banda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां की जमीन में पटक कर हत्या कर दी। सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने सोमवार को बताया कि गुरेह गांव में बीती देर रात शराब के नशे में धुत्त राधा चरण उर्फ पप्पू अपनी मां रामरती से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। बहस के दौरान हुए विवाद में उसने अपनी मां को उठाकर जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पर तत्काल अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के बाद मौके से फरार हत्यारोपी बेटे पप्पू उर्फ राधा चरण को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई।

बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दम्पति सहित चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती, पुत्र और महिला शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच पुलिस ने शक के आधार फिलहाल मृत गृहस्वामी के पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को बताया कि बड़ोखर बुजुर्ग गांव में लगभग 70 वर्षीय चुन्नू कुशवाहा और 65 वर्षीय पत्नी कैलाशिया, भाभी विजनिया (75) और आठ वर्षीय प्रियांशु की हत्या शनिवार देर रात किसी धारदार हथियार से की गई है।

सूचना की सूचना मिलते ही आज समस्त पुलिस अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट द्वारा घटना का विस्तृत निरीक्षण किया गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हुआ। घर में जबरदस्ती घुस कर घटना को अंजाम देने के सबूत नहीं मिले। मृतक के पुत्र की पिता से अनबन रहती थी। जिसके कारण उसकी पत्नी (पुत्र-वधू) दो वर्ष से अपने मायके में रह रही है मृतक का बेटा भी तीन दिन से घर से गायब था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विस्तृत जांच शुरू की गई।

बांदा में पुजारी की हत्या
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सुप्रसिद्ध मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने गुरूवार को बताया कि महोखर गांव निवासी शत्रुघ्न तिवारी (70) गांव में स्थित सुप्रसिद्ध पटेली का देवाला राम जानकी मंदिर के पुजारी थे। वह अपने पुत्र से अलग गांव के अंदर पैतृक मकान में रहते थे। रोज की तरह वह बुधवार को दिन भर पूजा-पाठ के बाद अपने घर विश्राम करने रात में गये थे।

गुरुवार को जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर नहीं पहुंचा। तब कुछ लोग पुजारी के घर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हो सकी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग पुजारी की धारदार हथियार से हत्या की गयी है। डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मिली जानकारी के अनुसार मृतक व उसके पुत्र से  काफी समय से अनबन रही है। इस दृष्टि से भी घटना की जांच की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।