viral news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
खरगोन। चर्चित ‘कुंभ गर्ल’ मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को धोखे से फंसाया गया है और उसके साथ लव जिहाद की घटना हुई है।

जयसिंह भोंसले ने केरल से मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वे अपनी बेटी से मिलने के लिए वहां गए थे तो उन्हें वहां से भगा दिया गया और कहा गया कि अब यहां उनका कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने पूरे देश में पहचान बनाई है और इसलिए वे मुख्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप कर उनकी बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करे।

उन्होंने अपनी बेटी की शादी को लेकर कहा कि मुस्लिम युवक फरमान खान ने उनकी बेटी को धोखे से अपने जाल में फंसाया है। इस घटना को लेकर वे काफी भावुक हो गए और बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी आगे फिल्मों में काम करेगी और उसका भविष्य उज्ज्वल होगा।

जयसिंह भोंसले ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि उनकी बेटी दो फिल्मों में अभिनय कर रही है। उनकी बेटी ने स्वयं उन्हें बताया था कि कुछ लोग उसे अभिनय और नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि वह फिल्मों में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि यदि दो फिल्में बन रही हैं तो भविष्य में और भी अवसर मिलेंगे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि मामला इस तरह का मोड़ ले लेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे लगातार अपनी बेटी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि राज्य सरकार तथा प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे। उनका कहना है कि यदि प्रशासन हस्तक्षेप करेगा तो उनकी बेटी को सुरक्षित घर लाने में मदद मिल सकती है।

इस मामले में कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक समीर माहुले ने कहा कि मोनालिसा एक सीधी-सादी लड़की है और उसे समझाइश देकर घर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के एक अन्य पदाधिकारी भूपेंद्र चौहान ने इसे एक साजिश करार दिया। वहीं महेश्वर के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने भी कहा कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया लव जिहाद का मामला है और इसमें पिता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है।

उधर केरल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मोनालिसा ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फरमान खान से मंदिर में विवाह किया है और यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। मोनालिसा के अनुसार विवाह के समय उनके पिता केरल में ही मौजूद थे और उन्हें इस बारे में जानकारी भी थी, हालांकि वे नाराजगी के कारण विवाह समारोह में शामिल नहीं हुए।

बताया गया है कि मोनालिसा ने बुधवार को फरमान खान से एक मंदिर में विवाह किया था। इस विवाह को लेकर केरल में भी काफी चर्चा हो रही है और कुछ राजनीतिक नेताओं ने इसे प्रेम विवाह बताते हुए समर्थन किया है। शादी से पहले मोनालिसा ने केरल के थंपानूर पुलिस थाने में जाकर अपने पिता से खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी। जब उनके पिता जयसिंह भोंसले पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहते हुए उन्हें वहां से लौटने को कहा कि मोनालिसा बालिग हैं और अपने निर्णय स्वयं लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

इस मामले में मोनालिसा को पहली बार फिल्म में अवसर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लव जिहाद का मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। फिलहाल, यह मामला सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और मोनालिसा के पिता द्वारा मुख्यमंत्री से की गई गुहार के बाद प्रशासन की संभावित भूमिका को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

चुनाव हार के बाद रोहिणी आचार्य का भावुक विस्फोट! बोलीं मुझे मारा-पीटा, चप्पलें उठाई, पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी...जानें और क्या क्या कहा ?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद बिहार की राजनीति में अचानक ही भूचाल सा आ गया है। बिहार चुनाव हारने के बाद आरजेडी  प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को चुनाव हारने की पूरी जिम्मेदारी अपने उपर ले ली थी और अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन अब रोहिणी ने फेसबुक पर पोस्ट करके सबको​ हिला दिया है। दरअसल, उन्होंने लिखा कि—कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने  पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी  दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें ..  मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो। बता दें कि, रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में ये भी लिखा है कि, उन्होंने सच का समर्पण नहीं किया और ये ही कारण है कि, उनको ये बेइज्जती झेलनी पड़ी।

मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, ये लालू जी के परिवार का व्यक्तिगत मामला है और इसमें हम किसी को भी दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ना ही इस मामले में किसी को भी टिप्पणी करनी चाहिए। इसके आगे अशोक चौधरी ने कहा कि, रोहिणी आचार्य ने जिस तरह का बयान दिया है और वो जिस तरह पार्टी से और परिवार से गई है ये बहुत ही मार्मिक और दर्दनाक है। ये लालू और उनके परिवार के लिए बड़े ही शर्म की बात है कि घर की बेटी इस तरह बेइज्जत होकर गई है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, मैं इस विषण में कुछ भी कहना उचित नहीं समझता हूं क्योंकि किसी पारिवारिक मामले में हमें दखअंदाजी नहीं करनी चाहिए और ऐसे मामले में परिवार किस परिस्थिति से गुजरता है मैं अच्छी तरह से समझता हूं। मैं भी इस दौर से गुजर चुका हूं, चाहे हमारे बीच राजनीति मतभेद क्यों नहीं रहा हो। इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि, मैने हमेशा से ही लालू यादव के परिवार को अपना माना है और आगे भी मानता रहूंगा। मैं तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा और रोहिणी को अपने भाई बहन की तरह मानता हूंं और मैं भगवान से दुआ करूंगा कि, उनका ये पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझ जाए।

मेट्रो में लड़की ने बालों को किया स्ट्रेट, वीडियो वायरल, यूजर बोले- डेट पर जाने के लिए लेट हो रही होगी
मेट्रो आजकल खूब चर्चा में रहती है। आए दिन मेट्रो में अजीबो-गरीब चीजें देखने को मिलती है। कभी कोई रील शूट करता हुआ नजर आता है तो कभी कोई छोटे कपड़े पहनकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा होता है। अब लोग इससे भी आगे बढ़ गए है। ट्विटर पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। ये लड़की न तो ठुमके लगाकर रील शूट करा रही है और न ही ये छोटे कपड़े पहनकर सनसनी फैला रही है। ये लड़की मेट्रो के अंदर अपने बालों को स्ट्रेटनर से स्ट्रेट कर रही है। देखेें वीडियो-

Dehi Metro is now a Beauty Parlour too 😂😂 #delhiMetro pic.twitter.com/d95RSK9zfN

— Rosy (@rose_k01) June 17, 2023

लड़की ने बाकायदा मेट्रो के प्लग में स्ट्रेटनर लगाया और बालों को स्ट्रेट करना शुरु कर दिया। लड़की की इस हरकत पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है।

वीडियो पर ये रियक्शन दे रहे हैं नेटीज़न
एक यूजर ने लिखा कि ये लड़की डेट पर जाने के लिए लेट हो रही होगी। कोई बात नहीं। एक ने लिखा कि ये लड़कियां भी ना अपना जुगाड ढूंढ ही लेती है।

दूसरे ने लिखा-लड़कियां बैग में ब्यूटी सैलून लेकर घूमती है। क्या मैं कंघा मांग सकता हूं? मैं अक्सर बालों में कंघा करना भूल जाता हूं।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि स्ट्रेट बालों को स्ट्रेट करना भी एक टैलेंट है। वहीं एक ने बिजली खपत की चिंता जताते हुए लिखा कि ये स्ट्रेटनर 250 वाट की बिजली खींच रहा है। एक और यूजर ने तो मेट्रो की नई घोषणा ही इमेजिन कर ली। उसने लिखा कि मेट्रो की नई घोषणा "कृप्या यात्री अपने बाल घर से स्ट्रेट करके आएं। यदि मेट्रो परिसर में बाल स्ट्रेट करते पाए गए तो बालों का भूत बना दिया जाएगा" धन्यवाद!

हजारों फीट की ऊंचाई पर था प्लेन अचानक खुल गया इमरजेंसी गेट
साओ लुइस से सल्वाडोर जा रही एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल मच गया जब अचानक से इमरजेंसी गेट खुल गया। इस फ्लाइट में दक्षिण अमेरिकी के लोकप्रिय सिंगर टिएरी के बैंड मेंबर मौजूद थे। वीडियो में फ्लाइट के अंदर रखा सामान भी दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी इस तरह की घटना के कई वीडियो सामने आ चुके है।

जिस वक्त इमरजेंसी डोर खुला था तब फ्लाइट हजारों फुट की ऊंचाई पर थी। प्लेन कितनी ऊंचाई पर था इसका अंदाजा वीडियो देखकर लगाया जा सकता है। वीडियो में बादल प्लेन के नीचे दिखाई दे रहे है। प्लेन में सफर कर रहे सभी लोगों की जान हलक में आ चुकी थी लेकिन सभी ने शांति बनाई रखी और धैर्य के साथ काम किया। करीब 30 मिनट तक यात्रियों ने इस मुसीबत का सामना किया। वहीं पायलट ने सभी यात्रियों को शांत करते हुए प्लेन की सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

सारस के दोस्त आरिफ को मिला वन विभाग से नोटिस
अमेठी। राजकीय पक्षी सारस से दोस्ती कर चर्चा में आए आरिफ को वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का हवाला देते हुए नोटिस जारी कर तलब किया है।

संतोषजनक जवाब ना मिलने पर वन विभाग आरिफ के खिलाफ कार्यवाही कर सकता है। उधर, सारस का नया ठिकाना कानपुर प्राणि उद्यान बन गया है। शनिवार देर शाम नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ के डाक्टर और कर्मचारियों की निगरानी में सारस को समसपुर पक्षी विहार से कानपुर लाया गया और 15 दिन के लिये क्वारंटीन कर दिया गया।

अमेठी जिले के मंडखा निवासी आरिफ सारस से दोस्ती कर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। सारस और आरिफ की दोस्ती को करीब से जानने के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली पांच मार्च को आरिफ के घर पहुंच गये और तस्वीरों के जरिये उन्होने यह जानकारी ट््िवटर के जरिये साझा की। यहीं से आरिफ के लिये मुश्किलें शुरू हो गई। नौ मार्च को उप प्रभागीय वनाधिकारी ने आरिफ को नोटिस जारी कर दिया। अभी नोटिस आरिफ तक पहुंची नही थी कि मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर 21 मार्च को राजकीय पक्षी सारस को आरिफ से अलग कर रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार पहुंचा दिया गया।

आरिफ इस दर्द से उबर भी नहीं पाए थे कि अब वन विभाग के गौरीगंज रेंज के सहायक वनरक्षक रणवीर मिश्र की तरफ से जारी नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। पूरे मामले की जांच सहायक वन संरक्षक रणवीर मिश्र को दी गई है। रणवीर मिश्र ने आरिफ को नोटिस जारी कर पूछतांछ के लिए दो अप्रैल 11 बजे अपने कार्यालय में तलब किया है। पूरे मामले को लेकर सहायक वनरक्षक रणवीर मिश्र ने बताया कि मोहम्मद आरिफ को वन विभाग की तरफ से एक नोटिस जारी की गई है और उन्हें प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय दो अप्रैल को बुलाया गया है। आरिफ और सारस के विषय को लेकर उनका पक्ष सुना जाएगा।