conrad sangma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मेघालय को सौगात: 'प्राइड ऑफ हिल्स' योजना के तहत ₹2,070 करोड़ मंजूर, सीएम कॉनराड संगमा ने दिया पीएम मोदी और सीतारमण को धन्यवाद
शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने चालू वित्त वर्ष में राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता (एसएएससीआई) कार्यक्रम के तहत 'प्राइड ऑफ हिल्स' योजना शुरू करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है। मेघालय को एक नए शुरू किए गए पैकेज के तहत 2,070 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसका उद्देश्य पर्वतीय राज्यों को आधारभूत चुनौतियों से उबरने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'प्राइड ऑफ हिल्स' हमारी विशिष्ट चुनौतियों और मेघालय में किए जा रहे परिवर्तनकारी विकास की एक 'विशेष मान्यता' है।

एक अधिकारी ने कहा कि विकास में तेजी लाने, संपर्क में सुधार करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 'प्राइड ऑफ हिल्स' के तहत 25,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जो संतुलित क्षेत्रीय विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अधिकारी ने कहा, "देश के पर्वतीय राज्यों को कठिन इलाके, दुर्गमता, कम जनसंख्या घनत्व और सीमित राजस्व पैदा करने की क्षमता से उत्पन्न अद्वितीय वित्तीय और विकासात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फलस्वरूप, ये राज्य केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता पर अधिक निर्भर हैं।"

अधिकारी ने कहा कि पर्वतीय राज्य आम तौर पर कमजोर राजकोषीय स्थिति से जूझते रहते हैं, जिनमें उच्च ऋण- उच्च सकल घरेलू उत्पाद अनुपात, अपेक्षाकृत कम कर राजस्व आधार और केंद्रीय हस्तांतरण पर उच्च निर्भरता शामिल है। उन्होंने कहा, "पर्वतीय राज्यों के विकास में तेजी लाने के लिए, प्रतिबद्ध देनदारियों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता के साथ-साथ पूंजीगत व्यय में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता है।"

अवैध भूमि पट्टा वितरण मामला: मेघायल सीएम कॉनराड संगमा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा, पश्चिमी गारो हिल्स के जिलाधिकारी विभोर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ अखिंग क्षेत्र में कथित तौर पर भूमि पट्टों के अवैध वितरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। ये प्राथमिकियां गुरुवार को पश्चिम गारो हिल्स जिले के अराइमिले थाने में दानाकग्रे अखिंग गांव की ग्राम प्रधान एनिला च. मारक और उनकी बेटी अमान्चे च. मारक द्वारा दर्ज करायी गयी हैं।

नोकमा और उनकी बेटी ने नेशनल पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार चार्मिंग एन. संगमा, तुरा नगर बोर्ड के अध्यक्ष जे.डी. संगमा, पश्चिम गारो हिल्स के डीसी और अतिरिक्त उपायुक्त के साथ-साथ उन सभी अधिकारियों या नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है, जिन्होंने दानाकग्रे अखिंग में पट्टा वितरण की शुरुआत की थी।

शिकायतकर्ताओं ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि मेघालय सरकार, उपायुक्त, उपायुक्त (राजस्व) और अन्य के खिलाफ शिलांग स्थित मेघालय उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। इसमें दानाकग्रे अखिंग के इलाकों को मनमाने ढंग से सरकारी भूमि बताकर भूमि के अवैध बंदोबस्त को चुनौती दी गई थी।

प्राथमिकी में कहा गया है, यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और पिछले साल ही सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मामले के लंबित होने के बावजूद, इस साल की शुरुआत में हमें पता चला कि अवैध रूप से दावा की गई सरकारी भूमि से संबंधित निवासियों की सूची, प्लॉट नंबर, भूमि का वर्गीकरण और दरों का विवरण प्रसारित किया गया है।

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने 11 फरवरी, 2026 को व्यक्तिगत रूप से दानाकग्रे अखिंग के अंतर्गत आने वाले निकवतग्रे इलाके में निवासियों को पट्टे वितरित किए थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जब मामला अदालत में लंबित है, तब भारी रकम के भुगतान पर निवासियों को ये पट्टे लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

प्राथमिकी के अनुसार, चूंकि मामला उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित था, इसलिए पट्टों का जारी करना और वितरण करना छठी अनुसूची के तहत मान्यता प्राप्त प्रधानों के संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है। चल रही न्यायिक कार्यवाही के बीच पट्टे बांटने का कार्य अदालत की अवमानना और हमारे प्रथागत एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन है।

मेघालय सीएम ऑफिस पर हमला
तुरा। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के तुरा स्थित कार्यालय पर सोमवार को भीड़ ने पथराव किया। इस घटना में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। जब भीड़ ने हमला किया, उस समय संगमा अपने कार्यालय के अंदर गारो हिल्स स्थित सोसायटी ग्रुप से बातचीत कर रहे थे। बैठक में एसीएचआईके और जीएचएसएमसी सहित अन्य समूह मौजूद थे। गारो हिल्स स्थित सोसायटी ग्रुप तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग कर रहा है। इसको लेकर लोग 14  दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

बैठक के दौरान ही भीड़ सीएम ऑफिस के बाहर इकट्ठा हो गई और पथराव करने लगी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे प्रदर्शनकारी और अधिक उग्र हो गए और जमकर पथराव किया। इसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

कोनराड संगमा का मेघालय में नयी सरकार बनाने का दावा
शिलांग। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नेता कोनराड संगमा ने मेघालय में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस्टोन टायनसॉन्ग ने शुक्रवार को कहा कि हमने कोनराड संगमा को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना है।

उन्होंने जोर दिया कि संगमा को भारतीय जनता पार्टी से भी समर्थन का पत्र मिला है। गत 27 फरवरी को राज्य विधानसभा की 59 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनपीपी 26 सीट पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 31 सीट के जादुई आंकड़े से पीछे रह गयी। वहीं एनपीपी की सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 सीटें मिली है जबकि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खाते में दो सीट आयी है।