covid - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक तिहाई ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट ही कर रहे काम
कोटा। जिस तरह से देश व प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उसे देखते हुए केन्द्र व रा’य सरकार द्वारा चिकित्सा विभाग को अलर्ट किया गया है। कोटा में भी विभाग की ओर से तैयारियां तो की जा रही हैं लेकिन अभी भी जो कमियां हैं उन्हें सुधारा जा रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कई मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि कोटा में अभी तक तो कोई मरीज नहीं मिला है। लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कोटा में भी कभी भी पुरानी स्थिति बनने की संभावना के मद्देनजर तैयारियां की जा रही है।

चिकित्सा विभाग की ओर से दो दिन तक सरकारी अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मॉकड्रिल की गई है। जहां अभी भी पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं पाई गई है। सीएमएचओ व डिप्टी सीएमएचओ द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि चिकित्सा विभाग की ओर से अपने स्तर पर तैयारियां तो की जा रही हैं। लेकिन पिछली बार कोरोना के समय में सबसे अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस हुई थी। हालांकि कोटा में उसकी व्यवस्था कर दी गई थी लेकिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वह भी उस स्थिति में जब यहां तीनों बड़े अस्पतालों में करीब दो दर्जन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए हुए हैं। एलएमओ की व्यवस्था है। ऑक्सीजन कंसंट्रेट काफी संख्या में मंगवाए गए थे। उनमें से काफी उपकरण व संसाधन तो पड़े-पड़े अनुपयोगी भी हो गए हैं।

एक तिहाई प्लांट कार्यशाील
प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना ने बताया कि कोटा के तीनों बड़े अस्पतालों में कुल 24 जनरेशन प्लांट हैं। उनमें से एक तिहाई 8 से 9 ही कार्यशील अवस्था में है। 3 प्लांट अभी तक  विभाग को हैंड ओवर ही नहीं हुए हैं। शेष जो प्लांट बंद या खराब हैं उन्हें सही करने के निर्देश दिए हुए हैं।  इसके अलावा लिक्विड ऑक्सीजन सिलेंडर, आॅक्सीजन कंसंट्रेट समेत अन्य व्यवस्थाएं भी पर्याप्त मात्रा में है। लेकिन इसके आने से पहले ही सावधानी व तैयारी रखी जा रही है।

300 अतिरिक्त बैड, ऑक्सीजन पर्याप्त
कोविड की तैयारियों के बारे में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता सक्सेना का कहना है कि कोटा में अभी तक कोविड का कोई मरीज नहीं मिला है। लेकिन चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग द्वारा इससे निपटने की पूरी तैयारी की हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों बड़े अस्पतालों में कुल 300 अतिरिक्त बैड तैयार किए गए हैं। जिनमें से 200 बैड न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में, 52 एमबीएस में और 48 जे.के. लोन अस्पताल में रिजर्व किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर पूरा एक अस्पताल तैयार किया जा सकता है जिस तरह से पिछली बार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को तैयार किया गया था।

घबराएं नहीं, सावधानी रखें
उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों से घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार यह उतना घातक नहीं होगा।

कोरोना का वार, हम कितने तैयार : जांच-इलाज का सुरक्षा चक्र मौजूद, लहर आई तो एक्टिव करने भर की जरूरत
जयपुर। कोविड ने 2 मार्च 2020 को प्रदेश में एंट्री की थी। 2022 तक कोरोना की तीन लहरें आईं थीं। इस दौरान जांच, इलाज का पूरा सिस्टम चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैयार किया था। जिसमें ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अस्पतालों में प्लांट्स, जांच के लिए आरटीपीसीआर जांचें, ऑक्सीजन कंसन्टेटर्स, डेडिकेटेड कोविड अस्पताल, दवाइयों की आपूर्ति शामिल थीं। प्राइवेट अस्पताल भी इसी अनुरूप तैयार हो चुके थे। बीते तीन साल में कोविड से राहत थी। साफ है कि प्रदेश के पास जांच, इलाज का पूरा सिस्टम मौजूद है। केवल लहर की आहट होने पर चिकित्सा व्यवस्थाओं को फिर से एक्टिव करने की जरुरत है। बीते करीब पन्द्रह दिनों से कोविड के वैरिएंट फिर से पैर पसारने लगे हैं। संक्रमण से इस अवधि में मरीज कम ही आए हैं, लेकिन इनकी संख्या अन्य राज्यों में संक्रमण को देखते हुए बढ़ने की आशंका है। ऐसे में विभाग ने अलर्ट होकर तैयारियां शुरू कर दी है। अभी तक की कोविड स्थिति देखें तो प्रदेश में करीब 150 नए मरीज आ चुके हैं। जयपुर में एक मौत भी हो चुकी है।

अभी ये तैयारियां शुरू हुई :

सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर जांच और इलाज की व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है।

प्रदेश में 1 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन ऑक्सीजन उत्पादन के 530 प्लांट्स अस्पतालों में लगे हैं। इनके लीकेज, सप्लाई शुद्धता, प्रेशर, उत्पादन क्षमता, मेंटेनेंस इत्यादि का काम चल रहा है।

कोविड की बीती लहरों के दौरान 40 हजार ऑक्सीजन उत्पादन की छोटी मशीनें यानी ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर मौजूद हैं। इन्हें चैक किया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनको एक्टिव मोड पर लाया जा सके।

कोविड का इलाज सामान्य दवाओं एजिथ्रोमायसिन एंटीबॉयोटिक्स, मान्टेक एलसी, पैरासिटामोल, सिट्रीजिन, जिंक और विटामिन सी, खून पतला करने वाली दवाओं से होता है। इनकी आपूर्ति पहले से है, जरूरत पर और बढ़ा दी जाएगी।

लहर की आहट हुई तो इस प्लान पर तुरंत काम होगा :

जांच के लिए आरटीपीसीआर की 60 सरकारी अस्पतालों में मशीनें हैं। प्राइवेट में अलग से है। सरकारी की कुल क्षमता 65 हजार जांच रोजाना की है। सभी मशीनें एक्टिव मोड में स्टॉफ लगाकर शुरू कर दी जाएगी।

डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जाएंगे। 2020-2022 तक प्रदेश में 80 डेडिकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर, 60 कोविड हॉस्पिटल बनाए गए थे। इन्हें फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व में कोविड इलाज में लगे डॉक्टर और अन्य स्टॉफ की सूची मौजूद है। इन्हें तुरंत यहां लगा दिया जाएगा।

1.14 लाख क्वारेनटाइन बैड्स और सेंटर व 42,812 आईसोलेशन बैड्स फिर एक्टिव कर देंगे।

225 प्राइवेट अस्पतालों को कोविड इलाज का पुराना अनुभव है। इनकी सूची मौजूद है। जरूरत पर फिर शुरू हो जाएंगे।

मंकीपॉक्स से लेकर जीका वायरस तक, साल 2024 में इन बीमारियों ने फैलाई दहशत
नई दिल्ली। साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। कुछ ही दिनों में दुनिया नए साल का स्वागत करेगी। अब जब साल 2024 के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, तब वक्त है इस साल की घटनाओं और स्वास्थ्य संकटों पर नजर डालने का है। 2024 में दुनिया ने कई गंभीर बीमारियों का सामना किया। इन बीमारियों ने ना केवल लाखों लोगों को प्रभावित किया, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी दबाव भी डाला है।

मंकीपॉक्स :

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 12 जून, 2024 तक दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 97,281 मामले दर्ज किए गए थे। इतना ही नहीं, दुनिया में मंकीपॉक्स के कारण 208 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी भी घोषित किया था। अफ्रीका के कई देशों को अपनी चपेट में लेने के बाद यह बीमारी यूरोप और एशिया तक फैल गई थी।

डेंगू :

2024 में डेंगू बुखार ने एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित किया। एशियाई देशों में होने वाली बारिश के कारण डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 30 अप्रैल 2024 तक 7.6 मिलियन से अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। साल 2024 में डेंगू की वजह से 3000 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

कोविड-19 का एक्सबीबी वेरिएंट :

2024 में कोरोना वायरस का कहर एक एक बार फिर देखने को मिला। इस साल कोरोना के नए वेरिएंट एक्सबीबी ने दुनिया भर में तबाही मचाई। कोविड-19 का एक्सबीबी वेरिएंट ने ना सिर्फ वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम किया है, बल्कि कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। कोरोना का यह वेरिएंट तेजी से फैलने वाला था और बच्चों व बुजुर्गों पर अधिक प्रभाव डाल रहा था।

निपाह वायरस :

भारत के दक्षिणी राज्य केरल में 2024 में निपाह वायरस का प्रकोप देखने को मिला। निपाह वायरस चमगादड़ों और सूअरों से फैलता है। कोरोना की तरह की निपाह भी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। निपाह वायरस की चपेट में आने से केरल में कई लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हुआ कोरोना
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कोरोना हो गया है। सीएम ने जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा- स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं एवं आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।

कोविड के कारण बढ़ रहा हैप्पी हाइपॉक्सिया, ऑक्सीजन लेवल जांच करवाते रहें: गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांस में तकलीफ के कारण इलाज लेने के बाद लोगों को कोविड के बाद नई तरह की बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेने की बात कही है।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि हाल में तमाम नई रिसर्च से पता चला है कि कोविड के दौरान एवं कोविड के बाद भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी हो जाती है जिसे "हैप्पी हाइपॉक्सिया" कहते हैं। इस बीमारी में कई बार मरीज को भी पता नहीं चलता क्योंकि सांस लेने में भी तकलीफ नहीं होती परन्तु समय पर डाइग्नोसिस ना हो तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। मेरे साथ भी कोविड के कारण हैप्पी हाइपॉक्सिया की स्थिति बनी पर डॉक्टर्स ने इसे समय रहते पहचान लिया परन्तु इससे मुझे 5-6 दिन बहुत परेशानी हुई। अगर आपको शरीर में कोई भी परेशानी लगे तो अपना ऑक्सीजन लेवल जरूर चैक करते रहें। आजकल तमाम तरह के वायरल इन्फेक्शन फैल रहे हैं इसलिए डॉक्टर्स भी मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल कर ऑक्सीजन लेवल मापने की सलाह अवश्य देंवे।

चीन में कोरोना की सबसे भयानक लहर
बीजिंग। दुनिया कोरोना के भयावह दौर से अब धीरे-धीरे बाहर आ रही है। हालांकि कई जगहों पर बढ़ते मामले इस बात का सबूत हैं कि खतरा अभी टला नहीं है। सबसे बुरा हाल चीन का है जो एक के बाद एक संक्रमण की लहर का सामना कर रहा है। एक बार फिर चीन में कोरोना की नई लहर देखी जा रही है जिसमें जून के आखिर तक हर हफ्ते 6.5 करोड़ मामले देखे जा सकते हैं। श्वसन रोग विशेषज्ञ झोंग नानशान ने ग्वांगझू की एक बायोटेक कॉन्फ्रेंस में यह खतरनाक भविष्यवाणी की है। झोंग की यह चेतावनी ओमीक्रोन के सबवेरिएंट एक्सबीबी को लेकर आई है जिसके चलते अप्रैल के आखिर से पूरे चीन में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सबीबी के मई आखिर तक हर हफ्ते 4 करोड़ और एक महीने बाद 6.5 करोड़ मामले सामने आने की उम्मीद है। करीब छह महीने पहले ही बीजिंग ने अपने जीरो कोविड प्रतिबंधों को खत्म किया है।

नागरिकों के कड़े विरोध के बाद प्रतिबंध हटा तो लिए गए लेकिन इससे 1.4 अरब लोगों पर वायरस की चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया। चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस महीने की शुरूआत में अपने साप्ताहिक आंकड़ों को अपडेट करना बंद कर दिया। लिहाजा अब चीन में कोविड-19 स्थिति की वास्तविकता का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

एक्सबीबी से निपटने की सलाह
नए उभरते खतरे से निपटने के लिए चीन नए टीकों के साथ अपने वैक्सीन भंडारण को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है जो प्रमुख रूप से एक्सबीबी सबवेरिएंट से बचाव करते हैं। देश के ड्रग रेगुलेटर ने पहले ही इस तरह के दो टीकों को शुरूआती मंजूरी दे दी है। अन्य तीन या चार को भी जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार समूह ने हाल ही में सिफारिश की थी कि इस साल के कोविड-19 बूस्टर शॉट्स को इइ वेरिएंट से बचाव के लिए अपडेट किया जाए।

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के साढ़े छह सौ से अधिक नये मामले सामने आये
जयपुर। राजस्थान में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है और गुरुवार को इसके 669 नये मामले सामने आने से इसके सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर साढ़े तीन हजार के पार पहुंच गई वहीं इसके एक मरीज की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार जयपुर जिले में सर्वाधिक 108 नये मामले सामने आए । इसी तरह भरतपुर जिले में 92, नागौर में 59, चित्तौडग़ढ़ में 53, बीकानेर में 51, उदयपुर में 45, सीकर में 44, अलवर में 34, अजमेर एवं जोधपुर में 25-25, गंगानगर एवं झालावाड़ में 17-17, पाली में 16, प्रतापगढ में 15, बांसवाड़ा में 12, भीलवाड़ा में 10, सिरोही में आठ, दौसा,  डूंगरपुर एवं सवाईमाधोपुर जिले में सात-सात, बूंदी में पांच, जैसलमेर, झुंझुनूं एवं राजसमंद जिले में चार-चार नये मामले सामने आये है।

इससे राज्य में नए मामलों की संख्या बढ़कर 13 लाख 21 हजार 24 हो गई । नए मामलों के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3523 पहुंच गई।  इनमें सर्वाधिक 945 सक्रिय मरीज जयपुर में है जबकि उदयपुर में 298, भरतपुर में 287, जोधपुर में 229, बीकानेर 202, अलवर में 190, अजमेर में 182,  चित्तौडग़ढ़ में 179, नागौर में 156, झालावाड़ में 129, एवं सीकर में 112 जबकि 20 से अधिक जिलों में इससे कम सक्रिय मरीज है। राज्य में बाड़मेर एक मात्र ऐसा जिला है जहां कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।  प्रदेश में कोरोना के 346 मरीजों के और स्वस्थ होने से राज्य में इससे अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या 13 लाख आठ हजार 24 हो गई। राज्य में गुरुवार को झालावाड़ में एक मरीज की मृत्यु होने से प्रदेश में अब तक कोरोना के मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9687 पहुंच गया।      प्रदेश में आज 10 हजार 652 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए । अब तक राज्य में दो करोड़ 17 लाख 69 हजार 999 लोगों के नमूने लिए जा चुके है।

कोविड संक्रमित मामले 65 हजार के पार
नई दिल्ली। देश में पिछले  24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के 12 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 65 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 12591 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 65286 हो गयी है और संक्रमण दर 5.46 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 10827 मरीज कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.67 प्रतिशत है। इसी अवधि में 230419 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 574 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

कोविड संक्रमण के सात हजार से अधिक नये मामले
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 61 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 7633 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 61233 हो गयी है और संक्रमण दर 3.62 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6702 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.68 प्रतिशत है। इसी अवधि में 211029 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 749 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

अमेरिकी सीनेट ने कोविड राष्ट्रीय आपातकाल को समाप्त करने की मंजूरी दी
वाशिंगटन। अमेरिका की सीनेट ने कोविड-19 राष्ट्रीय आपातकाल को तुरंत समाप्त करने के लिए सदन की ओर से पारित विधेयक को मंजूरी दे दी है। सीनेट ने बुधवार को 68-23 मतों के साथ विधेयक को पारित किया और उसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया।

अमेरिकी सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने पहले कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रस्ताव को वीटो नहीं करेंगे। बाइडेन ने पहले राष्ट्रीय आपातकाल को 11 मई तक समाप्त करने की योजना बनाई थी। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मार्च 2020 में कोरोनोवायरस महामारी पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी।

कोरोनाकाल की अनकही कहानियों का दर्द है भीड़...
जयपुर। भीड़ कहानी है दर्द की, यादों की, कड़वी बातों की, अमीर-गरीब की खाई की, ऊंच-नीच, जाति, समाज से भरे लॉकडाउन में फंसी उन जिंदगियों की, जो ठहर गई थी अपनी ही सांसों के घुटन में, जहां बेबस मजदूर इंसान बस चाह सकता है, लेकिन कुछ कर नहीं सकता। भीड़ छोटी-छोटी कई कहनियों की एक कहानी है। बेबस लोग और मजबूर मजदूरों की जो घर से निकले हैं घर जाने के लिए। ये कहानी है लॉकडाउन के उस वक्त की जब कोरोना संक्रमण से ज्यादा अफवाहें तेजी से फैल रही थीं, जिस कारण स्टेट बॉर्डर बंद हो जाते है और हर कोई जहां है वहीं फंस जाता है। पुलिस अधिकारी सूर्य कुमार सिंह टीकस (राजकुमार राव) निम्न जाति का है और राज्य की सीमा के एक चेक पोस्ट का इंचार्ज है, जहां डॉक्टर रेणु शर्मा (भूमि पेडणेकर) कोरोना निरक्षण करने के लिए अपनी ड्यूटी कर रही है। दोनों के बीच प्यार है। वहीं दूसरी ओर सिक्योरिटी गार्ड बलराम त्रिवेदी (पंकज कपूर) है, जो अपने परिवार और 13 साथियों के साथ निकला है। इधर, गीतांजलि (दीया मिर्जा) अपनी कार से बेटी को हॉस्टल से लेने के लिए निकली है, जबकि एक किशोर लड़की अपने शराबी पिता को साइकिल पर बैठाकर गांव जा रही है। इन सबको कवर करने टीवी चैनल की रिपोर्टर विधि (कृतिका कामरा) अपने दो सहयोगियों के साथ यहीं आ रही है। यह सभी दिल्ली से 1200 किमी दूर तेजपुर की सीमा चेक पोस्ट पर कोरोना के चलते रोक दिए जाते हैं। यहीं से इन सबकी कहानियां जुड़ती है, जो मजबूरियां बेबसी और समाज की दोहरी मानसिकता को दर्शाती है। अब किस तरह ये उलझी हुई जिंदगिया अपनी राह पकड़ मंजिल तक पहुंचेगी। यही कहानी है भीड़ की। कथा पटकथा नई है, कसी हुई है। सच की जमीन पर काल्पनिक हालत पैदा करती है, जो धीरे-धीरे परत दर परत आपको उन हालातों से जोड़ती है। अभिनय में राजकुमार राव अपने सरल अंदाज में गजब की परफॉर्मेंस देते हैं। भूमि भी अपनी भूमिका सशक्त तरीके से निभाती है, लेकिन पंकज कपूर का अभिनय इस फिल्म की जान है। दीया मिर्जा और अन्य कलाकार अच्छे लगे हैं। निर्देशन अनुभव सिन्हा का यथार्थ तक ले आता है। सिनेमेटोग्राफी किरदारों की इस भीड़ में सबको अपने मायने देती है और दर्शकों को 2020 के कोरोनाकाल में ले जाती है। एडिटिंग व पार्श्व संगीत ठीक है। ओवर आॅल फिल्म एक बार देखी जा सकती है।

सावधान : बढ़ते कोविड के पीछे एक्स बी.बी1.16
कोटा । प्रदेश में एक बार फिर पांच से छह जिलों में कोविड के केस आने के बाद से ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है।  देश  गुजरात और महाराष्ट्र में नए वैरिएंट एक्स बी बी 1.16  केसों में इजाफा होने के बाद से  एक्सपर्ट लोगों को नए वैरिएंट  एक्स बी बी 1.1 से सावधान रहने की चेतावनी दे रहे है। हालांकि कोटा में अभी नए वैरिएंट के केस नहीं आने से राहत की बात है लेकिन डॉक्टर कोविड प्रोट्रोकॉल की पालना करने की सलाह दे रहे है। कोटा कोविड के केस  नहीं आने के बाद जांच का दायरा भी घट गया है। रोज 234 से 300 के बीच जांच हो रही है।  चिकित्सा मंत्री ने हाल के दौरे के दौरान विभाग को रोज एक हजार जांच करने के आदेश दे दिए है।  देश में कोविड के मामलों में आए हालिया उछाल के पीछे तेजी से फैलने वाले एक्स बी बी1.1 वंश  वैरिएंट एक्स बी बी.1.16 हो सकता है।  टीओआई के मुताबिक सीएआरएस कोविड वैरिएंट 2  वैरिएंट पर नजर रखने वाले अंतरराष्ट्रीय और भारतीय वैज्ञानिकों ने14 मार्च) को ये जानकारी दी थी भारत में एक्स बी बी 1.1 वैरिएंट सक्रिय हुआ है। कोविड जांच प्रभारी अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि कोविड वैरिएंट पर नजर रखने वाले एक अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के मुताबिक, इस सबलाइनेज  के सीक्वेंस की सबसे अधिक संख्या भारत (48) से आई है, इसके बाद ब्रुनेई (22), संयुक्त राज्य अमेरिका (15) और सिंगापुर (14) का नंबर है।  रिपोर्टों के मुताबिक, यह सब वैरिएंट भारत सहित कम से कम चार देशों में बड़े स्तर पर बढ़ रहा है। दुनिया भर में कोविड वैरिएंट पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों ने पाया है कि एक्स बी बी.1.16 कुछ क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है। जिसमें गुजरात महाराष्टÑ में सबसे ज्यादा केस आ रहे है।

वैक्सीनेशन से खतरा अभी कम
कोविड जांच प्रभारी डॉ. अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि एक्स बी बी.1.16 वैरिएंट के अन्य ओमिक्रॉन उप-वंशों  के मुकाबले इसके प्रतिरक्षा से बचाव के गुणों और गंभीर बीमारी पैदा करने की क्षमता पर अधिक जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। इसलिए इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। हालांकि कोटा में वैक्सीनेशन का प्रतिशत अच्छा है। जिससे नए वैरिएंट की चपेट में आने के बाद इसकी तीव्रता इतनी नहीं होगी।  वैरिएंट के बार बार बदलने से सावधान रहने की आवश्यकता है।  कोविड  अभी गया नहीं है ऐसे में कोविड प्रोट्रोकाल की पालना करना जरूरी है। मास्क लगाए, भीड भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। एक्स बी बी 1 जीएलएसएआईडी में अनुसार देश में लगभग 59 जीनोम हैं। जीनोम कई राज्यों में पाए गए हैं। सबसे बड़े मामले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और तमिलनाडु से देखे गए हैं, कुछ कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान में है।

गुजरात जी एफ एक्स में एक्स बी बी.1.5 स्ट्रेन मिला
गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने पिछले 50 पुष्ट कोविड मामलों के जीनोम का अनुक्रम किया और पाया कि इनमें से 37 - या 74 प्रतिश नमूने - बी बी .1 शाखा के थे। इनमें से 20  बी बी.1.5, 14 बी बी.1 और तीन  बी बी.1.9 थे। इनमें से ज्यादातर मामले अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और कच्छ जिलों में दर्ज किए गए थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय सार्स कोविड -2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम ने भारत के 11 राज्यों में इस सब-वैरिएंट की उपस्थिति का संकेत दिया था और कहा था कि मामले बढ़ रहे हैं। गुजरात में भी, एक्स बी बी दिसंबर में ओमिक्रॉन का सबसे प्रचलित सब-वैरिएंट था। हालांकि, उस समय, एक्स बी बी .2 में 35 प्रतिशत बी बी .5 में 13 प्रतिशत और बी बी.1 में केवल 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई उप-वैरिएंट राज्य में कोविड मामलों में स्पाइक के साथ मेल खाता है। 9 फरवरी को, सक्रिय मामले चार पर अब तक के सबसे निचले स्तर पर थे। 13 मार्च को सक्रिय मामले 81 तक पहुंच गए। फरवरी के अंतिम सप्ताह में स्पाइक शुरू हुआ ।

इनका कहना है
अभी कोटा में कोविड के मामले नहीं आ रहे हंै। उसके बावजूद नए वैरिएंट पर पूरी निगरानी रखे हुए हैं । जांच के सैंपल बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। संदिग्ध मरीजों की जांच करने आदेश दिए है।
-डॉ. जगदीश कुमार सोनी, सीएमएचओ कोटा