Farhan Akhtar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज, बैकग्राउंड में सुनाई दिया स्वर कोकिला लता मंगेशकर का लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 28 सितंबर को इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। इतना ही नहीं, फिल्म का दूसरा टीजर भी जारी किया गया है। 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती थी। फिल्म के दूसरे टीजर के बैकग्राउंड में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ को सुना जा सकता है। फरहान ने लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें याद किया है और इस अनोखे अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

यह दिन खास महत्व रखता है, क्योंकि टीजर एक श्रद्धांजलि है, अमर देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ पर, जो उन भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में, जिसे रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई भी कहा जाता है, शहादत दी थी। इसी जंग पर आधारित है ‘120 बहादुर’, जो उनके जज्बे, हिम्मत और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। यह गीत मशहूर कवि प्रदीप ने लिखा था, जबकि इसका संगीत सी. रामचंद्र ने दिया था। इसे सबसे पहले साल 1963 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। आज भी, इतने सालों बाद, यह गीत लोगों के दिलों को छू लेता है और देशभक्ति की भावना जगाता है।

फरहान अख्तर ने ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और कैप्शन में लिखा- पराक्रम, देशभक्ति, बलिदान. रेजांग ला, 1962 के वीरों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर जारी। ‘120 बहादुर’, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

लद्दाख में फिल्माई गई और सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपनी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट के साथ मिलकर बेहाल मुश्किल हालात के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था। फिल्म ‘120 बहादुर’ का निर्देशन रजनीश रेज़ी घई ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है । यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘120 बहादुर’ की कहानी ने दिल को छुआ, लगभग 64 साल बाद भी इस कहानी को बनाने को लेकर उत्साह है : फरहान अख्तर
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार फरहान अख्तर का कहना है कि फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी ने उनके दिल को छुआ और उनके अंदर एक नया अहसास जगाया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर, पीवीसी मेजर शैतान सिंह भाटी के दमदार अवतार में हैं। इस फिल्म को लेकर फरहान अख्तर खुद भी काफी इमोशनल नजर आए। ऐसे में फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें कई तरह से छुआ है और उनके अंदर एक नया अहसास जगाया है।

फरहान अख्तर ने कहा- जब मैंने सिर्फ शैतान सिंह की नहीं, बल्कि उनके साथ लड़ने वाले सैनिकों की भी कहानी सुनी, तब मैं बहुत प्रेरित हुआ। इससे मुझे यह एहसास हुआ कि अगर इंसान ठान ले, तो वह अपने लोगों और समाज के लिए बहुत कुछ कर सकता है। यही वह जज्बा था, जो मुझे अंदर तक छू गया।

फिल्मकार ने कहा- हम सभी कलाकारों के पास बस अपनी समझ और महसूस करने की ताकत ही होती है और उसी की मदद से हम काम करते हैं, लेकिन यह ऐसी कहानी है, जो वक्त की कसौटी पर पहले ही खरी उतर चुकी है। कहानी मुझ तक पहुंची और लगभग 64 साल बाद भी इस कहानी को बनाने को लेकर उत्साह है और यह बात ही खुद ही बहुत कुछ बयां कर रही है।

फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के रेजांग ला युद्ध पर आधारित है। इसमें 120 भारतीय सैनिकों की सच्ची और उनकी शानदार दास्तान दिखाई गई है, जिन्होंने दुश्मनों के सामने डटकर बिना हार माने अपनी जमीन की रक्षा की। इस फिल्म को रजनीश रेज़ी घई ने निर्देशित किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धूम मचाने के लिये तैयार है कियारा आडवाणी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी वर्सेटिलिटी और स्टार पावर को दिखाते हुए आने वाली फिल्मों की एक प्रभावशाली लाइन-अप के साथ दर्शकों को चकित करने के लिए तैयार हैं। वर्ष 2025 में रिलीज के लिए निर्धारित, फिल्म 'गेम चेंजर' प्रशंसित एस. शंकर द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में कियारा राम चरण के साथ हैं, जो एक डायनामिक ऑन-स्क्रीन जोड़ी का वादा करता है। शंकर के दूरदर्शी निर्देशन के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' कियारा के करियर में एक प्रमुख आकर्षण होने की उम्मीद है। एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट टॉक्सिक है, जो दर्शकों के लिए एक फेरीटेल है, जिसे गीतू मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है। कियारा इस फिल्म में यश के साथ स्क्रीन साझा करेंगी, जो उनके विविध पोर्टफोलियो में उत्साह की एक और परत जोड़ देगा।

अयान मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर वॉर की महत्वाकांक्षी सीक्वल में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी एक साथ नजर आएंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और मनोरंजक ड्रामा देने का वादा करती है, जो कियारा की एक डायनामिक और पावरहाउस कलाकार के रूप में स्थिति को और मजबूत करती है। कियारा आइकोनिक 'डॉन' फ्रैंचाइजी की बहुप्रतीक्षित तीसरी किस्त में भी दिखाई देंगी। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित, इस स्टाइलिश और एक्शन से भरपूर थ्रिलर में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
कियारा आडवाणी के आगामी प्रोजेक्ट्स अलग-अलग भूमिका निभाने और इंडस्ट्री के कुछ टॉप टैलेंट्स के साथ काम करने की उनकी क्षमता को उजागर करते हैं। उनकी सशक्त लाइनअप उनकी बढ़ती स्टार पावर और टॉप डायरेक्टर्स और एक्टर्स द्वारा उन पर रखे गए भरोसे का साफ संकेत है। फैंस इन रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो रोमांचकारी और यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती हैं।

फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में होगी रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट, अमित चंद्रा की ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर, अपनी फिल्म '120 बहादुर' की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जो 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी पीभीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि है।

1962 के भारत-चीन युद्ध के बैकड्रॉप में बनी '120 बहादुर' प्रसिद्ध रिजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है, जहां बहादुरी और बलिदान ने इतिहास रचा।
फरहान अख्तर ने फिल्म '120 बहादुर' में मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। फिल्म '120 बहादुर' को रजनीश 'रज़ी' घई ने निर्देशित किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है।

Movie Don 3 Update: अगस्त में शुरू हो सकती है डॉन 3 की शूटिंग!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म डॉन 3 की शूटिंग अगस्त में शुरू हो सकती है।

बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर ने वर्ष 2023 में डॉन की तीसरी किस्त की अनाउंसमेंट की थी। साथ ही साथ फरहान अख्तर ने नए डॉन के चेहरे की झलक भी दिखाई थी। फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म डॉन 3 को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म'डॉन 3 का प्री-प्रोडक्शन अगले महीने मार्च से शुरू होने वाला है। डॉन 3 फिलहाल कास्टिंग स्टेज पर है। वहीं डॉन 3 का शूटिंग शेड्यूल इस साल अगस्त महीने से शुरू होगा। इससे पूर्व डॉन फ्रेंचाइजी की दोनो फिल्मों में शाहरूख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

DON 3 Movie: क्या रणवीर सिंह बनने जा रहे है अगले डॉन, फरहान अख्तर ने जारी किया टीजर
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्म का टीजर कर दिया है, जिसके बारे में चर्चा है कि वह फिल्म डॉन 3 का है। साल 1978 में प्रदर्शित फिल्म डॉन में अमिताभ बच्चन ने डॉन का किरदार निभाया था। फरहान अख्तर ने शाहरूख खान को लेकर डॉन का सीक्वल बनायी।डॉन की सफलता के बाद डॉन का सीक्वल बनाया गया।

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक टीजर रिलीज किया है, जिसमें 3 नंबर का लोगो शेयर किया गया है लेकिन साफ साफ कुछ नहीं कहा गया है। टीजर के साथ लिखा गया है, एक नया दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह को डॉन का किरदार निभाने के लिए चुन लिया गया है।

फरहान अख्तर ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार की फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति की सराहना की
जयपुर। फरहान अख्तर ने राजस्थान में अपनी अगली बड़ी फिल्म "जी ले जरा" की शूटिंग में गहरी दिलचस्पी दिखाई है और राजस्थान सरकार की फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति की सराहना की है। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने शुक्रवार को पर्यटन भवन में पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड से मुलाकात की। फरहान ने फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति शुरू करने के लिए राजस्थान सरकार की सराहना की है, जिसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना है। नीति यह सुनिश्चित करती है कि राजस्थान फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा स्थान बने और उन्हें राज्य में अपनी फिल्मों की शूटिंग करने के लिए प्रोत्साहित करे। इस कदम से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, लोक संगीत, कला और हस्तशिल्प की सुंदरता को प्रदर्शित करके पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

फरहान अख्तर, जो हाल ही में अपनी आगामी फिल्म के लिए राजस्थान आ हुए है, अपने अनुभव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति सराहनीय है। यह न केवल फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि राज्य में और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगी। मैं राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रभावित हूं और मुझे पसंद आएगा। पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षक इतिहास और विविध संस्कृति के मामले में राज्य के पास देने के लिए बहुत कुछ है। मेरा मानना है कि यहां एक फिल्म की शूटिंग करना एक समृद्ध अनुभव होगा।

अपने सुरम्य किलों, महलों और रंगीन बाजारों के साथ, राजस्थान हमेशा फिल्म निर्माताओं के लिए पसंदीदा स्थान रहा है। फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति का उद्देश्य राज्य में फिल्मों की निर्बाध शूटिंग की सुविधा देकर इस क्षमता का लाभ उठाना है। यह फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस को संबंधित अधिकारियों से अनुमति और मंजूरी प्राप्त करने और राज्य में विभिन्न फिल्मांकन स्थानों तक पहुंच प्रदान करने में सहायता प्रदान करता है।