red sea - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में भी व्यापार की इजाजत नहीं, अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही तो हम लाल सागर में रास्ते रोक देंगे: ईरान
तेहरान। ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान ‘खतम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय’ के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही अलीआबादी ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका फारस की खाड़ी में ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखता है और ईरान के वाणिज्यिक जहाजों एवं तेल टैंकरों के लिए असुरक्षा पैदा करता है, तो ईरान लाल सागर के महत्वपूर्ण ‘बाब-अल-मंडेब’ जलडमरूमध्य को ब्लॉक कर देगा। ईरानी सरकारी मीडिया में जारी संदेश में अलीआबादी ने स्पष्ट किया कि ईरान की शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी और लाल सागर में किसी भी प्रकार के आयात या निर्यात को जारी रखने की अनुमति नहीं देंगी।

ईरान का बाब-अल-मंडेब पर काफी प्रभाव

ईरान का बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य पर काफी प्रभाव है, जो लाल सागर का दक्षिणी प्रवेश द्वार और वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु है। ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों का लाल सागर की सीमा से लगे एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। यह जलडमरूमध्य पश्चिमी एशिया से निर्यात होने वाले प्राकृतिक गैस और तेल उत्पादों के लिए एक अनिवार्य मार्ग है, जो कुल वैश्विक ऊर्जा पारगमन का 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सा संभालता है।

...तो दुनिया में और बिगड़ सकते हैं हालात

सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य के साथ-साथ बाब-अल-मंडेब को भी बाधित करने में सफल होता है, तो इससे दुनिया के कुल तेल पारगमन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा रुक जाएगा। यह कदम पहले से ही अस्थिर वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए एक विनाशकारी झटका साबित हो सकता है।

ईरान को झुकाने की कोशिश नाकाम होगी : पेजेशकियान

इस बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने घोषणा की है कि ईरान को ‘आत्मसमर्पण’ के लिए मजबूर करने की अमेरिका या इजरायल की किसी भी कोशिश का ‘विफल होना तय’ है। उन्होंने कहा कि ईरान के लोग किसी हाल में इसे स्वीकार नहीं करेंगे। ईरान ने कभी युद्ध या अस्थिरता नहीं चाही है। वह अन्य देशों के साथ निरंतर संवाद और रचनात्मक जुड़ाव का पक्षधर रहा है। अमेरिका का नाम लिये बिना राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय व्यवहार में ‘दोहरे मानदंडों’ की आलोचना की और संप्रभु राष्ट्रों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की निंदा की।

ईरान के साथ युद्ध समाप्त होने के करीब: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि ईरान के साथ संघर्ष ‘समाप्त होने के करीब’ है। उन्होंने एक संभावित कूटनीतिक सफलता का संकेत भी दिया है। ट्रंप ने संकेत दिया कि रुकी हुई बातचीत पाकिस्तान में कुछ ही दिनों में फिर से शुरू हो सकती है, जिससे युद्धविराम समाप्त होने से पहले किसी समझौते की उम्मीद जगी है। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था पर अपनी पकड़ काफी सख्त कर दी है। सेना ने पुष्टि की है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से घेराबंदी लागू करते हुए ईरानी समुद्री व्यापार को प्रभावी ढंग से बंद कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रमुख ब्रैड कूपर ने कहा कि इस अभियान ने 36 घंटों से भी कम समय में ईरान की व्यापारिक जीवन रेखा को पंगु बना दिया है। ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी पूरी तरह से लागू कर दी गई है। ईरान की लगभग 90 प्रतिशत अर्थव्यवस्था समुद्री व्यापार पर निर्भर है, जो अब प्रभावी रूप से प हो गई है। इज़रायल-लेबनान वार्ता के बाद हिज्बुल्लाह पर सहमति के संकेत

इजरायल और लेबनान के बीच हुई प्रत्यक्ष वार्ता के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने हिज्बुल्लाह के मुद्दे पर समान सोच उभरने के संकेत दिए हैं और दक्षिणी लेबनान में जारी संघर्ष के समाधान की इच्छा जताई है। अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचियल लेइटर ने कहा कि वार्ता में हिज्बुल्लाह के प्रभाव को समाप्त करने को लेकर रुख में समानता देखने को मिली। लेबनान सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह हिज्बुल्लाह के प्रभुत्व से बाहर निकलना चाहती है।

यमन के हाउती के हमले का शिकार व्यापारिक जहाज लाल सागर में डूबा
यमन। कुछ दिन पहले यमन के हाउती समूह के हमले का शिकार हुआ एक व्यापारिक जहाज लाल सागर में डूब गया है।

यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग आपात स्थितियों से निपटने के लिए ब्रिटिश नौसेना की इकाई यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने दी है।

यमन सरकार के तटरक्षक अधिकारियों ने हमलों के तुरंत बाद चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि ग्रीक स्वामित्व वाले बल्क कैरियर ट्यूटर को 12 जून को यमन के बंदरगाह शहर होदेइदाह से लगभग 66 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में दो बार निशाना बनाया गया था।

हाउती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने दावा किया कि समूह ने जहाज को एक मानवरहित नाव, कई ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे गंभीर क्षति हुई और जहाज डूबने के खतरे में पड़ गया।

उन्होंने मालवाहक जहाज के मालिक पर इजरायली बंदरगाहों में प्रवेश करने पर हाउती प्रतिबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर हमले को उचित ठहराया।

तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि एक मानवरहित नाव के पिछले हिस्से में विस्फोट हुआ, जिससे जहाज के पतवार में बड़ा रिसाव हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि पहले हमले के तुरंत बाद जहाज ने संकट की सूचना दी थी। अधिकारियों ने बताया कि खोज प्रयासों के बावजूद, 21 बहुराष्ट्रीय चालक दल के सदस्यों में से एक लापता सदस्य का पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद, यूकेएमटीओ ने 15 जून को कहा कि जहाज के चालक दल को सैन्य अधिकारियों द्वारा निकाल लिया गया है, और जहाज को पानी में छोड़ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले नवंबर से हाउती लाल सागर और बाब अल-मंदाब जलडमरूमध्य में सैन्य अभियान चला रहे हैं, और उन जहाजों को निशाना बना रहे हैं, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे इज़राइल से जुड़े हैं या इज़राइल जा रहे हैं।

हाउती के हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने जनवरी में एक सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें समूह को रोकने के लिए यमन के भीतर हाउती के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में हाउती समूह ने अपने लक्ष्य के दायरे का विस्तार करते हुए अमेरिकी और ब्रिटिश वाणिज्यिक और सैन्य जहाजों को भी शामिल कर लिया।

अमेरिकी सेना ने लाल सागर के पास पांच ड्रोनों को मार गिराया
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने अमेरिका और उसके सहयोगी जहाजों के लिए खतरा करार देते हुए लाल सागर के पास पांच ड्रोन नष्ट कर दिए।

यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सेंटकॉम ने एक्स पर कहा कि यूएस सेंट्रल कमांड (यूएससेंटकॉम) ने रविवार को सना के स्थानीय समयानुसार 1:48 और 2:27 बजे के बीच लाल सागर के पास पांच मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को सफलतापूर्वक मार गिराया।''

यमन का विद्रोही अंसार अल्लाह आंदोलन (हूती) गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य अभियान के जवाब में महीनों से क्षेत्र में वाणिज्यिक और सैन्य जहाजों पर हमले कर रहा है। हमलों के कारण अमेरिका को क्षेत्र में नौवहन की सुरक्षा के लिये एक बहुराष्ट्रीय गठबंधन बनाना पड़ा। साथ ही जमीन पर हूती ठिकानों पर हमला भी करना पड़ा।

हाउती ने लाल सागर में डेनमार्क के जहाज को टारगेट कर दागीं 3 मिसाइल
वाशिंगटन। यमन में अंसार अल्लाह आंदोलन (हाउती) द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों से चार एंटी-शिप मिसाइलें दागी गईं। इनमें करीब तीन के जरिए लाल सागर में डेनमार्क की व्यापारी जहाज एमटी पोलक्स को निशाना बनाया। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने रविवार को  दी। सेंटकॉम ने बताया कि यमन के ईरानी समर्थित हाउती-नियंत्रित क्षेत्रों से लाल सागर में चार जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गयीं। एमटी पोलक्स या क्षेत्र में अन्य किसी जहाज के क्षतिग्रस्त होने या किसी घायल होने की सूचना नहीं है।

वहीं, अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को यमनी जल क्षेत्र में एक जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल और एक मोबाइल मानव रहित सतह जहाज (यूएसवी) के खिलाफ हमले किए। बयान में कहा गया कि सेंटकॉम ने यमन के हाउती-नियंत्रित क्षेत्रों में मोबाइल मिसाइल और यूएसवी की पहचान कर पता लगाया कि इस क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के जहाजों और व्यापारिक जहाजों के लिए एक आसन्न खतरा है।

अंसार अल्लाह आंदोलन का यमन के लाल सागर तट के अधिकांश हिस्से को नियंण है और उसने इजरायल से जुड़े जहाजों पर हमला करने की चेतावनी पहले से ही दे रखी है।

हाउती ने किया लाल सागर में मालवाहक जहाज पर हमले का दावा
सना((एजेंसी)/शिन्हुआ)। यमन के हाउती विद्रोहियों ने मंगलवार को लाल सागर में एक वाणिज्यिक जहाज और लाल सागर के उत्तरी हिस्से में इजरायली शहर इलियट पर ताजा हमलों की जिम्मेदारी ली। हाउती के सैन्य प्रवक्ता येह्या सरिया ने हाउती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी पर सजीव प्रसारण पर एक बयान में कहा, ''हमारे नौसैनिक बलों ने एमएससी यूनाइटेड नामक एक वाणिज्यिक जहाज के खिलाफ नौसैनिक मिसाइलों के साथ एक सैन्य अभियान चलाया।"

उन्होंने कहा, ''हमला तब हुआ जब जहाज के चालक दल ने तीन बार हमारे नौसैनिक बलों के कॉल का जवाब देने से इनकार कर दिया और हमारे बार-बार चेतावनी संदेशों को नजरअंदाज कर दिया।"

इस बीच ब्रिटिश समुद्री पर्यवेक्षक एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने यमन के हाउती लड़ाकों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर होदेइदाह से लगभग 50 समुद्री मील पश्चिम में लाल सागर के दक्षिणी छोर पर एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज के पास दिन में दो विस्फोटों की सूचना दी।

इस बीच प्रवक्ता ने कहा कि हाउती बलों ने कई आत्मघाती ड्रोन का उपयोग करते हुए इजरायली शहर इलियट की ओर एक और हमला किया। लेकिन इजरायली सेना ने इनको रोकने का वीडियो फुटेज जारी करते हुये मंगलवार को एक बयान में कहा कि एक इजरायली विमान ने एक शत्रुतापूर्ण हवाई लक्ष्य को सफलतापूर्वक रोक दिया जो लाल सागर के क्षेत्र में इजरायली क्षेत्र के करीब पहुंच गया था।

यमन के लाल सागर में नाव पलटने से 21 लोगों की मौत
सना। मध्यपूर्व एशियाई देश यमन के उत्तर पश्चिम के तट से दूर लाल सागर में एक नाव के पलटने से 21 लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। जिला परिषद के एक अधिकारी अकरम अल-अहदल ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर होदेइदाह बंदरगाह शहर के उत्तरी हिस्से में अल्लुहेयाह जिले के पास हुई। उन्होंने बताया कि नाव में 27 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि ये सभी स्थानीय ग्रामीण यमन के बड़े द्वीप अल्लुहेयाह से कामरान द्वीप पर एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 12 महिलाएं, सात बच्चे और दो पुरूष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छह लोग दुर्घटना में बचने में सफल रहे उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए होदेइदाह शहर के अल-थवारा अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना शायद तेज हवा के कारण हुई। कामरान द्वीप और होदेइदाह बंदरगाह अक्टूबर 2014 से हाउती विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं।