bsnl - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

BSNL का बंपर ऑफर: सिर्फ ₹1 में 30 दिनों तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
जोधपुर। BSNL ने ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने लोकप्रिय फ्रीडम प्लान की अवधि 31 मई 2026 तक बढ़ा दी है। कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए इस विशेष ऑफर को दोबारा शुरू किया है, जिसके तहत मात्र 1 रुपए के एफआरसी (फर्स्ट रिचार्ज कूपन) पर 30 दिनों तक कई सुविधाएं मिलेंगी। बीएसएनएल राजस्थान परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने बताया कि ग्राहकों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्लान में पहले की तरह ही प्रतिदिन 2GB डाटा, असीमित वॉइस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी जाएगी।

यह ऑफर विशेष रूप से नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा और 31 मई 2026 तक लागू होगा। उपभोक्ता इस सिम को अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र, फ्रेंचाइजी अथवा अधिकृत रिटेलर से तत्काल प्राप्त कर सकते हैं। प्लान की प्रमुख विशेषताएं मात्र 1 रुपए का एफआरसी 30 दिनों की वैधता प्रतिदिन 2GB डाटा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग प्रतिदिन 100 SMS सुविधा बीएसएनएल का यह ऑफर निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लानों के बीच ग्राहकों को राहत देने वाला माना जा रहा है।

BSNL ने नववर्ष पर दी यूजर्स को खुशखबरी, सभी सर्कलों में शुरू की वाई-फाई कॉलिंग सुविधा
नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने नव वर्ष पर पूरे देश में  वॉयस ओवर वाई-फाई (वीओ वाई-फाई) सेवा शुरू करने की घोषणा की है और इसके लिये किसी दूसरे ऐप के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होगी। संचार मंत्रालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी बीएसएनएल की यह वाई-फाई कॉलिंग सुविधा देश के प्रत्येक दूरसंचार सर्कल में सभी बीएसएनएल ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गयी है। बयान में कहा गया है कि चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी यह लोगों को निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली संपर्क सुविधा सुनिश्चित करती है।

वीओ वाई-फाई ग्राहकों को वाई-फाई नेटवर्क पर वॉयस कॉल और संदेश भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देता है, जिससे घरों, कार्यालयों, बेसमेंट और दूरदराज के स्थानों जैसे कमजोर मोबाइल सिग्नल वाले क्षेत्रों में स्पष्ट और विश्वसनीय कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है।

वीओ वाई-फाई आईएमएस-आधारित एक सेवा है जो वाई-फाई और मोबाइल नेटवर्क के बीच निर्बाध हस्तांतरण का समर्थन करती है। इसमें कॉल ग्राहक के वर्तमान मोबाइल नंबर और फोन डायलर का उपयोग करके किए जाते हैं जिसके लिए तीसरे पक्ष के एप्लिकेशन की आवश्यकता नहीं होती है।

मंत्रालय का कहना है कि यह सेवा ग्रामीण और दूरदराज के उन क्षेत्रों में विशेष रूप से लाभप्रद है जहां मोबाइल कवरेज सीमित होती है बशर्ते बीएसएनएल भारत फाइबर या किसी अन्य ब्रॉडबैंड सेवा जैसी एक स्थिर वाई-फाई कनेक्टिविटी उपलब्ध हो। वीओ वाई-फाई अधिकांश आधुनिक स्मार्टफ़ोन पर समर्थित है। ग्राहकों को अपने हैंडसेट की सेटिंग्स में वाई-फाई कॉलिंग को सक्षम (इनेबल) करना होगा। इस सुविधा के संबंध में कंपनी ने हेल्पलाइन नंबर-18001503 की एक सुविधा भी प्रदान की है।

प्रधानमंत्री ने किया बीएसएनएल 4G का शुभारंभ : राजस्थान के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी हाईस्पीड इंटरनेट, सीतापुरा जेईसीसी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए वर्चुअल शामिल
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्वदेशी 4G नेटवर्क सेवा का शुभारंभ किया। राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में वर्चुअल रूप से जुड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। बीएसएनएल का यह 4G नेटवर्क अब गांव-गांव तक डिजिटल इंडिया की ताकत पहुंचाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ इंटरनेट सेवा नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बीएसएनएल की स्वदेशी 4G सेवा राजस्थान में डिजिटल डिवाइड को कम करेगी। छोटे कस्बों और गांवों के युवाओं को अब बड़े शहरों जैसी तेज इंटरनेट सुविधा मिलेगी, जिससे वे भी ऑनलाइन शिक्षा और रोजगार के अवसरों से सीधे जुड़ सकेंगे।”

बीएसएनएल राजस्थान महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने बताया कि राजस्थान में पहले चरण में जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर जिलों में यह सेवा शुरू होगी। इसके बाद धीरे-धीरे राज्य के सभी जिलों और पंचायत मुख्यालयों तक इसका विस्तार किया जाएगा।

विकास की रफ्तार तेज होगी
राजस्थान में करीब 35% ग्रामीण आबादी अब भी सीमित इंटरनेट स्पीड पर निर्भर है। नई सेवा से यह अंतर तेजी से कम होगा।
टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन क्लासेस, डिजिटल पेमेंट्स और ई-गवर्नेंस को नई रफ्तार मिलेगी।
राज्य सरकार ने आगामी दो वर्षों में हर पंचायत मुख्यालय को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

बीएसएनएल के ग्राहक सेवा माह के अंतर्गत विशेष शिविर कल लगेगा, तकनीकी और वित्त अधिकारियों की एक टीम रहेगी उपस्थित
जयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) जयपुर द्वारा अप्रैल माह को "ग्राहक सेवा माह" के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए, बीएसएनएल जयपुर बीए आगामी 24 अप्रैल 2025 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बजाज नगर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) पर एक विशेष शिविर का आयोजन करने जा रहा है।

प्रधान महाप्रबंधक जयपुर राजेश कुमार अग्रवाल ने इस शिविर के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर ग्राहकों को उनकी दूरसंचार सेवाओं से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त करने अथवा नए कनेक्शन प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से ज़ोर देते हुए कहा कि यदि किसी ग्राहक को बिलिंग संबंधी कोई विवाद है या वे किसी भी दूरसंचार सेवा से जुड़ी किसी अन्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वे इस शिविर में भाग लेकर तत्काल समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
इस विशेष शिविर में बीएसएनएल जयपुर के तकनीकी और वित्त अधिकारियों की एक टीम उपस्थित रहेगी, जो ग्राहकों को त्वरित और प्रभावी समाधान प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगी।

बीएसएनएल की IFTV सेवा को जनता का अपार समर्थन, उपभोक्ताओं को 400 से अधिक एचडी और एसडी चैनल मुफ्त में उपलब्ध
जयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) राजस्थान सर्कल में हाल ही में शुरू की गई IFTV (इंटरैक्टिव फाइबर टेलीविजन) सेवाओं को ग्राहकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। डिजिटल युग में ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए बीएसएनएल ने अत्याधुनिक IFTV सेवाओं की शुरुआत की थी, जिसे जनता से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बीएसएनएल की IFTV सेवा के तहत उच्च गुणवत्ता वाले एंटरटेनमेंट, समाचार, खेल और शैक्षणिक चैनलों को फाइबर ब्रॉडबैंड के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सेवा के जरिए उपभोक्ताओं को 400 से अधिक एचडी और एसडी चैनल मुफ्त में उपलब्ध हैं, जिससे उनकी डिजिटल जरूरतें पूरी हो रही हैं।

राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक जयपुर ने बताया कि बीएसएनएल FTTH ग्राहक IFTV सेवा के लिए पंजीकरण करने के लिए https://fms.bsnl.in/iptvreg पर जा सकते हैं। यह पंजीकरण बीएसएनएल के Whatsapp चैट नंबर 18004444 पर Hi भेज कर भी किया जा सकता है। पंजीकरण के बाद, ग्राहक को अपने टीवी में प्ले स्टोर से SKYPRO Android APP इंस्टॉल करनी होगी और BSNL FTTH नंबर के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके साइन-इन करना होगा।

अग्रवाल ने कहा कि “हम अपने ग्राहकों को किफायती और विश्वसनीय डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। IFTV सेवा को मिल रहे अपार समर्थन से हमें प्रेरणा मिली है और हम इसे और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।” यह सेवा बीएसएनएल के हाई-स्पीड फाइबर नेटवर्क के माध्यम से संचालित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के निर्बाध मनोरंजन का अनुभव मिल रहा है।

BSNL ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह, बी.ए. के 50000 FTTH कनेक्शन पूरे होने पर केक काटकर किया सेलिब्रेट
जयपुर। बीएसएनएल ने 26 जनवरी को प्रधान महा प्रबंधक दूरसंचार, जयपुर बी.ए में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। राजेश अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार, जयपुर बी.ए ने तिरंगे रंग में सजे-धजे परिसर में ध्वज फहराया। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में संचार सेवाओं में आ रहे नवीन परिवर्तनों और सकारात्मक सुधारों का उल्लेख करते हुए सभी कार्मिकों को अपनी कर्मठता निरंतर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जयपुर बी.ए. के 50000 FTTH कनेक्शन पूरे हो जाने की उपलब्धि को उन्होंने केक काटकर स्मरणीय बनाया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्रीमती निधि माथुर, महाप्रबंधक (मुख्यालय), महेश मीणा महाप्रबंधक नेटवर्क एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 कार्मिकों को इस समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान करसम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद व सांस्कृतिक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गीत संगीत और कविताओं की भी प्रस्तुति की गई। महेश मीणा, महाप्रबंधक (नेटवर्क) की प्रेरक कविता और बच्चू सिंह मीणा, सहायक महाप्रबंधक (सेल्स एंड मार्केटिंग) की राष्ट्र प्रेम की ओजपूर्ण कविता‌ ने वातावरण में जोश का संचार किया। अजय गुर्जर के बांसुरी वादन और साक्षी अग्रवाल, रश्मि सक्सेना, सोनल सिहंल और संगीता सक्सेना के सामूहिक देशभक्ति गीत से वातावरण सरस हो गया। बड़ी संख्या में कार्मिकों की उपस्थिति ने समारोह को सफल बनाया। सीमा जैन, आयुषी और वन्दना ने रंगोली में रंग भरे। सरस संचालन डॉ.संगीता सक्सेना का रहा।

बीएसएनएल ने 4जी का दायरा बढ़ाया जयपुर में 141 साइट पर 4जी उपकरण लगाए
जयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बी एस एन एल) ने जयपुर, दौसा जिलो में अपनी 4जी सेवाओं का विस्तार करते हुए शानदार प्रगति दर्ज की है। अभी हाल ही में जयपुर शहर में 141 साइटों पर 4जी के अत्याधुनिक उपकरण लगाये गये है जिससे कि मोबाइल इन्टरनेट सेवा की स्पीड में काफी तेजी आयी है एवं इस पर लगातार कार्य जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार सेवाएं: बीएसएनएल ने डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जयपुर व्यवसायिक क्षेत्र (जयपुर, दौसा, टोंक एवं सवाई माधोपुर) के 60 गांवों में 4जी की सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। यह सेवाए उन क्षेत्रों में प्रारम्भ की गई जहाँ किसी भी मोबाइल सेवा कम्पनी का सिग्नल नही था। इलाके के लम्बे समय से बी एस एन एल की 4जी इन्टरनेट सेवाओ का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओ को राहत मिली है और ग्रामीण इलाकों में दूरसंचार सेवाओं की पहुंच बढ़ी है, एवं डिजिटल इंडिया के सपने को मजबूती मिली है।

सभी टावरों के उपकरण स्वदेशी : बी एस एन एल के टावरों पर इस्तेमाल किए गए सभी 4जी  के उपकरण पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनाए गए हैं। यह पहल न केवल भारतीय उद्योगों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को भी मजबूती प्रदान करती है।
बी एस एन एल का लक्ष्य और प्रयास: बी एस एन एल का उद्देश्य डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। वर्तमान में कंपनी उन्नत तकनीक और विश्वसनीय सेवाओं के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

टेलीफोन सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु होगा टेलीफोन अदालत का आयोजन
जयपुर। टेलीफोन सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रधान महाप्रबन्धक दूरसंचार जिला जयपुर द्वारा टेलीफोन अदालत का आयोजन 21 सितम्बर 2024 शनिवार को 11.00 बजे पूर्वाह्न किया जाना प्रस्तावित है।

टेलीफोन एवं ब्रॉडबैण्ड के अधिक समय तक खराब रहने व टेलीफोन एवं ब्रॉडबैण्ड का अधिक बिल आना अथवा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में अपना आवेदन भेजते समय प्रकरण सम्बंधित पूर्व में की गयी शिकायतों एवं प्राप्त दस्तावेज़ों का पूर्ण विवरण दें एवं अपना मोबाइल नम्बर अवश्य लिखें।

आवेदन दो प्रतियो में दिनांक 16  सितम्बर  2024 तक सहायक महाप्रबन्धक (नेटवर्क प्रचालन सीफए) टैक्स भवन प्रथम तल बीएसएनएल एम आई रोड जयपुर अथवा पत्र प्राप्ति शाखा अशोक मार्ग बीएसएनएल जयपुर को भिजवायें।

मोबाइल सेवा में बीएसएनएल सबसे सस्ता विकल्प
जयपुर। निजी क्षेत्र की मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनियों ने अपनी सेवाओं के टैरिफ में बढ़ोतरी की है जिससे इन कम्पनियों की सेवाएं खरीदना जनता के लिए अब और महँगा हो गया है। परन्तु एक अच्छी खबर यह है कि निजी आपरेटर्स के इस टैरिफ-वार के बीच सरकारी कम्पनी बीएसएनएल ने अपने पहले से ही किफायती मौजूदा टैरिफ में कोई संशोधन नहीं किया है जिसके चलते वह आम जनता के लिए सबसे सस्ता विकल्प बन गया है।

ज्ञातव्य है कि 30 दिन की अवधि के लिए असीमित काल के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन  जहां बीएसएनएल 199 रुपये में दे रहा है वहीं निजी कम्पनियां इस प्लान को बढ़े हुए टैरिफ के साथ 349 रुपये से 379 रुपये में बेच रही हैं। इसी तरह 75 दिन की अवधि के लिए असीमित काल के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन जहां बीएसएनएल 499 रुपये में ऑफर कर रहा है वहीं निजी आपरेटर्स 84 दिन की अवधि के लिए इस प्लान को 859 रुपये से 979 रुपये में बेच रहे हैं।

भारतवर्ष के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अपनी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए कटिबद्ध बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को 52 दिन के लिए असीमित काल के साथ 1 जीबी डाटा प्रतिदिन मात्र 298 रुपये में दे रहा है वहीं निजी आपरेटर्स महज 28 दिन के लिए इस सेवापैक को 249 रूपये से 299 रुपये तक बेच रहे हैं | उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय नेटवर्क वाली कम्पनी बीएसएनएल के टैरिफ निजी आपरेटर्स की तुलना में 45 प्रतिशत तक सस्ते हैं जो ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों से ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं |

BSNL द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए अपने ग्राहक सेवा केन्द्रों पर त्वरित पोस्टपेड सिम एक्टिवेशन सेवा शुरू
जयपुर। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पवित्र अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगी। बीएसएनएल, यात्रा मार्ग पर 25 मोबाइल टावरों के माध्यम से सेवाएँ प्रदान कर रहा है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमानुसार, जम्मू और कश्मीर में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए केवल पोस्टपेड सिम की अनुमति है।

बीएसएनएल राजस्थान सभी यात्रियों को शुभ यात्रा की शुभकामनाएं देता है और इस पवित्र यात्रा में उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए समर्पित है। बीएसएनएल पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन के साथ, आप यात्रा के दौरान भी अपने प्रियजनों से जुड़े रह सकते हैं और बिना किसी व्यवधान के संचार कर सकते हैं।

बीएसएनएल राजस्थान को यह सेवा प्रदान करते हुए गर्व हो रहा है। हमारे ग्राहक सेवा केंद्र अशोक मार्ग, सी स्कीम, बजाज नगर पर त्वरित पोस्टपेड सिम एक्टिवेशन के लिए तैयार हैं। बीएसएनएल पोस्टपेड सिम लेकर आप यात्रा के दौरान अपने प्रियजनों से जुड़े रह सकते हैं और बिना किसी व्यवधान के संचार कर सकते हैं।

अभी बीएसएनएल पोस्टपेड सिम लें और अपने अपनों से जुड़े रहें। हमारी उत्कृष्ट नेटवर्क कवरेज और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं आपको एक निर्बाध और सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ उठाएं और यात्रा को बनाएं अधिक यादगार।

बीएसएनएल के पोस्टपेड प्लान बहुत ही किफायती दाम पर उपलब्ध हैं। मात्र 199 रुपये प्रति माह से प्लान शुरू होते हैं, जिसमें असीमित वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। एक प्लान लेकर आप अपने परिवार के सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं और सभी को बेहतरीन सेवाओं का लाभ दिला सकते हैं।

अक्ष ऑप्टिफाइबर को मिला अवार्ड
जयपुर। अक्ष ऑप्टिफाइबर को बीएसएनएल की ओर से तमिलनाडु स्थित कोडईकनाल भारतनेट कैटेगरी में सेकंड पोजिशन के लिए अवार्ड दिया गया। बीएसएनएल के डॉयरेक्टर एंड सीएफए विवेक बेंजल ने अक्ष ऑप्टिफाइबर के डेवलपमेंट मैनेजर हार्दिक गहरवार को अवॉर्ड प्रदान किया।

अक्ष ऑप्टिफाइबर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि यह अवॉर्ड राजस्थान के गांवों में ग्राम पंचायत स्तर तक भारत नेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत एफटीटीएच हाई स्पीड इंटरनेट प्रोजेक्ट सफलता पूर्वक किया। इसके जरिए गांवों की अर्थवयस्था में बदलाव आया है। अक्ष बीएसएनएल का बहुत पुराना पार्टनर है। खंडेलवाल ने एफटीटीएच दिए जाने के बाद रूरल ग्रोथ का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।

बीएसएनएल ने कॉपर लैंडलाइन को FTTH में मुफ्त अपग्रेड करने के लिए दो नए किफायती प्लान लांच किए
जयपुर। बीएसएनएल ग्राहकों को परेशानी मुक्त, विश्वस्तरीय दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने के अपने प्रयास में, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मौजूदा लैंडलाइन को फाइबर मोड में अपग्रेड करने के लिए दो नए फाइबर (एफ.टी.टी.एच.) कनेक्शन के प्लान शुरू किए हैं- एफ.टी.टी.एच. सुलभ एवं फाइबर बेसिक वैल्यू प्लान । मौजूदा इनकमिंग की सुविधा वाले ग्राहकों कि डिमांड पर एफ.टी.टी.एच.सुलभ प्लान में मात्र 150 रुपये में इनकमिंग की सुविधा के साथ 1GB डाटा भी 10 Mbps की स्पीड तक दिया जायेगा। वहीँ दूसरी और फाइबर बेसिक वैल्यू प्लान के अंतर्गत  मात्र 199 रुपये में ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर स्थानीय और एसटीडी असीमित कॉल का आनंद ले सकते हैं । इसके  अलावा इन्टरनेट  डेटा डाउनलोड 1 जीबी तक 10 एमबीपीएस तक की गति से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक जयपुर ने बताया कि पहले से चल रहे फाइबर कनेक्शन के प्लानो की श्रृंखला में ही यह दोनों नए प्लान बहुत ही किफायती जो कि कम आवश्यकता वाले उपभोक्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। निश्चित रूप से जनता के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को बीएसएनएल फाइबर  सेवा से जोड़ेंगे।