dhaka - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आज शपथ लेंगे बांग्लादेश की नए पीएम तारिक रहमान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित करीब 1200 देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
ढाका। बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान मंगलवार को देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालिया आम चुनाव में बीएनपी की निर्णायक जीत के बाद पार्टी लगभग दो दशक बाद सत्ता में लौट रही है। यह चुनाव दिसंबर 2025 में पूर्व प्रधानमंत्री और तारिक रहमान की मां खालिदा जिया के निधन के बाद कराया गया था।

नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह ढाका स्थित जातीय संसद (जातीयो संगसद) के साउथ प्लाजा में अपराह्न चार बजे आयोजित होगा। बाद में राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन तारिक रहमान और उनके मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बीएनपी ने अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद हुए पहले आम चुनाव में कुल 297 निर्वाचित सीटों में से 209 पर जीत दर्ज की है। तारिक रहमान दशकों में इस पद पर आसीन होने वाले पहले पुरुष नेता होंगे।

तारिक रहमान पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति तथा बीएनपी के संस्थापक जियाउर रहमान के ज्येष्ठ पुत्र हैं। जियाउर रहमान की 1981 में एक सैन्य तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद खालिदा जिया ने राजनीति में प्रवेश किया और 1991 में पहली बार प्रधानमंत्री बनीं। रहमान 2018 में अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

इस बीच, 297 नव-निर्वाचित सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन संसद के शपथ कक्ष में शपथ दिलाएंगे। हालांकि, प्रस्तावित संवैधानिक सुधार परिषद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बीएनपी नेताओं का कहना है कि मौजूदा संविधान में केवल सांसदों के शपथ ग्रहण का प्रावधान है, किसी संवैधानिक सुधार परिषद का नहीं।

चुनाव आयोग के अनुसार एक संविधान सुधार आयोग के गठन की भी प्रक्रिया चल रही है। बारह फरवरी 2026 को हुए जनमत संग्रह में बहुमत से हां मत मिलने के बाद संसद के 180 दिनों तक आयोग के रूप में कार्य करने की संभावना जतायी गयी है। बीएनपी ने आयोग के सदस्य के रूप में दूसरी शपथ लेने से इनकार करते हुए जनमत संग्रह का औपचारिक समर्थन नहीं किया है, जबकि जमात पार्टी ने इसे स्वीकार किया है। चुनाव आयोग के अनुसार, जनमत संग्रह में 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने समर्थन दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में करीब 1,200 देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे, भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसन इकबाल, नेपाल के बाला नंद शर्मा और श्रीलंका के नलिंदा जयतिस्सा शामिल होंगे।

यह समारोह मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल की समाप्ति का प्रतीक होगा। अपने विदाई संबोधन में यूनुस ने संस्थागत सुधारों और जुलाई चार्टर के मसौदे पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया, जिसे विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त हुआ और हालिया जनमत संग्रह में अनुमोदित किया गया। चार्टर का उद्देश्य बांग्लादेश में अधिनायकवाद की पुनरावृत्ति रोकना और लोकतांत्रिक संस्थानों की स्थिरता सुनिश्चित करना है।

बांग्लादेश में मतदान केन्द्र पर देसी बम धमाके में तीन लोग घायल, मतगणना जारी
ढाका। बांग्लादेश में गोपालगंज जिले में गुरुवार सुबह आम चुनाव के दौरान एक मतदान केन्द्र पर देसी बम फटने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह खबर दी।

गोपालगंज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद सरवर हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि धमाका सुबह रेशमा इंटरनेशनल स्कूल मतदान केन्द्र पर हुआ। उन्होंने कहा कि धमाके में मामूली चोटें आईं और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था अब पूरी तरह से काबू में है और केन्द्र पर मतदान सामान्य तरीके से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि धमाका दहशत फैलाने के मकसद से किया गया प्रतीत होता है। अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में लगे हैं। मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी जहीरुल इस्लाम ने कहा कि हालात पर जल्दी काबू पा लिया गया। बांग्लादेश में आम चुनाव गुरुवार सुबह शुरू हुआ, जिसमें 12.7 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत मतदाताओं के वोट डालने की उम्मीद है।

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी: तारिक रहमान की साख दांव पर, 12 करोड़ 70 लाख मतदाता करेंगे दिग्गजों के भविष्य का फैसला
ढाका। बांग्लादेश में आम चुनावों के लिए मतदान गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गया। मतदान शाम 4:30 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव में करीब 12 करोड़ 70 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जुलाई-अगस्त में हुए छात्र नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के बाद यह पहला आम चुनाव है।

बांग्लादेश में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार है। अंतरिम सरकार ने पिछले साल हसीना की अवामी लीग को भंग कर दिया था और उसे चुनाव लडऩे से रोक दिया था। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष एवं दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान चुनाव मैदान में है। उनका मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी से है।

चुनाव में कुल 51 राजनीति दल हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने करीब दस लाख जवान सुरक्षा में तैनात किए हैं-यह देश के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है। आधे से ज्यादा मतदान केन्द्र अतिसंवदेनशील बताए गए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत सीसीटीवी सर्विलांस पर हैं। ढाका में कई पुलिस अधिकारी चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए बॉडी कैमरा पहने हुए हैं। चुनाव आयुक्त अबुल फक़ाल मोहम्मद सनाउल्लाह ने एक ब्रीफिंग में कहा, स्थानीय जोखिम के हिसाब से सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान के आज शाम साढे चार बजे समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। आधिकारिक परिणाम 13 फरवरी को आने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में 1,981 उम्मीदवारों में से 249 निर्दलीय हैं। लगभग 46 लाख मतदाता पहली बार अपना वोट डालेंगे जिसमें से लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के बीच के हैं।

बांग्लादेश हिंसा: पहले शरीफ ओस्मान हादी और अब NCP के इस नेता को घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
ढाका। बांग्लादेश में हिंसा रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में, 12 दिसंबर को ढाका में शरीफ ओस्मान हादी को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी जिसके बाद 18 दिसंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। लेकिन ​अब खबर सामने आ रही है कि आज नेशनल सिटीजन पार्टी की लेबर विंग के 42 वर्षीय नेता मोहम्मद मोतलेब सिकदर को उनके घर में घुसकर किसी ने गोली मारी दी, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि ये घटना सोनाडांगा इलाके की है।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि मोहम्मद मोतलेब को गोली लगने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने पहले खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके बाद डॉक्टरों ने उनके सिर के सीटी स्कैन के लिए उन्हें सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा। पुलिस के अनुसार, हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने आते ही मोहम्मद मोतलेब पर आते ही गोलीबारी शुरू कर दी। डॉक्टरों ने बताया कि अभी मोहम्मद मोतलेब की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच जारी है।

शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में​ फिर भभकी हिंसा, अवामी लीग का ऑफिस स्वाहा
ढाका। बांग्लादेश में इंकलाब मंच आंदोलन के एक प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक ढाका और कई अन्य शहरों में जमकर उत्पात मचाया और भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर भारत विरोधी नारे लगाए। बांग्लादेश में 'जुलाई विद्रोह' के प्रमुख चेहरे और दक्षिणपंथी संगठन 'इंक़लाब मंच' के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार रात सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। ढाका के बिजोयनगर इलाके में 12 दिसंबर को एक चुनावी अभियान में हुए हमले में उसके सिर में गोली लगी थी। हादी की मौत की खबर फैलते ही समर्थक, कट्टरपंथी छात्र सड़कों पर उतर आए और आगजनी, तोडफ़ोड़ और लक्षित हमले शुरू कर दिए।

आक्रोशित भीड़ ने खुलना और चट्टोग्राम में भारतीय सहायक उच्चायुक्त पर हमला करने की कोशिश की। चट्टोग्राम में प्रदर्शनकारी भारतीय उच्चायुक्त इमारत की ओर बढ़े और जाकिर हुसैन रोड पर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए और परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए और भारत का बहिष्कार करो, अवामी लीग के अड्डों को जला दो, और हादी का खून बेकार नहीं जाएगा जैसे नारे लगाए। ढाका में प्रदर्शनकारी बुलडोजर लेकर आए और धनमंडी 32 में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के ऐतिहासिक घर के बचे हुए हिस्से को गिरा दिया। अवामी लीग के कई नेताओं के दफ्तरों और घरों पर भी हमला किया गया या आग लगा दी गई, जिसमें चश्मा हिल में पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल का घर और उत्तरा में पूर्व ढाका-18 अवामी लीग सांसद हबीब हसन के भाई का घर शामिल है।

प्रदर्शनकारियों ने ढाका के कारवां बाजार इलाके में समाचार पत्र द डेली स्टार और प्रोथोम आलो के दफ्तरों में तोडफ़ोड़ की और आग लगा दी। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने प्रोथोम आलो बिल्डिंग की कई मंजिलों में तोडफ़ोड़ की, फर्नीचर, दस्तावेज और उपकरण सड़कों पर फेंक दिए और फिर उनमें आग लगा दी।

इतना ही नहीं, द डेली स्टार के दफ्तर में स्थिति गंभीर हो गई। वहां कम से कम 20 पत्रकार और स्टाफ सदस्य घने धुएं के बीच छत पर फंस गए थे और आग तेजी से इमारत में फैल रही थी। अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और उग्र भीड़ को काबू करने के लिए सेना को तैनात किया गया। तेजगांव स्टेशन की दमकम इकाई ने आखिरकार रात करीब 1:40 बजे आग पर काबू पाया।

अपने सहयोगियों के साथ फंसे उप संपादक सुब्रत रॉय ने कहा, अंदर बहुत धुआं है। छत पर भी सांस लेना मुश्किल हो रहा है। एक अन्य रिपोर्टर अब्दुल्ला एमडी अब्बास ने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए कहा, मेरे सभी सहयोगी छत पर हैं। वे सांस नहीं ले पा रहे हैं। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें। बाद में सेना के जवानों ने इलाके को सुरक्षित करने और बचाव अभियान में मदद की। अधिकारियों ने इन घटनाओं पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया और यह स्पष्ट नहीं था कि कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं। इन हमलों से बंगलादेश में सुरक्षा स्थिति और राजनयिक मिशनों, पत्रकारों और नागरिक समाज संस्थानों की सुरक्षा को लेकर देश-विदेश में चिंताएं पैदा हो गई है।

बांग्लादेश में निशाने पर भारतीय मिशन, राजशाही में असिस्टेंट हाई कमीशन की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारी
ढाका। बांग्लादेश में भारतीय मिशन के खिलाफ खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राजशाही में भारतीय अस्टिटेंट हाई कमीशन की ओर मार्च करने की कोशिश की। इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए। सुरक्षा स्थित को देखते हुए भारतीय मिशन ने राजशाही और खुलना में भारतीय वीजा एप्लीकेशन सेंटर को बंद कर दिया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सड़क को बैरिकेड्स लगाकर ब्लॉक कर दिया है।

इसके पहले बुधवार को ऐसी ही घटना में प्रदर्शनकारियों ने ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग को घेरने की कोशिश की थी। बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में भारतीय उच्चायोग के लिए मार्च निकाला था। दोपहर करीब 3 बजे यह मार्च शुरू होने के बाद आगे बढ़ा तो इसे पुलिस के ब्लॉकेड का सामना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे और पहला बैरिकेड तोड़ दिया था। इसके बाद दूसरे बैरिकेड पर उनका सामना भारी पुलिस बल से हुआ था, जहां वे सड़क पर ही बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में सुरक्षा माहौल को लेकर नई दिल्ली में बढ़ती चिंताओं के बीच हुए हैं।

बांग्लादेश के राजदूत को भारत ने किया तलब

भारत ने बुधवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया और कुछ चरमपंथी तत्वों द्वारा ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा संकट पैदा करने की साजिश के ऐलान को लेकर अपनी कड़ी चिंता जतायी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि बांग्लादेश में हाल की कुछ घटनाओं को लेकर चरमपंथी तत्वों द्वारा गढ़ी जा रही झूठी कहानी को भारत पूरी तरह खारिज करता है।

हमीदुल्लाह को तलब किए जाने के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो इन घटनाओं की गहन जांच की है और न ही इनके संबंध में भारत के साथ कोई ठोस सबूत साझा किए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने इन घटनाओं का विस्तृत उल्लेख नहीं किया। उसने कहा, हम अंतरिम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह अपने कूटनीतिक दायित्वों के अनुरूप बांग्लादेश में स्थित मिशनों और कार्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

दो वीजा सेंटर बंद किए

इन सुरक्षा चिंताओं के बीच बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने राजशाही और खुलना में वीजा एप्लीकेशन सेंटर को बंद कर दिया है। आईवीएसी ने वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी के राजशाही और खुलना केंद्र आज बंद रहेंगे। हालांकि, बुधवार को बंद किया गया ढाका आईवीएसी सेंटर खोल दिया गया है।

शेख हसीना ने पीएम पद से दिया इस्तीफ; इस्तीफा देकर ढ़ाका छोड़ा, सेना ने अंतरिम सरकार बनाने का किया एलान
ढ़ाका। बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी जारी है। इसी बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद सी इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। जिसके बाद खबर आ रही है कि शेख हसीना पश्चिम बंगाल की तरफ रवाना होने की खबर आ रही है।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शनकारी घूस गए है। अब सेना थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है।

सेना चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि देश में हिंसा से नुकसान हो रहा है। सेना सबकुछ संभाल लेगी। हम अंतरिम सरकार का गठन करेंगे, हमने राजनीतिक दलों से बातचीत की है।

हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा मौत
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें अब तक 100 से ज्यादा मौत हो चूकी है। सरकार ने हिंसा पर काबू करने के लिए देशभर में कर्फ्यू लगा दिया है। अगले 3 दिनों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा राजधानी ढाका में दुकानों और बैंकों को बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस की तरफ से भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस और स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया। हिंसा को काबू करने के लिए सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है।

ढाका ‘शिवबंगा’, सुनील ‘डीप ब्लू’ और छमी के लिए चलाया ऑपरेशन ‘राजवृक्ष‘
जयपुर। पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी बैठाने और डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास करवाने के मामले में फरार चल रहे तीन सरगनाओं ओमप्रकाश ढाका, सुनील और छमी बिश्नोई को पकड़ने के लिए जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार की टीमों ने पकड़ लिया। एसओजी की पूछताछ में इनसे कई अहम राज सामने आए हैं, अब उन सभी की तस्दीक की जाएगी। टीम ने इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। वर्ष 2021 की उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक में शामिल पोरव कालेर को भी साइक्लोनर टीम ने मई माह में सीकर से पकड़ कर एसओजी को सौंपा है। इन उपलब्धियों को लेकर डीजीपी यूआर साहू ने आईजी विकास कुमार और उनकी टीम को पुलिस मुख्यालय में बुलाकर बधाई दी है।

हैदराबाद में फरारी काट रहे थे ओमप्रकाश ढाका और सुनील
वांछित ओमप्रकाश ढाका पर 75 हजार रुपए का इनाम है। ये अपने साथी सुनील बिश्नोई के साथ हैदराबाद में फरारी काट रहा था। ऑपरेशन शिव बंगा ओम प्रकाश ढाका और डीप ब्लू सुनील के लिए चलाया जा रहा था। टीम को इन दोनों की हैदराबाद में होने की जानकारी मिली। टीम ने हैदराबाद में राजस्थानियों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि दिनेश नाम के व्यक्ति के पास छिपे हैं। रात ढाई बजे आईजी विकास कुमार ने एचपी के हैड से संपर्क किया। उसके घर गैस सिलेण्डर की सप्लाई की जानकारी ली और पुलिसकर्मी को 17 नम्बर का डिजिट कोड और हॉक की ड्रेस दिलाई गई। पुलिसकर्मी सिलेण्डर सप्लाई करने पहुंचा तो ओमप्रकाश व सुनील फ्लैट पर ही मिले।

गोयात्रा में गायों की आरती करती हुई पाई गई छमी
आईजी कुमार ने बताया कि पेपर में डमी बनने वाली सरकारी टीचीर छमी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन ‘राजवृक्ष’ चलाया गया। टीम के एसआई प्रीतम चौहान व सरोज चौधरी और कांस्टेबल झूमर राम की टीम ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह बरसाना में है। टीम ने बरसाना में डेरा डालकर छमी को पकड़ लिया। छमी टीम को एक गोयात्रा में गायों की आरती करती हुई पाई गई।

छमी का सात दिन पहले खोया मोबाइल
जांच कर रही टीम के एक सदस्य ने बताया कि छमी अपना मोबाइल सात दिन पहले खो गया बता रही है जबकि पकड़े जाने के दिन भी उसने अपने उसी नम्बर से बात की थी। टीम ने उसे एक जुलाई को पकड़ लिया था।

जगदीश बिश्नोई गैंग के लिए होलसेलर की भूमिका में था ओमप्रकाश ढाका, करवाता था पेपर लीक
जयपुर। जोधपुर रेंज पुलिस की ओर से पकड़कर एसओजी को सौंपे गए तीन इनामी अपराधियों में से 75 हजार रुपए का इनामी ओमप्रकाश ढाका पूर्व में गिरफ्तार पेपर लीक सरगना जगदीश बिश्नोई के लिए ‘होलसेलर’ का काम करता था। ढाका खुद पेपर लीक करवाता, लीक पेपर को खरीदने के लिए कैंडिडेट उपलब्ध करवाना और डमी अभ्यर्थी बैठाने का काम करता था। ढाका अब तक सैकड़ों अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से नौकरी लगवा चुका है। वहीं 25 हजार रुपए का इनामी सुनील बिश्नोई लीक पेपर को पढ़ाकर पास करवाने में माहिर है। ये जगदीश बिश्नोई का फार्म हाउस संभालता था। छमी बिश्नोई खुद सरकारी टीचर है। ये कई परीक्षाओं में डमी बनकर कई लोगों को परीक्षा पास करवाकर नौकरी लगवा चुकी है। इसके खिलाफ बालोतरा में मुकदमा दर्ज हुआ था, तब से ये फरार चल रही थी। इसका खुलासा एसओजी एडीजी वीके सिंह ने किया है।

अब तक 38 एफआईआर दर्ज
एडीजी वीके सिंह ने बताया कि अब तक परीक्षाओं से संबंधित 38 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से 28 एफआईआर डमी अभ्यर्थी बैठाने की हैं। बाकी पेपर लीक  और फर्जी डिग्री से संबंधित हैं। एसआईटी हेल्पलाइन में 2670 परिवाद प्राप्त हुए हैं। इनमें से 901 परिवाद की जांच जारी है। लोगों ने फर्जी तरीके से नौकरी पाने वालों के खिलाफ सटीक जानकारी दी है।

ओपीजेएस यूनिवर्सिटी में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा
एडीजी सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में पीटीआई की परीक्षा हुई थी। इसमें 1336 अभ्यर्थियों ने ओपीजेएस यूनिवर्सिटी की डिग्री लगाई थी। इनमें से 81 युवक नौकरी पर लग गए। कई लोग अलग-अलग गैंग से जुडेÞ हैं। जब अभ्यर्थी परीक्षा पास कर लेते हैं तो उन्हें अन्य यूनिवर्सिटी से डिग्री लाकर दे देते हैं। इस केस के बाद ओपीजेएस यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मेवाड़ समेत करीब आठ यूनिवर्सिटी की जांच की जा रही है। इसके अलावा स्पोर्ट्स सर्टीफिकेट में भी फर्जीवाड़ा हुआ है। इस संबंध में दो मुकदमे दर्ज कर कुछ लोग गिरफ्तार किए हैं। सरकार से पिछले पांच साल में नौकरी में लगे सभी लोगों का वैरिफिकेशन के लिए लिखा है। इसमें भी कई खुलासे होने की सम्भावना है।

ढाका में आग से 100 झुग्गियां जलकर खाक
ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका में सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक कुनीपारा झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से कम से कम 100 झुग्गियां जलकर खाक हो गयी हैं। दमकल सेवा मुख्यालय में ड्यूटी अधिकारी राशिद बिन खालिद ने पत्रकारों को बताया कि  सोमवार शाम स्थानीय समयानुसार लगभग 1950 बजे ढाका के तेजगांव औद्योगिक क्षेत्र स्थित कुनीपारा झुग्गी बस्ती में आग लग गयी और यह जल्द ही सैकड़ों झुग्गियों वाले क्षेत्र में फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। खालिद ने बताया कि लोहे की चादर की कतरनों, प्लास्टिक और गत्तों से बनी कम से कम 100 झुग्गियां आग से जलकर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गयीं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

बंगलादेश की राजधानी ढाका में सबसे बड़ी झुग्गियों में से एक झुग्गी में भीषण आग लगने से कम से कम 100 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दमकल सेवा मुख्यालय में ड्यूटी अधिकारी राशिद बिन खालिद ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार शाम स्थानीय समयानुसार लगभग 19.50 बजे ढाका के तेजगांव औद्योगिक क्षेत्र स्थित कुनीपारा झुग्गी बस्ती में आग लग गयी और यह जल्द ही सैकड़ों झुग्गियों वाले क्षेत्र में फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि स्क्रैप लोहे की चादर, प्लास्टिक और गत्ते से बनी कम से कम 100 झुग्गियां आग में पूरी या आंशिक रूप से नष्ट हो गईं। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।