holi festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होलिका दहन के लिए मिलेगा मात्र 12 मिनट का शुभ मुहूर्त, चंद्र ग्रहण के साये में मनाई जाएगी होली
जयपुर। इस वर्ष होली पर्व पर ज्योतिषीय दृष्टि से दुर्लभ संयोग बन रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा और खग्रास चंद्र ग्रहण के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि ज्योतिषाचार्यों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि इस बार होलिका दहन 2 मार्च 2026 को तथा धुलंडी 3 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। खास बात यह है कि होलिका दहन के लिए केवल 12 मिनट का ही श्रेष्ठ मुहूर्त उपलब्ध रहेगा।
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक, भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष होली पर्व 2 और 3 मार्च को मनाया जाएगा। सोमवार 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि मंगलवार 3 मार्च को धुलंडी पर रंगोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को शाम 5:56 बजे पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो 3 मार्च को शाम 5:07 बजे तक रहेगी।
डॉ. व्यास के अनुसार 2 मार्च को शाम 5:55 बजे से भद्रा काल प्रारंभ होकर 3 मार्च सुबह 4:28 बजे तक रहेगा। इस वर्ष भद्रा भूमिलोक एवं सिंह राशि में मानी जा रही है, जिसे शास्त्रों में अशुभ बताया गया है।

शास्त्रों के अनुसार भद्रा में होलिका दहन वर्जित होता है, विशेषकर भद्रा मुख काल में। मुहूर्तचिंतामणि ग्रंथ में भी स्पष्ट उल्लेख है कि भद्रा में श्रावणी (रक्षाबंधन) और फाल्गुनी (होलिका दहन) नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि धर्मसिंधु ग्रंथ के प्रमाणानुसार फाल्गुन शुक्ल प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में भद्रा रहित समय में होलिका दहन श्रेष्ठ माना गया है। इस वर्ष यह दुर्लभ संयोग बन रहा है कि 2 मार्च को सायं 6:24 बजे से 6:36 बजे तक मात्र 12 मिनट का प्रदोषकालीन श्रेष्ठ मुहूर्त उपलब्ध है। इसी अवधि में होलिका दहन करना शास्त्रसम्मत और अत्यंत शुभ रहेगा।डॉ. व्यास ने यह भी बताया कि मध्यरात्रि में भद्रा पुच्छ काल 1:23 से 2:34 बजे तक रहेगा, जिसमें परंपरानुसार कुछ स्थानों पर होलिका दहन किया जा सकता है, लेकिन भद्रा समाप्ति के बाद होलिका दहन नहीं करना चाहिए। इस वर्ष होली पर्व पर एक और विशेष संयोग यह है कि 3 मार्च को खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा।

चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे प्रारंभ होकर शाम 6:48 बजे समाप्त होगा। जयपुर में चंद्र उदय शाम 6:29 बजे होगा, जिससे ग्रहण काल मात्र 18 मिनट का ही रहेगा। ग्रहण का सूतक काल मंगलवार सुबह 6:20 बजे से लागू होगा। ज्योतिषाचार्य ने स्पष्ट किया कि चंद्र ग्रहण का धुलंडी पर कोई विशेष नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि ग्रहण का प्रभाव सीमित समय के लिए ही रहेगा। अतः रंगों का त्योहार धुलंडी 3 मार्च को पूरे उल्लास और परंपरा के साथ मनाया जा सकेगा। निष्कर्ष रूप में ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने कहा कि इस वर्ष भद्रा और चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन का समय अत्यंत सीमित है, इसलिए श्रद्धालुओं को 2 मार्च को सायं 6:24 से 6:36 बजे के बीच ही होलिका दहन करना चाहिए, ताकि पर्व का पूर्ण पुण्य और फल प्राप्त हो सके।

बागडे ने गुलाल लगा आगंतुकों का किया अभिनंदन, ढोल और चंग की थाप पर हुआ नृत्य गान
जयपुर। राजभवन में रंगों का पावन पर्व होली उत्साह और उमंग से मनाया गया। ढोल और चंग की थाप पर नृत्य गान हुआ। सभी ने रंग और गुलाल उड़ाकर रंग पर्व समारोहपूर्वक मनाया।

हरिभाऊ बागडे ने रंग पर्व होली की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने होली पर आगंतुकों का राजभवन में गुलाल लगाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह हिल-मिल उमंग और उत्साह को एक दूसरे से साझा करने का पावन पर्व है।

पुष्कर में होली महोत्सव की मचेगी धूम : दो दिन होंगे कार्यक्रम, पर्यटकों का उमड़ेगा सैलाब; होटल-रिसोर्ट फुल
पुष्कर। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर की सतरंगी होली महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज गुरुवार को होगा। जिसमें पहले दिन मेला मैदान में पद्मश्री गुलाबो सपेरा समेत राजस्थानी लोक कलाकार होली का रंग बरसाएंगे। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को नगरवासियों के साथ-साथ दूरदराज से आए हजारों देशी-विदेशी पर्यटक गुलाल व रंगों से होली खेलेंगे। होली मनाने के लिए देशी व विदेशी पर्यटकों की आवक लगातार जारी है। वहीं पुलिस व प्रशासन भी अलर्ट हो गया। सतरंगी होली महोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से मेला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गुरुवार को पुष्कर के नगाड़ा वादक नरेंद्र सोलंकी व उनकी टीम के शंख व नगाड़ा वादन के साथ होगा। जिला पर्यटन अधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध गुलाबो सपेरा अपने साथी कलाकारों के साथ कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति देगी। भारतीय लोक कला संस्थान भरतपुर के 14 सदस्यीय कलाकार मयूर नृत्य एवं फूलों से ब्रज की होली खेलेंगे। पुष्कर के हेमंत देवड़ा के निर्देशन में 12 विदेशी युवतियां राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके अलावा बाड़मेर के भूंगर खान का लंगा मांगणियार गायन, चूरू के गोपालराम गीला पार्टी का चंग-ढप वादन, किशनगढ़ की नेहा वैष्णव का घूमर व चरी नृत्य, बारां के अमित छाबड़ा का चकरी नृत्य, गोपाल एंड पार्टी का सहरिया स्वांग नृत्य, जैसलमेर के आवड सैनी का भंवई नृत्य, बाडमेर के गौतम परमार का रिम भंवई आकर्षण का केंद्र होंगे। सांस्कृतिक संध्या के लिए सरकार ने 12 लाख रुपए मंजूर किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार शाम 7 से रात 10 बजे तक चलेगा। इसके बाद मध्य रात शुभ मुहूर्त में वराह घाट चौक समेत सभी गली-मौहल्लों में परंपरागत रूप से प्रहलाद पूजन कर होलिका दहन किया जाएगा। उधर ला बेला यूथ मंडल की ओर से वराह घाट पर डांडिया व गैर नृत्य परवान पर रहा। नगरवासियों के साथ देसी-विदेशी सैलानी ढोल व मंजीरों की धुनों पर देर रात तक झूमते रहे।

यहूदियों का फेस्टिवल पूरीम कल

धार्मिक नगरी पुष्कर में 14 मार्च को इजरायली पर्यटक अपना कलर फेस्टिवल पूरीम मनाएंगे। इजरायली रंगों से होली खेलेंगे। पुष्करवासियों के साथ होली खेलने के लिए इस बार बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी पुष्कर पहुंच गए। खबाद हाउस से सटे नाला क्षेत्र की होटलों में इजराइलियों का जमघट लगा हुआ है और वे होली खेलने को लेकर खासे उत्साहित है। पुष्कर सहित आस-पास के अमूमन सभी होटल, रिसोर्ट बुधवार को ही एडवांस में फुल हो गए है। साथ ही पुष्कर की धर्मशालाओं में एडवांस बुकिंग देखने को मिल रही है।

जयपुर घाट पर तीन मंचों से महाआरती आज
पुष्कर दिव्य महाआरती संघ के बैनर तले फाल्गुन मास की पूर्णिमा व होली पर्व पर गुरुवार को जयपुर घाट पर तीन मंचों से सरोवर की दिव्य महाआरती की जाएगी। संघ के संरक्षक सेवानिवृत्त न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि जयपुर घाट पर शाम 6 बजे सरोवर की महाआरती की जाएगी। इससे पहले पं. कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यत्व एवं पं. रवि गौड़ के उपाचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरोवर का पूजन, दुग्धाभिषेक कर फाग महोत्सव मनाया जाएगा। बताया कि तीन मंचों से सरोवर की महाआरती पं. चंद्रशेखर गौड़, यज्ञनारायण और ईशान गौड़ करेंगे।

होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली
जयपुर। राज्य में होली का दो दिवसीय लोक पर्व गुरुवार से शुरू होगा। पहले दिन गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन शुक्रवार को धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से होली खेली जाएगी। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है, जिसमें भद्रा रहित काल को सर्वोत्तम माना गया है। इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:30 बजे से 12:30 बजे तक का रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भद्रा लगने के कारण होलिका दहन रात को ही किया जाएगा। भद्रा समाप्ति के बाद करीब एक घंटे का समय मिलेगा, जिसमें होलिका दहन करना शुभ माना गया है।

शहर और गांवों में होलिका दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लोग परंपरागत रूप से होलिका सजाकर दहन करेंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाएंगे। होलिका दहन के बाद अगले दिन धुलंडी पर लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का आनंद लेंगे।
इस बार होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की खूब खरीदारी हो रही है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किए हैं। होली का पर्व मिल-जुलकर मनाने और प्रेम-सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है।

होली पर्व पर आगरा कैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
जयपुर। जयपुर रेलवे की ओर से होली पर्व पर यात्रियो की सुविधा के लिए आगरा कैंट-असारवा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार आगरा कैंट-असारवा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 15 मार्च से 31 मार्च तक आगरा कैंट से सोमवार, बुधवार व शनिवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर मंगलवार, गुरूवार व रविवार को सुबह 5.45 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार असारवा-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 16 मार्च से 1 अप्रैल तक असारवा से मंगलवार, गुरूवार व रविवार को सुबह 9.15 बजे रवाना होकर बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को दोपहर 2.30 बजे आगरा कैंट पहुॅचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में फतेेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ, चन्देरिया, मावली, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर व हिम्मतनगर स्टेशनो पर ठहराव करेगी।

होली व ग्रीष्मावकाश स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
रेलवे की ओर से होली व ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार मुम्बई सेट्रल-खातीपुरा (जयपुर)  स्पेशल रेलसेवा 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 मार्च को मुम्बई सेट्रल से रात 10.20 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.40 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार खातीपुरा (जयपुर)- मुम्बई सेट्रल स्पेशल रेलसेवा 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 मार्च को शाम 7.05 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1.30 बजे मुम्बई सेट्रल पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, आणंद, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रोडवेज चला रहा अतिरिक्त बसें, होली पर घर लौटने वालों से बस-ट्रेनों में बढ़ी भीड़
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की बसों में होली के त्यौहार पर गांव जाने वालों लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी हैं। सिंधी कैंप बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसों का संचालन किया हैं। रेलवे प्रशासन भी यात्रियों की सुविधा के लिए करीब दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा हैं। होली के त्यौहार पर अधिकतर लोग अपने गांव के लिए पलायन करते हैं। सिंधी कैंप, नारायण सिंह सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा, 200 फीट अजमेर रोड, चौंमू पुलिया सहित अन्य बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी।

अधिकतर भीड़ आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और यूपी के अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों की है। खाटूश्याम जी जाने वाले यात्रियों की भी अधिक भीड़ रही। इसे देखते हुए रोडवेज चेयरमैन व एमडी ने सभी मुख्य प्रबंधकों को अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सकें। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकार शशि किरण के अनुसार होली के त्यौहार पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं।

होली के खेल में रंगों के चुनाव को लेकर ज्योतिषियों ने दी सलाह
जयपुर। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को होगा, जबकि रंग वाली होली 14 मार्च को खेली जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 13 मार्च को होगा। इसके अगले दिन 14 मार्च को रंगों का पर्व धुलंडी मनाई जाएगी। होली खेलने के लिए सभी रंगों का अपना-अपना महत्व है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं, तो कई रंग परेशानी का कारण बनते हैं। होली खेलते समय यदि अपनी राशि के अनुसार रंगों का सही चुनाव करते हैं तो इससे खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ, खुशहाल और नकारत्मकता से दूर रख सकते है। हिन्दू धर्म में होली महापर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

जातकों को किस रंग से खेलनी चाहिए होली
मेष राशि- मेष राशि को लाल और पीले रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से आपके जीवन में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।
वृषभ राशि-  होली के दिन सफेद कपड़े पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए।
मिथुन राशि- जातकों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि- सफेद कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें धन, यश के साथ बेहद सुकून भी मिलेगा।
सिंह राशि- गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेल सकते हैं।
कन्या राशि- हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से इस राशि के लोगों का आर्थिक संकट दूर होता है।
तुला राशि- तुला राशि के जातक सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, मैरून और पीले रंग से होली खेलने जाना चाहिए।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों को होली खेलने के लिए लाल और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों को होली जरूर खेलनी चाहिए, इसके लिए इन्हें नीले, काले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को होली खेलने के लिए काला, बैंगनी और लाल रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इस राशि के लोगों को होली के दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ही होली खेलने जाना चाहिए।

रंगों की रौनक में रंगेंगे मेहमान : जयपुर में धुलंडी फेस्टिवल का पर्यटकों पर चढ़ेगा खुमार, 14 मार्च को खासाकोठी में होगा धुलंडी महोत्सव
जयपुर। रंगों, उमंग और सांस्कृतिक सौहार्द से सजे धुलंडी फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक विरासत और रंग-बिरंगे त्योहारों की परंपरा से प्रभावित होकर हर साल विदेशी पर्यटकों का हुजूम इस रंगोत्सव में शामिल होने पहुंचता है। इसी के तहत पर्यटन विभाग की ओर से 14 मार्च को होटल खासाकोठी में धुलंडी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें विदेशों से हिस्सा लेने आने वाले पर्यटक भारतीय संस्कृति की रंगीन छटा में डूबते नजर आएंगे।

नि:शुल्क प्रवेश और हर्बल होली का अनोखा संगम
पर्यटन विभाग की ओर से होने वाले धुलंडी फेस्टिवल में देशी-विदेशी पर्यटकों नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। विभाग की ओर से उन्हें प्राकृतिक हर्बल गुलाल भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता का संदेश जाएगा। इस अवसर पर पर्यटक लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे और मटका रेस सहित विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर भारतीय उत्सवों का जीवंत अनुभव प्राप्त करेंगे।

विदेशी मेहमानों में खास उत्साह
हर साल की तरह इस बार भी जर्मनी, फ्रांस, इटली, इजरायल, अमेरिका जैसे अन्य देशों से आने वाले पर्यटकों के बीच इस रंगों के त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिलेगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राजस्थान की लोक संस्कृति और पर्वों की वैश्विक पहचान को और मजबूत करना है।

होलिका दहन बना आकर्षण का केंद्र
धुलंडी से पहले होने वाला होलिका दहन भी विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक के अनुसार होलिका दहन के पीछे की पौराणिक कथा, भारतीय संस्कृति की गहराई और उत्सवों की धार्मिक भावना विदेशी मेहमानों को खासा प्रभावित करती है। गोविंददेवजी मंदिर, सिटी पैलेस सहित अन्य जगहों पर होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यटक भी हिस्सा लेते हैं।

होटल्स के भी खास पैकेज
जयपुर के कई होटल और रिसॉर्ट्स ने भी धुलंडी फेस्टिवल को लेकर विशेष पैकेज बनाए हैं। होटल व्यवसायी रोहित गर्ग ने बताया कि पर्यटकों के लिए 4,000 से लेकर 50,000 तक के पैकेज उपलब्ध हैं। छोटे पैकेज में तीन घंटे के लिए म्यूजिक, स्नैक्स और हर्बल रंग शामिल हैं। वहीं बड़े पैकेज में 13 मार्च को होलिका दहन, कल्चरल नाइट, डिनर और 14 मार्च को डीजे डांस, हर्बल होली और डिनर पार्टी शामिल हैं।

संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम
धुलंडी फेस्टिवल न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। होली विदेशी पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत की अतिथि देवो भव: परंपरा से जुड़ने का अनुभव है।

होली रो धमाल, अब की बार उड़े देशी गुलाल : मार्केट में सिर्फ मेड इन इंडिया, चाइनीज पिचकारियों और कलर्स का बहिष्कार
जयपुर। खुशनुमा मौसम के साथ रंग, गुलाल और पिचकारी के व्यापारियों के चेहरे खिले-खिले दिख रहे हैं। गुलाबी नगरी के बाजार सजधज कर तैयार हैं। नए और आकर्षक कलर्स के साथ हर्बल और फ्रूट्स फ्लेवर की गुलाल की मांग अधिक है। लाख के गुलाल गोटे और सिलिकॉन के गुलाल गोटे के साथ गुलाल सिलेण्डर के साथ पंप वाली पिचकारी की मांग अधिक है। गुब्बारे, कलर स्मोक, स्प्रे कलर्स के साथ डिजाइनर पैकेट्स के साथ रिटेल मार्केट बिक्री के लिए तैयार है।

फ्रूट्स फ्लेवर्स की मांग बढ़ी
होली पर फ्रूटस फ्लेवर गुलाल की मांग अधिक है। मैंगो, बनाना, ऐपल, पाइनऐपल, स्ट्रॉबरी और लैवेंडर फ्रैग्नेंस को यूथ अधिक पसंद कर रहे हैं। हम सभी प्राकृतिक फल और फूलों से गुलाल और कलर तैयार करते हैं। त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। फूल और प्राकृतिक चीजों से बने हर्बल गुलाल की काफी डिमांड है। जयपुर गुलाल की मंडी है, यहां से प्रदेशभर में सप्लाई की जाती है। हर्बल गुलाल को तैयार करने में प्राकृतिक फल-फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
-मंटू जैन, डायरेक्टर, पूनम पेंट्स

मार्केट में 25 फीसदी इजाफा
पिछले साल के सीजन से इस बार खुशनुमा मौसम के कारण मार्केट में 25 फीसदी अधिक कारोबार के आसार है। कच्चे माल की बढ़ती कीमत के कारण पिछले साल से इस बार कीमतों में दस फीसदी का इजाफा है। चाइना को मात देते हुए अब सिर्फ मेक इन इंडिया प्रॉडक्ट्स की बिक्री हो रही है।
-मुकेश जैन, जनरल सेक्रेट्री, इंडियन स्मॉल पेंट्स एसोसिएशन

भगवा-लाल रंग पहली पसंद
फाग उत्सव और होली के लिए ग्राहकों के पहली पसंद लाल, गुलाबी और भगवा रंग की हर्बल गुलाल की मांग अधिक है। मंदिरों में गुलाल अर्पण के लिए यही कलर सबसे अधिक बिक रहे हैं। साथ ही यहां आने वाले लोग हर्बल और ऑर्गेनिक रंग के साथ गुलाल की भी काफी मांग कर रहे हैं।
-मोहन कचोलिया, विक्रेता

इंडिया में बन रही पिचकारियां
अब इंडिया में सभी प्रकार के खिलौने और पिचकारियां बन रही हैं। चाइना प्रॉडक्ट्स का व्यापारियों ने ही नहीं बल्कि आमजन ने भी बहिष्कार कर दिया है। मार्केट में सिर्फ मेड इन इंडिया प्रॉडक्ट्स है।
-दिनेश जसोरिया, डायरेक्टर, महेश टॉयज

होली पर बदलेगा मौसम का रंग, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में बने शुष्क मौसम के बीच होली पर एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में 13 से 15 मार्च के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इससे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बूंदा बांदी होने की सम्भावना है। कुछ भागों में मौसम शुष्क भी रहेगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 48 घंटों में तापमान में दो से चार डिग्री बढोतरी होने से दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास रहेगा। राजस्थान में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के चलते अभी दिन में गर्मी का अहसास बना हुआ है। दिन में सूरज की तपिश के साथ ही सुबह-शाम की सर्दी भी कम हो गई है। वहीं, मौसम विभाग ने होली पर मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने का अलर्ट जारी किया है। एक बार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 से 15 मार्च तक कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बीकानेर संभाग में 13-14 मार्च को कहीं कहीं हल्की बारिश तथा 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, 10-11 मार्च को बाड़मेर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है। शुष्क मौसम के बीच रविवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 38.4 डिग्री और सबसे न्यूनतम तापमान करौली में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा की आर्र्द्रता की औसत मात्रा 28 से 76 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

होली पर स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
जयपुर। रेलवे की ओर से होली पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार काचीगुडा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 11 व 16 मार्च को काचीगुड़ा से रात 11.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 12.50 बजे मदार पहुंचेगी। मदार (अजमेर)-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 13 व 18 मार्च को मदार से शाम 4.05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 4 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मलकाजगिरी, मडचेल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, धरमाबाद, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, ब्रह्मपुर, खंडवा, रानी कमलापति, सेहौर, उज्जैन, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। हावडा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा 9 व 16 मार्च को हावड़ा से शाम 6 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवा 11 व 18 मार्च को खातीपुरा से सुबह 5.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 3.15 बजे हावडा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविन्दपुरी, इटावा, फ तेहाबाद, शमशाबाद टाउन, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

अजमेर-सियालदाह रेलसेवा में बढ़ाया अस्थाई डिब्बा: रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए अजमेर-सियालदाह रेलसेवा में एक फर्स्ट मय सैकण्ड एसी डिब्बे की बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार अजमेर-सियालदाह रेलसेवा में अजमेर से 16 से 31 मार्च तक एवं सियालदाह से 17 मार्च से 1 अप्रैल तक एक फर्स्ट मय सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की है।

जयपुर स्टेशन पर कार्य के चलते ट्रेनों में आंशिक परिवर्तन: जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के दौरान प्लेटफार्म नंबर- 2 व 3 पर किए जा रहे एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा 23 मार्च को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। वहीं जोधपुर-दिल्ली रेलसेवा 8 व 22 मार्च को कनकपुरा स्टेशन पर 30 मिनट, लालगढ-प्रयागराज रेलसेवा 23 मार्च को ढ़ेहर का बालाजी स्टेशन पर 40 मिनट, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा 22 मार्च को कनकपुरा स्टेशन पर एक घंटे रेगुलेट रहेगी।

श्री गोविन्ददेव जी मंदिर में रचना झांकी के साथ होली उत्सव का हुआ श्रीगणेश, होली तक रोजाना होंगे ठाकुरजी की विभिन्न लीलाओं के दर्शन
जयपुर। गोविंददेव जी मंदिर में होली उत्सव का शुभारंभ हुआ। महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी के दरबार में रचना झांकी के साथ इसका श्रीगणेश हुआ। दोपहर साढ़े बारह से पौने एक बजे तक विशेष रचना झांकी के दर्शन हुए। प्रथम दिन प्रथम पूज्य गणेश जी, रिद्धी-सिद्धी तथा अन्य मांगलिक चिन्ह बनाए गए। रचना झांकी में 25 तरह की प्राकृतिक गुलाल का उपयोग किया गया। नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, नव निर्वाचित शहर अध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया ने ठाकुर जी के दर्शन किए। मंदिर सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने ठाकुर जी की छवि भेंट की। हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद रहे। अब होली तक नित्य प्रति रंग-बिरंगी गुलाल से ठाकुर जी की विभिन्न लीलाओं के दर्शन कराए जाएंगे। ठाकुर जी की लीलाओं के साथ पर्व पर विशेष रचना झांकी भी सजाई जाएगी।

छह दिनों में डेढ़ सौ से अधिक कलाकार फाल्गुनी प्रस्तुतियां देंगे। सात से नौ मार्च तक होलिकोत्सव का आयोजन होगा। मंदिर के सत्संग भवन में 10-11 मार्च को पुष्प फागोत्सव मनाया जाएगा। भजन सम्राट बाल व्यास श्रीकांत शर्मा के भजनों पर राधा-कृष्ण, गोपी-ग्वाल के स्वरूप दोपहर एक से शाम साढ़े चार बजे तक पुष्प फाग खेलेंगे। रचना झांकी का समय दोपहर 3 से 4.30 बजे तक रहेगा। इसमें प्रोफेशनल कलाकारों के साथ घरानों की बहू-बेटियां भी भाग लेती हैं। मयूर नृत्य और लठमार होली इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होता है। होली पद का विशेष कार्यक्रम 12 मार्च को होगा।