up stf - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार: एसटीएफ टीम ने लिया हिरासत में; 80 से अधिक मुकदमे दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ पर टिप्पणी करने वाले विवादित मौलाना अब्दुल्ला सलीम को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के दलमालपुर गांव में छापेमारी कर हिरासत में लिया है। एसटीएफ उसे लेकर यूपी आ रही है। इस बाबत एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

मौलाना अब्दुल्ला सलीम मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महलगांव का निवासी है। उस पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इन बयानों के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे और अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बलरामपुर, बहराइच समेत कई जिलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हैं। इनमें धार्मिक भावनाएं आहत करने, समाज में वैमनस्य फैलाने और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अब तक उसके खिलाफ 80 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश एसटीएफ को उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में सटीक सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने बिहार के दलमालपुर गांव में कार्रवाई कर उसे अपने कब्जे में लिया। सूत्रों के मुताबिक, मौलाना इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लगातार विवादित टिप्पणियां कर रहा था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। फिलहाल उसे उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि, पूरे मामले की जड़ एक वायरल वीडियो को माना जा रहा है। मार्च की शुरुआत में एक धार्मिक सभा के दौरान मौलाना ने गौकशी कानूनों और उससे जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी की थी। इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री की माँ पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

लखनऊ में एसटीएफ ने पकड़ा शराब का जखीरा, एक गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में गुरूवार को पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक ट्रक से तस्करी के जरिये ले जायी जा रही 158 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस सिलसिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।      पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाराविरवा चौराहा बौद्ध विहार शान्ति उपवन के स्वागत द्वार के पास बुधवार और गुरूवार की रात करीब एक बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मिनी ट्रक की तलाशी के दौरान 158 पेटी शराब बरामद की। पुलिस को सूचना मिली थी कि अन्तर्राज्यीय गिरोहों द्वारा दिल्ली,  हरियाणा व पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तर प्रदेश व बिहार प्रान्त के विभिन्न जिलों में की जा रही है।

पूछताछ पर गिरफ्तार तस्कर अंकेश उर्फ अंकित ने बताया कि यह शराब चण्डीगढ़ (हरियाणा) से लेकर बिहार देने के लिए जा रहा था। चंडीगढ में मयंक बजाज उर्फ गोलू जो कि हिसार हरियाणा का रहने वाला है उसने यह शराब की गाड़ी को पंचकूला में कहीं से लोड कराया जिसे पानीपत में लाकर उसको दी और बिहार में मंटू कुमार झा दरभंगा बिहार को देने के लिये बोला, उसके बदले में मुझको इनाम के रूप में 20 हजार रूपये देने को कहा था। वह चण्डीगढ़ में प्रति पेटी 1100 रूपये की दर से खरीदता है और 2500 रूपये प्रति पेटी के हिसाब से उत्तराखण्ड, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता है।

अतीक को लेकर रवाना हुई यूपी एसटीएफ
साबरमती। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स रविवार शाम साबरमती जेल से माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए यूपी एसटीएफ की टीम रविवार को साबरमती जेल पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ के करीब 45 जवान दो बख्तरबंद गाड़ियों में साबरबती जेल पहुंची। साबरमती से प्रयागराज तक का रास्ता 1170 किलोमीटर लंबा है, जिसे पूरा करने में लगभग 21 घंटे तक लग सकते हैं।

रास्ते में नहीं रुकेगा काफिला
अतीक को लेकर निकला काफिला रास्ते में कहीं भी नहीं रुकेगा। काफिले में दो अतिरिक्त ड्राइवर हैं जो साबरमती से रवाना होकर अहमदाबाद, उदयपुर, कोटा, आगरा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगे।

गाड़ियों में ही खाने-पीने का सामान
पुलिस इस पूरे मिशन में अतिरिक्त सुरक्षा बरत रही है। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल सिर्फ पांच अधिकारियों के पास ही मोबाइल फोन हैं। खाने-पीने का सामान भी गाड़ियों में ही रखा गया है।

मुझे मारना चाहते हैं : अतीक
इससे पहले अतीक ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी हत्या करना चाहती है। उसने कहा कि ये लोग कोर्ट के कंधे पर बंदूक रख कर मुझे मारना चाहते हैं।