internet shutdown - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन: श्रीनगर सहित घाटी में सुरक्षा कड़ी, हिंसक झड़पों में 10 लोग घायल
श्रीनगर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमलों में मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी रहे और श्रीनगर सहित घाटी के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन भी पाबंदियां लागू रहीं। कश्मीर में रविवार से ही ईरान के समर्थन में और अमेरिका-इज़रायल के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। पहले दिन प्रदर्शन ज़्यादातर शांतिपूर्ण रहे और अधिकारियों ने रैलियों की इजाज़त दे दी थी, लेकिन सोमवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गयी जब महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने पाबंदियों को तोड़कर प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। कई जगहों पर हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें सुरक्षाकर्मियों सहित 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

श्रीनगर और दूसरे संवेदनशील इलाकों में मंगलवार को सख्त पाबंदियां लगाने के लिए पुलिस और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भारी तैनाती जारी रही। शहर के मुख्य केन्द्र खासकर लालचौक में भीड़ जमा होने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाकर रास्ते बंद किये गये। सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी थीं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर करीब से नज़र रखे हुए हैं ताकि स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सके। जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन ने शांति और संयम की अपील की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, "प्रशासन कश्मीर घाटी में शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी समुदायों की भूमिका को मानता है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे संयम बरतें, स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर केवल सत्यापित जानकारी ही साझा करें।"

किसी भी मदद के लिए श्रीनगर में चौबीसों घंटे हेल्पलाइन (0194-2740003) भी शुरू की गयी है। पुलिस ने कहा कि वे नागरिकों के कानूनी तरीकों से शांति से अपनी बात कहने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन चेतावनी दी कि दंगा, पत्थरबाजी, झड़प और कानून व्यवस्था में रुकावट की घटनाएं मंज़ूर नहीं हैं।

कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
कोकराझार: पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुई जातीय झड़प ने अब पूरी तरह हिंसक रूप ले लिया है। बता दें कि इस हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनकी पहचान सुनील मुर्मू और सिखना ज्वह्वलाओ बिस्मित के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुस्साई भीड़ और प्रदर्शनकारियों ने बिरसा कमांडो फोर्स के दो अस्थायी कैंपों को आग के हवाले कर दिया और सिदु कान्हू भवन में तोड़फोड़ की। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों और वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए जिले में इंटरनेट सेवाओं को अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया है और धारा 144 लागू कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

असम पुलिस ने अब तक हत्या और दंगों के आरोप में 29 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं ताकि शांति बहाल की जा सके। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पाकिस्तान में अनिश्चितकाल के लिए इंटरनेट सेवा बंद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने बुधवार को कहा कि देश भर में भड़की अशांति और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं अनिश्चित काल के लिए बंद की गयी हैं।

दूरसंचार प्राधिकरण ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाओं को बंद करने का निर्णय गृह मंत्रालय के निर्देश पर लिया गया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एक दिन पहले (मंगलवार) को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़के विरोध प्रदर्शनों के कारण इंटरनेट सेवाएं बंद की गयी है।

इसके अलावा, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित प्रमुख सोशल मीडिया साइटें भी कथित तौर पर पाकिस्तान में कई उपयोगकर्ताओं के लिए बंद कर दी गयी हैं, जिससे कल से इन प्लेटफार्मों तक पहुंचने में उपयोगकर्ता असमर्थ रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ता और समर्थनों में काफी आक्रोश देखा गया है। खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की अशांति और हिंसक विरोध को वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किए गए, जिसके बाद मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवाओं को बंद कर दिया गया।

पीटीए के प्रवक्ता ने कहा था कि नियामक प्राधिकरण को ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बंद होने की भी खबरें मिल रही थीं। इन रिपोर्टों की हालांकि पुष्टि नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विरोध प्रदर्शनों की अनुचित क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की गईं, जिसके बाद कल रात आठ बजे के आसपास विभिन्न प्लेटफार्मों को व्यवधान का सामना करना पड़ा, जिससे नागरिकों को भी अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

गौरतलब है कि खान को कल अल-कादिर ट्रस्ट मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो द्वारा जारी वारंट के संबंध में रेंजर्स ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई ने पूरे देश में समर्थकों से विरोध करने और सभी सड़कों को अवरुद्ध करने, सभी दुकानों को बंद करने का आह्वान किया। इसके बाद, पीटीआई कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मरदान सहित कई शहरों में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी और लाहौर सहित अन्य शहरों में भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

कामां, पहाड़ी और सीकरी में तीन दिन नेटबंदी
भरतपुर। नासिर और जुनैद को जिंदा जलाने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहे अनर्गल संदेशों को देखते हुए भरतपुर के कामां, पहाड़ी और सीकरी इलाके में तनाव माहौल बिगड़ने के हालात दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने 28 फरवरी को प्रात: 11 बजे से 2 मार्च को प्रात: 11 बजे तक 48 घंटे के लिए उपखण्ड क्षेत्र पहाडी, कामां एवं सीकरी के परिधि क्षेत्र में इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

संभागीय आयुक्त वर्मा ने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र पहाड़ी के ग्राम घाटमीका प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए उपखण्ड क्षेत्र पहाड़ी, कामां एवं सीकरी के परिधि क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु इंटरनेट सेवाओं को निलंबित रखने का अनुरोध किया है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भरतपुर जिले के उपखण्ड क्षेत्र पहाड़ी, कामां एवं सीकरी के परिधि क्षेत्र में ब्रॉडबैंड व लीज लाइन को छोड़कर 2जी, 3जी, 4जी, 5जी मोबाइल इंटरनेट सम्बन्धित दूरसंचार की सेवाएं को अस्थाई रूप से निलम्बित किया गया है। आदेशों का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नेटबंदी से जयपुर में तीन सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित
जयपुर। पिछले दो दिनों से राजधानी जयपुर में इंटरनेट बंद है। हालांकि सोमवार को बाकी जिलों को तो नेटबंदी से मुक्ति मिल गई, लेकिन राजधानी जयपुर अभी भी नेटबंदी के जाल में फंसी हुई है। नेटबंदी का सबसे ज्यादा विपरीत असर व्यापार के ऊपर पड़ रहा है। एक ओर सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहित कर रही है, दूसरी ओर कोई भी परीक्षा होने पर नेटबंदी कर दी जाती है। इसका ऑर्डर बुकिंग, डिलिवरी, ऑन लाइन पेमेंट सिस्टम, बैंकिंग, फूड डिलेवरी, होटल और कैब बुकिंग के साथ  ई-वे बिल पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। अनुमान है कि एक दिन नेटबंदी होने से जयपुर में करीब तीन सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि वर्तमान में इंटरनेट सामान्य जन जीवन के साथ उद्योग और व्यापार की धड़कन बन चुका है। सरकार को पेपर लीक से बचने के लिए दूसरा तरीका खोजना चाहिए। इस त्योहारी सीजन में नेटबंदी से रोजाना करोड़ों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक नेटबंदी के कारण व्यापार में अघोषित कर्फ्यू हो जाता है।

कैब चालक बेरोजगार
स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैण्ड से उतरते ही पर्यटक मोबाइल के जरिए कैब बुक करता है। नेटबंदी के कारण सुबह छह से शाम छह बजे तक यात्री परेशान और कैब चालक और मोटरसाइकिल वाले बेरोजगार हो गए। शहर में करीब 500 कैब चलती हैं।

होटल्स की बुकिंग ठप
शहर में करीब 1300 से 1500 छोटे और मध्यम श्रेणी के होटल हैं। होटल संचालकों का कहना है कि नेटबंदी के कारण मोबाइल से बुकिंग ठप हो गई।

थड़ी, ठेले और खोमचे वाले बेरोगार : नोटबंदी के बाद थड़ी, ठेले और खोमचे के साथ रिटेलर्स पेमेंट ऑनलाइन लेते हैं। कस्टमर्स भी मोबाइल से पेमेंट करते हैं। सुबह से शाम तक नेटबंदी के कारण इनका करोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया।

स्मॉल ट्रेड ठप हुआ
दस, बीस, पचास, सौ और पांच सौ रुपए तक की खरीद का पेमेंट अधिकांश डिजीटल मोड मोबाइल से किया जाता है। नेटबंदी से पेमेंट नहीं कर पाने से स्मॉल ट्रेडर्स का कारोबार ठप हो गया है।
-सुभाष गोयल, अध्यक्ष, जयपुर व्यापार महासंघ