wpl - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डब्ल्यूपीएल : राजस्थान की शानू और हैप्पी दिल्ली कैपिटल्स की ट्रॉयल में हिस्सा लेंगी
जयपुर। राजस्थान की क्रिकेटर शानू सेन और हैप्पी कुमारी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सीजन 4 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की ट्रायल में शामिल होंगी। डब्ल्यूपीएल के आगामी सीजन के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम की फ्रैंचाइजी ने बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए आमंत्रित किया है।

राजस्थान की शानू सेन और हैप्पी कुमारी को भी ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह ट्रायल इसी माह 29 और 30 जुलाई को बेंगलुरु में होंगे। राजस्थान की दोनों खिलाड़ियों को 28 जुलाई को बेंगलुरु रिपोर्ट करना होगा।

हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, गेंदबाजों का कमाल : दिल्ली का दिल तोड़ मुम्बई इंडियंस दूसरी बार बनी डब्ल्यूपीए चैंपियन, लगातार तीसरा फाइनल खेलकर भी खिताब से दूर रह गई दिल्ली
मुबंई। हरमनप्रीत कौर (66) की कप्तानी पारी के बाद गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से पराजित कर विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया, जबकि दिल्ली की खिताबी उम्मीदों पर लगातार तीसरी बार फानी फिर गया। मुम्बई ने 2023 में लीग के पहले सीजन का खिताब जीता था, जबकि पिछले साल दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स विजेता बनी थी। दिल्ली टीम लगातार तीसरा फाइनल खेलने के बावजूद खिताब तक पहुंचने में नाकाम रही।

मुम्बई ने हरमनप्रीत की कप्तानी पारी और नैटली सिवर-ब्रंट (30) के साथ उनकी 89 रनों की भागीदारी की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में मुम्बई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। मराजीन काप ने 26 गेंदों पर 5 चौके और दो छक्के सहित सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। जैमिमाह रोड्रिग्स ने 30 और निकी प्रसाद ने नाबाद 25 रन बनाए। मुम्बई की ओर से सिवर-ब्रंट ने 3 विकेट लिए, जबकि अमेली केर ने 2 विकेट हासिल किए। शबनिम इस्माइल, हैली मैथ्यू और साइका इशाक ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

हरमन-ब्रंट ने संभाली पारी
कप्तान हरमनप्रीत और नैटली सिवर ब्रंट ने धैर्य दिखाते हुए दिल्ली के गेंदबाजों को मौका नहीं दिया और ढीली गेंदों पर प्रहार करते हुए स्कोरबोर्ड को चलाना जारी रखा। पारी के 15वें ओवर में सिवर-ब्रंट श्री चरणी की मिडिल स्टंप पर फुलर गेंद को स्लॉग स्वीप करने के प्रयास स्क्वायर लेग पर खड़ी मिन्नू मनी को कैच थमा बैठी। उन्होंने 28 गेंदो की अपनी संक्षिप्त पारी में चार बाउंड्री लगाई। सिवर-ब्रंट के आउट होने के बाद दिल्ली के गेंदबाजों ने विकेटों के पतझड़ के बीच एक बार फिर मैच पर अपनी पकड़ बनाते हुए रन गति पर नियंत्रण पा लिया। हरमनप्रीत का कीमती विकेट एनामेल सदरलैंड को मिला। कवर ड्राइव लगाने के प्रयास में हरमनप्रीत ने डीप कवर पर सदरलैंड के हाथों में कैच थमा दिया। अपनी अर्धशतकीय पारी में कप्तान ने नौ चौके और दो शानदार छक्के लगाए।  दिल्ली की श्री चरणी, जेस जोनसन और मरिजान काप ने दो-दो विकेट लिए।

डब्ल्यूपीएल के पहले शतक से चूकी जॉर्जिया, यूपी वॉरियर्स की रोमांचक जीत
लखनऊ। जॉर्जिया वॉल (99 नाबाद) भले ही अपने शतक से चूक गई हों लेकिन उनकी तूफानी पारी की बदौलत यूपी वारियर्स शनिवार को यहां वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को ....रनों से पराजित कर दिया। यूपी वॉरियर्स ने जॉर्जिया की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन 19.3 ओवर में पूरी टीम 213 पर ऑल आउट हो गई।  आरसीबी ने अपने पांच विकेट 107 रनों पर गंवा दिए थे लेकिन ऋचा घोष ने 33 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के जमाते हुए 69 रनों की तूफानी पारी खेल आरसीबी की मैच में वापसी कराई। ऋचा के आउट होने के बाद एक बार फिर पुणे टीम हावी हो गई। लेकिन स्नेह राणा ने दीप्ति शर्मा के चौथे ओवर की 5 गेंदों पर ही 26 रन जोड़ डाले। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। लेकिन दीप्ति ने आखिरी गेंद पर स्नेह को आउट कर आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इससे पहले जॉर्जिया वॉल को अंतिम गेंद पर शतक पूरा करने के लिए दो रन चाहिए थे लेकिन वह एक ही रन बना सकीं और डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहला शतक आते-आते रह गया। जॉर्जिया ने 56 गेंदों पर 17 चौके और एक छक्का लगाया। यूपी वॉरियर्स के लिए ग्रेस हैरिस ने 39 और किरण नवगिरे ने 46 रनों का योगदान दिया। नवगिरे ने मात्र 16 गेंदों की अपनी पारी में पांच छक्के और दो चौके लगाए।

नीता अंबानी ने कमलिनी, क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता का मुम्बई इंडियंस में किया स्वागत
मुंबई। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने डब्लूपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की नई महिला टीम बनने पर संतोष जताया है। रविवार को बेंगलुरु में नीलामी के बाद नीता अंबानी ने कहा कि हमने जो टीम बनाई है। उससे हम सभी बहुत खुश और संतुष्ट हैं। मुझे कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी के मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने पर गर्व है। चार नए खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है। उनमें तमिलनाडु की 16 वर्षीय कमलिनी अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क, मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता और राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी को शामिल किया गया है। नीता अंबानी ने  एक संदेश में चारों नई खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम मुंबई इंडियंस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत करते हैं। मुंबई इंडियंस हमेशा युवा प्रतिभाओं की खोज और विकास करने की कोशिश करता रहा है। पिछले साल हमने नीलामी में सजाना को चुना था। उसे टीम इंडिया के लिए खेलते देखना अद्भुत है। मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को भी टीम में शामिल करने में कामयाबी हासिल की है।

कमलिनी को मुंबई इंडियंस में शामिल करते हुए नाता अंबानी ने कहा कि इस साल हम 16 वर्षीय कमलिनी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। पिछले कुछ समय से हम उनके खेल पर नजर रख रहे थे और वह एक बहुत ही रोमांचक नई प्रतिभा है।

WPL में शाहरूख खान की परफॉर्मेंस की एटली ने की तारीफ
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने निर्देशक एटली ने वूमेन्स प्रीमियर लीग में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के परफॉर्मेंस की तारीफ की है। वूमेन्स प्रीमियर लीग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने परफॉर्म किया। इस अवसर पर शाहरुख खान ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। शाहरुख खान ने पठान के गाने पर डांस किया।

शाहरूख खान को लेकर सुपरहिट फिल्म जवान बना चुके एटली ने शाहरुख खान की परफॉर्मेंस की एक फोटो के साथ स्टोरी शेयर की। स्टोरी शेयर करते हुए एटली ने लिखा- बॉस मैन इन मॉस मोड। इसके बाद शाहरुख खान के फैन पेज ने ट्वीट करते हुए उनकी स्टोरी शेयर की और लिखा, 'एटली कभी भी शाहरुख के चार्म से उबर नहीं पाते और हम भी'। शाहरुख खान ने एटली कुमार की स्टोरी पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि सर आपसे ही सीखा है।

WPL के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड स्टार करेंगे दर्शकों का मनोरंजन
बेंगलुरु। महिला प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन सहित अन्य बॉलीवुड स्टार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कल शाम 18:30 बजे डब्ल्यूपीएल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जायेगा। 32 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कार्तिक आर्यन समेत बॉलीवुड के अन्य स्टार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं।

उद्घाटन समारोह के बाद गत चैंपियन और भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और पिछले साल की उप-विजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जायेगा। इस बार टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज की टीमें हिस्सा लेंगी।

इन टीमों के बीच 20 लीग मुकाबले सहित कुल 22 मुकाबले खेले जायेंगे। एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मुकाबला होगा। टूर्नामेंट के 11 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और इतने ही मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जायेंगे।

WPL: गुजरात जाइंट्स के मुख्य कोच बने माइकल क्लिंगर
बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल क्लिंगर को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सत्र से पहले गुजरात जाइंट्स टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। क्लिंगर गेंदबाजी कोच नूशिन अल खादीर तथा सलाहकार मिताली राज के साथ काम करेंगे।

क्लिंगर की नियुक्ति को लेकर मिताली राज ने कहा कि माइकल के साथ काम करने से गुजरात जाइंट्स के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बल्ले के साथ उनकी विशेषज्ञता भी सर्वविदित है, और निश्चित रूप से हमारी टीम के कुछ युवा सदस्यों को फायदा होगा। हम ड्रेसिंग रूम में क्लिंगर के होने की उम्मीद कर रहे हैं। हम मुख्य कोच के रूप में उनके साथ सफलता प्राप्त करने के प्रति आश्वस्त हैं।

खेल से संन्यास लेने के बाद क्लिंगर 2019-21 तक बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के मुख्य कोच और हाल ही में डब्ल्यूबीबीएल में सिडनी थंडर में सहायक कोच थे। इस दौरान उनकी टीम चौथे स्थान पर रही थी। मुख्य कोच के रूप में अपनी नियुक्ति के बारे में क्लिंगर ने कहा, ''गुजरात जाइंट्स के पास महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र में कुछ खास करने का मौका है। मैं मिताली राज जैसी क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

डब्ल्यूपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के कारण टेस्ट की तैयारी का मौका नहीं: हरमनप्रीत कौर
नई दिल्ली ((एजेंसी))। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूपीएल) के व्यस्त कार्यक्रम के कारण दिसंबर में तीन टी-20 और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी का मौका नहीं होगा।

हरमनप्रीत दिसंबर के दो सप्ताह में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में दो टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली हैं। अपने 14 वर्षों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने केवल एक ही टेस्ट भारत में खेला है। उन्होंने करियर का एकमात्र घरेलू टेस्ट 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस टेस्ट में उन्होंने नौ विकेट हासिल किया था। साथ ही भारतीय टीम ने उस मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी। उस टेस्ट के अलावा हरमनप्रीत ने अपने करियर में केवल दो और टेस्ट मैच खेले है।

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग डब्ल्यूपीएल खेलने के बाद जब हरमनप्रीत स्वदेश लौटेंगी तो उनके पास दो टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए केवल 10 दिन का समय होगा। पहले उन्हें तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने है और फिर 14 दिसंबर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच। हरमनप्रीत कौर ने 285 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में डब्ल्यूबीबीएल में खेलने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरमनप्रीत ने कहा , ''टेस्ट सीरीज का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि मैंने (2014 से) घरेलू दर्शकों के सामने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं। हमारे लिए चुनौती यह है कि हमने काफी समय से लाल गेंद से नहीं खेला है। हम इतने सालों से सफेद गेंद से खेल रहे हैं। यहां तक कि घरेलू क्रिकेट में भी लाल गेंद की कोई सीरीज नहीं खेली जाती है। इसलिए हमारे लिए चुनौती यह है कि हमें स्वयं को इतने कम समय में तैयार करना होगा।"

उन्होंने कहा, ''मैंने लाल गेंद से अभ्यास करने के बारे में सोचा था, लेकिन क्योंकि यह इतना व्यस्त कार्यक्रम है कि आप दो ची•ाों को एक साथ मिला ही नहीं सकते। हम टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं और टेस्ट खेल बिल्कुल अलग तरह का खेल है। इसलिए मैं इसमें किसी तरह का मिश्रण नहीं करना चाहती। जब मैं वापस भारत जाऊंगी तो मेरे पास खु़द को तैयार करने के लिए दस दिन होंगे।"

उन्होंने कहा, ''यहां विश्व के सबसे अच्छे स्टेडियमों में से एक में खेलना हमेशा सम्मान की बात है। हमने यहां टी20 विश्व कप फाइनल खेला था और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ मैचों में हम यहां आए थे। यहां खेलने का अनुभव हमेशा अदभुत रहा है। अब इस सी•ान में हमें फिर से यहां खेलने का मौक़ा मिल रहा है।"

दिवाली के आसपास आयोजित हो सकता है डब्ल्यूपीएल 2024
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) को अगले साल दिवाली के आसपास आयोजित करने पर विचार कर रहा है।डब्ल्यूपीएल का आयोजन त्योहारों के समय करने से यह टूर्नामेंट भारतीय पुरुष टीम के अंतरराष्ट्रीय मैचों से टकरा सकता है, लेकिन बीसीसीआई का मुख्य लक्ष्य डब्ल्यूपीएल और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीच फासला रखना है। इस साल 26 मार्च को डब्ल्यूपीएल समाप्त होने के महज पांच दिन बाद 31 मार्च को आईपीएल की शुरुआत हो गयी थी।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई आईपीएल की तरह डब्ल्यूपीएल में भी 'होम एंड अवे' प्रारूप की शुरुआत करेगा जिसके अनुसार टीमें अपने आधे लीग मैच घरेलू मैदान पर और बाकी लीग मैच विपक्षी टीम के शहर में खेलेंगी। क्रिकबज ने जय शाह के हवाले से शुक्रवार को कहा, हम डब्ल्यूपीएल को होम एंड अवे प्रारूप में दिवाली के आसपास आयोजित करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। साल में दो (डब्ल्यूपीएल) सीजन नहीं होंगे, सिर्फ एक ही सीजन अलग समय पर होगा।

शाह ने कहा, महिला क्रिकेट के पास अब एक समर्पित दर्शक आधार है। यह संख्या भविष्य में बढ़ती रहेगी क्योंकि हम अगले डब्ल्यूपीएल में ज्यादा से ज्यादा उत्साहजनक दर्शकों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। शाह ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि डब्ल्यूपीएल का पहला संस्करण पांच करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने में सफल रहा था। उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला सबसे ज्यादा लोगों ने देखा था, जबकि गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबला इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा था।

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूपीएल ने श्रेयंका पाटिल और कनिका आहूजा (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) जैसे घरेलू खिलाड़यिों को आगे बढ़ते देखा है। जितिमनी कलिता और सायका इशाक (मुंबई इंडियंस) ने भी लगातार प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचा है। शाह ने कहा, डब्ल्यूपीएल 2023 इस बात का साक्षी है कि बीसीसीआई भारत में महिला क्रिकेट के विकास की सहायता से अपनी तरह के पहले टूर्नामेंट को आयोजित करने की क्षमता रखता है।

मुंबई बनी पहली चैंपियन
मुंबई। मुंबई इंडियन्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सांस रोक देने वाले फाइनल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का पहला खिताब जीत लिया।

दिल्ली ने दिया 132 का लक्ष्य
कैपिटल्स ने शिखा पांडे (27 नाबाद) और राधा यादव (27 नाबाद) की बदौलत मुंबई के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई ने नैट सिवर-ब्रंट (60 नाबाद) और हरमनप्रीत कौर (37) की धैर्यवान पारियों की बदौलत यह लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

शिखा-राधा ने जोड़े 52 रन
कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन पर नौ विकेट गंवा दिये, जिसके बाद शिखा-राधा ने आखिरी विकेट के लिये 24 गेंद पर 52 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

सिवर की अर्द्धशतकीय पारी
कैपिटल्स के कंजूस गेंदबाजों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर मैच को रोमांचक बनाया लेकिन सिवर-ब्रंट की अर्द्धशतकीय पारी ने मुंबई को जीत दिला दी। सिवर-ब्रंट ने 55 गेंद पर सात चौकों के साथ नाबाद 60 रन बनाते हुए हरमनप्रीत के साथ 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत लक्ष्य तक पहुंचने से पहले आउट हो गई मगर सिवर-ब्रंट ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजयी चौका जड़कर मुंबई को ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल खिताब जिता दिया।   कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन इजी वॉन्ग की फुलटॉस गेंदों के कारण उनकी शुरुआत अपेक्षा के विपरीत हुई। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा चार गेंद पर 11 रन बनाकर वॉन्ग की फुलटॉस पर आउट हो गई।

दो गेंद बाद एलिस कैपसी भी फुलटॉस पर कैच देकर पवेलियन लौट गई। कप्तान मेग लैनिंग ने तीसरे ओवर में दो चौके जड़कर प्रहार जारी रखा, जबकि दूसरे छोर से जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा। नौ रन बनाने वाली जेमिमा फुलटॉस पर वॉन्ग का तीसरा शिकार रहीं।  कैपिटल्स के तीन विकेट 35 रन पर गिरने के बाद लैनिंग और मरिज़ाने काप ने पारी को संभाला। काप 21 गेंद पर दो चौकों के साथ 18 रन का योगदान ही दे सकीं, लेकिन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 38 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले कि कैपिटल्स की पारी संभलती, अमेलिया केर ने काप को पवेलियन लौटा दिया, जबकि एक रन बाद लैनिंग रनआउट हो गयीं। केर ने इसके बाद अरुंधती रेड्डी को आउट किया, जबकि हेली मैथ्यूज़ ने जेस जॉनसन, मिन्नू मणी और तानिया भाटिया का विकेट चटकाकर कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ा दीं।

डब्ल्यूपीएल के पहले शतक से चूकी सोफी डिवाइन
मुंम्बई। विमेंस प्रीमियर लीग में शनिवार के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 15.3 ओवर में 2 विकेट पर 189 रन बना जीत हासिल कर ली। बेंगलुरु की सोफी डिवाइन टूर्नामेंट का पहला शतक बनाने से चूक गईं। वह 36 बॉल में 99 रन बनाकर किम गार्थ की बॉल पर कैच आउट हुईं। यह डब्ल्यूपीएल का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। सोफी डिवाइन ने अपनी पारी में 9 चौके और आठ छक्के लगाए। आरसीबी को कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 9.2 ओवरों में 125 रन की साझेदारी की। मंधाना 37 रन बनाकर स्रेह राणा का शिकार बनीं। एलिस पेरी 19 और हीथर नाइट 22 के स्कोर पर नाबाद रहीं।

इससे पहले गुजरात के लिए ओपनर लौरा वॉल्वार्ट (68) ने लगातार दूसरे मैच में अर्द्धशतक बनाया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सब्बिनेनी मेघना (31) के साथ 63 और एश्ले गार्डनर (41) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। वह 17वें ओवर में श्रेयांका पाटिल की बॉल पर कैच आउट हुईं।

दिल्ली 60 रन से जीती
मुंबई। कप्तान मेग लैनिंग (72) और शेफाली वर्मा (84) के विस्फोटक अर्द्धशतकों के बाद तारा नॉरिस (29 पर 5) के पंजे की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रन से रौंदकर धमाकेदार शुरुआत की।

लैनिंग-शेफाली ने जोड़े 162 रन:
लैनिंग-शेफाली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये ताबड़तोड़ 162 रन की साझेदारी करके इस जीत की नींव रखी। शेफाली ने 45 गेंद पर 10 चौकों और चार छक्कों के साथ 84 रन बनाये जबकि लैनिंग ने 43 गेंद पर 14 चौकों के साथ 72 रन की कप्तानी पारी खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद मारिजाने काप (39 नाबाद) और जेमिमा रोड्रिग्स (22 नाबाद) ने दिल्ली को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

मंधाना ने तेज शुरुआत दिलाई:
लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान स्मृति मंधाना ने बैंगलोर को तेज शुरुआत दिलाई, हालांकि उनका विकेट गिरने के बाद टीम मैच से बाहर होती चली गई। स्मृति ने 23 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 35 रन बनाये, जबकि एलीसे पेरी ने मध्य ओवरों में संघर्ष करते हुए 19 गेंद पर पांच चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली।

नॉरिस ने 29 पर झटकें 5 विकेट :
अमेरिका की तारा नॉरिस ने बैंगलोर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए चार ओवर में 29 रन देकर पांच विकेट लिये।