Shivraj - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
नई दिल्ली। बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रविवार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

भाजपा संसदीय बोर्ड ने चौहान को बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरी की जाएगी। भाजपा के इस फैसले को बिहार में नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

एयर इंडिया विमान में शिवराज को मिली टूटी सीट : उसी सीट पर बैठकर की यात्रा, कहा - क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया के विमान में स्वयं को खराब और टूटी सीट मिलने का खुलासा करते हुए सवाल किया कि क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है और एयर इंडिया प्रबंधन इसे सही करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा या जल्दी पहुंचने की यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा। चौहान ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज उन्हें भोपाल से दिल्ली आना था। इसके लिए उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआई 436 में टिकिट करवाया था, जिसमें उन्हें सीट क्रमांक 8सी आवंटित हुई। बैठने पर पता चला कि ये सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी, जिस पर बैठना तकलीफदायक था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी, तो आवंटित क्यों की। इस पर विमानकर्मियों ने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। चौहान ने कहा कि सहयात्रियों ने उन्हें सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठने का आग्रह किया, लेकिन किसी और को तकलीफ नहीं देने का फैसला करते हुए उन्होंने उसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी की।

एयर इंडिया ने मांगी शिवराज से माफी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया के विमान में टूटी कुर्सी मिलने के मामले में कंपनी ने चौहान से क्षमा मांगी है। कंपनी ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि उन्हें हुई असुविधा के लिए कंपनी क्षमाप्रार्थी है। साथ ही कंपनी ने चौहान को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले पर पूरी तरह ध्यान दिया जाएगा ताकि ऐसा भविष्य में कभी दोबारा ना हो।

भ्रम निकल गया
उन्होंने कहा कि उनकी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये उनका भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।

कांग्रेस ने बाबा साहब का कभी नहीं किया सम्मान : शिवराज
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का न तो कभी का सम्मान किया है और न ही कभी उनके नाम पर कोई स्मारक बनाया है। चौहान ने सोमवार को यहां सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि महू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को डॉ. अम्बेडकर का अपमान करने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि “मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी जी आप महू आ रहे हैं। महू में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को जरूर देखिए, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाया है। साथ ही बाबा साहब के स्मारक के सामने आंखे बंद करके प्रायश्चित भी जरूर कीजिए क्योंकि आपने और आपकी पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया।”

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं लेकिन कांग्रेस ने उनके जन्म स्थान पर न तो कोई आयोजन किया और न ही कोई स्मारक बनाने की कल्पना की। मध्यप्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. सुंदर लाल पटवा ने महू में स्मारक का भूमि पूजन किया। इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई और वहां काम रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि “फिर पुनः भाजपा की सरकार आई और मैं मुख्यमंत्री बना तब हमने बाबा साहब के सम्मान में दिव्य और भव्य स्मारक का निर्माण कराया।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब अम्बेडकर महाकुंभ का आयोजन होता है, जिसमें बाबा साहब के हजारों अनुयायी आते हैं, जिनके रुकने, ठहरने एवं भोजन सहित अन्य समुचित व्यवस्थाओं का प्रबंध भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। गौरतलब है कि खरगे और गांधी आज महू में “जय बापू जय भीम जय संविधान” रैली कर रहे हैं।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, 6 सूत्री रणनीति पर किया जा रहा है काम : चौहान
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में किसानों की आय बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस दिशा में 6 सूत्री रणनीति पर काम किया जा रहा है। चौहान ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि किसानों को गुणवत्ता, खाद और उवर्रक तथा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार मुख्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य फसल लागत का कम से कम 50 प्रतिशत जोड़कर दे रही है। सरकार उन सभी फसलों का एमएसपी उपलब्ध कराती है, जिनका बाजार भाव लागत से कम होता है। उन्होंने विभिन्न आंकड़ों के हवाले से कहा कि सरकार का कृषि आवंटन लगातार बढ़ रहा है और सरकार किसानों की आय बढ़ाने की लगातार प्रयास कर रही है।

एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्वामीनाथन आयोग को लागू करने से इंकार कर दिया था, जबकि मोदी सरकार किसानों की लगातार लाभकारी मूल्य देने का प्रयास कर रही है। मौजूदा सरकार फसलों का शत प्रतिशत लाभकारी मूल्य दे रही है। चौहान ने कहा कि राज्यों के लिए कृषि में अलग-अलग आवंटन किया जाता है। किसानों को पूरे उर्वरकों की आपूर्ति की जाएगी। किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। किसानों का उर्वरकों पर सब्सिडी दी जा रही है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कृषि एवं  किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश में जैव उर्वरकों को  प्रोत्साहन दिया जा रहा है। किसानों को जैव उर्वरकों के प्रयोग के लिए  प्रशिक्षित किया जा रहा है। सरकार जैविक और प्राकृतिक खेती पर बल दे रही है। इसके लिए तीन योजनाएं लागू की जा रही है।

झारखंड के टाइगर है चंपाई सोरेन, आंदोलन की भट्टी से तपकर निकले ऐसे नेता : शिवराज
विदिशा। केन्द्रीय मंत्री एवं झारखंड राज्य के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी से तपकर निकले ऐसे नेता है, जिन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र में यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सोरेन सच में झारखंड के टाइगर हैं। वे आंदोलन की भट्टी में तप के निकले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जेएमएम को खड़ा किया और अलग झारखंड बनने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। जनता में उनका आदर है, वो झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिस ढंग से विदेशी घुसपैठ के कारण झारखंड तबाह और बर्बाद हो रहा है। जिस ढंग से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं और जिस ढंग से उन्हें अपमानित किया गया। मुख्यमंत्री होते हुए भी नियुक्ति पत्र नहीं बांटने दिए। कार्यक्रम नहीं करने दिए, क्योंकि जेएमएम अब पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गयी है और इसलिए उन्होंने झारखंड को बचाने के लिए भाजपा का दामन थामा है। गठबंधन की सरकार जाना अब तय है और अब भाजपा सरकार बनाएगी। चौहान ने कहा कि बिल्कुल कुछ भी नहीं वो बहुत बड़े नेता है और उनके मन में सोरेन के लिए आदर और बढ़ गया उनकी कोई शर्त नहीं है। सोरेन हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में आए हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाने का सरकार का संकल्प, इसे पूरा करने में नहीं छोड़ेंगे कोई कमी : शिवराज
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर सभी महिलाओं को उत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बहनें हर प्रकार से सशक्त हों, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है और इसे पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

चौहान ने अपने संदेश में कहा कि महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हों, ये प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है और इस संकल्प की पूर्ति में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चौहान ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को सुख समृद्धि की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शिवराज ने दिए महू की घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश
इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में एक आदिवासी युवती की कथित तौर पर प्रताडऩा के चलते मृत्यु के बाद पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष की घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दिया गया है। इस बीच कथित तौर पर गोली लगने से भीड़ में शामिल एक युवक की मृत्यु के बाद विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और अधिक सतर्क हो गयी है।

पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष में कथित तौर पर गोली लगने से एक युवक की मृत्यु और एक अन्य के घायल होने की सूचना है। वहीं लगभग 20 पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले की पूरी इंदौर संभाग के पुलिस प्रशासन से लेकर मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों से कहा है।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस का एक दल घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महू क्षेत्र में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी है। वहीं पुलिस फायरिंग में एक आदिवासी युवक की जान गयी है। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि वे इस हृदय विदारक घटना से व्यथित हैं और आदिवासी परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए पार्टी के विधायकों का एक दल गठित किया है, जो घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया है।

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट के जरिए कहा कि इंदौर जिले के महू की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की दंडाधिकारीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरी भाजपा पीड़ति परिवार के साथ है।

दरअसल महू क्षेत्र के बडगोंदा थाना क्षेत्र में आदिवासी युवती की मौत की सूचना के बाद कल उसके परिजन और समर्थक डोंगरगांव पुलिस चौकी के सामने युवती का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस से बहस के बाद चौकी और वाहनों पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने अश्रुगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बाद में क्षेत्र में भीड़ (कथित तौर पर आदिवासी) और पुलिस के बीच संघर्ष और बढ़ गया। इस दौरान पुलिस पर हमले हुए तो पुलिस ने भी गोलीचालन किया। इस संघर्ष में एक युवक की और मौत हो गयी। उसका शव इंदौर लाए जाने की सूचना है। एक अन्य घायल भी है।

इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव को कम करने के प्रयास पुलिस प्रशासन कर रहा है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में आज से राजनैतिक बयानबाजी भी प्रारंभ हो गयी है। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से कहा कि युवती की मृत्यु करंट लगने से हुयी है। वहीं उसके परिजनों का कहना है कि युवती को कथित दबंगों ने प्रताड़ति कर मार डाला है। उसके साथ दुष्कर्म की बात भी कही जा रही है।