ने कहा कि क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है और एयर इंडिया प्रबंधन इसे सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाएगा या जल्दी पहुंचने की यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।

चौहान ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक Al436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना काफी तकलीफदायक था। जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।

इसके साथ ही चौहान ने कहा कि ''मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।''

सनातन का अपमान करना विपक्ष का स्वभाव : लोगों की आस्था और भावनाओं पर चोट करना अपराध, भारतीय संस्कृति गंगा की तरह हो रही प्रवाहित; ममता बनर्जी के बयान पर शिवराज ने दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सनातन का अपमान करना विपक्ष का स्वभाव बन गया है। चौहान ने कहा कि सनातन पर अंगुली उठाना, लोगों की आस्था और भावनाओं पर इस तरह चोट करना अपराध है।

चौहान ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कुंभ को लेकर दिए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति हजारों सालों से गंगा की धारा की तरह प्रवाहित होती रही है।

राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है: शिवराज सिंह चौहान
कलबुर्गी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तंज के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि यह कांग्रेस नेता के खराब मानसिक संतुलन को दर्शाता है।

चौहान ने कहा, ''राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। आजकल वह ऐसे भाषण दे रहे हैं कि बनारस में लोग शराब पीकर सड़क पर नाच रहे हैं। यह क्या है? वह किसका अपमान कर रहे हैं? क्या इससे इतने बड़े नेता को प्रतिष्ठा मिलती है? वह आम नागरिक का अपमान कर रहे हैं।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मंगलवार को उस समय विवादों में आ गये, जब उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का भविष्य रात में शराब पीने वाले लोगों के साथ नाच रहा है। उन्होंने कहा, ''मैं वाराणसी गया और मैंने देखा कि रात में वाद्ययंत्र बजाए जा रहे थे। मैंने लोगों को शराब पीकर सड़क पर पड़े हुए देखा। उत्तर प्रदेश का भविष्य रात में शराब पीकर नाच रहा है।"

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भंग करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने के लिए कदम उठाया है और राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में ऐसा करेंगे। उन्होंने कहा, ''महात्मा गांधी के कांग्रेस को भंग करने के सपने को पूरा करने के लिए लोगों ने मोर्चा संभाल लिया है। राहुल बाबा इस चुनाव में खडग़े जी के नेतृत्व में कांग्रेस को खत्म करेंगे। कांग्रेस की हालत आज ऐसी हो गयी है कि उसके नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।"

चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल करने को लेकर की गयी खडग़े की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस के दिन चले गए, जितना चाहो घोटाला करो, कुछ नहीं होगा। लेकिन यह मोदी जी की गारंटी है कि वह किसी भी बेईमान व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे। यह खड़गे की हताशा को दर्शाता है।"

उन्होंने कहा, ''खड़गे को बताना चाहिए कि कलबुर्गी की प्रति व्यक्ति आय इतनी कम क्यों है, जबकि वह 50 साल से अधिक समय से यहां हैं। उन्होंने (कांग्रेस ने) विनाश के अलावा कुछ नहीं किया।"

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने अंत के करीब है क्योंकि भाजपा कर्नाटक में सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपने अंत के करीब है। लिख लीजिए कि लोकसभा की 28 में से 28 सीटें भाजपा जीतेगी। देश भर में वह 370 सीटें जीतेगी और आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगा।

अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना समझूंगा : शिवराज
भोपाल। लगभग 17 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर वे मरना समझेंगे और उन्होंने अपने बारे में कभी कोई फैसला नहीं किया, आगे भी पार्टी ही उनके बारे में फैसला करेगी।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री चौहान ने यहां अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में ये बात कही। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद उनके एक बयान मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर वे मरना समझेंगे। उन्होंने कहा कि ये उनका काम नहीं है और इसलिए उन्होंने ये बयान दिया था।

दरअसल परिणाम आने के बाद जहां एक ओर अन्य वरिष्ठ नेता दिल्ली के प्रवास कर रहे थे, वहीं चौहान मध्यप्रदेश  में ही विभिन्न स्थानों के दौरे कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान जोर देते हुए कहा था कि वे दिल्ली नहीं जाएंगे।

चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उम्मीद जताई कि डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य की नई भारतीय जनता पार्टी सरकार लोककल्याण योजनाओं को लागू करेगी और प्रदेश विकास की ऊंचाइयां छुएगा। उन्होंने कहा कि वे नई सरकार का भी सदैव सहयोग करेंगे।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि उनके मन में संतोष का भाव है कि उन्होंने बीमारू के रूप में मिले राज्य को विकास की राह पर पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मुख्यमंत्री पद की यात्रा का विवरण भी दिया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संदर्भ दिया।

चौहान ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के श्रम और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रयिता के साथ ही केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं के कारण इतने भारी बहुमत वाली सरकार बनी। उन्होंने कहा कि पार्टी को अब तक का सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत मिला है और उन्हें इस बात का संतोष है कि वे ऐसी सरकार बना कर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कोविड का समय बहुत कठिन था, पर उस अनुभव ने भी कई कल्याणकारी योजनाएं दीं। चौहान ने कहा कि पार्टी ने राज्य को अब अच्छा नेतृत्व दिया है, उन्हें सौंप कर वे अब आगे का सफर तय करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मोदी समेत सभी का आभार जताया।

एक सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि उनके बारे में कोई फैसला वे स्वयं कभी नहीं करते, पार्टी ही सब कुछ तय करती है। आगे भी पार्टी ही तय करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी में अपनी ही जगह के बारे में सोचते रहने की सोच उन्हें ठीक नहीं लगती। भाजपा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब उनकी अपनी पार्टी को कुछ देने की बारी है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण की दिशा में भी करने के लिए बहुत कुछ हेाता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने नए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है वे ( चौहान स्वयं) अपनी रोज पेड़ लगाने की आदत को बनाए रखना चाहते हैं और उसके लिए उन्हें सरकारी जमीन उपलब्ध करा दी जाए।

राहुल अब कांग्रेस की ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं : शिवराज
रामगंजमंडी (कोटा)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब सिर्फ कांग्रेस की ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं।

चौहान कोटा की रामगंजमंडी में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को कांग्रेस होगी बाहर, बीजेपी जीतेगी बम्पर। उन्होंने कहा कि आज देव उठनी ग्यारस है, आज से देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी।

चौहान ने कहा कि राहुल गांधी अब केवल कांग्रेस की मुसीबत नहीं है, बल्कि ये राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं। राहुल और प्रियंका रोज झूठ बोलते हैं। क्रिकेट के मैच के दौरान पूरा देश भारत की जीत की प्रार्थना कर रहा था, पर ये दोनों भाई-बहन खुश हो रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चले गए तो हार गए। ये देशद्रोह की सीमा में आते हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बड़ी दादागिरी चलती थी, पर अब चार बार से मामा (वे स्वयं) मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पांचवी बार भी मध्यप्रदेश में भाजपा ही सरकार बना कर ला रही है।

इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाल डायरी और लाल रंग से बहुत डरते हैं।

राहुल गांधी के 'पनौती' बयान पर शिवराज का पलटवार, कहा- ये देशद्रोह की सीमा में आता है
जयपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी पर दिया गया बयान देशद्रोह की सीमा में आता है।

राजस्थान चुनाव प्रचार के सिलसिले में जयपुर आए चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में इतने भरे हुए हैं कि देश की हार पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। जब सारे देश की आंखों में आंसू थे और राहुल गांधी आनंद मना रहे थे। उनका प्रधानमंत्री पर दिया बयान देशद्रोह की सीमा में भी आता है। बुद्धि हीनता का इससे बड़ा उदाहरण कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश की जनता उन्हें इसका जवाब देगी। राहुल गांधी अपने ऐसे बयानों से कांग्रेस को समाप्त करके ही मानेंगे।

चौहान ने राहुल गंधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाई और बहन झूठ बोलने की मशीन हैं। प्रियंका मध्य प्रदेश में कह रहीं थीं कि राम 13 साल के लिए वनवास गए थे। भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कितने साल के लिए गए थे।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश में कहती हैं कि मध्यप्रदेश में 21 लोगों को ही रोजगार मिला है जबकि 50 हजार को नियुक्ति पत्र उन्होंने (स्वयं चौहान ने) अपने हाथ से बांटे हैं। राजस्थान में झूठ का पुलिंदा परोसने की कोशिश कर रहे हैं।