rijiju - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को यहां हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपील करते हुए विपक्ष को भरोसा दिया है कि उसके सभी मुद्दों पर चर्चा कराई जाएगी और सत्र के दौरान लाए जाने वाले विधेयकों की जानकारी भी पहले से विपक्षी दलों को दी जाएगी। करीब 3 घंटे तक चली बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा कि सर्वदलीय बैठक अच्छे और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें सभी राजनीतिक दलों ने अपने सुझाव और विचार रखे। सरकार ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना है और उन पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में हर दल को अपनी बात रखने की पूरी स्वतंत्रता है और सरकार चाहती है कि संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चले।

उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। मानसून सत्र के लिए फिलहाल आठ विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं और यदि कोई अतिरिक्त विधायी कार्य होगा तो संसदीय परंपराओं के अनुरूप उसकी जानकारी भी पहले से राजनीतिक दलों को दी जाएगी। उनका कहना था कि संसद की कार्यवाही बाधित होने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि लोकतंत्र प्रभावित होता है और जनता के समय तथा धन की बर्बादी होती है। तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए 20 सांसदों को सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित करने पर विपक्ष के वॉकआउट संबंधी सवाल पर रिजिजू ने कहा कि इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है, जिस पर विचार चल रहा है। सरकार का दायित्व है कि किसी भी सांसद को उसके अधिकारों से वंचित न किया जाए और इसी कारण सभी सांसदों को बैठक में आमंत्रित किया गया।

सूत्रों के अनुसार बैठक में कुछ दलों के नेताओं के बीच परस्पर सवाल जवाब भी हुए। बैठक के दौरान जनता दल (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पश्चिम एशिया की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां के हालात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैदा नहीं किए हैं, लेकिन संकट के समय उनका नेतृत्व और प्रबंधन सराहनीय रहा है। इस पर माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात प्रधानमंत्री के एक मित्र की वजह से बने हैं। बैठक के बाद एनसीपीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि उनकी पार्टी को निर्वाचन आयोग से मान्यता देने का अनुरोध किया गया है और इससे संबंधित पत्र लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में राजनीतिक दलों को उनकी वास्तविक संख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए तथा विपक्ष को भी पर्याप्त अवसर दिए जाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। 4 सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं, जिसमें आठ विधेयक पेश होने की संभावना है।

सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक : रिजिजू
नई दिल्ली। सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 24 तारीख को पारंपरिक सर्वदलीय बैठक बुलायी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि बैठक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के परिप्रेक्ष्य में बुलायी गयी है।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र 25 से शुरू होकर 20 दिसंबर को समाप्त होगा। बैठक का उद्देश्य विपक्षी दलों को विधायी एजेंडे के बारे में जानकारी देना और बहस के लिए विषयों पर चर्चा करना है।

राहुल की टिप्पणी को लेकर बिफरे रिजिजू
नयी दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर गुरुवार को उनकी (गांधी) आलोचना करते हुए कहा कि अगर वह देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो वह (रिजिजू) चुप नहीं रहेंगे। रिजिजू ने कांग्रेस और गांधी पर हमला बोलते हुए कहा,'' अगर कांग्रेस को लगता है कि हमारे देश का अपमान करना कोई गंभीर बात नहीं है, तो वह संसद में लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं है।'' उन्होंने कहा, '' वह (गांधी) जो भी बोलते हैं, अपनी ही पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। हमें उनके आंतरिक मामलों में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन अगर वह देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो हम चुप नहीं रहेंगे और उन्हें माफ नहीं करेंगे। ''

केंद्रीय मंत्री ने गांधी को माफी मांगने की अपनी पार्टी की मांग को दोहराते हुए कहा कि देश ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसे देश के बारे में बुरा बोलने का अधिकार है। विदेशी भूमि पर संसद और लोकतंत्र का अपमान करने का उन्हें अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर देश की जनता ने कांग्रेस को नकारा है, तो इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। अगर श्री गांधी कांग्रेस  को नुकसान पहुंचाते हैं और नष्ट करते हैं, तो हमें इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन अगर वह राष्ट्र और लोकतंत्र के मंदिर का अपमान करने की कोशिश करते हैं, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।