PCB - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Cricket Champions Trophy : पीसीबी ने दिया चैंपियंस ट्रॉफी करवाने का प्रस्ताव, जानिए कब से शुरू होगी ट्रॉफी
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले वर्ष देश में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को 19 फरवरी से शुरू कराने का प्रस्ताव रखा है।

प्रस्ताव के तहत बोर्ड ने टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच कराची, रावलपिंडी और लाहौर में कराने का विचार बनाया है। कराची में टूर्नामेंट का उद्घाटन और सेमीफाइनल सहित तीन मैच होंगे। वहीं लाहौर में फाइनल समेत कुल सात मैच तथा पिंडी क्रिकेट ग्राउंड में कुल पांच मैच होंगे जिसमें दूसरा सेमीफाइनल भी होगा।

रिपोर्ट के अनुसार भारत का हर मैच लाहौर में कराने की तैयारी है। इसका मतलब है कि यदि भारत सेमीफाइनल में जाता है तो एक सेमीफाइनल में कराची या रावलपिंडी से निकालकर लाहौर लाना होगा। सुरक्षा के मद्देजनर भारतीय टीम को अधिक यात्रा से बचाते हुए मैचों एक ही शहर में कराये जाने की योजना है। लाहौर बाघा बॉर्डर के पास भी है तो भारतीय प्रशंसकों के लिए वहां पहुंचना आसान भी होगा।

हालांकि अभी तक यह निश्चित नहीं है कि भारत टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। वर्ष 2008 में एशिया कप के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है और 2012-13 के बाद से दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली गई है। पिछले वर्ष जब पीसीबी ने एशिया कप होस्ट किया था तो भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे। भारत ने फाइनल में जीत दर्ज की थी।

भारतीय क्रिकेेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बार-बार कहता रहा कि भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना भारत सरकार के निर्णय पर निर्भर है।

पीसीबी ने यासिर अराफात को टी-20 टीम का कोच किया नियुक्त
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोङ्क्षचग सेट-अप में बदलाव करते हुए न्यूजीलैंड में 12 जनवरी से शुरु होने वाली पांच टी-20 मैचों श्रृंखला के लिए यासिर अराफात को कोच नियुक्त किया है। अराफात साइमन हेल्मोट का स्थान लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अराफात पाकिस्तान के टी-20 विशेषज्ञों के साथ न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसा माना जा रहा कि उन्हें फिलहाल सिर्फ एक श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में कोच नियुक्त किया गया है।

अराफात के पास न्यूजीलैंड के साथ-साथ इंग्लैंड में भी कोचिंग का पिछला अनुभव है। उन्होंने 13 टी-20 सहित 27 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और पाकिस्तान की विजयी 2009 टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। हालांकि उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच खेला था। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 12 जनवरी से पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला शुरु होगी।

पीसीबी का ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लेने पर रऊफ को नोटिस
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हारिस रऊफ, उसामा मीर और जमान खान को बीबीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेने वाले रउफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पीसीबी की मंजूरी मिलने के बाद तीनों खिलाड़ी 28 दिसंबर तक बीबीएल में खेल सकेंगे। बोर्ड ने कहा है कि 'खिलाड़यिों के कार्यभार और राष्ट्रीय पुरुष टीम के भविष्य के दौरे के कार्यक्रमÓ को ध्यान में रखते हुए यह मंजूरी दी गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है।

उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को (बिग बैश लीग) बीबीएल 2023-24 का पहला मैच खेला जाएगा। इन खिलाड़यिों के पास सिर्फ 28 दिसंबर तक बीबीएल में खेलने की अनुमति है। ऐसे में उसामा और रऊप मेलबर्न स्टार्स के लिए केवल पांच ही मैच खेल पाएंगे। वहीं जमान भी सिडनी थंडर्स के लिए इतने ही मैच खेल सकेंगे।

बोर्ड ने कहा, ''पीसीबी समझता है कि कार्यभार प्रबंधन के साथ-साथ इस मसले से जुड़े हुए सभी पक्षों के लिए यह एक संतुलित निर्णय है। इसमें सभी हितधारकों का ध्यान रखा गया है।"

वहीं मेलबर्न स्टार्स की टीम अभी से ही रऊफ के स्थान पर खिलाड़ी ढूंढने कर दिया है। उन्होंने ऑली स्टोन को अभ्यास सत्र के लिए बुलाया था। स्टोन को उनकी टीम में शामिल किया जा सकता है।

रऊफ के हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलने के फैसले से नाराज पीसीबी के कई सदस्यों उनकी आलोचना भी की है। इसी संदर्भ में उन्होंने रऊफ को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

क्रिकेट के मैदान की उपलब्धि मनाते पीसीबी भूला इमरान खान को, जारी करना पड़ा अपडेटेड वीडियो
लाहौर। क्रिकेट के मैदान पर देश की उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले वीडियो से इमरान खान को बाहर रखने पर तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 1992 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इमरान खान के फुटेज का एक अपडेटड संस्करण जारी किया है।

अपडेटेड वीडियो को दोबारा जारी करते हुए पीसीबी ने इसे मूल संस्करण बताते हुये कहा कि पहले के वीडियो में समय की कमी के कारण महत्वपूर्ण क्लिप शामिल नहीं गये थे।

पीसीबी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए वीडियो के साथ लिखा कि पीसीबी ने क्रिकेट विश्वकप 2023 के लिए एक प्रचार अभियान शुरू किया है। एक वीडियो 14 अगस्त 2023 को अपलोड किया गया था। वीडियो संक्षिप्त था और कुछ महत्वपूर्ण क्लिप गायब थे। इसे वीडियो के पूर्ण संस्करण में ठीक कर दिया गया है।

अद्यतन संस्करण में वीडियो में चार भाग जोड़े गए हैं जिनमें इमरान के क्रिकेट के लिये योगदान,1992 में कप्तान के रूप में प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाना, मिस्बाह-उल-हक की टेस्ट गदा जीत, एशिया कप में महिला टीमों की जीत और निदा डार की 100 विकेट की उपलब्धि शामिल है।

इससे पहले इमरान की टीम के साथी और 1992 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य वसीम अकरम ने वीडियो में इमरान खान को शामिल नहीं करने के लिए पीसीबी पर हमला बोला था। पीसीबी से वीडियो हटाने और माफी मांगने के लिए कहते हुए अकरम ने एक्स पर लिखा कि श्रीलंका पहुंचने के बाद जब मैंने पीसीबी की छोटी क्लिप देखी तो मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगा। राजनीतिक मतभेद अलग हैं लेकिन इमरान खान विश्व क्रिकेट के प्रतीक हैं और उन्होंने अपने समय में पाकिस्तान को एक मजबूत इकाई के रूप में विकसित किया और हमें एक रास्ता दिया। पीसीबी को वीडियो हटा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

क्रिकेटर से नेता बने इमरान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की स्थापना की और 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया और हाल ही में उन्हें कथित भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में डाल दिया गया।

पीसीबी अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हुए नजम सेठी
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अंतरिम अध्यक्ष नजम सेठी दूसरे कार्यकाल के लिये अपनी दावेदारी पेश नहीं करेंगे। पिछले दिसंबर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा नियुक्त अंतरिम प्रबंधन समिति का नेतृत्व करने के बाद सेठी पीसीबी अध्यक्ष के रूप में बने रहने के प्रबल दावेदार थे। अंतरिम समिति का कार्यकाल बुधवार को समाप्त होने वाला है।

प्रधानमंत्री पाकिस्तान में क्रिकेट बोर्ड के संरक्षक हैं और पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में अध्यक्ष सहित दो सदस्यों की सीधी नियुक्ति करते हैं। शरीफ सरकार इस समय आसिफ अली जरदारी की अध्यक्षता वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सहयोग से चल रही है। हाल के हफ्तों में पीपीपी ने मांग की है कि उसके उम्मीदवार को पीसीबी का नया अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, क्योंकि गठबंधन में खेल मंत्रालय उसके पास है।

सेठी ने अपने आप को इस रस्साकशी से अलग करते हुए मंगलवार आधी रात के बाद ट्वीट किया, '' मैं आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ के बीच विवाद का कारण नहीं बनना चाहता। इस तरह की अस्थिरता और अनिश्चितता पीसीबी के लिये अच्छी नहीं है। इन परिस्थितियों में मैं पीसीबी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं हूं। सभी हितधारकों को शुभकामनाएं।"

पूर्व पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ को पीपीपी का समर्थन प्राप्त है और वह प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त दो उम्मीदवारों में से एक हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सेठी पिछले दिसंबर रमीज राजा की जगह पीसीबी के अध्यक्ष बने थे। शरीफ सरकार ने उन्हें 2014 के संविधान के तहत खेल के घरेलू ढांचे को बहाल करने के लिये 120 दिन का समय दिया गया था, जबकि 2019 के पीसीबी संविधान को रद्द कर दिया गया था।

सेठी ने बतौर अध्यक्ष पीसीबी में कुछ बड़े फैसले भी लिये, जिसमें मिकी आर्थर को क्रिकेट निदेशक नियुक्त करना और ग्रांट ब्रैडबर्न को मुख्य कोच बनाना शामिल है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को पिछले हफ्ते छह महीने की अवधि के लिये पुरुष टीम का गेंदबाजी कोच भी नियुक्त किया गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप को लेकर चल रही तनातनी को खत्म करने के लिये हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव भी सेठी ने ही रखा था। इस स्वीकृत मॉडल के तहत, एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में आयोजित होंगे, जबकि भारत के मुकाबलों सहित अन्य नौ मैचों की मेजबानी श्रीलंका करेगा।

पीसीबी ने एशिया कप के लिये की शाह की सराहना
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष नजम सेठी ने एशिया कप के लिये सुझाये गये हाइब्रिड माडल को स्वीकार करने के एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के फैसले की सराहना की है। सेठी ने कहा कि मुझे खुशी है कि एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एशिया कप 2023 के लिए हमारे द्वारा सुझाये गये हाइब्रिड माडल को स्वीकार कर लिया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान इवेंट होस्ट के रूप में रहेगा और श्रीलंका के साथ तटस्थ स्थान के रूप में मैचों का आयोजन कराया जायेगा। मैं एसीसी को मजबूती देने वाले जय शाह की कोशिशों की तारीफ करता हूं। हम सामूहिक रूप से एक-दूसरों के हितों की रक्षा करते हैं। उभरते एशियाई देशों को अवसर और स्टेज देना भी हमारा लक्ष्य है।

गौरतलब है कि एशिया कप 2023 का आयोजन 31 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाएगा।

Asia Cup आयोजन पर फैसला 28 मई को
मुंबई। एशिया कप 2023 के हाइब्रिड आयोजन की अटकलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल के दौरान रविवार को इस टूर्नामेंट पर अंतिम फैसला ले सकता है।

क्रिकबज़ की ओर से गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी), अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) और बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्षों को आईपीएल फाइनल के लिये आमंत्रित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई सभी एशियाई बोर्डों की बैठक के बाद एशिया कप के आयोजन को लेकर घोषणा कर सकता है।

बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा,'' बंगलादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के संबंधित अध्यक्ष 28 मई को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2023 फाइनल की शोभा बढ़ाएंगे। हम एशिया कप 2023 के संबंध में भविष्य की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के लिये उनके साथ चर्चा करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि 50 ओवर प्रारूप में होने वाले एशिया कप 2023 की मेजबानी मूल रूप से पाकिस्तान के हाथ में थी लेकिन बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिये पड़ोसी देश का दौरा करने से साफ मना कर दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिये हाइब्रिड मॉडल का सुझाव दिया था जिसके तहत भारत अपने सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेलेगा, जबकि अन्य मैच पाकिस्तान में खेले जायेंगे।

शाह के इस प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद सेठी ने नया मॉडल पेश किया था जिसके तहत एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में होने थे, जबकि अन्य मैच यूएई में आयोजित होने थे।

क्रिकबज़ के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में पर्दे के पीछे हुई बातचीत के बाद एसीसी के सदस्य आम सहमति पर पहुंच गये हैं। अब बस यह तय होना बाकी है कि एशिया कप का दूसरा आयोजन स्थल यूएई होगा या श्रीलंका।

रिपोर्ट में कहा गया कि अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के एक अधिकारी आईपीएल के दौरान बीसीसीआई से अमीरात में खेलने का अनुरोध करने के लिये भारत आये थे, लेकिन बीसीसीआई सचिव शाह दुबई, शारजाह और अबू धाबी में टूर्नामेंट खेलने के पक्ष में नहीं थे।

अहमदाबाद बैठक के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिकूल मौसम की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी क्योंकि श्रीलंका और बंगलादेश के बोर्ड पहले ही सितंबर में गर्मी के कारण वहां महाद्वीपीय चैंपियनशिप खेलने से इनकार कर चुके हैं। पीसीबी हालांकि मैचों को यूएई में कराने के पक्ष में है।

एशिया कप पर आम सहमति होने के कुछ सकारात्मक परिणाम भी होंगे। यह अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले विश्व कप से संबंधित मुद्दों को हल कर सकता है। पीसीबी ने कहा था कि अगर भारत एशिया कप के लिये पाकिस्तान नहीं गया तो वह भी विश्व कप के लिये भारत नहीं आयेगा। अहमदाबाद की चर्चा में सकारात्मक घोषणा के बाद इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

अब्दुर रहमान बने पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच
कराची। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 शृंखला के लिए पूर्व क्रिकेटर अब्दुर रहमान को पुरुष टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

सेठी ने ट्वीट करके बताया कि पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल इस शृंखला में गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। अब्दुर रहमान से पहले अंतरिम कोच की भूमिका के लिये चुने गये मोहम्मद यूसुफ बतौर अंतरिम बल्लेबाजी कोच टीम से जुड़े रहेंगे। गुल को मई 2022 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था और वह दिसंबर 2022 तक इस पद पर बने रहे।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में मुश्ताक का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से पीसीबी ने मुख्य कोच की नियुक्ति नहीं की है। बोर्ड ने मिक्की आर्थर को इस पद पर लाने का प्रयास किया था लेकिन डर्बीशायर के साथ अपनी प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। सेठी के पिछले कार्यकाल में भी आर्थर पाकिस्तान के मुख्य कोच रह चुके हैं।

क्लिफ डीकन और ड्रिकस साइमन क्रमश: फिजियोथेरेपिस्ट और कंडीशनिंग कोच के रूप में पाकिस्तान पुरुष टीम के साथ जुड़े रहेंगे। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की शृंखला में की शुरुआत 25 मार्च को होगी।