short circuit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर जिला क्षेत्र ग्रेटर नोएडा स्थित अरिहंत आर्डन सोसाइटी में गुरुवार तड़के एक फ्लैट की बालकनी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना तड़के करीब चार बजे सोसाइटी के टावर एन के फ्लैट नंबर 503 में हुई। बताया जा रहा है कि फ्लैट की बालकनी में रखी वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने बालकनी में रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

घटना के समय घर के सदस्य अंदर मौजूद थे। जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला, उन्होंने तुरंत सोसाइटी की मेंटिनेंस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेंटिनेंस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने के कारण बालकनी में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सोसाइटी प्रबंधन ने निवासियों से अपील की है कि वे बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

कोटा में भीषण हादसा : सिटी मॉल में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह दस बजे बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग मॉल में द्वितीय तल स्थित शोरूम में लगी थी। जिसके बाद वह पूरे मॉल में फेल गई। आग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है। कोई जन हानि की सूचना नहीं है। सूचना पर नगर निगम समेत अन्य विभागों की करीब एक दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के अनुसार मॉल में द्वितीय तल स्थित चायनीज खिलौनों के शोरूम से धुंआ निकलने लगा था। उस समय तक मॉल की अधिकतर दुकानें बंद ही थी। स्टाफ पहुंच ही रहा था कि अचानक धुंआ उठते देख कर्मचारियों ने मॉल प्रबंधक को सूचना दी। वहां से फायर विभाग को सूचना दी गई। जब तक दमकलें मौके पर पहुंची तब तक आग काफी अधिक बढ़ गई थी। चायनीज आइटम होने से आग तेजी से पूरे मॉल में फेल गई। जिससे वहां धुंआ ही धुंआ हो गया। पूरा स्टाफ मॉल से बाहर आ गया। सूचना पर एक के बाद एक सायरन बजाती दमकलें मौके पर पहुंची। कई दुकानों व मॉल के सामने की तरफ के कांच तोड़कर आग बुझाने में जुटे।

नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमजद खानव सहायक अगिनशमन अधिकारी सीता चौबदार समेत निगम के करीब 50 से अधिक फायरमैन आग बुझाने में जुटे। इधर सूचन मिलते ही शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा, एएसपी दिलीप सैनी, एडीएम सिटी अनिल सिंघल समेत पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी और विज्ञान नगर थानाधिकारी मुकेश मीणा व जाब्ता भी मौके पर पहुच गया था। पुलिस ने मॉल की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। लेकिन आग अधिक होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गइ थी। जिसे पुलिस कर्मियों ने नियंत्रित किया।

निगम के सीएफओ अमजद खान ने बताया कि निगम की 12, डीसीएम, थर्मल व सिविल डिफेंस की एक-एक और एक हाईड्रोलिक लेडर दमकल समेत करीब  15 दमकलों से दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग से मॉल में तो काफी नुकसान हुआ है लेकिन किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
इधर मॉल के पीछे निजी कोचिंग है। जहां स्टूटेंड की क्लासेज लग रही थी। मॉल से कोचिंग की तरफ धुंआ उठते दिखा तो गार्ड ने प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन ने सायरन बजाकर सभी बच्चों को कोचिंग से बाहर निकाला। मॉल में आग लगने से काफी देर तक मौके पर हडकम्प मचा रहा। निगम के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने काव कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

ओडिशा में भीषण हादसा: एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 13 अन्य घायल, मृतकों के परिजनों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा
भुवनेश्वर। ओडिशा में कटक जिले के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार को आग लगने की एक दुखद घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य मरीज घालय हो गए जिनका वर्तमान में आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महाङ्क्षलग के साथ अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की न्यायिक जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों के लिए 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

मांझी के अनुसार, आग लगने का कारण अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर आईसीयू में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। यह अस्पताल ओडिशा के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक है। जानकारी के अनुसार आग बगल के आईसीयू और वार्ड में भी फैल गई। घटना के समय, ट्रॉमा केयर आईसीयू में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। इनमें से 10 मरीजों की अस्पताल के अन्य आईसीयू यूनिटों में स्थानांतरित करते समय मौत हो गई जबकि शेष 13 मरीजों को बचा लिया गया और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे और आग पर काबू प्राप्त किया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
जयपुर। जयपुर के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक 10 मंजिला अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। छत पर फंसे दो परिवारों को हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की मदद से नीचे उतारा गया। आग से फ्लैट पूरी तरह जल गया और लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

6:30 बजे लगी आग, मची अफरा-तफरी

श्याम नगर जनपथ स्थित अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी में सुबह करीब 6:30 बजे कमल के फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर परिवार तुरंत बाहर निकल आया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अपार्टमेंट में दहशत फैल गई।

शीशे तोड़कर निकाले लोग

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धुएं से भर चुके अपार्टमेंट में रेस्क्यू टीम ने पांचवीं मंजिल पर लगे कांच तोड़कर धुआं बाहर निकाला और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर लाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

छत पर फंसे 8 लोग, 80 वर्षीय महिला भी शामिल

आग से बचने के लिए दो परिवार लिफ्ट से छत पर पहुंच गए, लेकिन वायरिंग जलने से लिफ्ट बंद हो गई। धुएं के बीच वे छत पर ही फंस गए। इनमें चलने-फिरने में असमर्थ 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी थी। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से सभी को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

बस्सी क्षेत्र में सब्जी दुकान में आग, 5 दमकलों ने पाया काबू

जयपुर के बस्सी क्षेत्र में मंगलवार अलसुबह एक सब्जी की दुकान में भीषण आग लग गई। पांच दमकलों की मदद से करीब सवा घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में करीब 6 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

रात 2:15 बजे उठीं आग की लपटें

सीकर रोड स्थित दुकान से रात करीब 2:15 बजे अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

सवा घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत नगर के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक टूरिस्ट बस शॉर्ट सर्किट के कारण आग का गोला बन गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार 6 लोग बाल-बाल बच गए, जबकि बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बस चालक सहेंद्र पाल ने बताया कि वह कंपनी के कर्मचारियों को लेने मुजफ्फरनगर गए थे और वहां से वापस बागपत लौट रहे थे। जैसे ही बस बड़ौत क्षेत्र में बावली गांव के निकट पहुंची, अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। कुछ ही देर में बस ने भीषण आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। चालक समेत कुल छह लोग समय रहते बाहर निकल आए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु कराया। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मेरठ में भीषण हादसा: तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदगी निगल ली। मरने वालों में पांच मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद के मकान में लगी एक चिंगारी ने पूरे परिवार का चिराग बुझा दिया और किदवई नगर की वह रात हमेशा के लिए सन्नाटे में बदल गई। हादसे के समय इकबाल और उनके दोनों बेटे, आसिम व फारूक, तरावीह की नमाज के लिए मस्जिद गए हुए थे। घर के भीतर मौजूद महिलाएं और बच्चे अचानक भड़की आग और घने धुएं में घिर गए।

देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार से गूंज उठी गली नंबर-3 की तंग बस्ती। पड़ोसी दौड़े, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन संकरी गलियों ने दमकल की गाड़यिों की रफ्तार रोक दी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने छतों के रास्ते घर में घुसकर राहत कार्य शुरू किया और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार मृतकों में आसिम की पत्नी रुखसार, उनका तीन वर्षीय बेटा अकदस, छह माह की जुड़वां बेटियां नबिया और इनायत, तथा फारूक के बच्चे, मेहविश और हम्माद शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण झुलसना और दम घुटना बताया गया है।

हादसे में इकबाल की पत्नी अमीर बानो और शहजाद नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि मकान के प्रथम तल पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना चलता था जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार निवास करता था। रात करीब दस बजे अचानक आग भड़की और कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं से भर गई।

घटना की सूचना मिलते ही मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी और पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, छत से कूदकर बचाई जान
अजमेर। अजमेर में वरुण सागर रोड स्थित पाराशर कम्यूनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में गुरुवार तड़के 4 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के सदस्यों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई है। पीड़ित ने आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान का अनुमान होना बताया है।

दुकान मालिक संजय पाराशर के छोटे भाई विजय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी। जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए। उन्होंने बताया कि दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे उनके छोटे भाई विवेक व उसकी पत्नी और बेटे ने जान बचाने के लिए एक मंजिल से छलांग लगा दी।

फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जिन्होंने मौके पर खासी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

चलती सीएनजी कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में शनिवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि जगतपुरा स्थित सात नंबर बस स्टैंड के पास महल रोड पर शाम करीब साढ़े 7 बजे एक कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। चालक महेन्द्र ने कार को सड़क किनारे रोका। जिसके बाद आग भड़क उठी। कार में सवार महेन्द्र और उसके दो साथी तुरंत नीचे कूद गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवा कर यातायात सुचारु करवाया।

कनाडा में परिवहन विभाग ने फोर्ड की 300,000 गाडिय़ों को वापस मंगाया, इंजन में आग लगने का खतरा
ओटावा। कनाडा में परिवहन विभाग ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने के खतरे के कारण फोर्ड की  300,000 से ज्यादा गाड़यिों को वापस मंगाने की घोषणा की है।  सीटीवी न्यूज ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि कनाडा के परिवहन विभाग ने कहा कि अलग-अलग फोर्ड मॉडल की कुछ गाड़ियों में इंजन ब्लॉक हीटर से कूलेंट लीक हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ऐसा होता है, तो प्लग लगाने पर ब्लॉक हीटर में शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फोर्ड मालिकों को मेल से सलाह दी गई है कि वे प्रभावित गाड़यिों को डीलरशिप पर ले जाएं ताकि ब्लॉक हीटर को बदला जा सके। सीटीवी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फोर्ड गाड़ी मालिकों को सलाह दी जाती है कि जब तक मरम्मत पूरी न हो जाए, तब तक इंजन ब्लॉक हीटर का इस्तेमाल न करें।

दिल्ली में भीषण हादसा: DMRC के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग में पति-पत्नी समेत बच्ची की जलकर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में डीएमआरसी के स्टाफ क्वार्टर में अचानक ही आग लग गई जिसके कारण यहां रहने वाले पति पत्नी और उनकी मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई।

आग की लपटों को देखकर स्थानिय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सोमवार की देर रात करीब 2:39 पर डीएमआरसी के क्वार्टर में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां पर करीब 6 गाड़ियां भेजी गई। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि आग पांचवे फ्लोर पर लगी थी और जब अंदर जाकर देखा तो पाया कि वहां पर 3 लोगों के शव जली हालत में पड़े थे। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, 38 वर्षीय नीलम और 10 वर्षीय जान्ह वी के रूप में हुई है। फिलहाल आग लगने  के सटीक कारणों का पता नही चल पाया है।

एसएमएस अस्पताल के इमरजेंसी ओटी में शॉर्ट सर्किट से आग
जयपुर। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के इमरजेंसी ओटी में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। हालांकि गनीमत रही कि आग से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। जिस जगह आग ज्यादा फैली नहीं और जहां लगी वहां मरीज या कोई दूसरा स्टाफ नहीं था। घटना के कारण ओटी में करीब आधे घंटे तक काम रोक दिया। इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर शॉर्ट सर्किट हुए बोर्ड को ठीक करवाया गया। स्टाफ के मुताबिक आग सर्जिकल डिपार्टमेंट की ओटी रूम में लगी। यहां लगे एक पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी और उस चैम्बर में धुआं भर गया। आग का धुआं उठता देख वहां मौजूद गार्ड और अन्य स्टाफ ने बिजली की सप्लाई को आगे से रोक दिया।

हालांकि, आग ज्यादा फैली नहीं और अपने आप ही बुझ गई। इस दौरान ओटी के बाहर 2 मरीज थे। इस घटना से एक बार तो वहां मौजूद स्टाफ और मरीजों में दहशत हो गई, लेकिन बाद में इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर उस हिस्से को रिपेयर करवाया और वापस ओटी में काम शुरू करवाया।

अपेक्स मॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग : तीन शोरूम जलकर राख, 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
जयपुर। जयपुर के टोंक रोड पर स्थित अपेक्स मॉल में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मॉल के तीसरे माले पर एक शोरूम में आग भड़क उठी। मॉल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने आग की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकलकर्मी कालूराम ने बताया कि सबसे पहले 22 गोदाम से दमकल वाहन भेजा गया। आग की तीव्रता अधिक होने पर घाटगेट से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं। आग तीसरी मंजिल पर फैली हुई थी, जहां तीन शोरूम स्थित थे। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को शोरूम के कांच तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। चूंकि सीढ़ियों से तीसरे माले तक पहुंचकर आग बुझाना जोखिम भरा था, इसलिए विशेष मशीन मंगवाकर दमकल कर्मियों को ऊपर लिफ्ट किया गया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक तीसरी मंजिल पर मौजूद तीनों शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। गनीमत रही कि घटना सुबह हुई, जब मॉल में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग ने शोरूम मालिकों को आग से हुए नुकसान की सूचना दे दी है। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और कूलिंग का काम जारी है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट ही आग की वजह हो सकता है।