Aurangabad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ के समीप सोमवार तड़के एक पर्यटक बस और ट्रक टेलर के बीच हुई टक्कर में तीन पर्यटकों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों से भरी बस बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी जा रही थी। इसी दौरान देव मोड़ गांव के पास ओवरटेक करने के क्रम में बस की ट्रक टेलर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस पर सवार तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी हजरतया, फातमावती तथा पशुलेट वेंकटेश के रूप में की गई है।

औरंगाबाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ पर्यटकों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बदले औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिले के नाम
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर जिला और उस्मानाबाद जिले का नाम बदलकर दाराशिव जिला कर दिया है।

राज्य सरकार ने शुक्रवार रात गजट प्रकाशित कर दोनों जिलों के नाम बदल दिये। राजपत्र में बताया गया कि अब से उस्मानाबाद जिले का नाम धाराशिव होगा और औरंगाबाद जिले का नाम छत्रपति संभाजीनगर होगा।

बॉम्बे उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान कहा गया कि राज्य सरकार की ओर से उठाई गई आपत्तियों का सत्यापन नहीं किया गया है। उच्च न्यायालय ने पूछा कि जब सत्यापन ही नहीं हुआ तो आपने नाम कैसे बदल दिए। जिसके बाद फिलहाल यथास्थित बनाये रखने का फैसला किया गया। सरकार ने कहा कि हम इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इस बारे में सोचेंगे।

इसके बाद सरकार की ओर से जारी किए गजट के अनुसार उस्मानाबाद और औरंगाबाद के जिलों के नाम बदल दिए गए। इससे पहले, औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर कर दिया गया था।

गौरतलब है कि औरंगाबाद डिवीजन, जिला, सब-डिवीजन, तालुका और गाँव और उस्मानाबाद जिला, सब-डिवीजन, तालुका और गाँव के नाम नहीं बदले गए।

औरंगाबाद का नाम बदलने के विरोध में जलील की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) सांसद इम्तियाज जलील की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का रविवार को दूसरा दिन है।

गौरतलब है कि राज्य और केंद्र सरकार ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने का फैसला किया है। इस फैसले के खिलाफ जलील ने शनिवार से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया।

इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत खैरे ने जलील से इतिहास पढ़ने को कहा है और आरोप लगाया है कि वह (जलील) शहर का नाम बदलने के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शहर अध्यक्ष शिरीष बोरालकर ने कहा कि यह एक बार फिर साबित हो गया है कि एआईएमआईएम मुगलों और निजामों की वारिस है।

औरंगाबाद और उस्मानबाद का नाम बदलने के विरोध में अनशन : इम्तियाज जलील
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजिनगर से अखिल भारतीय मजलिस-ए-इटिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि वह औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने के विरोध में चार मार्च से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन श्रृंखलाबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

जलील ने फेसबुक लाइव के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिले के नाम को छत्रपति सांभजीनगर और उस्मानबाद जिले के नाम को बदलने का निर्णय केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा अनुमोदित किया गया है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम नाम बदलने के फैसले के विरोध में शनिवार सुबह 11 बजे से अनशन करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारे जिले का नाम बदल दिया है। लेकिन कई नागरिकों को लगता है कि शहर का नाम औरंगाबाद होना चाहिए। यह गंदी राजनीति का हिस्सा है।  सरकार ने स्वयं को श्रेय देने के लिए भाजपा और ङ्क्षशदे सरकार ने यह फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि यह अनशन किसी भी राजनीतिक पार्टी के तहत नहीं किया जाएगा। यह अनशन उन नागरिकों के सहयोग के साथ किया जाएगा जो औरंगाबाद नाम पसंद करते हैं। यह बताना संभव नहीं है कि यह अनशन कब तक चलेगा।