brutality - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि 2025 में दुनिया में संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा के लगभग 10,000 मामले दर्ज किए गए जो 2024 के आंकड़े से दोगुने से भी अधिक हैं जिसमें दुष्कर्म, यौन दासता और अपहरण को अफ्रीका, मध्य पूर्व, यूरोप और कैरेबियाई देशों में युद्ध हथियारों के रूप में इस्तेमाल किया गया। संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट शुक्रवार को जारी करते हुए, विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पट्टन ने कहा कि ये आंकड़े एक गंभीर वैश्विक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं जिसमें बढ़ती असुरक्षा, विस्थापन एवं पीड़ितों के लिए घटते संसाधन सभी इस संकट को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, "2025 में युद्ध, यातना, आतंकवाद और राजनीतिक दमन की रणनीति के रूप में यौन हिंसा के मामलों में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं एवं लड़कियों को निशाना बनाया गया।" रिपोर्ट में 2025 के दौरान संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा के 9,788 मामलों की पुष्टि की गई हालांकि प्रमिला ने इस बात पर बल दिया कि यह आंकड़ा क्रूर वास्तविकता को नहीं दर्शाता है।

इस रिपोर्ट में 21 संघर्षग्रस्त देशों में राज्य और गैर-राज्य दोनों ही पक्षों द्वारा किए गए बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, यौन दासता, जबरन विवाह, तस्करी एवं अपहरण के मामलों का दस्तावेजीकरण किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं एवं लड़कियों को ही मुख्य रूप से निशाना बनाया गया, हालांकि पुरुषों एवं लड़कों को भी यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा, अक्सर हिरासत में एवं यातना के रूप में। तीसरे जैंडर को भी लक्षित उत्पीड़न एवं दुर्व्यवहार का जोखिम झेलना पड़ा। पीड़ितों की उम्र एक से 70 वर्ष के बीच थी जिसमें दिव्यांगजनों से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

प्रमिला ने कहा कि हिंसा के साथ अत्यधिक शारीरिक दुर्व्यवहार भी होता था, जिसमें बलात्कार के बाद हत्याएं और पीड़ितों द्वारा की गई आत्महत्याएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, "यह रिपोर्ट मूल रूप से युद्ध की छाया में रहने वाले इन सभी बचे हुए लोगों एवं समुदायों की मानवीय पीड़ा से संबंधित है।"

देहशोषण: ब्लैकमेल करने के नए-नए तरीके, दिमाग में सिर्फ हैवानियत
जयपुर। महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए परिचित नित नए तरीके अपनाते हैं। कई बार ये सिरफिरे लोग सोशल मीडिया से फोटो अपलोड कर उन्हें एडिट कर अश्लील फोटो बना लेते हैं तो कई बार नौकरी, शादी, रुपए देने समेत कई अन्य बहाने बनाकर फोटो खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ दरिंदगी करते हैं।

मांग भरकर किया दुष्कर्म
बनीपार्क थाना इलाके में शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर बॉयफ्रेंड ने युवती की मांग भरकर जल्द शादी करने का वादा किया और फिर दुष्कर्म किया। अगस्त 2022 में आरोपी की मुलाकात युवती से हुई तो उसने प्रपोज कर दिया था। आरोपी ने हाथ की नस काटने की धमकी दी और कहा कि हां नहीं करेगी तो मैं मर जाऊंगा। डरकर युवती ने हां कर दी और मांग भरकर आरोपी ने दुष्कर्म किया।

पापा से नहीं लूंगा रुपए
रामगंज इलाके में पड़ोसी ने एक युवती को झांसा देते हुए कहा कि वह उसके पापा से रुपए नहीं मांगेगा। इसके बाद परिवार की गैर मौजूदगी में उसने युवती से छेड़छाड़ की। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवती के पिता को 10 हजार रुपए ब्याज पर दिए थे।

पति शराब पीकर पड़ा है जल्दी चलो
रामनगरिया थाना इलाके में कुछ युवकों ने एक युवती के घर आकर कहा कि उसका पति शराब पीकर सड़क पर गिरा पड़ा है। इस पर दोनों आरोपी उसे लेकर स्विमिंग पूल के पास खाली खेत में ले गए, जहां पर दोनों बदमाशों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है।

झूठी शादी रचाकर किया रेप
मालवीय नगर थाना इलाके में एक महिला के साथ झूठी शादी रचाकर उसके साथ रेप किया गया। यही नहीं आरोपी ने महिला से रुपए भी ऐंठ लिए। जब रिपोर्ट की तो वह बर्बाद करने की धमकी देने लगा। रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है।

दोस्ती कर बनाए अश्लील वीडियो
शिवदासपुरा थाना इलाके में एक युवक ने दोस्ती कर छात्रा के पहले अश्लील वीडियो बनाए और उसके बाद कॉल कर वायरल करने की धमकी दी। युवक ने छात्रा से एक लाख रुपए की डिमांड भी की।

नाबालिग से किया रेप
कानोता थाना इलाके में पड़ोसी ने 14 साल की लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप कर दिया। इससे पहले उसने कई बार छेड़छाड़ भी की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।

नौकरी के बहाने छात्रा से रेप
प्रताप नगर थाना इलाके में एक हॉस्टल संचालक ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने आॅफिस में बुलाया और हॉस्टल दिखाने के बहाने लिफ्ट में ले जाकर दुष्कर्म किया। 500 रुपए देकर किसी को बताने पर उसे और परिवर को जान से मारने की धमकी दी।

हाल ही में ब्लैकमेल करने के मामले बढ़े हैं। किसी पर भरोसा नहीं करें, यदि कोई ब्लैकमेल करता है तो तुंरत अपने परिजन और पुलिस को बताएं। किसी के प्रलोभन में नहीं आएं और अपने फोटो किसी से शेयर नहीं करें। जल्द ही हम 50 स्कूल कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाएंगे।
रेहाना रियाज, अध्यक्ष महिला आयोग राजस्थान