colombia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
कीव। यूक्रेन के सीमा रक्षक बल पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों को अपनी सेना में भर्ती कर रहे हैं। यूक्रेन और मध्य पूर्व में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक सूत्र ने 'स्पुतनिक' को यह जानकारी दी है। सूत्र के मुताबिक, कोलंबिया से आने वाले लड़ाके पोलैंड-यूक्रेन सीमा पर पहुँचते हैं, जहाँ से उन्हें सीधे सीमा सुरक्षा बलों में शामिल कर लिया जाता है। बताया जा रहा है कि ये लोग बिना किसी पहले के समझौते के ही यहाँ आते हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि सीमा पर पहुँचते ही उन्हें सेना में भर्ती कर लिया जाएगा। लापता कोलंबियाई नागरिकों के परिजनों का कहना है कि उनके लोग सीमा पर पहुँचकर सेना में शामिल तो हो जाते हैं, लेकिन प्रशिक्षण के बाद उन्हें युद्ध के मैदान में भेज दिया जाता है। इसके बाद उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाता।

इन मध्य अमेरिकी नागरिकों को भारी-भरकम वेतन और अच्छी सुविधाओं का लालच देकर यूक्रेन बुलाया जाता है। दूसरी ओर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन सरकार पर विदेशी लड़ाकों को 'ढाल' की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रूस ने चेतावनी दी है कि उसकी सेना शत्रुओं को निशाना बनाना जारी रखेगी। वहीं, कुछ लड़ाकों ने यह शिकायत भी की है कि यूक्रेनी सेना में तालमेल की भारी कमी है, जिससे यहाँ के भीषण युद्ध में बचना अफगानिस्तान या पश्चिम एशिया के मुकाबले कहीं ज़्यादा मुश्किल है।

कोलंबिया में विमान हादसा: कोलंबियाई सांसद अमाया सहित 15 लोगों की दर्दनाक मौत, बचाव राहत कार्य जारी
बोगोटा। उत्तर-पूर्वी कोलंबिया में बुधवार को एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से जिसमें सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोलंबियाई सांसद डियोजेनेस क्विंटरो अमाया और एक अन्य नेता कार्लोस साल्सेडो भी शामिल हैं। यह दुर्घटना तब हुई जब कोलंबियाई एयरलाइन 'साटेना' द्वारा संचालित विमान 'बीचक्राफ्ट 1900' वेनेजुएला की सीमा के पास स्थित कुकुटा से ओकाँया जा रहा था। साटेना ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, साटेना एयरलाइन को यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि कुकुटा से ओकाँया के लिए उड़ान भरने वाला बीचक्राफ्ट विमान, भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया है।

विमान में 13 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। आधिकारिक यात्री सूची के अनुसार, इसमें एक कोलंबियाई सांसद और एक चुनावी प्रत्याशी शामिल थे। कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। विमान का मलबा एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में मिला है, और घने जंगल के कारण खोज एवं बचाव कार्यों में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

परिवहन मंत्री मारिया फर्नांडा रोजास ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा : क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, वह खुद ही बर्बाद हो रहा है
वाशिंगटन। वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य मध्य अमेरिकी देश क्यूबा पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, क्योंकि वह देश खुद ही बर्बाद हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान क्यूबा पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह देश अपने आप ही गिरता हुआ लग रहा है। उन्होंने कहा, क्यूबा गिरने के लिए तैयार है। ऐसा लग रहा है जैसे क्यूबा बस गिरने ही वाला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, क्यूबा के पास अब आय का कोई जरिया नहीं है। उन्हें अपनी सारी आय वेनेजुएला से, वेनेजुएला के तेल से मिलती थी। अब उन्हें उसमें से कुछ भी नहीं मिल रहा है। क्यूबा सचमुच गिरने के कगार पर है। इस बीच, वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के दौरान मारे गये 32 क्यूबाई नागरिकों के सम्मान में क्यूबा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने रविवार को जानकारी दी कि ये 32 लोग वेनेजुएला के अनुरोध पर वहां तैनात किये गये थे और क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज तथा गृह मंत्रालय की ओर से मिशन का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सभी नागरिक अमेरिकी हमले का विरोध करते समय मारे गये। इनमें से कुछ सीधे मुकाबले और कुछ बमबारी में मारे गये थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के दौरान एक अन्य मध्य अमेरिकी देश कोलंबिया पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कोलंबिया और वेनेजुएला दोनों बहुत बीमार देश हैं। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो का जिक्र करते हुए कहा कि कोलंबिया को'एक बीमार व्यक्ति चला रहा है, जो कोकीन बनाना और उसे अमेरिका को बेचना पसंद करता है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, और मैं आपको बता दूँ, वह बहुत लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका कोलंबिया के खिलाफ किसी अभियान की योजना बना रहा है, तो उन्होंने कहा, यह मुझे सुनने में अच्छा लग रहा है। मेक्सिको पर सवाल पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मेक्सिको को अपनी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है क्योंकि उस देश के रास्ते मादक पदार्थों की बाढ़ आ रही है और अमेरिका को इस बारे में कुछ करना होगा। उन्होंने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को एक शानदार व्यक्ति बताया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जब भी क्लाउडिया शिनबाम से नकी बात हुई है, उन्होंने मेक्सिको में सेना भेजने की पेशकश की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेक्सिको की सरकार इस मुद्दे को सुलझाने में सक्षम है, लेकिन दुर्भाग्य से मेक्सिको में 'कार्टेल' (ड्रग माफिया) बहुत मजबूत हैं।

शशि थरूर की चिंता के बाद भारत को मिली सफलता, ऑपरेशन सिंदूर पर कोलंबिया ने वापस लिया अपना बयान
नई दिल्ली। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर पर डेलीगेशन भेजा है। शशि थरूर के नेतृत्व में अब भारत को बड़ी सफलता मिली है। कोलंबिया ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना बयान आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया है। कोलंबिया ने पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों पर संवेदना व्यक्त की थी। अब उस बयान को वापस ले लिया है।

थरूर ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत कोलंबिया सरकार के बयान से निराश है। इसके बाद कोलंबिया की उप विदेश मंत्री योलांडा विलाविसेनियो ने भारत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमें जो स्पष्टीकरण मिला है, कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसके बारे में अब हमारे पास जो जानकारी है, उसके आधार पर हम बातचीत जारी रख सकते है। इस मामले पर हमार स्थिति को पूरी तरह समझते हैं, जो कि हमारे लिए बहुत मूल्यवान है। शशि थरूर ने कहा कि कोलंबिया ने विनम्रता के साथ अपना वक्तव्य वापस ले लिया है।

कोलंबिया: रोबोट ढ़ूढ़ेगा 8वीं सदी का अरबों का डूबा खजाना
बोगोटा। कोलंबिया ने  रोबोट की मदद से 316 साल पुराने सैन जोस गैलियन (नौकायन जहाज) के कैरेबियन सागर में डूबने से खोए हुए हीरा-जवाहरात के खजाने को पुन: प्राप्त करने की योजना की घोषणा की है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो चाहते हैं कि सैन जोस जिसे 1708 में अंग्रेजों ने डूबा दिया था, उसे वर्ष 2026 से पहले सतह पर लाया जाए।कोलम्बियाई सरकार के अनुसार, 20 बिलियन डॉलर (16 बिलियन पाउंड) की कीमत की लूट का माल ले जा रहा  स्पेन के गैलियन अगले तीन वर्षों के भीतर कैरेबियन सागर से बरामद किया जाएगा।अरबों रुपये का पन्ना, चांदी और सोने को ले जाने वाला स्पेन का  गैलियन 1708 में ब्रिटिश नौसेना के हमले के कारण डूब गया था। स्पेन के राजा फिलिप वी के दरबार में बहूमूल्य रत्न पेश किये जाने वाले थे। इस दुर्घटना में जहाज में सवार 600 लोगों में से कुछ ही बच पाए थे। सूत्रों ने कहा,''वर्ष 1708 में ब्रिटिश नौसेना के साथ झड़प के बाद सैन जोस कार्टाजेना के कोलंबियाई बंदरगाह पर डूब गया था। इतिहासकारों का मानना है कि जहाज उस समय एक बहूमूल्य खजाना ले जा रहा था, जिसमें 200 टन सोना, चांदी और पन्ना शामिल था। आज के हिसाब से इस कार्गो की कीमत 20 अरब डॉलर आंकी गई है।"

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रो चाहते हैं कि वर्ष 2026 में उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले जहाजों के मलबे के मलबे को बरामद किया जाए। हालाँकि, वह खजाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाला अकेला व्यक्ति नहीं है।

इसकी खोज के आठ वर्षों के बाद, कोलंबियाई संस्कृति मंत्री जुआन डेविड कोरिया ने घोषणा की है कि एक रोबोट को पानी के नीचे अपने खजाने को खोजने के लिए भेजा जाएगा।

संस्कृति मंत्री जुआन के अनुसार, रोबोट के माध्यम से अप्रैल और मई में गैलियन की सतह से कुछ वस्तुओं को पुन: प्राप्त किया जाएगा जिससे यह परीक्षण किया जा सके कि पानी से बाहर आने पर वे कैसे दिखते हैं और यह समझने के लिए कि खजाने को पुन: प्राप्त करने के लिए क्या किया जा सकता है।

इस ऑपरेशन में  45 लाख डॉलर से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। इतिहास की सबसे बड़ी पुरातात्विक माने जाने वाले खजाने की तलाश करने वालों को इसकी खोज से दूर रखने के लिए अभियान स्थल को गुप्त रखा गया है। यह जहाज अमेरिका, कोलंबिया और स्पेन में कानूनी लड़ाई का विषय रहा है कि डूबे हुए खजाने पर किसका अधिकार है।

मोरोक्को, कोलंबिया ने किया उलटफेर
एडिलेड। डेब्यूटेंट मोरक्को ने रविवार को अपने दूसरे ग्रुप एच मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए महिला विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की।

एक अन्य मुकाबले में, विश्व रैंकिंग में 27वें नंबर की कोलंबिया ने ग्रुप एच में दो बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से मात दी। कोलंबिया ने लिंडा काइसेडो के 52वां मिनट के गोल के दम पर बढ़त बनाई, लेकिन जर्मनी की एलेक्जेंड्रा पॉप ने 89वां मिनट पर गोल जमाकर स्कोर बराबर कर दिया था।

वानेगास ने दागा विजयी गोल
जर्मनी मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त करने की कगार पर थी, लेकिन कोलम्बिया की मैनुअला वानेगास (90+7वां मिनट) ने आखिरी क्षणों में गोल दागकर जीत हासिल की।

कोरिया हार बाहर हुआ
दूसरी ओर, फीफा की महिला रैंकिंग में मोरक्को दक्षिण कोरिया से 55 पायदान नीचे है, लेकिन अफ्रीकी टीम ने छठे मिनट में स्ट्राइकर इब्तिसाम जरैदी के विश्व कप के अपने पहले गोल से शुरुआती सफलता हासिल की। हनाने एत अल हज ने दाहिनी ओर से एक क्रॉस मारा और जैरीडी ने एक कुशल हेडर मारकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। कोरिया इसके बाद मैच में वापसी नहीं कर सका और हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

कोलंबिया विमान हादसा : 40 दिन बाद जंगल में जिंदा मिले 4 बच्चे
बगोटा। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने शनिवार को बताया कि उनके विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जंगल में 40 दिन बिताने वाले चार बच्चे जीवित पाए गए।

पेट्रो ने मई में कहा कि कोलंबियाई सशस्त्र बलों ने 13, नौ और चार साल की उम्र के तीन बच्चों और 11 महीने की उम्र के एक बच्चे को एक मई को उनके सेसना 206 हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कैक्वेटा विभाग के जंगल में जीवित पाया। पेट्रो ने बाद में ट्वीट किया, ''उसने इन बच्चों के बारे में संदेश हटा दिया था क्योंकि जानकारी की पुष्टि नहीं हुई थी।"

उन्होंने कहा कि पूरे देश के लिए एक खुशी की बात है कि कोलम्बियाई जंगल में 40 दिन पहले खो गए चार बच्चे जीवित मिले हैं। कोलंबिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि सेसना 206 हल्के विमान, देश के दक्षिण में कैक्वेटा विभाग में अरराकुआरा शहर से सैन जोस डेल ग्वावियारे की ओर जा रहे थे, उसी दौरान, उसके इंजन में खराबी आने के बाद पायलट ने सूचना दी लेकिन सुविधा मिलने से पहले ही विमान क्रैश हो गया। जिसे 370 घंटे से अधिक समय के बाद खोजा गया।

उन्होंने बताया कि पायलट का शव विमान के अंदर मिला था, लेकिन सह-पायलट और चार नाबालिगों समेत पांच यात्रियों के शव विमान में या उसके आसपास नहीं थे।

कोलंबिया में हेलिकॉप्टर दुर्घना में चार सैनिकों की मौत
बोगोटा। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक सैन्य हेलिकॉप्टर चोको विभाग की राजधानी क्विब्डो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार सैनिकों की मौत हो गई। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने रविवार को यह जानकारी दी। पेट्रो ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, क्विब्डो में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जब हादसा हुआ तब हेलिकॉप्टर रसद की आपूर्ति कर रहा था। वहीं, चोको विभाग की गवर्नर फरलिन पेरिया ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।