adhaar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देश में नीट-यूजी परीक्षा शुरू : 22 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण ; 552 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा एग्जाम
नई दिल्ली। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) रविवार दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित इस परीक्षा के लिए इस साल रिकॉर्ड 22.79 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें अकेले तेलंगाना से ही 73,000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए देश के 552 शहरों और विदेशों में 14 स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 199 केंद्र तेलंगाना में स्थित हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे यातायात की स्थिति और संभावित खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर समय से काफी पहले पहुँचें।

परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की है। जिला अधिकारियों के समन्वय से सभी केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है।

प्रश्नपत्र में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से 45-45 और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक निर्धारित हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 'नेगेटिव मार्किंग' के तहत एक अंक काट लिया जाएगा। एनटीए ने ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बटुआ या धातु की वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल आधी आस्तीन के साधारण कपड़े और चप्पल या सैंडल जैसे फुटवियर ही पहनने की इजाजत है। बारिश की आशंका को देखते हुए परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड पारदर्शी पाउच में रखने का सुझाव दिया गया है। किसी भी तरह की पूछताछ के लिए हेल्पलाइन सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।

31 मार्च तक पेन को आधार से लिंक कराए नहीं तो आपका पेन नम्बर निष्क्रिय हो जाएगा: सुधीर हालाखंडी
जयपुर। 31 मार्च 2023 अब आ ही रहा है और यह एक निर्धारित तिथि है जब कि आपके आधार से आपका पेन लिंक हो जाना चाहिए वैसे तो यह प्रक्रिया काफी समय से चल रही है लेकिन इस समय यदि आपका पेन आपके आधार से लिंक नहीं है और अब आप इसे 31 मार्च 2023 तक लेट फीस 1000 रु. भर कर लिंक करवा लेते हैं तो ठीक है वरना आपका पेन नम्बर 31 मार्च के बाद निष्क्रिय हो जाएगा।

यदि आपका पेन आधार लिंक नहीं है तो एक अप्रैल 2023 से यह पेन निष्क्रिय हो जाएगा और इसका परिणाम यह होगा कि आप आयकर रिटर्न नहीं भर पाएंगे आपके रिफंड अब प्रोसेस नहीं होंगे, आपका टीडीएस, जहां भी कटता हैं, अधिकत्तम दर से काटा जाएगा और जब तक फिर से आपका पेन सक्रिय नहीं होता है आप अपने रिटर्न नहीं भर पायेंगे, अभी हाल ही में सेबी ने भी यह निर्देश जारी किए है कि यदि 31 मार्च तक पेन और आधार लिंक नहीं हुए तो उन्हें निवेश करने में परेशानी आ सकती है। इसके अतिरिक्त आपका जीएसटी नम्बर भी पेन से ही बनता है इसलिए यदि पेन नम्बर निष्क्रिय हो जाता है तो फिर वहां भी परेशानी होगी, बैंक में भी पेन नंबर आपकी पहचान का एक बहुत बड़ा सबूत है इसलिए वहां भी समस्या आ सकती है। आयकर से जुड़ी समस्याएं तो उसी दिन से शुरू हो जाएंगी लेकिन दूसरी परेशानियां भी आगे पीछे तो आएंगी ही इसलिए आपको इस सम्बन्ध में ध्यान रखना होगा। लेकिन ध्यान दें कि अभी तक बहुत से पेन और आधार लिंक क्यों नहीं है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जब आधार जारी हुए थे तब ऐसी कोई योजना नहीं थी कि इन्हें पेन लिंक किया जाएगा इस आधार जारी होते समय जो डाटा को आधार में डाले गए थे वे पेन से भिन्न थे और अब बहुत से मामलों में इस भिन्नता के कारण पेन आधार लिंक नहीं हो रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि ये बचे हुए लोग अब प्रयास नहीं कर रहें है पर अब जिनके पास पेन कार्ड है और आधार में पेनकार्ड के अनुसार नाम परिवर्तन की सुविधा भी है लेकिन यदि उनके पास जन्म तिथि के सम्बन्ध में वांछित सबूत नहीं है तो फिर उनके मामलों में पेन कार्ड दर्ज जन्मतिथि को ही आधार में दर्ज कर दी जानी चाहिए आखिर पेनकार्ड लेते समय भी उनकी जन्मतिथि किसी साक्ष्य के आधार पर ही दर्ज की गई थी और अब यदि ऐसा किया गया तो उनके आधार और पेन कभी लिंक होंगे ही नहीं हो पाएंगे।

यह सही है कि सरकार ने इस सम्बन्ध में काफी समय दिया है और इस सम्बन्ध में लेट फीस भी काफी समय बाद शुरू की और इसके साथ ही सरकार का यह कहना है कि दोहरे और बोगस पेन कार्ड की समस्या भी इससे हल हो जायेगी लेकिन फिर भी उन मामलों में जहां वास्तविक परेशानी है राहत दी जानी चाहिए क्यों कि दोनों ही कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी हैं तो और आधार तो बहुत बाद में बना है तो फिर उसी समय सरकार को इसे पेन से लिंक कर देना चाहिए था आधार और पेन में जो मिस्मेच है वह केवल प्रार्थी की इस जानकारी के अभाव में है कि इसे बाद में आधार से लिंक किया जाएगा।

सरकार को अभी इस तरह की सख्त कार्यवाही करने के पहले करदाताओं को तीन माह का समय और देना चाहिए और जहाँ जरुरी है वहां पेन और आधार लिंक में कुछ ऐसी सुविधा देनी चाहिए।