AAP Party - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार, हमले को 6 दिन हो चुके : आप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि आज पूरा देश इंतजार कर रहा है कि सरकार कब पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी? आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आज कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को छह दिन हो चुके हैं और पूरा देश इंतजार कर रहा है कि जिन लोगों ने बहुत बेदर्दी से हिन्दुस्तानियों की हत्या की और देश पर आतंकी हमला किया, उनको पूरी तरह से बर्बाद कर दिया जाए। पूरे देश में यही चर्चा है कि भारत इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे और नेस्तानाबूत कर दें। आतंकी हमले को लेकर कुछ बातें देश के लोगों के मन में हैं। लोगों के मन में उठ रहे उन सवालों को आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार तक पहुंचाना चाहती है।

आप नेता ने कहा कि लोगों के मन में सवाल है कि अटारी रूट के बारे में केंद्र सरकार बहुत स्पष्ट करें कि इसको बंद कर देना चाहिए और पाकिस्तान के साथ भारत व्यापार नहीं करेगा। यह बिल्कुल सही बात है। जिस तरह से पाकिस्तान आतंकियों का साथ दे रहा है और वह दुश्मन देश है। किसी भी दुश्मन देश के साथ संबंध और व्यापार नहीं होने चाहिए। क्या गुजरात और महाराष्ट्र के पोर्ट से भी सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया है। इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारी राय है कि पाकिस्तान से भारत का व्यापार पूरी तरह से बंद होना चाहिए ताकि व्यापारिक तौर पर भी पाकिस्तान की कमर टूटे।

उन्होंने कि बॉर्डर से करीब 250 किलोमीटर अंदर आकर आतंकवादी हमला करते हैं और काफी देर तक फायरिंग करके वहां से निकल जाते हैं। देश के लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हो पाया। इसकी एक तय समय सीमा के अंदर जांच होनी चाहिए और अगर अपने सिस्टम के अंदर भी कोई दोषी है तो उनकी पहचान सार्वजनिक की जानी चाहिए। ऐसा नहीं हो कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर एक जांच बैठाई गई थी। जांच बैठाए 6 साल हो गए लेकिन किसी को भी नहीं पता है कि पुलवामा हमले में कौन लोग शामिल थे, कैसे भारी मात्रा में बारूद वहां तक पहुंचा, कैसे आतंकी काफिले के अंदर पहुंचने मे कामयाब हुए।

उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से साफ हो गया है कि अब पाकिस्तान एक तरीके से आतंकवाद को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है। पाकिस्तान का नया माड्यूल है कि वह भारत को धार्मिक आधार पर बांटना चाहता है। केंद्र सरकार को इन लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। चाहे वह किसी पार्टी, पद या कोई संगठन ही क्यों न हो, अगर वह पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए देश में धर्मों को लेकर आपस में नफरत पैदा कर रहा है तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

ढांडा ने पांचवां सवाल किया कि पहलगाम आतंकी हमले की घटना से पहले वहां सुरक्षा व्यवस्था थी जो कुछ दिन पहले ही हटा ली गई थी। किसके आदेश पर पहलगाम से सुरक्षा बलों को हटाया गया था, उसका नाम सार्वजनिक होना चाहिए। देशवासियों को जानने का हक है कि देश को इतने बड़े खतरे में किसने डाला। जहां हजारों पर्यटक मौजूद थे, वहां से सुरक्षा क्यों हटाई गई।

महिला कांग्रेस का आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, प्रत्येक महिला के लिए 36,000 रुपए का बकाया भुगतान भी मांगेगी कांग्रेस
चंडीगढ़। पंजाब महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया, क्योंकि 2022 के चुनावों से पहले किए गए वादे के अनुसार हर महिला को एक हजार रुपए मासिक नकद सहायता देने से पीछे हट गई है। पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा के नेतृत्व में आयोजित धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस महासचिव प्रभारी राजस्थान सुखजिंदर सिंह रंधावा और पार्टी के कई अन्य विधायक भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राजा वड़गिं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आप को महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने के अपने वादे को भूलने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि 36 महीने बीत चुके हैं और सरकार ने अभी तक महिलाओं को नकद सहायता प्रदान नहीं की है।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब की महिलाओं के साथ स्पष्ट धोखा है, जिन्हें आप ने ठगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न केवल आप सरकार को एक हजार रुपये प्रति माह देने के लिए मजबूर करेगी, बल्कि वह प्रत्येक महिला के लिए 36,000 रुपए का बकाया भुगतान भी मांगेगी। वड़िंग ने कांग्रेस पार्टी की मांग दोहराई कि पंजाब विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए। कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि संसदीय चुनाव संपन्न होने के बाद एक हजार रुपये की नकद सहायता का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव संपन्न हुए लगभग दस महीने बीत चुके हैं, फिर भी आप सरकार महिलाओं को नकद सहायता देने में विफल रही है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंधावा ने कहा कि उनकी पार्टी तब तक लड़ती रहेगी जब तक महिलाओं को वह नहीं मिल जाता जिसका उनसे वादा किया गया था।

दिल्ली की जनता का आप पार्टी से हुआ मोह भंग, मोदी पर जताया भरोसा : राठौड़
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। चुनाव में भाजपा की जीत का चारों ओर जश्न मनाया जा रहा है। राजधानी जयपुर के भाजपा कार्यालय में भी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

भजपा की जीत के जश्न में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल हुए। जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार को पनपने देने वाले नेताओं की हार हुई है। दिल्ली की जनता का आप पार्टी से मोह भंग हो गया था। जनता ने पीएम मोदी पर विश्वास जताया है। जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। वहां के लोगों ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा व्यक्त किया है।

मूक बधिर नाबालिग के रेप और जिंदा जलाने की घटना के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन
जयपुर। मूक बधिर नाबालिग का हिंडौनसिटी में रेप के बाद जलाकर हत्या करने की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शहीद स्मारक पर न्याय हुंकार प्रदर्शन किया। आप पार्टी ने शहीद स्मारक पर न्याय की उम्मीद में बैठे बच्ची के परिजनों का समर्थन किया।

आप पार्टी नेता संगीता गौड़ ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंडौनसिटी की इस वीभत्स घटना में 11 दिनों बाद नाबालिग बेटी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सरकार और प्रशासन इस घटना पर चुप्पी साधे बैठे हैं। आप पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चला रही है। गौड़ ने कहा कि पीडिता के परिजनों ने घटनाक्रम में पुलिस के समुचित कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोडाभीम में एसडीएस व एसपी को ज्ञापन भी सौंपा था। धरने में आप पार्टी के जयपुर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस और आप भ्रष्टाचार की सजा से बचने के लिए सत्याग्रह का सहारा लेतीं है: भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार और नौटंकी के मामले में एक किस्म की पार्टी बताते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार की सजा से बचने के लिए सत्याग्रह का सहारा लेतीं हैं।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है। आज जिस प्रकार आम आदमी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्न-ए- भ्रष्टचार है। पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाईए। उन्होंने कहा कि आज कट्टर बेईमान पार्टियां जश्न-ए-भ्रष्टाचार मना रही हैं। पहले भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली कीजिए और जब प्रश्न पूछा जाए तो जश्न मनाईए।

डॉ. पात्रा ने कहा कि मैं मनीष सिसोदिया जी से ये पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं जिसने अन्ना हजारे जी को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। पूरे भारत वर्ष में आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। आम आदमी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थें, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है। जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है, तो ये सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं कि हम सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह और भ्रष्टाचार में कोई मेल ही नहीं है। इससे शहीद भगत सिंह का भी अपमान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का भी घोर अपमान है। राहुल गांधी भी वहीं गए थे और मनीष सिसोदिया भी वहीं गए हैं।

आप के दरवाजे ईमानदार लोगों के लिए खुले हुए : विनय मिश्रा
जयपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा है कि आप पार्टी के दरवाजे ईमानदार लोगों के लिए खुले हुए हैं। भ्रष्टाचारी नेताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। इसीलिए पार्टी की विचारधारा को आदर्श मानते हुए भारी संख्या लोग आप में शामिल हो रहे हैं। मिश्रा ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से हुआ ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022’  पूरी तरह विफल रहा है। प्रदेश में बारी-बारी से दोनों दलों की सरकार उद्योगपतियों का जलसा करते रहते हैं। बड़े निवेश की बात करते हैं, लेकिन वह निवेश यर्थाथ के धरातल पर नहीं उतर पाता है।

सेठी, बियानी सहित अन्य लोग आप से जुड़े
आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जीएसटी की पूर्व डिप्टी कमिशनर डॉ. मीनाक्षी सेठी जैदी, शिक्षाविद डॉ. संजय बियानी, आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र तिवारी, समाजसेवी कुशाल तिवारी सहित अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जैदी ने बताया कि वर्तमान में देश की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया, क्योंकि जब केजरीवाल दिल्ली मॉडल पर काम कर सकते हैं तो भारत के प्रत्येक राज्य में दिल्ली मॉडल आधारित कार्य क्यों नहीं हो सकता। शिक्षाविद बियानी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान की बेबस व लचर शिक्षा प्रणाली परेशान व दिल्ली शिक्षा मॉडल से प्रभावित होकर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पर्यावरणविद तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यावरण के लिए किसी भी प्रकार के कोई कार्य नहीं कर रही है।

जालौर घटना के विरोध में आप पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जयपुर/दिल्ली। राजस्थान के जालौर में 9 साल के दलित बालक के साथ हुई घटना के विरोध में गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय का आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में दिल्ली पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और विधायक विनय मिश्रा ने बताया कि जालौर में जो घटना हुई है, वह आजादी के अमृत महोत्सव का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बुरी तरह विफल है, इसी का परिणाम है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि सुराणा गांव में एक स्थाई चौकी स्थापित की जाए, उस परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

आप पार्टी का ग्राम सम्पर्क अभियान होगा लांच
जयपुर। आम आदमी पार्टी का ग्राम सम्पर्क अभियान को 15 को लांच होगा। पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक इसकी शुरुआत करेंगे। पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक राजस्थान में पार्टी के ग्राम संपर्क अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करने जयपुर आएंगे। संदीप पाठक वर्तमान में हिमाचल और गुजरात के प्रभारी है। डॉक्टर संदीप पाठक पंजाब जीत के मुख्य रणनीतिकार माने जाते है।
मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में ग्राम संपर्क अभियान के तहत 11 हजार बैठकें होगी। आम आदमी पार्टी ने गांव-गांव तक पार्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को कार्यक्रम होगा।

संदीप पाठक सभी ग्राम संपर्क अभियान के समन्वयकों को अभियान की जानकारी देंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को ब्रीफिंग और ट्रेनिंग भी दी जाएगी। मिश्रा ने बताया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राजस्थान को लेकर गंभीर है। पार्टी विधानसभा चुनाव मिशन के लिए तैयारी के साथ लग गई है। राजस्थान के लोग पिछले 70 साल से भाजपा- कांग्रेस के खेल से त्रस्त हो गए है।

अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा : आप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने अग्निपथ योजना को पूरी तरह से निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि यह युवाओं के साथ धोखा है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा पत्र लिखकर कहा कि अग्निपथ योजना को पूरी तरह से निरस्त करे। यह नौजवानों के साथ धोखा है। सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने नौजवानों की पेट और पीठ पर लात मारने का काम किया है। यह भारत माता की सुरक्षा के साथ भी गद्दारी है। इसलिए ये अग्निपथ योजना तत्काल वापस होनी ही चाहिए। अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के मंत्री ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उससे पहले भाजपा के विधायक, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव ने शर्मनाक बयान दिया था। इस वक्त नौजवान आंदोलन कर रहे हैं। राजस्थान में कन्हैया कुमार, अंकित कुमार सहित दो युवकों ने अग्निपथ योजना के चलते आत्महत्या कर ली है। बहुत सारे अग्निपथ योजना में जाना नहीं चाहते हैं। वह पीड़ित और दुखी हैं।

आप नेता ने कहा कि देश सेवा के लिए प्रधानमंत्री 12 करोड़ की गाड़ी में घूमेंगे। इसके अलावा देश सेवा के नाम पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों पर हजारों करोड़ों रुपए खर्च होता है। उनको देश सेवा के लिए मेडिकल सुविधा, तनख्वाह और बड़े-बड़े बंगले में मिलते हैं और जो जवान सीमा पर शहीद होने के लिए जाएगा उसको देश सेवा के लिए शहीद का दर्जा भी नहीं दोगे। उसको देश सेवा के लिए परमवीर चक्र, अशोक चक्र, पेंशन, मेडिकल सुविधा, कैंटीन का कार्ड और कोई सम्मान नहीं दोगे। तो क्या देश सेवा के लिए भाजपाइयों का दोहरा मापदंड है। सिंह ने कहा कि क्या यह भारत माता की रक्षा के साथ भाजपा की गद्दारी नहीं है। वर्तमान में जवान सीमा पर लड़ने के लिए एक साल की ट्रेनिंग के बाद तैयार होता है। इसके बाद बटालियन में एक साल के ट्रेनिंग और दो-तीन साल के फील्ड अनुभव के बाद वह युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार होता है। पांच साल की ट्रेनिंग के बाद ही किसी जवान को बड़े ऑपरेशन में लगाया जाता है। भाजपाई कह रहे हैं छह महीने की ट्रेनिंग में वे चीन और पाकिस्तान से लडऩे के लिए तैयार हो जाएंगे।

पूर्ण बहुमत वाली सरकार यानी जनता की जीत : नरेंद्र चौधरी
हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत प्राप्त सरकारों का आना जनता की जीत है। इससे जनता को ही फायदा होगा। क्योंकि पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने पर जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है की वो जनता से किए वादों को पूरा करें। यदि पूर्ण बहुमत की सरकार आने के बाद भी जनप्रतिनिधि वादों को पूरा करने से मना करते हैं तो यह जनता की जिम्मेदारी है की वह उनसे वादे पूरे करवाए। यह प्रजातंत्र है। दूसरी ओर पूर्ण बहुमत नहीं आने की स्थिति में यदि त्रिशंकु सरकार आती है तो जनता का भला नहीं हो पाता है। जनता को ही इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में ना तो जनता के कार्य होते हैं और ना ही किसी राज्य या देश का विकास हो पाता है। क्योंकि त्रिशंकु सरकार अपनी ही कुर्सी को बचाने में लगी रहती है। जिस भी पार्टी की त्रिशंकु सरकार बनती है उन्हें यह अनिश्चितता रहती है कि कितने दिन, कितने माह, कितने साल हमारी सरकार सत्ता में रहेगी। ऐसे में उस पार्टी के जनप्रतिनिधि भी जनहित कार्यों में दिलचस्पी नहीं लेते हैं। वह अपने हाथ खड़े कर देते हैं और उनके पास जनता को कहने के लिए यह बहाना मिल जाता है कि हम आपके कार्य कैसे पूरे करवाएं। जनता ने पूर्ण बहुमत से हमें नहीं चुना। हम आपके कार्य करवाने में सक्षम नहीं है। जबकि होता यह है कि अल्पमत में रहते हुए भी जनप्रतिनिधि स्वयं के कार्यों को तो पूरा करवा लेते हैं किंतु जनता से किए वादों को पूरा करने में हाथ खींच लेते हैं। दूसरा, जब भी चुनाव आते हैं, सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी करती हैं। उसमें यह कोई नहीं लिखता कि त्रिशंकु सरकार आने की स्थिति में भी हम जनता के कामों को प्रमुखता से प्राथमिकता देंगे। चुनाव जीतने के लिए चुनाव से पहले तो पार्टियां व जनप्रतिनिधि लुभावने वादों की बात करते हैं। जनता को आश्वासन देते हैं कि सत्ता में आते ही हम वादे निभाएंगे। लेकिन वो सिर्फ कोरे वादे ही साबित होते हैं। त्रिशंकु सरकार बनने पर जनता से किए वादे तो पूरे होते नहीं हैं। बल्कि जनता के सिर ही ठीकरा फोड़ते हैं कि आपने ही त्रिशंकु सरकार दी है। जबकि पार्टी व जनप्रतिनिधि स्वयं का पूरा फायदा उठा लेते हैं। वह भूल जाते हैं कि आज जो भी पद-प्रतिष्ठा उन्हें मिल रही है जनता की वजह से ही मिल रही है। सत्ता में होने पर जो फायदा उठाते हैं वह भी जनता की वजह से ही है। सत्ता में आते ही उन्हें अपने हित नजर आने लगते हैं। वह भूल जाते हैं कि जनता से भी हमने वादे किए हैं। जब भी चुनाव आए जनता को त्रिशंकु सरकार की जगह पूर्ण बहुमत वाली सरकार को चुनना चाहिए। चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी को चुनें उसे पूर्ण बहुमत के साथ चुनकर लाएं। तभी जनता को फायदा होगा। अन्यथा त्रिशंकु और अल्पमत सरकार में चुने गए जनप्रतिनिधियों को जनता का कार्य नहीं करने का यह बहाना मिल जाएगा कि हमारी त्रिशंकु सरकार है। ऐसे में अन्य पार्टी पर कार्य ना होने की बात डाल कर जनता के कार्यों से बच कर खुद का पूरा फायदा उठा लेंगे।

पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- सरकार बनने पर 300 यूनिट तक फ्री बिजली
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने तीन बड़े चुनावी ऐलान किए। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हम यहां 3 प्रमुख कार्य करेंगे। पहला हम हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। दूसरा सभी लंबित घरेलू बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे और लोगों के कनेक्शन बहाल कर दिए जाएंगे। तीसरा 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनी तो पहली कलम से 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त हो जाएगी। ऐसा होते ही करीब 80 फीसदी लोगों का बिजली का बिल जीरो हो जाएगी। हमारी सरकार बनी तो 24 घंटे बिजली आएगी, लेकिन बिल नहीं आएगा। पुराने बिजली बिल माफ को हम पहली कलम से माफ कर देंगे, लेकिन 24 घंटे बिजली देने में हमें 3-4 साल समय लग जाएगा, कुछ वक्त लगेगा क्योंकि नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में लगभग सबसे महंगी बिजली पंजाब में मिलती है, जबकि पंजाब में बिजली बनती है। दिल्ली में बिजली नहीं बनती है, दूसरे राज्यों से खरीदनी पड़ती है उसके बाद भी सबसे सस्ती बिजली दिल्ली में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिजली कंपनी और पंजाब की सरकारी सत्ता में गंदी साठगाठ हैं। जब हमने 2013 में दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा तो लोगों को बेतुके बिजली के बिल मिलते थे। सरकार पंजाब की तरह ही बिजली कंपनियों के साथ मिलीभगत कर रही थी। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली बेहद कम रेट पर है।