heat stroke - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
जयपुर। राजधानी जयपुर में हीट वेव के बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रभावी प्रबंधन किए जाने के लिए निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा संस्थानों में हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।  इसमे इमरजेंसी कक्ष का प्रबंधन सुनिश्चित करने, तापमान नियंत्रण हेतु ए.सी./कूलर/पंखे/पर्दे इत्यादि की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा संस्थानों पर बैड आरक्षित कर लू-तापघात से पीड़ित रोगियों के लिए आइसोलेशन कॉर्नर स्थापित किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। लू-तापघात के उपचार में आने वाली आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, हीट स्ट्रोक से संबंधित आने वाले केसों का रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही तापमान की अधिकता की स्थिति में मनरेगा कार्य योजना के अनुरूप बचाव एवं रोकथाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) प्रथम डॉ. इन्द्रा गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में हीट वेव से बचाव सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे ओ.पी.डी. रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण काउंटर पर छाया, पीने का स्वच्छ शीतल जल की व्यवस्था, वेटिंग एरिया में शेड व्यवस्था तथा संस्थानों में साफ-सफाई आदि की सुनिश्चितता करने के निर्देश दिए गए हैं।

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए शीतली प्राणायाम लाभदायक : अरविंद सिंह
जयपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए फिटयोग संस्थान की ओर से विवेक विहार स्थित हनुमान उद्यान में योग शिविर आयोजित हुआ। शिविर संयोजक योगगुरु अरविंद सिंह ने साधकों को कई तरह के आसन कराए और उन्हें गर्मी से बचाव के लिए अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, उज्जयी, कपालभाति और शीतली प्राणायाम नियमित करने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीतली प्राणायाम अतिरिक्त गर्मी को निकालने में मदद करता है, जिससे यह मन और शरीर को ठंडा रखता है और मन की एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाता है।

इससे शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।इस शिविर में उपस्थित लोगों की ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच कर उन्हें नियमित व्यायाम करने और खानपान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. ओपी. बालोदिया, डॉ. श्वेता टिक्कीवाल, ऐश्वर्या भट्ट, विपिन गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तेज गर्मी में लू-तापघात के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, आमजन से सावधानी व बचाव की अपील
जयपुर। तेजी से बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों को अलर्ट करते हुए आमजन से बचाव रखने की अपील की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि अत्यधिक गर्मी व सूखे मौसम में लू-तापघात होने की आशंका बढ़ गई है। इसलिए इससे प्रभावितों को तुरंत राहत देने के लिए तैयारियों के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी अस्पतालों में लू-तापघात के रोगियों के लिए कुछ बैड आरक्षित रखते हुए वहां कूलर व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, संस्थान में रोगी के उपचार के लिए आपातकालीन किट एवं आवश्यक दवाइयां रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनसाधारण को लू-तापघात से बचाव एवं उपचार  के लिए जानकारी अपने स्तर से समय-समय पर प्रसारित करावें। डॉ. शेखावत ने बताया कि शरीर में लवण व पानी अपर्याप्त होने पर विषम गर्म वातावरण में लू व तापघात से सिर का भारीपन व अत्यधिक सिरदर्द होने लगता है। लू तापघात से प्रभावित रोगी को तुरंत छायादार जगह पर कपड़े ढीले कर लेटा दिया जाए। रोगी को होश मे आने की दशा मे उसे ठण्डा पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पन्ना दें। प्याज का रस या जौ के आटे को भी ताप नियंत्रण के लिए मला जा सकता है।

रोगी के शरीर का ताप कम करने के लिए यदि सम्भव हो तो उसे ठण्डे पानी से नहलाएं या उसके शरीर पर ठण्डे पानी की पट्टियां रखकर पूरे शरीर को ढंक दें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक की शरीर का ताप कम नहीं हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि उक्त सावधानी के बाद भी मरीज ठीक नहीं होता है, तो उसे तत्काल निकट की चिकित्सा संस्थान ले जाया जाए। सीएमएचओ डॉ. शेखावत ने आमजन से अपील की है कि जहां तक सम्भव हो धूप में न निकलें, धूप में शरीर पूर्ण तरह से ढ़का हो।

धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़ों का उपयोग करें। बहुत अधिक भीड़, गर्म घुटन भरे कमरों से बचें, रेल बस आदि की यात्रा अत्यावश्यक होने पर ही करें, बिना भोजन किये बाहर न निकलें। भोजन करके एवं पानी पी कर ही बाहर निकलें। गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को गमछे या तौलिये से ढ़क कर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्में एवं छतरी का प्रयोग करें। गर्मी मे हमेशा पानी अधिक मात्रा मे पियें एवं पेय पदार्थों जैसे निंबू पानी, नारियल पानी, ज्यूस आदि का प्रयोग करें।

Heat Stroke से अभी तक एक ही मौत
जयपुर। राजस्थान में रोजाना हीटस्ट्रोक से मौतों के संदिग्ध मामले सामने आ रहे हैं लेकिन चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दावा किया है कि 28 मई तक प्रदेश में केवल एक व्यक्ति की हीट स्ट्रोक से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार यह मौत अजमेर के किशनगढ़ क्षेत्र में हुई बताई। वहीं चार अन्य मौतों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर, नागौर ओर उदयपुर में एक-एक मौतें संदिग्ध है लेकिन तय प्रोटोकॉल के मुताबिक डेथ ऑडिट के बाद ही कन्फर्म होगा कि कौनसी मौत हीटस्ट्रोक से हुई है। विभाग ने एक मार्च 2024 तक (पिछली गर्मी) चार तक चार मौतों की पुष्टि भी की है। वहीं उन्होंने हीटवेव से बीमार होकर अस्पताल आने, यहां चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए यह भी कहा है कि अस्पतालों में 99 फीसदी व्यवस्था चाक चौबंद हैं। दावा किया है कि अस्पतालों में डेडीकेटेड हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं, लेकिन इनमें मरीजों की संख्या नगण्य है। एम्बूलेंस से मरीजों को रैफरल सेवाएं भी दी जा रही है।

इलाज प्रबन्धन में लापरवाही तो अधीक्षक होगा जिम्मेदार
उन्होंने दूसरे दिन भी एसीएस शुभ्रा सिंह सहित आला अधिकारियों की ली बैठक में आदेश दिए हैं कि किसी भी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही मिली तो उसका जिम्मेदार अस्पताल अधीक्षक होगा। बैठक में मेडिकल कॉलेजों की ओर से हीटवेव प्रबंधन को लेकर प्रजेंटेशन भी दिया गया। गर्मी से राहत के लिए अस्पतालों में कूलर, पंखे, एसी लगाए जाएं। इसके लिए मेडिकल रिलीफ सोसायटी का फंड काम में लें। रेपिड रेस्पांस सिस्टम से मरीज को तुरंत राहत मिले।  हीटेवव से पीड़ित व्यक्ति राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 01412225000, टोल फ्री नंबर 1070 तथा आपातकालीन एम्बुलेंस सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 104 एवं 108 पर सम्पर्क कर सकता है।

ACS Health ने दिए निर्देश... डेथ ऑडिट कमेटी की जांच के बाद ही होगी हीट स्ट्रॉक से मौतों की रिपोर्टिंग
जयपुर। चिकित्सा संस्थानों में होने वाली मौतों की अब डेथ ऑडिट कमेटी द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार जांच की जाएगी। इसके बाद ही हीट स्ट्रोक से होने वाली मौतों की आईएचआईपी पोर्टल पर रिपोर्टिंग की जाएगी। इस संबंध में चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त तुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी रोगी के मृत्यु के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही यह घोषित किया जाए कि मौत का कारण हीट स्ट्रोक है।

सिंह स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हीटवेव को लेकर राजस्थान रेड अलर्ट श्रेणी में है और मौसम विभाग ने आगामी समय में भी अत्यधिक गर्मी एवं लू की चेतावनी दी है। ऐसे में प्रदेश का समस्त चिकित्सा प्रबंधन संवेदनशीलता के साथ हीटवेव से बचाव एवं उपचार की पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। अस्पतालों में कूलर, पंखे, एसी, वाटर कूलर आदि आवश्यक रूप से चालू रहें। जहां भी हीटवेव को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं में गेप है, वहां तीन दिन के अंदर सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुचारू करें अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी और कार्मिक के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने संयुक्त निदेशक जोन को निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव संबंधी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। एसीएस ने निर्देश दिए कि तात्कालिक आवश्यकताओं को देखते हुए आरएमआरएस की बैठक कर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

नोडल अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक करें
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मौसमी बीमारियों की जिलेवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि डेंगू, मलेरिया आदि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एन्टीलार्वा एवं सोर्स रिडक्शन सहित अन्य गतिविधियां सघनता के साथ की जाएं। जहां भी केस सामने आए, वहां इन गतिविधियों को बढ़ाया जाए एवं प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जाए। रोकथाम गतिविधियों को लेकर स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक की जाए।

पाली में मां-बेटे की मौत हीट स्ट्रोक के कारण नहीं
बैठक में अवगत कराया गया कि पाली जिले के देसूरी ब्लॉक के गुडा मंगलियान गांव में मां-बेटे की मृत्यु भीषण गर्मी के कारण नहीं हुई है। गांव के 38 वर्षीय समन्दर सिंह घर पर सो रहे थे। शरीर में हलचल नहीं देखकर परिवार वाले उन्हें सादड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए भी मना कर दिया। मृतक में हीट स्ट्रोक से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाया गया था। इसी प्रकार समन्दर सिंह की 80 वर्षीय मां राजू कंवर पहले से ही हृदय रोगी थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी और छाती में दर्द की शिकायत के बाद 23 मई को सादड़ी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उनकी 24 मई को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण चिकित्सक दल ने हृदय गति रूकना बताया है। उनकी मृत्यु भी हीट स्ट्रोक के कारण नहीं पाई गई।

Heat Stroke की वजह से शाहरूख खान अस्पताल में भर्ती
अहमदाबाद। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को हीट स्ट्रोक आने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाहरूख खान कल केकेआर और एसआरएच के बीच खेले जा रहे टाटा आईपीएल के क्वालिफाइर मुकाबले को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। जिसके बाद उनको गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक आ गया था। जिसके बाद अहमदाबाद स्थित अस्पताल में शाहरूख खान को भर्ती करवाया गया।

Blazing Heat ने अस्पतालों में बढ़ाए हीट स्ट्रोक और डायरिया के मरीज
जयपुर। प्रदेश में इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी और गर्म हवाओं के थपड़ों से हीट स्ट्रोक (तापघात या लू) का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में अस्पतालों में गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अकेले एसएमएस अस्पताल की ओपीडी इन दिनों 12 हजार प्रतिदिन को पार कर गई है और इनमें से करीब 20 से 25 प्रतिशत मरीज सिर्फ मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर आ रहे हैं। इनमें ज्यादा संख्या लू लगने, डायरिया व अन्य गर्मी जनित रोगों से ग्रसित होकर आने वालों की है। चिकित्सकों की मानें तो तेज गर्मी की सबसे बड़ी समस्या होती है लू लगना। गर्मी में उच्च तापमान में ज्यादा देर तक रहने या गर्म हवा के झोको के संपर्क में आने से लू लगने की सम्भावना अधिक होती है। प्रदेश में तेज गर्मी की वजह से डायरिया के केस भी तेजी से बढ़े हैं। स्कूली बच्चों में डायरिया के मामले इन दिनों ज्यादा देखे जा रहे हैं। इसके चलते जेके लोन अस्पताल में भी बच्चों की ओपीडी काफी बढ़ गई है। कुछ बच्चों को तो गंभीर हालत में भर्ती भी किया गया है।

लू के लक्षण
शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, प्यास अत्यधिक लगना, पूरा शरीर जलन करना, पसीना नहीं आना, कंपन होना, बेहोशी आना, मिर्गी के दौरे आना, लो ब्लड़ प्रेशर होना, अधिक समय हाइपोटेंशन से किड़नी लीवर का खराब होना, एंव मरीज की मृत्यु तक हो जाती है। कुछ मरीजों में ह्दयघात एवं लकवा तक भी हो जाता है।

कब और किसको लगती है लू
तेज गर्मी में शरीर में पानी व नमक की कमी हो जाती है। जो लू का खतरा बढ़ा देती है, इसमें गर्मी से होने वाली कम खतरनाक बीमारियां जैसे हीट एडेमा (सूजन), हीट रैश, हीट क्रैम्प्स, हीट साइनकॉप (बेहोशी, मूर्छित) आदी भी शामिल है जो कि तापघात की पूर्व अवस्था भी हो सकती है। तापघात का खतरा बुजुर्गों, बच्चों, मोटे कपड़े पहनकर धूप में जाने, बिना पानी या कम पानी पीकर धूप में जाने, शराब का अधिक सेवन करने, मजदूर वर्ग, खिलाड़ियों में (आउटडोर स्पोर्ट्स) एंव शुगर, ब्लड प्रेशर, मानसिक रोग की दवा लेने वाले व्यक्तियों को तापघात का खतरा अत्यधिक होता है।

बचाव रखें और हाइड्रेट रहें
ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल जयपुर के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्यामसुंदर ने बताया कि बचाव ही इसका बेहतर इलाज है। तेज धूप में बाहर जाने से बचें। अगर जाना जरूरी है तो पर्याप्त पानी, छाछ, केरी का पानी, इलेक्ट्राल पानी का सेवन करके जाना चाहिए, पतले सूती कपड़े पहनकर निकलना चाहिए, छाते का इस्तेमाल भी लू से बचाव का उपयुक्त साधन है। लू लगने पर व्यक्ति को तुरंत छाया में लाना चाहिए, उसके सारे कपड़े ढीले कर, गीली चादर से शरीर को लपेटना चाहिए, पूर्ण चेतना में उसे मुंह से पानी (ओआरएस) पिलाना चाहिए, (बेहोशी में मुंह से पानी न दे) एवं तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

नौतपा होगा खण्डित, नहीं लगेंगे लू के थपेड़े
जयपुर। नौतपा 25 मई से शुरू होगा, लेकिन इस बार नौतपा में आंधी-बारिश आने से इसके खण्डित होने की संभावना है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नौतपा 25 मई से दो जून के बीच आंधी-बरसात आने से सूर्य अधिक आग नहीं उगलेगा और लू के थपेड़े नहीं लगेंगे। आमतौर पर यह माना जाता है कि नौतपा में सूर्य नौ दिन तक रोहिणी नक्षत्र में रहता है, इससे गर्मी अधिक पड़ती है। जानकारों का कहना है कि सूर्य वृष राशि में दस डिग्री पर आने पर चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है। वृष राशि पृथ्वी तत्व की राशि है, इसलिए पृथ्वी तत्व राशि वृष में अग्नि तत्व के कारक सूर्य के आने पर सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर पड़ने से इन 9 दिन में ‘नौतपा’ अत्यधिक गर्मी की अवधि रहती है। यह माना जाता है कि नौतपा के दौरान यदि बरसात हो जाती है तो नौतपा खण्डित हो जाता है, इससे मानसून के कमजोर रहने की भी संभावना जताई जाती है।

23 से 26 मई के दौरान एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज आंधी और बरसात आने की संभावना है। आंधी-बारिश का अधिक असर बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर के कुछ भागों में रह सकता है।
-राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम केन्द्र, जयपुर

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, कल से बदलेगा मौसम
जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में रविवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर चले लू के थपेड़ों के कारण सड़कों पर आवाजाही बहुत कम रही। देर शाम तक हवा में गर्मी का अहसास बना रहा। देर रात तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग ने 22 मई को पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 22 मई को राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि 23 मई से आंधी- बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। राज्य में रविवार को सबसे अधिक दिन का तापमान चूरू में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 43 और रात का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन और रात का तापमान औसत तापमान से क्रमश: 2 और 3.2 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।

दिन का तापमान
अजमेर 42.1, भीलवाड़ा 42.4, टोंक 45.6, पिलानी 44.5, सीकर 42.0, कोटा 44.6, चित्तौड़गढ़ 43.1, उदयपुर 41.0, बाड़मेर 43.2, जैसलमेर 44, जोधपुर 42, फलौदी 44.4, बीकानेर 45.5, चूरू 45.6 डिग्री दिन में पारा दर्ज हुआ।

प्रचंड गर्मी में ठंडे पानी को तरस रहे लोग
लाखेरी। भीषण गर्मी के दौर और लू के थपेड़ों के बीच लाखेरी के लोगों को दानदाताओं द्वारा लगाए गए वाटर कूलर से पीने का ठंडा पानी नही मिल रहा है जिससे वाटर कूलर शो पीस बने हुए है क्योंकि नगर पालिका दान के वाटर कूलर को ठीक नही करवा रही है जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरस गए है। व्यापारी रोहित ने बताया कि पालिका के पास लगा वाटर कूलर पिछली गर्मी में खराब हुआ था उसके बाद आज तक उसे पालिका द्वारा सही नही कराया गया जिसमें आसपास के दुकानदारों सहित बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को ठंडा पानी नही मिल रहा है। दुकानदार कमल, घनश्याम, लकी आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले इसको सही कराने के लिए ईओ को ज्ञापन भी दिया था मगर अभी तक सही नही हुआ है वही वार्ड पार्षद भी ध्यान नही दे रहा है। वही बून्दी रोड स्थित सुभाष सर्किल पर लगा वाटर कूलर भी कई दिनों से खराब है जिससे बून्दी के लिए बस पकड़ने वाले यात्रियों को और आसपास के दुकानदारों को पीने का ठंडा पानी नही मिल रहा है जिससे लोग पालिका को कोसते रहते है।

पहले सही कराए थे मगर वो कुछ कारणों से वो खराब हो गए। जल्द ही इनको सही कराते है ताकि लोगों को ठंडा पानी मिल सके।
- मोतीशंकर नागर,ईओ, लाखेरी

सभी वाटर कूलर को सही करने के निर्देश दिए है जल्द ही सही हो जाएगा। जहां नया लगाने की जरूरत होगी वहां नया लगेगा।
- आशा शर्मा, पालिकाध्यक्ष, लाखेरी

केंद्र ने दिए लू से बचाव के उपाय करने के निर्देश
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने तेजी से बढ़ते तापमान के मद्देनजर राज्य सरकारों को लू से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों को भेजे एक पत्र में कहा कि देश के कई भागों में तापमान तेजी से बढ़ने की खबरें मिली हैं। मौसम विभाग का भी यही अनुमान है कि आगामी दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और लू चलेगी। पत्र में कहा गया है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकारों को स्थिति पर लगातार निगाह रखनी चाहिए और आम जनता को इससे बचाव के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। तापमान की प्रतिदिन और सप्ताहिक आधार रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए और नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा होनी चाहिए।

जनता के लिए परामर्श पत्र भी जारी
मंत्रालय ने आम जनता के लिए एक परामर्श पत्र भी जारी किया  है जिसमें  लू के बचाव करने के उपाय सुझाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि लू के प्रकोप से बचने के लिए लगातार पानी पीना चाहिए और गर्म हवाओं के सीधे प्रभाव से बचा जाना चाहिए। सरकार ने अस्पतालों में भी लू प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।