water crises - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बदहाल व्यवस्थाओं से जनता परेशान, पानी-बिजली संकट पर उठे सवाल
अंता। अंता नगरपालिका क्षेत्र में इन  दिनों पानी की किल्लत, लगातार  बिजली कटौती, सफाई अव्यवस्था,  गंदगी, अस्थायी अतिक्रमण और  यातायात समस्याओं से आमजन  परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच  नागरिकों का आरोप है कि प्रशासनिक तंत्र समस्याओं के समाधान के बजाय  उदासीन बना हुआ है। नगर के मुख्य  मार्ग स्टेशन रोड, सीसवाली तिराहा , और कोटा-बारां रोड पर जगह-जगह  कचरे के ढेर लगे हुए हैं। देव स्थानों और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के पास  गंदगी फैली हुई है, जहां गौवंश कचरे में भोजन तलाशते नजर आते हैं। पूर्व पार्षद हरि गुर्जर ने कहा कि नगर में पूर्णकालिक प्रशासक और अधिशासी अधिकारी के अभाव में जन समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है।

बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती बनी गंभीर समस्या
वहीं बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती भी गंभीर समस्या बनी हुई रात बार-बार बिजली गुल होने, हाई और लो वोल्टेज तथा है। दिन-रात केबलों में स्पार्किंग से लोग परेशान हैं। श्रीराम नगर में में सोमवार रात दो बार फॉल्ट की स्थिति बनी, जिसे समय रहते ठीक किया। इसके अलावा मुख्य बाजारों में सड़क किनारे खड़े वाहन, दुकानदारों का सामान और निराश्रित पशुओं का जमावड़ा यातायात बाधित कर रहा है। नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा जल्द समाधान करने की मांग की है।
जनहित में आम जनता की सुरक्षार्थ नगरपालिका अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह है कि अविलंब इसका समाधान निकाला जाए।
-कुलदीप नामा, कपड़ा व्यापारी एवं समाजसेवी

नगरपालिका प्रशासन एवं प्रशासन तंत्र को आम जनता की समस्या के प्रति उदासीनता छोड़कर दायित्व का पालन करना चाहिए।
- हरिप्रकाश गुर्जर, पूर्व पार्षद

नगरपालिका अंता द्वारा नगर में साफ सफाई तथा मुख्य मार्ग में वाहनो की खड़े करने से आवागमन बाधित होने की समस्या का समाधान जल्द ही करना चाहिए।
-नंदकिशोर नायक, एडवोकेट

नगरपालिका अंता द्वारा नगर में साफ सफाई को प्रभावी बनाने के लिए सफाई निरीक्षक का कार्य भार बदल दिया गया है। जल्दी ही सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
-महेंद्र सिंह जाटव, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका अंता

जलसंकट: छोटा नोताड़ा वासी तीन साल से पानी को तरस रहे
अरनेठा। क्षेत्र के ग्राम नोताडा के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर पिछले तीन साल से परेशान हैं। बस्तीवासियों को गांव में पेयजल स्त्रोत की कमी के चलते एक किमी दूर से सरकारी हैडपंप से पानी लाने को मजबूर है। महिलाएं अपने  घर के सारे कामकाज छोड़ कर पहले दूर दराज इलाके से पानी लाना पड़ता है। गांव में पीएचईडी की पेयजल की पाइप लाइन में बिछी हुई है लेकिन नल से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते पेयजल को लेकर ग्रामीण त्रस्त है। संबंधित विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत पर ध्यान तक नहीं दे रहे है। ग्रामीण हनुमान गोचर, चंद्र प्रकाश गुर्जर ने बताया ग्राम नोताडा डेढ़ सौ घरों की बस्ती है जिसमें छोटा नोताडा , बड़ा नोताडा ,गुर्जर बस्ती स्थित है। वर्तमान में बड़ा नोताडा को छोड़कर गुर्जर बस्ती एवं छोटा नोताडा में पानी की पिछले तीन साल से समस्या चल रही है। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत व संबंधित विभाग को भी अवगत करा दिया है लेकिन अभी तक भी पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पीएचईडी विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। यहां तक की फोन नंबर तक ब्लेक लिस्ट में डाल दिए है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अलग बोर लगवाने या बड़ा नोताडा से पाइप लाइन डलवा कर पानी की समस्या का निस्तारण करवाने की विभाग से मांग की हैं ।

ग्रामीणों की जुबानी

मैने पीएचईडी विभाग को पानी की समस्या को लेकर कई बार अवगत करा दिया हैं लेकिन अभी तक भी हमारी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ हैं।
-चंद्र प्रकाश गुर्जर, ग्रामीण

पानी समय से नहीं मिलने के कारण घर का कार्य का कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है। पानी लाने में हमारा सारा समय खराब हो जाता है।
- दिलखुश बाई,गृहणी नोताडा

पानी की व्यवस्था को लेकर प्रयास कर रहे हैं। पीएचईडी को भी सम्पूर्ण मामले से अवगत करा दिया हैं।
-सरपंच राधा मीणा सारसला

अभी मैं शादी में जयपुर हूं । वापस आकर जानकारी लेता हूं ।
-सुरेंद्र सिंह बैरवा, एईएन पीएचईडी विभाग केशवरायपाटन